August 2018

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के पहले चार नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई। पकड़े गए नक्सली दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले में विभिन्न वारदातों में शामिल थे। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर इन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पोकलेन मशीन में आगजनी समेत कई वारदातों में शामिल 4 नक्सली गिरफ्तार... 15 अगस्त से पहले दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

यह भी पढ़िए :  BREAKING : 15 अगस्त से पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर की आगजनी... ESSAR स्टील प्लांट के पास टिप्पर को फूंका

     एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के मुताबिक 15 अगस्त को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा बल के जवान क्षेत्र में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कटेकल्याण थाने व सीआरपीएफ की ज्वाइंट पार्टी डब्बा के जंगल में सर्चिंग पर निकली थी। जहां फोर्स को देखकर भाग रहे एक संदिग्ध को धर-दबोचा गया। 

Read More :  बारूद और धमाकों के बीच से निकला हवाबाज : टीचर का बेटा बनेगा पायलट, जल्द ही उड़ाने लगेगा हवाई जहाज

     पकड़े गए नक्सली से पूछताछ में उसकी शिनाख्ति सुकमा जिले के कुकानार निवासी मंगू मुचाकी के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो मंगू नक्सलियों के पंचायत कमेटी और किसान-मजदूर संगठन का अध्यक्ष है। वह कुन्ना पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में भी शामिल था। बता दें कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 माओवादियों को मार गिराया था।  

Read More :  बड़ी खबर: राज्यपाल के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित...15 अगस्त पर फहराया जाएगा केवल तिरंगा, नहीं होंगे रंगारंग कार्यक्रम

      एक अन्य कार्रवाई में कुआकोंडा पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने एटेपाल के जंगल से घेराबंदी कर 2 जनमिलीशिया सदस्यों हुुंगा कवासी व हिड़मा करटम को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि दोनों आरोपी नक्सली सदस्य इसी महीने 9 तारीख को कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के हल्बारास में पोकलेन मशीन में आगजनी की वारदात में शामिल थे। वहीं भांसी पुलिस द्वारा झिरका-बासनपुर के जंगल से बीजापुर जिले के हुर्रेपाल निवासी मड्डा पिता सुखराम को गिरफ्तार किया गया। 

Read More :  राज्यपाल बलरामजी दास टंडन को गमगीन माहौल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई...गुरूवार को चंडीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार