सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। यहां सर्चिंग पर निकले कोबरा बटालियन के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी है। इस मुठभेड़ में कोबरा का एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया है, जिसे हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।  

सर्चिंग पर निकले कोबरा के जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग... मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल घायल, रायपुर रेफर किया गया
      जानकारी के मुताबिक किष्टारम थाना क्षेत्र के कोमलपाड़ के पास शुक्रवार की दोपहर सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सली फायरिंग में घायल कोबरा बटालियन के हेड कांस्टेबल का नाम प्रकाश चंद बताया जा रहा है। जवान के पैर में गोली लगी है। 



Read More :  6 लाख का सरकारी धान लेकर ट्रक समेत ड्राइवर फरार... 25 दिन बाद भी ट्रक का अता-पता नहीं, नंबर भी निकला फर्जी !   

      सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि कर दी है। खबर बस्तर को उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। एसपी के मुताबिक मुठभेड़ में जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि, इस एनकाउंटर में किसी नक्सली के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Read More :  जूनियर जोगी ने बीजापुर में दिया रमनमुक्त छत्तीसगढ़ का नारा... बोले, पूर्ण बहुमत से बनेगी जोगी सरकार, कांग्रेस से गठजोड़ का इशारों में दिया संकेत !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: