सीआरपीएफ कैम्प के करीब नक्सलियों ने दिनदहाड़े लगाए बैनर-पोस्टर, 2 दिसंबर से पीएलजीए सप्ताह मनाने का किया ऐलान
       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। आज दोपहर दंतेवाड़ा-बचेली मुख्यमार्ग पर कमेली के पास नक्सलियों ने दिनदहाड़े बैनर, पोस्टर लगाकर सनसनी मचा दी। इस व्यस्त सड़क के बीचों बीच माओवादियों द्वारा फेंके गए पर्चों में 2 से 8 दिसंबर तक पीएलजीए का स्थापना सप्ताह मनाने का उल्लेख किया गया है। नक्सलियों ने जिस स्थान पर पर्चे व बैनर, पोस्टर फेंके हैं, वहां से सीआरपीएफ कैम्प बमुश्किल 300 मीटर दूर है। 
सीआरपीएफ कैम्प के करीब नक्सलियों ने दिनदहाड़े लगाए बैनर-पोस्टर, 2 दिसंबर से पीएलजीए सप्ताह मनाने का किया ऐलान
      बता दें कि नेरली घाट में बीते वर्षों में नक्सली पेड़ काट कर मार्ग अवरूद्ध करने व वाहनों में आगजनी जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। लेकिन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते नक्सली गतिविधियां लगभग थम सी गई थीं। काफी दिनों के बाद इस इलाके में नक्सली पर्चे देखे गए हैं। इस घटना के बाद राहगीरों में दहशत व्याप्त है। यह इलाका भांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 

कोंटा थाना क्षेत्र में भी मिले नक्सली पर्चे

सीआरपीएफ कैम्प के करीब नक्सलियों ने दिनदहाड़े लगाए बैनर-पोस्टर, 2 दिसंबर से पीएलजीए सप्ताह मनाने का किया ऐलान 3
        दोरनापाल @ खबर बस्तर। इधर, कोंटा थाना क्षेत्र के चिक्कलगुड़ा के पास भी नक्सलियों ने पर्चे फेंके हैं, जिसमें पीएलजीए की 17 वीं वर्षगांठ को सफल बनाने की अपील की गई है। पर्चे में सामंती व साम्राज्यवादी विरोधी वर्ग संघर्ष को तेज करने संबंधी बातें लिखी गई है।

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: