June 2018

     पंकज दाऊद @ बीजापुर। बीजापुर विधानसभा के दो सौ से अधिक पोलिंग बूथों पर लाल आतंक का साया बना हुआ है। पिछले विस चुनाव पर गौर करें तो विस क्षेत्र के सभी 245 मतदान केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी में थे। हालांकि, बूथों की संख्या में हालात या वोटर्स की तादाद के मद्देनजर घट-बढ़ हो सकती है। इनमें से कितने केेन्द्र इस चुनाव में संवेदनशील होने के दायरे में आएंगे, इसका पता एक-दो माह में लग जाएगा।

 बीजापुर विधानसभा के 200 से अधिक पोलिंग बूथों पर लाल आतंक का साया... विस के 245 केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी में
सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण इलाके में 1200 वोटर्स के लिए एक बूथ का प्रावधान है जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए ये संख्या 1400 है। भौगालिक परिस्थिति को देख इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। पिछले विस चुनाव में 245 बूथ बनाए गए थे और ये सभी संवेदनशील केन्द्रों की फेहरिस्त में शुमार थे। नक्सली हिंसा के चलते इन केन्द्रों को संवेदनशील माना गया था। भैरमगढ़ ब्लाॅक में सर्वाधिक 71 बूथ थे जबकि सबसे कम 43 मतदान केन्द्र उसूर ब्लाॅक में बनाए गए थे। 

Read More :  बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित

      भोपालपटनम ब्लाॅक में 62 व बीजापुर ब्लाॅक में 60 केन्द्र खोले गए थे। सूत्रों के मुताबिक 30 जून तक मतदान केन्द्रों का रेण्डेमाइजेशन होगा। इसके बाद तहसीलदार, बीएलओ या जनप्रतिनिधि नए केन्द्र खोलने या बंद करने का प्रस्ताव देंगे। ये प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। आयोग के अनुमोदन के बाद ही केन्द्र खोले या बंद किए जा सकेंगे। 

9 दलों को जाना होगा नारायणपुर

बीजापुर विस क्षेत्र के नौ बूथ पिछले चुनावों में नारायणुर जिले में बनाए गए थे। इन केन्द्रों में लंकामाड़, मारूमवाड़ा, जाटलूर, बोटेर, कोम्मू, डूंगा, पिड़ियाकोट, कलहाजा एवं थुलथुली शामिल हैं। 

यह भी पढ़िए :  बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम


loading...

     बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर है। यहां माओवादियों ने रविवार की शाम जगदलपुर से बासागुड़ा जा रही तोमर ट्रेवल्स की बस को तिम्मापुर के पास आग के हवाले कर दिया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। हादसे में सभी यात्री सकुशल बताए जा रहे हैं। 

बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
       सूत्रों के मुताबिक बस शाम करीब चार बजे यहां से रवाना हुई थी। इसे ड्राइवर असलम खान चला रहे थे। इसी बीच बासागुड़ा से दो किमी पहले माओवादियों ने बस को रोक लिया और यात्रियों को बस से उतारकर इसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद माओवादी जंगल में भाग गए।  

Read More :  बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित


loading...

       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने एक बार फिर केके रेललाइन को निशाना बनाते दक्षिण बस्तर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते पटरी को उखाड़ दिया। इस वारदात में ट्रेन के 3 इंजन और 22 बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
        बता दें कि नक्सलियों ने कामालूर के पास इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से केके रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विसाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी इस हादसे में ट्रैक से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
      जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब पौने 12 बजे सशस्त्र माओवादी रेलवे ट्रेक पर पहुंचे और कामालूर और भांसी स्टेशन के पोल क्रमांक 416/6 पर पटरी उखाड़ दी। खबर है कि घटना के बाद नक्सली रेलकर्मियों से वॉकी-टॉकी भी लूट ले गए।  

      इस वारदात से रेलवे को करोड़ो रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि केके रेलमार्ग पर माओवादी इससे पहले भी कई दफे ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

Read More :  बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम


loading...

       कोंडागांव/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में बुधवार को नक्सलियों के एलओएस कमांडर ने सरेंडर कर दिया। इस पर शासन द्वारा पांच लाख का इनाम घोषित था। वहीं दंतेवाड़ा में पुलिस ने एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली, मलांगिर एरिया कमेटी में पिछले तीन सालों से सक्रिय था। 

कोंडागांव में 5 लाख के इनामी LOS कमांडर ​ने किया आत्मसमर्पण... मलांगिर एरिया कमेटी में 3 साल से सक्रिय जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...

     फोर्स के दबाव और राज्य की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एलओएस कमाण्डर जगराम कचलाम उर्फ चंदू उर्फ बदरू पिता सुरजू राम ने कोंडागांव एसपी डॉ. अभिषेक​ पल्लव के सामने समर्पण किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जगराम ने बताया कि जून 2012 में हितुलवाड़ में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में वह भी शामिल था। इसके अलावा वह कई अन्य वारदातों में भी शामिल रहा।  

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

      इधर, दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने जनमिलिशिया सदस्य माड़वी हिड़मा को कोंडासावली और कोंडा पारा की घाटियों से घेराबंदी कर पकड़ा है। गिरफ्तार नक्सली पर आरोप है कि वह माओवादी कमांडर विनोद के कहने पर पुलिस की रेकी करने, सड़क खोदने, नक्सली विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने जैसे काम करता था। अरनपुर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़िए :  VIDEO : धरने पर बैठी पुलिस परिवार की महिलाएं... तो भड़के ASP, बोले- ''पुलिस वालों को विद्रोह करने का अधिकार नहीं, निपटेंगे ऐसा करने वाले !''


loading...

       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। आगामी 22 जून को रैली के आयोजन को लेकर ज्ञापन देने पहुंची पुलिस परिवार की महिलाएं बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। मौके पर मौजूद एडीशनल एसपी जीएन बघेल महिलाओं को समझाते रहे पर वे आज ही अनुमति देने की मांग पर अडिग रहीं। महिलाओं की जिद के आगे पुलिस अफसर भी बेबस नजर आ रहे थे। 

VIDEO : धरने पर बैठी पुलिस परिवार की महिलाएं... तो भड़के ASP, बोले- ''पुलिस को विद्रोह करने का अधिकार नहीें, निपटेंगे ऐसा करने वाले !''

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

       दरअसल, पुलिस परिवार की महिलाओं के इस तरह विरोध में उतर जाने की भनक पुलिस को भी नहीं थी। एक दिन पहले ही पुलिस के आला अफसर पुलिस लाइन कारली पहुंचे थे और उन्होंने परिजनों को किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की हिदायत दी थी। लेकिन इस समझाइश का कोई असर नहीं हुआ और बुधवार को देखते ही देखते सैकड़ों महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंच गईं। इसे देखकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।

Read More :  शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्पिटल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से बाहर फेंका !

         प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बाद महिलाएं इस बात के लिए अड़ गईं कि उन्हें रैली की परमिशन आज ही दी जाए। इसी बात को लेकर सभी महिलाएं बापू की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गईं। इन्हें समझाने की कोशिश एएसपी बघेल ने की। इस दौरान ऐसा भी मौका आया जब वे महिलाओं की जिद देख नाराज हो गए। उन्हें कहना पड़ा कि 'हम पुलिस वालों को आंदोलन और विद्रोह करने का अधिकार नहीं है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई भी होगी। ' 

Read More :  महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !

देखिए वीडियो...





loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हथियार के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। अर्जी के साथ साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर घर में अकेली रहती हैं। उनकी जान को खतरा है। इसलिए बिना किसी देरी के आर्म्स लाइसेंस जारी किया जाए। 

 महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

       बता दें कि साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन दिया था। जांच के बाद उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं होने की स्थिति में लाइसेंस की अर्जी एसएसपी कार्यालय भेज दी गई है। मिसेज धोनी ने पिस्टल या 0.32 रिवॉल्वर के लिए आवेदन दिया है। गौरतलब है कि धोनी भी अपने पास लाइसेंसी पिस्टल रखते हैं। उन्होंने करीब 9 साल पहले पिस्टल खरीदी थी।

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...

        साक्षी ने कहा है कि वे ज्यादातर समय घर पर अकेली रहती हैं। वहीं निजी काम के सिलसिले में अकेले इधर-उधर जाना पड़ता है। इस वजह से जान खतरे में बनी रहती है। बता दें कि धोनी के दलादली स्थित आवास पर हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात रहते हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक साक्षी जब बाहर निकलती हैं तो वे थाने को इसकी सूचना देती हैं। वहीं पुलिस की गश्ती गाड़ी भी उनके आवास का चक्कर लगाती रहती है।

Read More :  शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्पिटल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से बाहर फेंका !


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। यूपी के शाहजहांपुर से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर है। यहां के जिला हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर में जहरखुरानी के शिकार मरीज को शराबी समझकर हॉस्पिटल स्टाफ ने इलाज करने के बजाय अस्प्ताल से बाहर फेंक दिया। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्प्टिल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से किया बाहर

यह भी पढ़िए :  KB Breaking : नक्सलियों ने बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर 5 वाहनों व मशीनों में की आगजनी, सड़क निर्माण कार्य को फिर बनाया निशाना

        जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र के निवासी 23 साल के रजनीश कुमार सिपाही भर्ती की परीक्षा देने 2 दिन पहले लखनऊ गए थे। एग्जाम के बाद रजनीश बस में बैठकर वापस अपने घर जा रहा था। इस बीच लूटपाट की नीयत से किसी अज्ञात शख्स ने उसे कुछ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया।  

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

       हादसे के बाद मंगलवार की दोपहर कोतवाली से एक होमगार्ड रजनीश को लेकर इलाज कराने हॉस्पिटल पहुंचा। अर्धबेहोशी की हालत में होने से रजनीश के पैर लड़खड़ा रहे थे। वो बेसुध अवस्था में कुछ बड़बड़ा भी रहा था। ऐसे में हॉस्पिटल के स्टाफ ने उसे शराबी समझ लिया और घसीटते हुए बाहर फेंक दिया। हैरत की बात यह रही कि यह सब देखने के बावजूद उसे लाने वाला होमगार्ड खामोश रहा।

Read More :  तमोर्रा के जंगल में हुए एनकाउंटर में मारा गया LOS कमाण्डर, सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद किया हथियार और नक्सल उपयोगी सामान 

      इस बात की जानकारी मिलने पर रजनीश का परिवार अस्पताल पहुंचा और फिर मामला तूल पकड़ने के बाद उसका इलाज शुरू हो सका। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है। कलेक्टर अमृत त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता ​को देखते हुए सीएमओ को जांच के निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...


loading...

        नारायणपुर @ खबर बस्तर। जिले के तमोर्रा के जंगल में सोमवार की रात सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें डीआरजी के दो जवान घायल हो गए थे। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में एक LOS कमाण्डर मारा गया है और दो अन्य नक्सली घायल हुए हैं। फोर्स द्वारा सर्चिंग के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में हथियारों का ज़खीरा और नक्सल उपयोगी सामान बरामद किया गया है। 

 तमोर्रा के जंगल में हुए एनकाउंटर में मारा गया LOS कमाण्डर, सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद किया हथियार और नक्सल उपयोगी सामान

Read More :  सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण चपेट में, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा

       पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर से डीआरजी की टीम कोटकोड़ो-तमोर्रा की ओर सर्चिंग अभियान पर रवाना की गई थी। इसी बीच सोमवार की रात करीब 9 बजे तमोरा के जंगल में पुलिस पार्टी पर माओवादियों ने हमला कर दिया। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। फोर्स की जवाबी कार्रवाई के आगे नक्सली टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।  

Read More :  दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल

     इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सुक्कू राम नुरेटी एवं हेड कांस्टेबल पारेश्वर गावड़े घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार पश्चात धनोरा से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर भेजा गया। फिलहाल रामकृष्ण केयर अस्पताल में जवानों का इलाज चल रहा है। दोनों जवानों हालत स्थिर बताई जा रही है।  

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

       नारायणपुर एसपी जितेन्द्र शुक्ला के अनुसार पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में किसकोड़ो एसओएस कमाण्डर जग्गू गोटा मारा गया है। वहीं प्लाटून नंबर-17 की सदस्या अनिता (एसीएम) और किसकोड़ो एलओएस सदस्या सनिता गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा 8-10 नक्सली सदस्यों के घायल होने की जानकारी मिली है। मृत नक्सली पर राज्य शासन द्वारा 5 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। 

यह भी पढ़िए :  KB Breaking : नक्सलियों ने बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर 5 वाहनों व मशीनों में की आगजनी, सड़क निर्माण कार्य को फिर बनाया निशाना

 तमोर्रा के जंगल में हुए एनकाउंटर में मारा गया LOS कमाण्डर, सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद किया हथियार और नक्सल उपयोगी सामान  2

Read More :  नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा !

           पुलिस पार्टी द्वारा मौके से देशी कट्टा 1 नग, 303 रायफल का कारतूस-4 नग, एके 47 खाली खोखा- 13 नग, इंसास खाली खोखा-07 नग, ग्रेनेड- 1 नग, प्रेशर कुकर आईईडी-2 नग, मल्टीमीटर-2 नग, कैमरा फ्लैस-1 नग, वायर- 2 बण्डल, छर्रा- 100 नग, सोलर प्लेट-1 नग, यूपीएस बैटरी-1 चाकू-5 नग, नक्सली वर्दी-4 जोड़ी, बेल्ट- 3 नग, रेडियों-01 नग, पिट्ठू-8 नग, कैची-5 नग, गंजी- 2 नग, तीर-2 नग, दवाईयां, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। 

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...


loading...

       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। प्रदेशभर में चल रहे पुलिसकर्मियों के परिवारों के आंदोलन की आंच दक्षिण बस्तर भी पहुंच गई है। आगामी 22 जून को आयोजित रैली के लिए अनुमति की मांग करने पहुंची पुलिस परिवार की महिलाएं बुधवार को कलेक्टोरेट में धरने पर बैठ गईं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंची महिलाएं रैली के लिए आज ही अनुमति देने की मांग कर रही थीं। 

जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस ने किया...
   🔼   बापू की प्रतिमा के पास धरने पर बैठी महिलाएं

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

      पुलिस परिवार की महिलाओं की इस जिद के चलते कंपोजिट बिल्डिंग में काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। मौके पर मौजूद एएसपी जीएन बघेल और प्रशिक्षु आईपीएस चंद्रमोहन सिंह महिलाओं को समझाते रहे पर वे अपनी बात पर अडिग रहीं। करीब एक घंटे तक महिलाएं नए कलेक्टोरेट भवन में धरने पर बैठी रहीं। पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में महिलाओं का यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा।  

Read More :  चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ... 

जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस ने किया... 2
      🔼  मांग पत्र दिखाती पुलिस परिवार की महिलाएं

यह भी पढ़िए :  KB Breaking : नक्सलियों ने बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर 5 वाहनों व मशीनों में की आगजनी, सड़क निर्माण कार्य को फिर बनाया निशाना

     माहौल बिगड़ता देख पुलिस अफसरों ने सख्त रूख अपनाते हुए महिलाओं को अपने घर जाने की समझाइश दी और कलेक्टोरेट का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। इसके बाद महिलाएं कलेक्टोरेट से बाहर तो निकल आईं, लेकिन उनका कहना था कि सरकार उनकी जायज मांगों को सालों से अनसुना कर रही है। इसके विरोध में 22 तारीख को रैली जरूर होगी। इससे पहले कलेक्टर सौरभ कुमार की गैर मौजूदगी में महिलाओं ने अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल को 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

Read More :  कश्मीर में सियासी संकट : BJP ने PDP सरकार से समर्थन वापसी का किया ऐलान... महबूबा मुफ्ती ने दिया CM पद से इस्तीफा !

जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस ने किया... 3
   🔼  कलेक्टोरेट के मेन गेट पर खड़े अधिकारी

Read More :  सेप्टिक टैंक से मजदूर बाहर नहीं निकला तो... घर के लोग एक-एक कर टैंक के अंदर उतरते गए... और मौत की आगोश में समाते गए !


        खबर है कि मंगलवार की शाम पुलिस के आला अफसर पुलिस लाइन कारली पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस परिवार के लोगों से किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की अपील की थी। लेकिन इस समझाइश का कोई असर नहीं हुआ और बुधवार को देखते ही देखते सैकड़ों महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंच गईं। इसे देखकर पुलिस अफसर भी थे। बता दें कि ज्ञापन सौंपने पहुंची महिलाओं के साथ पुलिस लाइन कारली के अलावा भांसी व बचेली से भी परिजन पहुंचे थे। 

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !


loading...

       रायपुर @ खबर बस्तर। पत्थलगड़ी के बाद अब पुलिस परिवार के हड़ताल से छत्तीसगढ़ सरकार की नींदें उड़ी हुई है। पुलिस परिजनों के तेज होते आंदोलन की खबरों के बीच सरकार ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इस मसले पर मंगलवार को डीजीपी एएन उपाध्याय ने पीएचक्यू में हाई लेवल मीटिंग लेकर पुलिस अधीक्षकों से साफ तौर पर कहा कि यह आंदोलन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस हड़ताल ने बढ़ाई सरकार की परेशानी : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा- आंदोलन कतई बर्दाश्त नहीं !

Read More :  सेप्टिक टैंक से मजदूर बाहर नहीं निकला तो... घर के लोग एक-एक कर टैंक के अंदर उतरते गए... और मौत की आगोश में समाते गए !

      बता दें कि पुलिसकर्मियों के परिजन 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलनरत हैं। हडक्ष्ताल को लेकर सोशल मीडिया में कैंपेन चलाया जा रहा है। 25 जून को राजधानी में सीएम हाउस घेराव की भी बातें कही जा रही है। इन सबके बीच सरकार ने इस आंदोलन से निपटने पूरी तैयारी कर ली है।  

Read More :  नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा ! 

       मंगलवार को डीजीपी एएन उपाध्याय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अफसरों की मीटिंग ली। डीजीपी ने सभी आईजी-एसपी से कहा कि हर हाल में पुलिसवालों के परिजन का धरना-आंदोलन खत्म कराया जाए। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी के बाद भी अगर कोई पुलिसकर्मी आंदोलन में शामिल होता है तो उसे बर्खास्त कर दिया जाए।  

Read More :  दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल

       बता दें कि सोमवार रात सीएम रमन सिंह और गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने आला पुलिस अफसरों की बैठक लेकर स्थिति की समीक्षा की थी। उसी मीटिंग में तय किया गया था कि इस आंदोलन को हर हालत में कमजोर किया जाए। हड़ताल के मद्देनजर सभी जिलों में लोकल गुप्तचरों और क्राइम ब्रांच के अमले को सक्रिय कर दिया गया है। बताया गया है कि पुलिसकर्मियों को पहले सर्विस रुल्स की धारा 311 के तहत नोटिस थमाई जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। 


loading...

      बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली वारदात की खबर आ रही है। यहां बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण को निशाना बनाया है। माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए 5 वाहनों और मशीनों में आग लगा दी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। 

KB Breaking : बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर नक्सलियों ने 5 वाहनों व मशीनों में की आगजनी, सड़क निर्माण में लगी थी वाहनें
🔼  सांकेतिक तस्वीर

Read More :  दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल

       बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। माओवादियों द्वारा जिन वाहनों को आग के हवाले किया गया है, उनमें एक हाइवा, एक पानी टेंकर सहित 3 मिक्सचर मशीन शामिल है। बताया गया है कि आगजनी की इस घटना में वाहनों के टायर जल गए हैं।

Read More :  चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ... 

       बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दंगल कंपनी द्वारा बीजापुर से गंगालूर तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी काम में लगी वाहनों को माओवादियों ने डीजल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया है।

Read More :  नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा ! 

      नक्सलियों ने चेरपाल ग्राम के पास जिस स्थान पर इस वारदात को अंजाम दिया है वह चेरपाल कैम्प से महज 1 किमी दूर है। खबर यह भी है कि वारदात के बाद नक्सली, निर्माण स्थल से 40 बेग सीमेंट, वाइब्रेटर मशीन और अन्य निर्माण सामग्री भी अपने साथ ले गए हैं।  

       हालांकि, मौके पर नक्सली बैनर-पोस्टर आदि बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि इस इलाके में इससे पहले भी माओवादी, वाहनों में आगजनी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। 

Read More :  सेप्टिक टैंक से मजदूर बाहर नहीं निकला तो... घर के लोग एक-एक कर टैंक के अंदर उतरते गए... और मौत की आगोश में समाते गए !


loading...

        बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम से 15 किमी दूर पेगड़ापल्ली गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एक सेप्टिक टैंक से जहरीली गैस के रिसाव से पिता पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 अन्य लोगों को हाॅस्पिटल में दाखिल किया गया है।

सेप्टिक टैंक से मजदूर बाहर नहीं निकला तो... घर के लोग एक-एक कर टैंक के अंदर उतरते गए... और मौत की आगोश में समाते गए !
🔼  इसी सेप्टिक टैंक में हुआ हादसा

      जानकारी के मुताबिक पेगड़ापल्ली में इंजा परिवार के यहां एक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। सेप्टिक टैंक के उपर शौचालय बनाया जा रहा है। सुबह सैप्टिक टैंक की सेंटरिंग के नीचे से बल्लियां निकालते वक्त ये हादसा हुआ। बताया गया है कि सुबह करीब आठ बजे लकड़ियों को निकालने मजदूर हरदास कश्यप (25) निवासी जगदलपुर अंदर गया।  

Read More :  नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा ! 

      काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकला तो मकान मालिका इंजा मदनैया (55) (नारायणपुर वनोपज मण्डी के कर्मचारी) अंदर गए। जब वे भी नहीं निकले तो उन्हें देखने उनका पुत्र पंकज इंजा (26) (मदेदड स्कूल के क्लर्क) उतर गए। इसके बाद ग्रामीण इंजा शंकर अंदर गया। उसकी भी अंदर मौत हो गई। 
सेप्टिक टैंक से मजदूर बाहर नहीं निकला तो... घर के लोग एक-एक कर टैंक के अंदर उतरते गए... और मौत की आगोश में समाते गए ! 3
       🔼  टैंक के ऊपर बन बन रहा शौचालय

Read More :  सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण चपेट में, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा

        इसके बाद वहां मौजूद इंजा रामबाबू आदि, तिरलेश इंजा व पवन इंजा अंदर गए। तब उन्हें जहरीली गैस का पता चला और वे बाहर निकले। वे तीनों गंभीर है। इंजा रामबाबू आदि का जिला हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है जबकि तिरलेश व पवन को मददेड़ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मण्डी कर्मी नारायणपुर से कुछ दिनों पहले आए थे। 


Read More :  दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल


loading...

         न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बीजेपी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में J & K के सभी बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद समर्थन वापसी का फैसला लिया। बीजेपी के इस कदम के बाद सीएम महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एनएन वोहरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

कश्मीर में सियासी संकट : BJP ने PDP सरकार से समर्थन वापसी का किया ऐलान... महबूबा मुफ्ती ने दिया CM पद से इस्तीफा !

Read More :  नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा ! 

      समर्थन वापसी के बाद BJP कोटे के सभी मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजेपी ने समर्थन वापसी की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपते हुए राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की मांग की है। इधर, पीडीपी ने शाम चार बजे पार्टी की बैठक बुलाई है। बीजेपी नेताओं से मिलने से पहले अमित शाह ने NSA अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी।  

Read More :  चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ... 

         बता दें कि जम्मू कश्मीर में 2014 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। फरवरी 2015 में भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन हुआ था। मार्च 2015 में भाजपा के समर्थन से मुफ्ती मोहम्मद सईद J & K के मुख्यमंत्री बने थे। उनके निधन के बाद महबूबा मुफ्ती सीएम बनीं। जबकि डिप्टी सीएम का पद भाजपा के पास था।  

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

      फैसले के बाद बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में स्थिति काफी बिगड़ी है, जिसके कारण हमें ये फैसला लेना पड़ा। हमने गृह मंत्रालय, जम्मू-कश्मीर के 3 साल के कामकाज, सभी एजेंसियों से राय लेकर ये फैसला किया है। माधव ने कहा कि तीन साल पहले जनादेश के बाद परिस्थितियों के अनुसार ये गठबंधन हुआ था। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में गठबंधन में आगे साथ चलना मुश्किल हो गया था। 

loading...

      नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार की रात सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए। घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए हैं और इतने ही घायल हुए हैं। हालांकि, फोर्स द्वारा माओवादियों का शव बरामद नहीं किया जा स​का है। 

नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा !

Read More :  चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ... 

         पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर से डीआरजी की टीम कोटकोड़ो-तमोरा की ओर सर्चिंग अभियान पर रवाना की गई थी। इसी बीच सोमवार की रात करीब 9 बजे तमोरा के जंगल में पुलिस पार्टी पर माओवादियों ने हमला कर दिया। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। फोर्स की जवाबी कार्रवाई के आगे नक्सली टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।  


         नारायणपुर एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने घटना की पुष्टि करते बताया कि एनकाउंटर में दो नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं 2-3 माओवादी घायल भी हुए हैं। एसपी के मुताबिक घटना स्थल पर दो स्थानों पर खून के धब्बे मिले हैं। वहीं जवानों द्वारा पकड़े गए एक संदिग्ध ने भी इस बात को कबूला है कि मुठभेड़ के बाद नक्सली दो माओवादियों के शवों और दो घायलों को अपने साथ लेकर गए हैं।    

Read More :  सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण चपेट में, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा

      बता दें कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ ख़त्म होने के बाद इलाके की सर्चिंग दौरान मौके से भारी मात्रा में पिट्ठू बैग व नक्सलियों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की है। इस हमले में डीआरजी के दो जवान जख्मी हुए हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। दोनों घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च आॅपरेशपन तेज कर दिया गया है। 

Read More :  दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल


loading...

       बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां मद्देड थानाक्षेत्र के अंतर्गत पेगड़ापल्ली गांव में एक दर्दनाक हादसे में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल हैं। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। 

दर्दनाक हादसा :  सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार 3 लोग शामिल

🔼  प्रतीकात्मक तस्वीर

Read More :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना

         जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह शौचालय के सेप्टिक टैंक की सफाई करने 6 लोग उतरे हुए थे। इसी बीच जहरीली गैस की चपेट में आने से मकान मालिक एंजा मदनैया, एंजा शंकर, एंजा पंकज और डी कश्यप की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिन्हें मद्देड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

        बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही सेप्टिक टैंक बन कर तैयार हुआ था और घर के लोग इसकी सफाई करने उतरे थे। इसी दौरान ये लोग हादसे का शिकार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मृतक टैंक के भीतर बनी जहरीली गैस की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



loading...

     रायपुर @ खबर बस्तर। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षाकर्मियों को संविलियन का तोहफा दिया है। रमन सरकार ने शिक्षाकर्मियों की वर्षों पुरानी संविलियन की मांग मान ली है। सोमवार की शाम मंत्रालय में आयोजित रमन कैबिनेट की बैठक में सरकार ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर मुहर लगा दी। बैठक में 1 जुलाई 2018 को आठ साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षा​कर्मियों के संविलियन का प्रस्ताव पास कर दिया गया। 

चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ...

यह भी पढ़िए  :  भाजपा विधायक की गुंडागर्दी CCTV में कैद : थाने में घुसकर कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, जान से मारने की धमकी भी दी, FIR दर्ज

      बताया जा रहा है कि पहले चरण में प्रदेश के 1 लाख 3 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा। वहीं शेष 75 हजार शिक्षाकर्मियों को क्रमशः 8 साल की सेवा पूर्ण करने पर इसका लाभ मिलेगा। संविलियन हो जाने से शिक्षाकर्मियों के वेतन में 7 से 12 हजार तक की बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि सरकार द्वारा शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा के बाद अब भविष्य में शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति भी नहीं होगी।   

Read More :  विकास यात्रा में सीएम डॉ रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों को दी संविलियन की सौगात... कैबिनेट की बैठक में जल्द लगेगी मुहर !   

    जानकारी के मुताबिक शिक्षाकर्मियों के संविलियन होने से राज्य सरकार पर लगभग 1 हजार 3 सौ 46 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक व्यय भार पड़ेगा। बताया गया है कि संविलियन का कार्य क्रमबद्ध रूप से किया जाएगा। शिक्षक (पंचायत/नगरीय निकाय) का संविलियन शिक्षा विभाग के अधीन किया जाएगा। इसके बाद शिक्षाकर्मी जैसे-जैसे 8 वर्ष की सेवा पूर्ण करते जाएंगे। वैसे-वैसे भविष्य में शिक्षा विभाग के अधीन होते जाएंगे।  

Read More :  नीति आयोग की बैठक में बोले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह- 'नए भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका होगी'

       बता दें कि छत्तीसगढ़ में संविलियन की मांग को लेकर शिक्षाक​र्मी लगातार सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे। लिहाजा चुनावी साल में सरकार ने शिक्षाकर्मियों को नाराज नहीं करते हुए संविलियन की मांग को पूरा करने का फैसला लिया। विगत 10 जून को अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में सीएम डॉ. रमन सिंह ने संविलियन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लग गई। 

Read More :  सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण चपेट में, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा


loading...

       रायपुर @ खबर बस्तर। जोगी कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में सात विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस लिस्ट में बस्तर संभाग की 12 में से 4 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। 



बीजापुर से संकनी चंद्रैया और दंतेवाड़ा से जया कश्यप होंगी जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी... विधानसभा चुनाव के लिए छजकां ने जारी की चौथी लिस्ट
        छजकां द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक बीजापुर सीट से बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले संकनी चंद्रिया को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दंतेवाड़ा सीट से गमावाड़ा की सरपंच व महिला जोगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष जया कश्यप चुनाव लड़ेंगी। बस्तर संभाग की इन दोनों सीटों के अलावा नारायणपुर व बस्तर सीट पर भी छजकां ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पार्टी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट यह है...
-  खल्लारी विधानसभा सीट से परेश बागबाहरा 

-  बालोद विधानसभा सीट से अर्जुन हिरवानी

-  बैकुंठपुर विधानसभा सीट से बिहारी राजवाड़े

-  दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से जया कश्यप 

-  बीजापर विधानसभा सीट से संकनी चंद्रैया

-  नारायणपुर विधानसभा सीट से बलीराम कचलाम

-  बस्तर विधानसभा सीट से सोनसाय कश्यप


loading...