बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। वन विभाग के अफसर व कर्मी को नक्सली फरमान की नाफरमानी करने की सख्त सजा मिली है। खबर है कि माओवादियों ने इंद्रावती टाईगर रिजर्व में पदस्थ डिप्टी रेंजर व फारेस्ट गार्ड की जमकर पिटाई की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने तालाब निर्माण कराने की मनाही की थी। इसके बावजूद तालाब बन रहा था तो माओवादियों ने इसका गुस्सा वन अमले पर उतारा है।
जानकारी के मुताबिक आदवाड़ा में वन विभाग द्वारा तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। खबर है कि इससे नक्सली नाराज चल रहे थे। उन्होंने इस कार्य को रोकने फरमान भी जारी किया था। कहा जा रहा है कि वन विभाग द्वारा नक्सल फरमान की अनदेखी करने से गुस्साए माओवादियों ने डिप्टी रेंजर आरके सिंह और फारेस्ट गार्ड मनोज समरथ की जमकर धुनाई कर दी।
Read More : भाजपा समर्थकों पर टूटा नक्सली कहर : गांव में घुसकर कई लोगों से की मारपीट, चुनाव में समर्थन नहीं देने का दिया अल्टीमेटम
बताया जा रहा है इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। हालांकि, इस मामले की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। खबर बस्तर ने घटना की जानकारी के लिए इंद्रावती टाईगर रिजर्व बीजापुर के डीएफओ एमके चौधरी से उनके मोबाइल नंबर 7587016730 पर कई बार संपर्क का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
Read More : सुकमा में फिर नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगे 4 वाहनों को किया आग के हवाले, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

loading...

Post A Comment: