रायपुर @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिनी बस्तर दौरे के बीच बुधवार को भाजपा के अधिकृत मीडिया Whatsapp ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल हो गया। इससे ग्रुप में जुड़े कई नेताओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। पोर्न वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और एक के बाद एक कई नेता ग्रुप से लेफ्ट होते चले गए।
Read More : 4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' ! बता दें कि 'बीजेपी रायपुर मीडिया' नाम के इस ग्रुप में पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में इस वीडियो के अपलोड होने के बाद ग्रुप में हडक़ंप मच गया। अश्लील वीडियो हरीश सिंह नाम के जिस शख्स के मोबाइल से अपलोड हुआ है वह भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। हालांकि, हरीश ने तेलीबांधा पुलिस को एक अावेदन दिया है जिसमें मोबाइल गुमने की सूचना दी गई है।
अब ताजा मामला सामने आने के बाद एक बार फिर अश्लील वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बुधवार को इस ग्रुप में जुड़े लोगों ने जब यह वीडियो देखा तो खलबली मच गई। कई लोगों ने इस वीडियो का स्क्रिन शॉट बनाकर दूसरे ग्रुप्स में शेयर कर दिया। बीजेपी के व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड हुए यह वीडियो राजधानी में तेजी से वायरल हो रहा है। Read More : नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कांकेर जिले से आ रही खबर हैरान करने वाली है। यहां एक आरक्षक की पत्नी को नक्सलियों का भय दिखाकर एक शख्स सालों तक दुष्कर्म करता रहा। आखिर उसकी हरकतों से तंग आकर पत्नी ने आरक्षक से अपनी आपबीती सुनाई और मामला पुलिस में पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने रेप के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा जिले में CAF में पदस्थ एक जवान की हैवानियत भरी करतूत मुंगेली पुलिस ने उजागर की है। बुधवार को पुलिस ने भाटापारा की एलआईजी कॉलोनी से आरोपीजवान को गिरफ्तार किया है। जवान पर अारोप है कि उसने अपनी पत्नी को पहले बुरी तरह पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर करंट लगा दिया, जिससे उसकी जान चली गई। इतना ही नहीं आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी के शव को मायके भेज दिया।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद विधायक ने मंगलवार को रामानुजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें मोबाइल गुमने का जिक्र उन्होंने किया है।
विधायक बृहस्पति सिंह का कहना है कि सोमवार की रात घर आते समय उनका मोबाइल कहीं गिर गया है। यह फोन किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गया है जो इसका दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने में आवेदन कर मोबाइल नम्बर को तत्काल ब्लाक करने की अपील की है। Read More : बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती ! इधर, इस मसले पर सियासत भी गर्मा गई है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आरोपी विधायक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। उनके मुताबिक विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होना गंभीर मामला है। यह एक तरह से जनता का अपमान करने जैसा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले को संज्ञान में लेकर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश की राजधानी दिल्ली से शर्मनाक खबर है। यहां एक गर्ल्स स्कूल की मनमानी सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने 50 छात्राओं को इसलिए बेसमेंट में बंद कर दिया, क्योंकि उनके पालकों ने स्कूल फीस जमा नहीं की थी। स्कूली बच्चियों को तहखाने में तकरीबन 5 घंटे तक भूखे-प्यासे बंद रखा गया। मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और पैरेन्ट्स की शिकायत पर स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामला दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में संचालित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल का है। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चियों को सुबह से ही स्कूल के बेसमेंट में रखा गया था। छुट्टी के वक्त जब छात्राएं बाहर नहीं निकलीं उन्हें मामले की जानकारी मिली। पैरेंट्स की मानें तो इन बच्चियों को पांच घंटों तक कुछ खाने-पीने को भी नहीं दिया गया।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इस खबर को पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे... आप सोचने को मजबूर होंगे कि हमारा समाज आखिर किस दिशा में जा रहा है। खबर यूपी के कानपुर से है। यहां के महाराजपुर इलाके के एक गांव में चार साल की मासूम से कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। और इस घिनौनी करतूत के आरोपी हैं 6 से 12 साल के चार बच्चे।
जानिए, क्या है पूरा मामला..? महाराजपुर थाना प्रभारी राकेश मौर्य के मुताबिक घटना शनिवार 30 जून की है। बच्ची शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसे बहला-फुसलाकर पास के खेत में ले जाया गया और वहां उसके साथ गैंगरेप हुआ। इधर, बच्ची जब घर के आसपास कहीं दिखाई नहीं दी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच एक खाली पड़े प्लॉट में बच्ची बेहोश हालत में पड़ी मिली। बाद में होश में आने पर बच्ची ने पिता से पूरी आपबाती बताई।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट इसलिए उतार दिया क्योंकि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। हत्या के बाद तीन दिनों तक महिला की लाश घर में ही पड़ी रही और पति शव के पास सोता रहा। सोमवार को तेज दुर्गंध के चलते आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया तो मामले का खुलासा हुआ।
Read More : घूसखोर पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज...किसानों से पैसा, मुर्गा और दारू की डिमांड करने का लगा था आरोप, SDM ने की कार्रवाई घटना जिला मुख्यालय कोरिया से लगे चरचा थाना इलाके की है। यहां एक मकान में महिला का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के मालिक एसईसीएल कर्मचारी अजीत कुजूर को बुलाकर घर का ताला खुलवाया। घर के भीतर पलंग के नीचे उसकी पत्नी की डेड बॉडी पड़ी थी। पूछताछ में अजीत ने कबूल किया है कि चरित्र शंका के चलते उसने पत्नी का गला घोंट हत्या कर दी।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्रवाई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा की गई। आरोपी जिला आबकारी अधिकारी का नाम यदुनंदन राठौड़ है।
जानकारी के मुताबिक दानीटोला में संचालित शराब दुकान के जमीन मालिक से आबकारी अधिकारी हर महीने किराया राशि के एवज में घूस की मांग कर रहा था। पीड़ित तुलसीराम सोनकर ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। उसने एसीबी को बताया कि उक्त अफसर शराब दुकान के लिए तय की गई 60-60 हजार रुपए किराए की रकम से 25 हजार रुपए हर महीने कमीशन मांग रहा था।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बीजू जनता दल (बीजद) के नेता और पूर्व विधायक नवीन नंदा कोलकाता के एक स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट के साथ धर-दबोचे गए। यहां एक स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खेल चल रहा था। पुलिस ने जब इस स्पा में छापा मारा तो पूर्व विधायक देह व्यापार करने वाली लड़कियों के साथ मौके पर मौजूद थे।
यह भी पढ़िए : इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR हालांकि, पूर्व विधायक ने गिरफ्तार किए जाने की बात तो स्वीकारी है, लेकिन इस कार्रवाई को वे साजिश बता रहे हैं। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बाजार में थे तभी अज्ञात चोर उनका बटुआ और मोबाइल चुरा कर फरार हो गया। वह चोर का पीछा करते हुए स्पा में घुस गए, जहां सेक्स रैकेट चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने स्पा में छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। किसानों से सूखा राहत राशि के एवज में पैसों की डिमांड करने वाले घूसखोर पटवारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर की अनुशंसा पर दंतेवाड़ा एसडीएम बीआर ठाकु्र ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पटवारी केएल राव को सस्पेंड कर दिया है।
किसानों का कहना था कि पटवारी उनसे पैसे के अलावा मुर्गा व दारू की डिमांड भी करता था। उक्त मांग पूरी नहीं करने पर पटवारी द्वारा पर किसानों की जमीन कुर्क करने की धमकी भी दी जाती थी। किसानों के मुताबिक पटवारी ने उनसे 15 से 20 हजार रूपए तक की मांग की थी।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के धरमपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक किसान के खेत में सोने के जेवरों से भरा एक घड़ा मिला। कांसे के घड़े में सोने के आभूषणों के अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियां भी थी। यह खबर देखते ही देखते पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम खेत की ओर चल पड़ा।
Read More : आंधी-तूफान के बीच बारिश में बरगद पेड़ के नीचे खड़ा था युवक... अचानक बिजली कड़की और जमीन पर गिर पड़ा, और फिर..! मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वह भी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई। सोने के जेवरों से भरा घड़ा खेत में मिला तो किसान जुगेश्वर राजवाड़े इस पर अपना हक जताने लगा। वहीं पुलिस शासकीय संपत्ति मानकर सोने से भरे मटके को अपने कब्जे में लेना चाहती थी। इसी बात पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच ठन गई। सुबह से लेकर शाम तक तनाव का माहौल बना रहा।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के धरमपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक किसान के खेत में सोने के जेवरों से भरा एक घड़ा मिला। कांसे के घड़े में सोने के आभूषणों के अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियां भी थी। यह खबर देखते ही देखते पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम खेत की ओर चल पड़ा।
Read More : आंधी-तूफान के बीच बारिश में बरगद पेड़ के नीचे खड़ा था युवक... अचानक बिजली कड़की और जमीन पर गिर पड़ा, और फिर..! मामले की सूचना पुलिस को मिली तो वह भी लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गई। सोने के जेवरों से भरा घड़ा खेत में मिला तो किसान जुगेश्वर राजवाड़े इस पर अपना हक जताने लगा। वहीं पुलिस शासकीय संपत्ति मानकर सोने से भरे मटके को अपने कब्जे में लेना चाहती थी। इसी बात पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच ठन गई। सुबह से लेकर शाम तक तनाव का माहौल बना रहा।
पुलिस की पड़ताल में यह बात सामने आई कि किसी ने शरारतन किसान के खेत में सोने से भरे मटके को गाड़ दिया था। जिसे लेकर पुलिस व ग्रामीण आमने-सामने हो गए। वहीं पुलिस को आशंका इस बात की भी है कि संबंधित किसान ने ही सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने यह कारस्तानी की है। पुलिस इस दिशा में भी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। भाजपा के 10 से अधिक विधायकों को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। दुबई के नंबर से एक शख्स ने वाॅट्सएप के जरिए विधायकों से 10- 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। मैसेज में तीन दिनों के भीतर रकम नहीं देने पर विधायकों व परिजनों की हत्या की धमकी दी गई है।मामला उत्तर प्रदेश का है।
जानिए क्या लिखा है वॉट्सएप मैसेज में... मै हूं अली बुदेश भाई... "हम आपके साथ लंबे गपशप बनाने के लिए यहां नहीं हैं। क्या तुम मुझे नहीं जानते हो? अगर आप और आपके परिवार की सुरक्षा चाहते हैं। तीन दिन के भीतर दस लाख की व्यवस्था करें। मुझे पता है कि आप पैसे की व्यवस्था नहीं करेंगे, जब तक आप अपने परिवार से एक मृत शरीर नहीं देखते। हम आपको वादा करते हैं कि तीन दिनों के उतीर्ण होने के बाद हम आपका विश्वास पाने के लिए एक-एक करके हत्या करना शुरु कर देंगे आपके पास केवल तीन दिन हैं। मेरा व्यक्ति आपके करीब है। समय बर्बाद मत करें।"
इन विधायकों को मिली धमकी : वॉट्सएप पर जिन विधायकों को धमकी मिली है उनमें लखनऊ के उत्तरी विधानसभा से विधायक डॉ. नीरज बोरा, सीतापुर के महोली से विधायक शशांक त्रिवेदी, बुलंदशहर के डिबाई की विधायक डॉ. अनिता लोधी, शाहजहांपुर के मीरापुर कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस के नाम प्रमुख हैं।
वहीं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, गोंडा विधायक प्रेम नारायण पांडेय, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार को भी धमकी मिली है। खबरों की मानें तो भाजपा के कुछ पूर्व विधायकों व संगठन से जुड़े लोगों को भी धमकीभरा मैसेज मिला है। इधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिबाई की विधायक डॉ. अनिता लोधी से फोन पर बात कर कहा है कि मामले की जांच की जा रही है चिंता न करें। Read More : माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने हैदराबाद में शनिवार को कुछ ऐसा किया कि लोग सोचकर भी शर्मसार हो जाएं। फिल्म निर्माताआें पर काम नहीं देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने न्यूड होकर बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। एक्ट्रेस की इस हरकत पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली।
खबरों की मानें तो अभिनेत्री श्री रेड्डी बंजारा हिल्स स्थित फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के दफ्तर के सामने टॉप लेस हो गई थी। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि कई प्रोड्यूसर और डायरेक्टरों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं 3 फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता नहीं दी गई।
यह भी पढ़िए : जिस्मफरोशी का बड़ा अड्डा बना रायपुर : 24 घंटे के भीतर 3 जगहों पर पकड़ाया सेक्स रैकेट, होटल से 4 युवतियाँ गिरफ्तार मीडिया की मौजूदगी में एक्ट्रेस एक-एक कर अपने कपड़े उतारती रहीं। बीच सड़क पर अभिनेत्री के इस अर्धनग्न प्रदर्शन की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सड़क से हटाया गया और कपड़े पहनाए गए। रेड्डी के मुताबिक उन्होंने तीन फिल्म्स में काम किया है फिर भी मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की मेंबरशिप नहीं दी गई। उन्होंने लोकल आर्टिस्ट के लिए 75% रिजर्वेशन की मांग भी रखी है।
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिस्मफरोशी के धंधे का बड़ा अड्डा बनती जा रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ लगातार हो रहा है। शुक्रवार को सेक्स रैकेट में शामिल 4 युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन इलाके के बांसटाल के पास हॉटल यात्रिक से की गई है।
Read More : दंतेवाड़ा नपा उपाध्यक्ष पर लगा मारपीट का आरोप, 3 लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में राजधानी में यह 3 मामला है, जिसमें सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। शुक्रवार को गिरफ्तार चारों युवतियों ने देहव्यापार में शामिल होना कबूल कर लिया है। इनमें दो युवती उत्तर प्रदेश व दो रायगढ़ की बताई जा रही है। गंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उक्त कार्रवाई की।
गौरतलब है कि गुरुवार को ही राजधानी में 9 युवतियाँ सेक्स रैकेट में पकड़ाई थीं। इस मामले में खुलासा हुआ था कि व्हाट्सअप के जरिये मेट्रो सिटीज की युवतियों का सौदा होता है और ऑनलाइन पेमेंट के बाद देहव्यापार के लिए ये रायपुर आतीं हैं। इसके दूसरे ही दिन सेक्स रैकेट में शामिल 4 अन्य युवतियों के पकड़ाने से पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। यह भी पढ़िए : नक्सली समर्थन के आरोप में पूर्व सरपंच पुलिस हिरासत में... पूछताछ में जुटी दंतेवाड़ा पुलिस, बड़े खुलासे की उम्मीद
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को बीजापुर जिले से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। खबर है कि इनमें से एक भैरमगढ़ ब्लाक के तालनार पंचायत का पूर्व सरपंच भी है, जिस पर नक्सल समर्थक होने का आरोप लगा है। हालांकि, पुलिस अधिकारी इस मामले पर अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
खबर यह भी है कि पुलिस द्वारा जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनमें एक नक्सली भी है। हालांकि, पुलिस इस मामले का अभी खुलासा नहीं कर रही है। एएसपी नक्सल आॅपरेशन गोरखनाथ बघेल के मुताबिक पुलिस कुछ लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ कर रही है। इस मसले पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाश निवासी नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्रप्रताप सिंह और उनके छोटे भाई पर पड़ोस में रहने वाली मां-बेटी ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में गुरुवार की सुबह आवेदन दिया है। मामला सुबह 9 से 10 बजे का बताया जा रहा है।
आवेदन में लिखा है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह का नौकर मनीष उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है। इसी बात को लेकर उसको टोका था। इसके बाद मनीष उसके घर आकर मां-बेटी के साथ हुज्जत करते हुए मारपीट करने लगा। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के छोटे भाई ने भी आकर धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित मां-बेटी के आवेदन पर तीनों के खिलाफ 294, 506, 323, 509, 34 व पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
इस मामले में नगर पालिका उपाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें जानबूझकर इस मामले में घसीटा जा रहा है। उनके मुताबिक मनीष उनका नौकर नहीं है। जिस महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है उसने खुद मनीष को पीटा है। इसके बाद भी उन्होने किसी का पक्ष नही लिया। जब महिला ने मेरे परिवार पर आक्षेप किया तो उसे डांटा और जाने को कहा। महिला के साथ न अभर्द्रता की और न ही उनके साथ कोई मारपीट की गई है। यह भी पढ़िए : भाजपा समर्थकों पर टूटा नक्सली कहर : गांव में घुसकर कई लोगों से की मारपीट, चुनाव में समर्थन नहीं देने का दिया अल्टीमेटम
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। गीदम थाना क्षेत्र के सुरोखी के जंगल में बुधवार को मिली सड़ी-गली लाश किसकी है, इसे लेकर संशय पैदा हो चुका है। कपड़ों और उसमें मिले मोबाइल से परिजन इस बात का दावा का कर रहे हैं कि शव CAF सीएएफ के जवान बोसाराम का शव है। जबकि लाश डी कम्पोज हो जाने से पुलिस भी असमंजस में पड़ी हुई है। पुलिस का तर्क है कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सिर्फ हड्डियों के आधार पर ही बोसाराम के शव होने का दावा नहीं किया जा सकता।
बता दें कि दंतेवाड़ा में शव का पोस्टमार्टम बुधवार को नहीं हो सका था। जिला अस्पताल के मेडिकल स्टॉफ ने पुलिस से पोस्टमार्टम करने के लिए मना कर दिया था। डॉक्टर का कहना था कि यह शव नहीं कंकाल है। हड्डियों का परीक्षण करने के लिए जिला अस्पताल में लैब नहीं है। इसलिए मेडिकल कॉलेज में ही पोस्टमार्टम हो सकता है। ऐसे में गीदम पुलिस ने दो जवानों को कंकाल लेकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा है।
जवान की मौत पर खड़े हो रहे सवाल : बुधपदर निवासी CAF के जवान बोसाराम के गायब होने पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बोसाराम को करीब डेढ़ महीने से छुट्टी पर बताया जा रहा है। परिजन ने पुलिस में गायब होने की रिपोर्ट 3 अप्रैल को दर्ज कराई है, जिसमें 24 मार्च से लापता होने की बात कही गई है। पत्नी विमला नेताम और घर के लोगों ने भी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जवान के लापता होने के 10 दिनों बाद गीदम थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
इस मसले पर गीदम थाना प्रभारी परमानंद ठाकुर ने बताया कि कपड़े और मोबाईल के आधार पर घर वाले जवान का शव होने की बात कह रहे हैं। अभी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। शव का यहां पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। इसलिए कंकाल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के कटेकल्याण इलाके से सामने आ रही इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने जरा सी बात पर अपनी मां को ऐसी खौफनाक सजा दी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शराब के नशे में धुत बेटे ने आवेश में आकर जन्म देने वाली माता को ही मौत के घाट उतार दिया है।
घटना बीते 31 मार्च की है। मृतका के पति ने घटना के दूसरे दिन पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद बुधवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक कटेकल्याण थाना क्षेत्र के छिंदपारा मथाड़ी गांव की निवासी हुंगी कवासी 48 वर्ष पति कोसा कवासी ने अपने पुत्र कुर्रेम कवासी से घर के छत को लेकर कुछ कह दिया। हु्ंगी ने कहा कि शीट लाकर रखे हो, बनाते क्यों नहीं।