January 2018
चंद्रग्रहण पर 150 साल बाद बना अनूठा संयोग... आसमान में दिखा दुर्लभ नजारा, ब्लू, ब्लड और सुपर मून का एक साथ दीदार
      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बुधवार को चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में देखा गया। भारत में इसकी झलक शाम 6.21 बजे से दिखाई दी। इस बार के ग्रहण को खग्रास चंद्रग्रहण का नाम दिया गया। बुधवार को ब्लू, ब्लड और सुपर मून का एक साथ दीदार लोगों ने किया। बता दें कि ऐसा दुर्लभ संयोग लगभग 150 साल के बाद आया है।  

देश के शहरों वाराणसी, कानपुर, औरया, लखनऊ, जमशेदपुर, रांची, देवघर, जयपुर, चेन्नई सहित देश के कई शहरों में लोगों ने चंद्र ग्रहण का नजारा देखा। 

        भारत समेत कई देशों में बुधवार शाम 5:18 से लेकर रात 08:41 बजे तक पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया। इस बार चंद्र ग्रहण पर चांद तीन रंगों में नजर आया। बुधवार को चंद्रमा लाल भूरे रंग में दिखाई जिया जिसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है। आज की इस घटना को 'ब्लू मून' और 'सुपर मून' का भी नाम दिया गया है। 

जानिए क्यों होता है चंद्र ग्रहण

वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती और सूरज के बीच में चंद्रमा आने की स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहा जाता है। यदि तीनों लगभग एक ही रेखा पर आते हैं तो यह पूर्ण चंद्रग्रहण कहलाता है। चंद्र ग्रहण की खासियत है कि यह दुनिया में लगभग एक ही समय पर शुरू होता है और एक ही समय पर खत्म होता है। चंद्र ग्रहण को लेकर कई प्रकार के अंधविश्वास प्रचलित हैं, लेकिन असलियत यह है कि इस आसमानी घटना का हमारे जीवन पर कोई असर नहीं पड़ता है।



दंतेवाड़ा में टूटे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई रिकॉर्ड... खोमेश ने 11 गेंदों में मारी हॉफ सेंचुरी, दुर्ग की टीम ने 12 ओवरों में बनाए 212 रन
       दन्तेवाड़ा @ खबर बस्तर। नगर में इन दिनों क्रिकेट का खुमार खेलप्रेमियों ​के सिर चढ़कर बोल रहा है। फ्लड लाइट आॅल इंडिया टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई रिकॉर्ड भी टूट रहे हैं। कुम्हली पाटन दुर्ग के बैट्समेन खोमेश ने विशाखापट्टनम के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में 50 रन बना डाले। ऐसा कारनामा टी 20 मैचों में भी अब तक देखने को नहीें मिला है। 



       बता दें कि टूर्नामेंट के सातवे दिन खेला गया यह मैच अब तक सबसे बड़ा स्कोर वाला मैच रहा। इस मैच में कुम्हली पाटन दुर्ग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाखापट्टनम के सामने 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मैच में पाटन के बल्लेबाज खोमेश ने 11 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमे 7 छक्के और 2 चौके शामिल हैं। खोमेश ने कुल 14 गेंदें खेलकर 57 रनों की नाबाद पारी खेली। 


       
        इनके अलावा सनी ने 23 गेंदों में 8 छक्के और 4 चौकों की मदद से 69 रन बनाए। इसके जवाब में विशाखापट्टनम की टीम मात्र 113 रन ही बना पाई। इस तरह कुम्हली पाटन ने इस मैच को 99 रनों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार 11 गेंदों में 50 बनाने वाले खोमेश को दिया गया। बता दें कि खोमेश ने इस मैच में हैट्रिक छक्के भी लगाए थे। 



        जानिए ये है कम गेंदो में 50 रन का रिकॉर्ड
      इंटर नेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदो में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज ने टी-20 मैच में 12 गेंदो में 50 रन बनाए थे। इस पारी में युवी ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के भी जड़े थे। इधर, कुम्हली पाटन के खोमेश ने केवल 11 गेंदो में अपने 50 रन पूरे किए। 

इधर, रातों की नींद उड़ा रहा DJ का शोर 

क्रि​केट टूर्नामेंट में देर रात तक हो रहे DJ के शोर से आसपास के लोग हलाकान हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले क्रिकेट के नाम पर हो रहे इस शोर-शराबे से स्कूली बच्चों की पढ़ाई जहां चौपट हो रही है, वहीं बुजुर्ग व मरीजों की रातों की नींद भी गायब है। प्रशासन से इसकी सुध लेने की अपील भी की गई इसके बावजूद DJ के कानफोडू शोर पर लगाम लगता नहीें दिख रहा। क्रिकेट के जश्न में आयोजकों को आम जनता को हो रही परेशानियों से कोई सराकार नहीं है। चूंकि आयोजन में जिला प्रशासन सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है इसलिए कार्रवाई की उम्मीद छोड़ चुके स्थानीय लोगों को अब टूर्नामेंट के खत्म होने का इंतजार है।  
बस्तर में जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने अपनाया नया तरीका... अब फोर्स के 'हथियार' से ही कर रहे वार, पढ़िए ये खबर
       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादी रोज नए पैतरे अपना रहे हैं। हाल ही में नक्सलियों ने विस्फोट के लिए ऐसा तरीका ईजाद किया है, जिसे देखकर सुरक्षा बलों के जवान भी हैरान रह गए। दरअसल, माओवादी अब ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने फोर्स द्वारा ग्रामीणों को बांटे गए सामग्रियों का उपयोग भी करने लगे हैं। 

               
       इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब हाल ही में माड़ेन्दा के जंगलों में फोर्स द्वारा 3 बम बरामद किए गए। इसमें जवानों ने एक ऐसा बम भी बरामद किया था, जिसे नक्सलियों ने स्टील के वाटर फिल्टर में प्लांट कर रखा था। बताया जा रहा है कि यह वाटर फिल्टर सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन कैम्प में ग्रामीणों को वितरित किया गया था। 


बस्तर में जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने अपनाया नया तरीका... अब फोर्स के 'हथियार' से ही कर रहे वार, पढ़िए ये खबर 2

बस्तर में तैनात सीआरपीएफ द्वारा ग्रामीणों का दिल जीतने व उनकी मदद करने के लिए लंबे अरसे से सिविक एक्शन कैम्प लगाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिये सुरक्षा बलों की कवायद रहती है कि माओवाद की काली छाया से निकलकर ग्रामीण उनके करीब आएं, जिससे नक्सल उन्मूलन में भी फोर्स को मदद मिल सके। लेकिन माओवादियों ने फोर्स के इस 'हथियार' का भी तोड़ निकाल लिया है। माओवादी अब फोर्स के इसी 'हथियार' का इस्तेमाल जवानों को नुकसान पहुंचाने में करने लगे हैं। 

        बता दें कि जिले के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम पोटाली में 16 जनवरी को सीआरपीएफ 111वीं बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सीआरपीएफ डीआईजी व कमांडेंट की मौजूदगी में ग्रामीणों को वाटर फिल्टर, बच्चों को कपड़े, मच्छरदानी एवं जीवन रक्षक दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अडंगा डालने नक्सलियों ने पटाखे फोड़ दहशत फैलाने की भी कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। 

               खबर है कि नक्सलियों ने कैम्प में ग्रामीणों को बांटे गए सामानों को लूट लिया और फरार हो गए। अब ग्रामीणों से लूटे गए सामानों के जरिये माओवादी जवानों को ही निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। अरनपुर थाना क्षेत्र के माड़ेन्दा में नक्सलियों ने ऐसे ही 3 बम लगा रखे थे। इनमे से एक बम को वाटर फिल्टर में ही प्लांट कर रखा गया था, लेकिन सतर्क जवानों ने इन बमों को खोज निकाला और डिफ्यूज कर दिया। 

सीआरपीएफ 111वीं बटालियन के कमांडेंट संजीव कुमार का कहना है कि नक्सली सिविक एक्शन का लगातार विरोध करते रहे हैं। इस संबंध में पर्चे भी मिल चुके हैं।ग्रामीणों का फोर्स के संपर्क में आना माओवादियों को नागवार गुजरता है। इसलिए उन्हें इस बात का अंदेशा था कि माओवादी वाटर फिल्टर का इस्तेमाल बम बनाने में कर सकते हैं। इसलिए वो गांव पर पहले से नजर बनाए हुए थे।
2018 का पहला चंद्र ग्रहण आज : आसमान पर दिखेगा 'ब्लू मून' का नजारा... जानिए, किन राशियों पर कैसा पड़ेगा असर
         न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बुधवार 31 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण है। इस बार का पूर्ण चंद्र ग्रहण आम नहीं बल्कि बेहद खास होने वाला है। आज की रात धरती पर 'ब्लू मून' का नजारा दिखेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद 14 फीसदी ज्यादा चमकीला होगा।  

       बता दें कि 'सुपरमून' एक आकाशीय घटना है, जिसमें चंद्रमा अपनी कक्षा में धरती के सबसे निकट होता है। इस दौरान संपूर्ण चांद का स्पष्ट रूप से अवलोकन किया जा सकता है। स्पेस.कॉम की खबर के मुताबिक चंद्र ग्रहण 77 मिनट तक देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से के मुकाबले अधिक चमकीला नजर आएगा। 

बेहद खास है ये चंद्र ग्रहण :बुधवार को होने वाला चंद्र ग्रहण तीन खासियतें लेकर आ रहा है। पहला, यह सुपर मून की एक श्रंखला में तीसरा मौका है, जब चांद धरती के निकटतम दूरी पर होगा। दूसरा, इस दिन चंद्रमा सामान्य से 14 फीसदी ज्यादा चमकीला दिखेगा। तीसरा, एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होगी। बता दें कि ऐसी घटना आमतौर पर ढाई साल बाद होती है। 

Read More : धार्मिक तस्वीर के अपमान मामले में शांति समिति की बैठक के बाद दंतेवाड़ा में खत्म हुआ तनाव       
      भारत के अलग-अलग स्थानों में यह चंद्र ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। हालांकि, समय का यह अंतर बहुत ही मामूली होगा। चंद्र ग्रहण का समय शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 42 मिनट तक बताया जा रहा है। बुधवार को सूतक काल सुबह 08:35 बजे से शुरू होकर रात 08 बजकर 41 मिनट पर खत्म हो जाएगा। 


जानिए किन राशियों पर पड़ेगा भारी : ज्योतिषाचार्यों की मानें तो चंद्र ग्रहण का असर अलग-अलग पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए स्वास्थ्य को लेकर समस्याएं होंगी। ग्रहण के किसी भी प्रभाव से बचने के लिए इस दौरान श्री सूक्त, लक्ष्मी सूक्त का जाप करने की सलाह ज्योतिषि देते हैं। वहीं रोगों से बचने के लिए महामृत्युंजय मत्र का जाप करना चाहिए।

       मिथुन: इस राशि वालों को वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द, या फिर पेट की समस्या हो सकती है। पंडितों के अनुसार इसके लिए ग्रहण के बाद गुड़ और मसूर की दाल का दान करना चाहिए।

      सिंह: चंद्र ग्रहण के समय सिंह राशि वालों के मनोबल एवं स्वास्थ्य दोनों ही अचानक कमजोर हो जाएंगे। वहीं इनके खर्च में भी वृद्धि हो जाएगी। चंद्र ग्रहण के बाद गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। 

      धनु: इस राशि लोगों को भी पैर में चोट या दर्द और पेट एवं पेशाब संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए चंद्र ग्रहण के पश्चात मंदिर में अन्न दान करना चाहिए।


Read More : बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के मंदिर में 40 बरस बाद बदले गए प्रधान पुजारी... जानिए क्या है वजह
       
       
बोर्ड परीक्षाएं सिर पर और क्रिकेट के नाम पर देर रात हो रहा DJ का शोर... बच्चों की पढ़ाई चौपट, रिजल्ट खराब होने की आशंका
           दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा में इन दिनों जिला प्रशासन का एक आयोजन लोगों की रातों की नींद उड़ाए हुए है। यहां आयोजित अंतरराज्यीय क्रि​केट टूर्नामेंट में देर रात तक तेज आवाज में DJ बजाया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले क्रिकेट के नाम पर हो रहे इस शोर-शराबे से स्कूली बच्चों की पढ़ाई जहां चौपट हो रही है, वहीं रिजल्ट खराब होने की आशंका पालक जता रहे हैं। 

      विगत 25 जनवरी से नगर के फ्लड लाईट क्रिकेट स्टेडियम में इंटर स्टेट क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की जा रही है। जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। IPL की तर्ज पर हो रहे इस टूर्नामेंट में हर चौके-छक्के और विकेट गिरने पर DJ की धुन तेज आवाज में बज रही है। यह मैच का लुत्फ ले रहे दर्शकों के लिए तो रोमांचक है पर परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे छात्रों, बुजुर्गों और मरीजों लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है।   

         रोक लगाने में प्रशासन नाकाम :
       बता दें कि शोर-शराबे का यह सिलसिला पिछले 6 दिनों से बदस्तूर जारी है। देर रात तक चल रहे शोरगुल से आसपास के लोगों को हो रही परेशानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी एसडीएम डॉ. सुभाष राज को भी दी गई। साथ ही अनुरोध किया गया कि कम से कम रात 10 बजे के बाद तो इस पर रोक लगाई जाए। उन्होने इसे संज्ञान में लेते हुए इस पर रोक लगाने का आश्वासन भी दिया पर उनकी इस बात पर अमल होता नहीं दिख रहा है। 

सोमवार की रात भी साढ़े 12 बजे तक लाउड स्पीकर व DJ की कानफोडू आवाज लोगों को हलाकान करती रही। ऐसे में इस आयोजन की टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि टूर्नामेंट के मैचों को देर रात तक कराने की बजाय रात 10 बजे तक खत्म कर दिया जाना चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई पर इसका प्रतिकूल असर ना पड़ सके। 

        
बोर्ड परीक्षाएं सिर पर और क्रिकेट के नाम पर देर रात हो रहा DJ का शोर... बच्चों की पढ़ाई चौपट, रिजल्ट खराब होने की आशंका 2
         

        सोशल मीडिया पर चल रही बहस  :
     बोर्ड परीक्षाओं के ठीक पहले क्रिकेट के नाम पर हो रहे बेवजह के शोरगुल को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस चल पड़ी है। फेसबुक व व्हाट्सएप्प पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि प्रशासन को बच्चों की पढ़़ाई से ज्यादा क्रिकेट की फिक्र है। इसी वजह से स्टेडियम में देर रात तक बेखौफ डीजे बजाया जा रहा है। चूंकि आयोजन में जिला प्रशासन की सहभागिता है इसलिए स्थानीय लोग अब कार्रवाई की उम्मीद छोड टूर्नामेंट के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।  

         
बोर्ड परीक्षाएं सिर पर और क्रिकेट के नाम पर देर रात हो रहा DJ का शोर... बच्चों की पढ़ाई चौपट, रिजल्ट खराब होने की आशंका 3


         क्या कहता है नियम  :
       सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जा सकता। यदि आवश्यक हो तो इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होती है, जिस पर प्रशासन जांच करके ही अनुमति देता है। पर यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुलेआम मखौल उड़ाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिले के आला अफसरों के बंगले के सामने यह सब हो रहा है इसके बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। 









       
बोर्ड परीक्षाएं सिर पर और क्रिकेट के नाम पर देर रात हो रहा DJ का शोर... बच्चों की पढ़ाई चौपट, रिजल्ट खराब होने की आशंका
           दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा में इन दिनों जिला प्रशासन का एक आयोजन लोगों की रातों की नींद उड़ाए हुए है। यहां आयोजित अंतरराज्यीय क्रि​केट टूर्नामेंट में देर रात तक तेज आवाज में DJ बजाया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं से ठीक पहले क्रिकेट के नाम पर हो रहे इस शोर-शराबे से स्कूली बच्चों की पढ़ाई जहां चौपट हो रही है, वहीं रिजल्ट खराब होने की आशंका पालक जता रहे हैं।  

      विगत 25 जनवरी से नगर के फ्लड लाईट क्रिकेट स्टेडियम में इंटर स्टेट क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की जा रही है। जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। IPL की तर्ज पर हो रहे इस टूर्नामेंट में हर चौके-छक्के और विकेट गिरने पर DJ की धुन बज रही है। यह मैच का लुत्फ ले रहे दर्शकों के लिए तो रोमांचक है पर परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे छात्रों, बुजुर्गों और मरीजों लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है।    

         रोक लगाने में प्रशासन नाकाम :
       बता दें कि शोर-शराबे का यह सिलसिला पिछले 6 दिनों से बदस्तूर जारी है। देर रात तक चल रहे शोरगुल से आसपास के लोगों को हो रही परेशानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की जानकारी एसडीएम डॉ. सुभाष राज को भी दी गई। साथ ही अनुरोध किया गया कि कम से कम रात 10 बजे के बाद तो इस पर रोक लगाई जाए। उन्होने इसे संज्ञान में लेते हुए इस पर रोक लगाने का आश्वासन भी दिया पर उनकी इस बात पर अमल होता नहीं दिख रहा है। 

सोमवार की रात भी साढ़े 12 बजे तक लाउड स्पीकर व DJ की कानफोडू आवाज लोगों को हलाकान करती रही। ऐसे में इस आयोजन की टाइमिंग को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि टूर्नामेंट के मैचों को देर रात तक कराने की बजाय रात 10 बजे तक खत्म कर दिया जाना चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई पर इसका प्रतिकूल असर ना पड़ सके। 

 

Read More : धार्मिक तस्वीर के अपमान मामले में शांति समिति की बैठक के बाद दंतेवाड़ा में खत्म हुआ तनाव


बोर्ड परीक्षाएं सिर पर और क्रिकेट के नाम पर देर रात हो रहा DJ का शोर... बच्चों की पढ़ाई चौपट, रिजल्ट खराब होने की आशंका 2
         

        सोशल मीडिया पर चल रही बहस  :
     बोर्ड परीक्षाओं के ठीक पहले क्रिकेट के नाम पर हो रहे बेवजह के शोरगुल को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस चल पड़ी है। फेसबुक व व्हाट्सएप्प पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि प्रशासन को बच्चों की पढ़़ाई से ज्यादा क्रिकेट की फिक्र है। इसी वजह से स्टेडियम में देर रात तक बेखौफ डीजे बजाया जा रहा है। चूंकि आयोजन में जिला प्रशासन की सहभागिता है इसलिए स्थानीय लोग अब कार्रवाई की उम्मीद छोड टूर्नामेंट के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।  

         
बोर्ड परीक्षाएं सिर पर और क्रिकेट के नाम पर देर रात हो रहा DJ का शोर... बच्चों की पढ़ाई चौपट, रिजल्ट खराब होने की आशंका 3


         क्या कहता है नियम  :
       सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जा सकता। यदि आवश्यक हो तो इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होती है, जिस पर प्रशासन जांच करके ही अनुमति देता है। पर यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुलेआम मखौल उड़ाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिले के आला अफसरों के बंगले के सामने यह सब हो रहा है इसके बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। 









     
जाति मामले में अजीत जोगी को बड़ी राहत... हाईकोर्ट ने दिया नई हाईपॉवर कमेटी बनाने का निर्देश, जोगी बोले- 'सत्यमेव जयते'
     रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी को जाति मामले में मंगलवार को बड़ी राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने इस मामले में एक और हाईपाॅवर कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। उक्त कमेटी अजीत जोगी की जाति मामले में फिर से जांच करेगी। 

आज सुबह कोर्ट ने अजीत जोगी की जाति मामले में दायर याचिका को स्वीकार कर लिया। कोर्ट के इस आदेश को पूर्व सीएम अजीत जोगी ने सत्‍य की जीत करार दिया है।  

              बता दें कि अजीत जोगी ने उन्हें आदिवासी नहीं माने जाने को लेकर राज्य सरकार की हाईपाॅवर कमेटी की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कमेटी ने अजीत जोगी को ईसाई माना था, जिसको चुनौती देते हुए वे फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट गए हैं। जिस पर कोर्ट ने मंगलवार को तकनीकी आधार पर अजीत जोगी की याचिका को सही माना है।  

      इधर, इस मसले पर छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन होगा। वहीे हाई कोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता किरणमयी नायक ने कहा कि अजीत जोगी की याचिका को माननीय उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि जोगी की जाति को चुनौती देने वाले में संतकुमार नेताम और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय प्रमुख हैं। 

Read More : नक्सली हमले में शहीद जवानों की मौत के लिए रमन सरकार जिम्मेदार : चरणदास महंत
धार्मिक तस्वीर के अपमान को लेकर दंतेवाड़ा में गरमाया माहौल, घटना के विरोध में  दूसरे दिन भी बाजार बंद
      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। मांई दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा में धार्मिक तस्वीर के अपमान का मामला मंगलवार को एसपी दफ्तर में हुई शांति समिति की बैठक के बाद खत्म हो गया। बैठक में विधायक देवती कर्मा, एसपी कमलोचन कश्यप समेत अन्य अफसरों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों समुदाय के लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने का भरोसा दिलाया। 

साथ ही नगर में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए मिल-जुल कर रहने का संकल्प लिया। इसके साथ ही इस मामले का शांतिपूर्ण ढंग से पटाक्षेप हो गया। बता दें कि नगर के एक युवक द्वारा देवी-देवताओं की तस्वीर को गंदगी वाले स्थान पर चस्पा किए जाने के बाद माहौल गरमा गया था। इसके विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें मंगलवार को भी बंद रखी। 
 

       सोमवार को यह मामला उस वक्त गरमा गया था जब बस स्टैंड के पास रहने वाले एक युवक ने दूसरे समुदाय के धर्म से जुड़ी तस्वीर ऐसी दीवार पर चस्पा कर दी थी, जहां लोग लघुशंका करते थे। इस तस्वीर को मोहल्ले के ही एक युवक शिवलाल द्वारा निकालते समय आरोपी युवक ने उस पर एयरगन तान दी। इसकी जानकारी लगते ही शहर में बवाल मच गया।  

Read More : बोर्ड परीक्षाएं सिर पर और क्रिकेट के नाम पर देर रात तक हो रहा DJ का शोर... बच्चों की पढ़ाई चौपट, बुजुर्ग व मरीज हलाकान


       घटना के विरोध स्वरूप देखते ही देखते समूचे नगर की दुकानें बंद हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी टीआई टोप्पो मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर एयरगन भी जब्त किया। इधर, घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी नगर की दुकानें बंद रही। हिन्दु संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली के सामने काफी देर तक अड़े रहे।  

       एएसपी गोरखनाथ बघेल ने बताया कि इस मामले में आरोपी 2 युवकों को गिरफ्तार कर केस रजिस्टर किया गया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 295 (क) व 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायोचित कार्रवाई की जा रही है। 
        
Read More :  तेलंगाना के ऐतिहासिक 'मेडारम जात्रा' में शामिल हुए सीएम डॉ. रमन सिंह... श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला बनाने 2 करोड़ देने की घोषणा की   

नक्सली हमले में शहीद जवानों की मौत के लिए रमन सरकार जिम्मेदार : चरणदास महंत
       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ.चरणदास महंत ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने जवानों की शहादत के लिए सीधे तौर पर रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।  

       महंत का आरोप है कि नक्सली हमले के वक्त शहीद जवानों के पास बूलेट प्रूफ जैकेट नहीं थे, जिसके कारण पुलिस जवानों का नक्सलियों की गोली से मौत हो गई। इसके लिए छत्तीसगढ़ की की सरकार जिम्मेदार है। बकौल डॉ. महंत यह सरकार की नाकामी है।

       गौरतलब है कि कांग्रेस नेता महंत सोमवार को शहीद मूलचंद कंवर के परिजनों से मिलने उनके गृहग्राम घनाडबरी पहुंचे थे। शहीद जवान के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि रमन सरकार नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। माओवादियों व पुलिस की ओर से चलने वाली गोलियों से सिर्फ और सिर्फ आदिवा​सियों की ही मौत हो रही है।

Read More : बस्तर में 'माओवादियों' के साथ 'मच्छरों' से भी लड़ाई लड़ रहे फोर्स के जवान... मलेरिया ने फिर छीनी 2 जवानों की जिंदगी
चार धाम की यात्रा पर निकली रायपुर के रॉयल ट्रेवल्स की बस महाराष्ट्र में अगवा... आरोपियों ने फिरौती में मांगे 3 लाख रूपए !
      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक टूर आॅपरेटर की बस को महाराष्ट्र में हाईजैक किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में बस और चालक को अगवा कर लिया है। हाईजैकर्स द्वारा फिरौती के रूप में 3 लाख रूपयों की मांग की है।  

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रैवल्स संचालक ने रायपुर एसपी अमरेश मिश्रा से इसकी लिखित शिकायत की। अपहरणकर्ताओं द्वारा बस के ड्राइवर व हेल्पर की जमकर पिटाई किए जाने की भी खबर है। 

       जानकारी के मुताबिक 30 दिसंबर को रायपुर से चार धाम की यात्रा के नाम से रॉयल ट्रेवलर्स की बस बुक कर आरोपी महाराष्ट्र ले गए थे। रॉयल ट्रेवल्स के संचालक ने अपनी शिकायत में बताया कि शिन्दे नाम के शख्स ने किसी दत्ता स्वामी के लिए रायपुर से बस बुक कराई थी। बुकिंक के दौरान बताया गया कि बस केरल, उड़ीसा, झारखंड, कोलकाता, मध्यप्रदेश होते हुए बस नांदेड़ तक जाएगी।  
       बस बुकिंग के लिए दत्ता स्वामी ने किश्तों में तकरीबन दो लाख रूपए दिए। इसके अलावा 22 हजार रुपए ड्राइवर को देने की बात कही गई थी। 26 जनवरी को बस वापस रायपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन गाड़ी नहीं आई तो मालिक ने ड्राइवर को फोन लगाया। इस पर दत्ता स्वामी ने फोन उठाकर दिए गए सारे रूपए वापस लौटाने पर बस छोड़ने की बात कही है।  

       फोन पर ड्राइवर ने बस संचालक को रोते हुए बताया कि बस के साथ हेल्पर व उसे  अगवा कर लिया गया है। उनके साथ आरोपियों द्वारा जमकर मारपीट भी का जा रही है। बस आॅपरेटर ने दत्ता स्वामी से बस छोड़ने काफी गुजारिश भी की, लेकिन वो नहीं माना। आखिरकार बस मालिक ने पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद रायपुर मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Read More : वनमंत्री गागड़ा के खिलाफ दावेदारों की लिस्ट में इस अधिकारी का नाम हुआ सोशल मीडिया पर वायरल... तो देनी पड़ी सफाई ! पढ़िये ये खबर...
अनियंत्रित हाइवा ने दीप्ति कॉन्वेंट की स्कूल बस को मारी टक्कर... 24 बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
       जगदलपुर @ खबर बस्तर। गुरूवार की दोपहर एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूल बस को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना जगदलपुर-गीदम रोड़ पर स्थित रायकोट के पास की है। इस घटना में बस में सवार 24 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें मेकाज में भर्ती कराया गया है।  
         जानकारी के मुताबिक तोकापाल स्थित दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को वापस छोड़ने जा रही थी, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में 50 से अधिक बच्चे सवार थे।  
       Read More:  नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई 

       दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया और तोकापाल सीएचसी में उपचार हेतु ले जाया गया। बताया गया है कि आमने-सामने की भिड़ंत में बस में सवार कुछ बच्चों को गंभीर चोटें भी आई है। बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर लाए जाने की भी खबर है।
loading...
 
नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
      नारायणपुर @ खबर बस्तर। बुधवार को नारायणपुर जिले के इरपानार में हुए नक्सली हमले में शहीद चार जवानों को नगर के पुलिस लाइन में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान जवानों की शहादत को नमन करने जनसमूह उमड़ पड़ा। शहीद जवानों के पार्थिव देह को सलामी देने विशेष रूप से प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप व डीजीपी एएन उपाध्याय सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।  
       इस अवसर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवानों के पर्थिव देह को उनके गृह ग्राम रवाना करते समय आईजी बस्तर रेंज विवेकानंद सिन्हा ने शवों को कांधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस भावुक क्षण में पुलिस लाईन में मौजूद सभी लोगों की आंखे नम रहीं।  
मंत्री केदार कश्यप ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आबूझमाड़ क्षेत्र को माओवादियों के कब्जे से मुक्त करने के लिए सुरक्षा बल के जवान लड़ाई लड़ रहे है। जवानों ने जिस बहादुरी के साथ माओवादियों से लोहा लिया और उनका डटकर सामना किया है, उनकी शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलियों की इस कायराना करतूत के बावजूद जवानों का मनोबल कमजोर नहीं होगा।  
     श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नक्सली हमले में शहीद हुए जवान विनोद कौशिक, देवनाथ पुजारी और रायसिंह मरकाम के परिजनों ने भी उपस्थित होकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, एसपी जितेन्द्र शुक्ल सहित अर्द्ध सैनिक बलों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   
बस्तर में 'माओवादियों' के साथ 'मच्छरों' से भी लड़ाई लड़ रहे फोर्स के जवान... मलेरिया ने फिर छीनी 2 जवानों की जिंदगी
         दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर के बीहड़ों में माओवादियों से लोहा ले रहे सुरक्षा बलों के जवानों को मच्छरों से भी जूझना पड़ रहा है। बस्तर में तैनात जवानों के मलेरिया से पीड़ित होने की खबरे आती रही हैं। हाल ही में दंतेवाड़ा जिला अस्प्ताल में डीआरजी के एक जवान की मौत मलेरिया से हुई थी। अब मलेरिया ने दो और जवानों की जिंदगी छीन ली है।  
       
      बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन दंतेवाड़ा में पदस्थ दो आरक्षकों सुरेंद्र रावटे और सुनील खाखा की मौत हो गई है। इनमें से एक ने मेकॉज में दम तोड़ा तो दूसरे जवान की सांसें रायपुर में थम गई। दोनों जवानों के मौत की वजह जानलेवा बीमारी मलेरिया बताई जा रही है। दोनों ही जवानों को मलेरिया पॉजीटिव था।


 
        इधर, कोंडासावली कैंप में तैनात दो दर्जन से अधिक जवानों के बीमार होने की खबर है। इनमें से कई जवान मलेरिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं। बता दें कि निर्माणाधीन अरनपुर-जगरगुंडा सड़क मार्ग पर सुरक्षा मुहैया कराने फोर्स की तैनाती यहां की गई है। दक्षिण बस्तर के बियाबान जंगलों और पहाड़ों में सर्च आॅपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के जवान मच्छरों के दंश के शिकार हो रहे हैं।  
        जवानों की मौत की पुष्टि रक्षित केंद्र प्रभारी एम. राजू द्वारा की गई है।उन्होंने बताया कि कुछ जवान मलेरिया से पीड़ित थे। इनमें से दो आरक्षकों सुरेंद्र रावटे व सुनील खाखा को रायपुर और जगदलपुर रिफर किया गया था, जहां उनकी मौत हुई है। 

Read More:  नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई 




, 

loading...
वनमंत्री गागड़ा के खिलाफ दावेदारों में की लिस्ट में इस अधिकारी का नाम हुआ सोशल मीडिया पर वायरल... तो देनी पड़ी सफाई ! पढ़िये ये खबर...
       महफूज़ अहमद @ खबर बस्तर। सोशल मीडिया आज लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। वाट्सएप्प व फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर सूचनाएं वायरल होने में देर नहीं लगती। लेकिन कभी-कभी जाने अनजाने कुछ ऐसे पोस्ट भी वायरल हो जाते हैं जो लोगों की मुश्किलों का सबब बन जाते हैं।
               
         ऐसा ही वाक्या बीजापुर में पदस्थ एक अधिकारी के साथ पेश आया है। सोशल मीडिया में वायरल हुआ एक मैसेज उनके गले की फांस बना हुआ है। दरअसल,  वाट्सएप्प पर बुधवार को दिन भर एक मैसेज लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ था। इसमें बीजापुर विधानसभा क्षेत्र से अगले चुनावों में योग्य प्रत्याशी के चयन करने की बात कही गई है। 
                 
Read More : जिस सड़क के निर्माण में 24 जवानों ने दी शहादत उसका काम अटका... कंस्ट्रक्शन कंपनी हुई टर्मिनेट, अब रिटेण्डर की तैयारी      


       दिलचस्प बात यह है कि वोटिंग सर्वे से जुड़े इस पोस्ट में बीजापुर विधायक व वनमंत्री  महेश गागड़ा के अलावा जिन 5 संभावित प्रत्याशियों के नाम दर्ज हैं, उनमें बीजापुर के सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी का नाम भी शामिल हैं। इस वायरल पोस्ट के बाद डॉ. पुजारी खासे परेशान हैं। आखिरकार उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी सफाई भी देनी पड़ी, इसके बावजूद यह पोस्ट खूब वायरल किया जा रहा है। 
क्या लिखा है पोल सर्वे के पोस्ट में...

बता दें कि vote.pollcode.com द्वारा 'बीजापुर के अगले विधायक के योग्य उम्मीदवार' नाम से कराए जा रहे इस पोल सर्वे में योग्य प्रत्याशी को वोट देने की अपील की गई है। इसके लिए 5 आॅप्शन दिए गए हैं। जिसमें बीजापुर के अगले विधायक के संभावित उम्मीदवारों में वनमंत्री महेश गागड़ा, बीजापुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम मंडावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री नीना रावतिया उद्दे, डॉ. बीआर पुजारी, भाजपा नेता सकनी चंद्रैया एवं कमलेश कारम के नाम शामिल हैं। 

              इधर, पोल सर्वे में अपना नाम आने के बाद बीजापुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुजारी ने सोशल मीडिया के जरिये अपना पक्ष रखा है। उन्होंने अपने वाट्सएप्प संदेश में कहा है... 'पता नहीं ये सब क्या हो रहा है। मैं एक Govt. employee हूं और बहुत सारे protocal maintain करना पड़ता है, मेरा क्या विचार है ये पूछे बिना social media में ये सब करना उचित नही है।'


राजनीति से जुड़ा है परिवार...

बताते चलें कि डॉ. पुजारी का परिवार राजनीति से ताल्लुक रखता है। उनके बड़े भाई सुखलाल पुजारी बीजापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं और मौजूदा समय में उनकी भाभी भाग्यवती पुजारी नगर पालिका की अध्यक्ष हैं। जहां तक उनकी बात है वे अपने सौम्य व मिलनसार स्वभाव के कारण प्रशासनिक हलकों के अलावा जन सामान्य में भी खासे लोकप्रिय हैं। संभवत: इसी वजह से उनका नाम बीजापुर विधायक के दावेदारों की फेहरिस्त में शामिल किया गया है। 

Read More:  नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई 


loading...
लाल आतंक : दिनभर में 4 जवान शहीद, 12 घायल.... 9 जवानों को रायपुर व 3 को जगदलपुर में कराया गया भर्ती
       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बुधवार का दिन बस्तर में नक्सली वारदातों के नाम रहा। नक्सलियों ने नारायणपुर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर हमला बोल दिया। जिसमें 4 जवान शहीद हो गए, वहीं 10 जवान घायल हैं। इधर, बीजापुर जिले में आईईडी की चपेट में आकर दो जवान घायल हो गए हैं, जिसमे से एक जवान की इलाज के दौरान जगदलपुर में मौत हो गई है।
      नारायणपुर मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर विनोद कौशिक, सब इंस्पेक्टर मूलचंद सिंह कंवर, आरक्षक देवनाथ पुजारी व आरक्षक रायसिंह मरकाम शहीद हो गए। जबकि इस घटना में घायल 9 जवानों को रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्प्टिल में भर्ती कराया गया है। 
        इधर बीजापुर ब्लास्ट में जख्मी 2 जवानों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर में भर्ती कराया गया था। दोनों ही घटनाओं के बाद घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर घटनास्थल से रायपुर व जगदलपुर भिजवाया गया।  
         रायपुर में भर्ती जवानों के नाम...
      घायल जवानों में STF के दो जवान बृजेश कुमार व जयकरण प्रजापति के अलावा DRG के संजय पटेल, घसियाराम, संतोष कुमार दुग्गा, नंद कुमार लकड़ा, रोहित बेरसा, जगेन्द्र उईके, गोवर्धन कुंजाम शामिल हैं। 

Read More:  नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई 

loading...
बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से STF के 2 जवान घायल.. हेलीकॉप्टर से किया गया रेफर, एक की स्थिति नाजुक
      बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर में नक्सलियों का ताण्डव जारी है। बुधवार को नारायणपुर में माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 4 जवान शहीद हो गए। दूसरी ओर बीजापुर जिले में भी IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए हैं।  
     घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र की है जहां सर्चिंग पर निकले जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की जद में आ गए। इस घटना में घायल जवानों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि दूसरे जवान को सामान्य चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल जवान का नाम लखन गढ़पाले है।  
           बीजापुर पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने बताया कि बीजापुर में तैनात एसटीएफ और जिला बल के जवान एंटी नक्सल आपरेशन पर निकले थे। इसी बीच बासागुड़ा थाना क्षेत्र सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में जवान आ गए। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर भेजा गया है, जहां प्राथमिक उपचार बाद जरूरत पड़ने पर रायपुर रेफर किया जाएगा। 
loading...
बड़ी खबर : इरपानार के जंगल में हुई मुठभेड़ में 4 जवान शहीद, घायल 6 जवानों को रायपुर किया गया रेफर
         नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बुधवार की दोपहर इरपानार के जंगलों में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवानों में 2 आरक्षक व 2 सब इंस्पेक्टर शामिल बताए जा रहे हैं। 
                 जानकारी के मुताबिक नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी और एसटीएफ के जवान रवाना किए गए थे। इसी दौरान इरपानार के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते माओवादियों का जवाब दिया। काफी देर तक दोनों ओर से गोलीबारी चलती रही। 
       इस मुठभेड़ में 4 जवान शहीद हो गए और आधा दर्जन जवान घायल हुए हैं। शहीद जवानों को हेलीकॉप्टर से लाया गया है, जबकि गंभीर रुप  से घायल 9 जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। मुठभेड की सूचना मिलते ही बस्तर आईजी विवेकानंद नारायणपुर पहुंच गए हैं।
 
       बता दें कि साल 2018 में यह पहली बड़ी नक्सली वारदात है। बीते कई दिनों से बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों में नक्सली सड़क निर्माण में लगी वाहनों में आगजनी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि माओवादी किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में हैं। 


कोंडागांव में गांजा तस्करी का अनोखा मामला... एंबुलेंस में मरीज को लिटाकर गांजे की तस्करी कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार
       कोंडागांव @ खबर बस्तर। बस्तर के रास्ते लंबे अरसे से अंतरराज्यीय तस्कर गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इनके हौसले इस कदर बुलंद हैं कि ये अब तस्करी के नए-नए तरीके भी ईजाद करने से नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सामने आया जब पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस की तलाशी ली तो वह भी हैरान रह गई। 
       
       दरअसल, इस एंबुलेंस में तस्कर गांजा भर कर ले जा रहे थे। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस में बाकायदा एक मरीज को लिटाकर ऑक्सीजन सिलेंडर और ग्लूकोज तक लगा रखा था। पर वे पुलिस की मुस्तैद नजरों से बच नहीं सके। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 72 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत ढ़ाई लाख रूपए आंकी गई है। 
       
         कोंडागांव एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फरसगांव पुलिस ने नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोक कर इसकी तलाशी ली। इस दौरान एम्बुलेंस में एक मरीज और एक अटेंडर बैठा पाया गया। पुलिस की टीम ने बारीकी से एंबुलेंस का मुआयना किया तो इसके अंदर पीछे सीट के नीचे 26 पैकेट में कुल 72 किलो वजनी गांजा पाया गया। 
       एसपी के मुताबिक गांजा तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए एक एंबुलेंस तैयार की और उसमें अपने ही एक साथी को मरीज बनाकर लिटा दिया था, ताकि पुलिस को उन पर शक ना हो सके। यह वाहन बेधड़क सभी पुलिस थानों से होती हुई गुजरी पर  एंबुलेंस और उसमे मरीज को देखते हुए किसी ने भी इसकी जांच नहीं की। आखिरकार फरसगांव थाने के पास गाड़ियों की चेकिंग के दौरान ये गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 
             एसपी डॉ. पल्लव ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले तीनों ही आरोपी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर हैं। ये आरोपी एंबुलेंस में मरीज की आड़ में ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के वर्धा ले जाने की फिराक में थे, इसी दौरान पुलिस ने इन्हें धर-दबोचा। तीनों ही आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर जेल भेजा गया है।


loading...