July 2018

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बुधवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के प्रवास पर रहे। इस दौरान मांई दंतेश्वरी के दर्शन के पश्चात उन्होंने गीदम ब्लाक के जावंगा में स्थित एजुकेशन सिटी का भी अवलोकन कर बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान ऐसा भी वक्त आया जब राष्ट्रपति की क्लास एक आठवी कक्षा की छात्रा ने ली। 

जब आठवी की छात्रा संध्या नेताम ने ली राष्ट्रपति की स्मार्ट क्लास, तो पास खड़े सीएम रमन सिंह मुस्कुराते रहे... जानिए महामहिम ने बच्चों से क्या कहा...

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

      दरअसल, आस्था विद्या मंदिर स्कूल में संचालित स्मार्ट क्लास का राष्ट्रपति ने जब अवलोकन किया तो सबसे पहले उन्होंने बच्चों से कक्षा में बैठने की अनुमति मांगी। फिर बहुत ही सहज और सरल तरीके से विद्यार्थियों से बात-चीत की। इस दौरान स्मार्ट क्लास में अध्ययनरत छात्रा संध्या नेताम ने राष्ट्रपति कोविंद को विज्ञान पढ़ाया। इस दौरान पास खड़े मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मंद मंद मुस्कुराते रहे। 

Read More :  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद 

        छात्रा के पढाने के ढंग से खासे प्रभावित राष्ट्रपति कोविंद ने संध्या से पूछ ही लिया कि आप विद्यार्थी है या शिक्षक अथवा दोनों। उन्होंने छात्रा से उसके नाम संध्या का मायने भी पूछा। इसका कु. संध्या द्वारा सकारात्मक उत्तर देने पर राष्ट्रपति कोविंद काफी प्रफुल्लित हुए। इस दौरान राष्ट्रपति और सीएम ने छात्रा का आत्मविश्वास देखकर उन्हे शाबासी दी। 
जब आठवी की छात्रा संध्या नेताम ने ली राष्ट्रपति की स्मार्ट क्लास, तो पास खड़े सीएम रमन सिंह मुस्कुराते रहे... जानिए महामहिम ने बच्चों से क्या कहा...
       इस दौरान सीएम डॉ. सिंह ने राष्ट्रपति को बताया कि इस एजुकेशन सिटी में 17 संस्थाएं संचालित हैं। जहां पर केजी क्लास से हायर सेकेण्डरी और पॉलीटेक्निक जैसे कौशल क्लासेस संचालित की जा रही हैं। यहां हिन्दी और अंग्रेजी दोनो ही भाषाओं में पढत्राई की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर राष्ट्रपति की धर्मपत्नी एवं देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप मौजूद थे। 

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...


loading...

       बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के भोपालपटनम ब्लाॅक में लैम्प्सों में पाॅस मशीन में अंगूठे लगाने की अनिवार्यता के चलते हजारों किसानों को वक्त पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। यह परेशानी भोपालपटनम ब्लाॅक में नेटवर्क की समस्या के चलते खड़ी हुई है। इसकी वजह से अभी तक करीब 500 टन सरकारी उर्वरक किसानों को नहीं मिल पाया है जबकि ये जिला विपणन कार्यालय की ओर से लैम्प्सों को उपलब्ध करा दिया गया है। 

भोपालपटनम ब्लाॅक में 1 महीने से नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे किसान... लैम्पसों की POS मशीन हुई फेल, 'अंगूठे' की बंदिश हटाने का प्रस्ताव

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

       ये अजीबोगरीब हालात केवल भोपालपटनम ब्लाॅक में ही नहीं हैं बल्कि जिले के कई इलाकों में है। बताया गया है कि सरकारी उर्वरक वितरण के लिए जिले में 17 लैम्प्स हैं। इनमें बीजापुर, नैमेड़, धनोरा, तोयनार, गंगालूर, भैरमगढ़, कुटरू, नेलसनार, जांगला, बारेगुड़ा, भोपालपटनम, चेरपल्ली, मद्देड़, आवापल्ली, चिलकापल्ली, बासागुड़ा एवं इलमिड़ी शामिल हैं।  

Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

    नेटवर्क की परेशानी धनोरा, तोयनार, गंगालूर, कुटरू, बारेगुड़ा, भोपालपटनम, चेरपल्ली, मद्देड़, आवापल्ली, चिलकापल्ली, बासागुड़ा एवं इलमिड़ी में है। यहां पांइट आॅफ सेल (पाॅस) मशीन काम नहीं करती है। इस वजह से किसानों को लैम्प्सकर्मियों के साथ नेटवर्क वाले स्थान में जाकर अंगूठा लगाना पड़ता है। ऐसे में पटनम के लोगों को बीजापुर तक दौड़ लगानी पड़ती है। खबर है कि राज्य की ओर से केन्द्र को पाॅस मशीन की अनिवार्यता ऐसे इलाकों में लागू ना करने का प्रस्ताव भेजा गया है। 
अभी तक सिर्फ 35 टन ही बंट सका :   भोपालपटनम ब्लाॅक के चार लैम्प्सों में अब तक 35 टन उर्वरक का ही वितरण हो पाया है। ये सब नेटवर्क की समस्या के चलते हुआ है। इसके उलट तीन ब्लाॅकों में 900 टन खाद का वितरण हो गया है। जिला विपणन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि किसानों को यूरिया, डीएपी, एनपीके, सुपर फाॅस्फेट व पोटाष का वितरण किया जा रहा है। 
Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

      बता दें कि भोपालपटनम ब्लाॅक के लिए पहले से किए गए भण्डारण के साथ 401 टन उर्वरक था और अभी 455 टन खाद का उठाव नहीं हुआ है। वहीं बीजापुर, भैरमगढ़ व उसूर ब्लाॅक के लिए 1084 टन उर्वरक का भण्डारण था और अभी 301 टन खाद बची है। डीएमओ अरूण विष्वकर्मा के मुताबिक भोपालपटनम ब्लॅाक के लिए 500 टन यूरिया और मंगाया जा रहा है।
भोपालपटनम ब्लाॅक में 1 महीने से नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे किसान... लैम्पसों की POS मशीन हुई फेल, 'अंगूठे' की बंदिश हटाने का प्रस्ताव


कांग्रेसी कर चुके हैं आंदोलन :   जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी की अगुवाई में मंगलवार को कांग्रेसियों ने किसानों को उर्वरक देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय सिंह, नीना रावतिया उद्दे, शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, चापा सुरेन्द्र, मिच्चा मुतैया, कामेश्वर  गौतम, कमलेश कारम, सुखदेव नाग, मनोज अवलम व रमेश पामभोई समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। 
यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

      बुधवार को जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र चापा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय आए किसानों ने बताया कि उन्हें खाद नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। मद्देड़ के किसान गोटे अच्छैया एवं टिंगे रमेष ने बताया कि उन्हें कभी भोपालपटनम तो कभी बीजापुर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि अभी खाद की सख्त जरूरत है। कृषि वैज्ञानिक अरूण संकनी बताते हैं कि इस साल अब तक 1160 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी धान की फसल को यूरिया की जरूरत है। 

Read More :  जब आठवी की छात्रा संध्या नेताम ने ली राष्ट्रपति की स्मार्ट क्लास, तो पास खड़े सीएम रमन सिंह मुस्कुराते रहे... जानिए महामहिम ने बच्चों से क्या कहा...


loading...

      रायपुर @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिनी बस्तर दौरे के बीच बुधवार को भाजपा के अधिकृत मीडिया Whatsapp ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल हो गया। इससे ग्रुप में जुड़े कई नेताओं को शर्मिंदगी उठानी पड़ी। पोर्न वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और एक के बाद एक कई नेता ग्रुप से लेफ्ट होते चले गए। 

BJP के अधिकृत मीडिया Whatsapp ग्रुप में फिर अपलोड हुआ पोर्न वीडियो... अश्लील VIDEO वायरल होने पर मचा हड़कंप, कई नेता हुए Left

Read More :  4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !

      बता दें कि 'बीजेपी रायपुर मीडिया' नाम के इस ग्रुप में पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय सहित अन्य कई वरिष्ठ नेता भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में इस वीडियो के अपलोड होने के बाद ग्रुप में हडक़ंप मच गया। अश्लील वीडियो हरीश सिंह नाम के जिस शख्स के मोबाइल से अपलोड हुआ है वह भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है। हालांकि, हरीश ने तेलीबांधा पुलिस को एक अावेदन दिया है जिसमें मोबाइल गुमने की सूचना दी गई है। 

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके

      बता दें कि व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील सामग्री पोस्ट होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी हरकतें होती रही है। एक मंत्री के पीए के द्वारा भी एक ग्रुप में ऐसा ही अश्लील वीडियो अपलोड हो चुका है। वहीं हाल ही में रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के नंबर से भी पोर्न वीडियो एक ग्रुप में अपलोड हुआ था।  


यह भी पढ़िए :  कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !


BJP के अधिकृत मीडिया Whatsapp ग्रुप में फिर अपलोड हुआ अश्लील वीडियो... VIDEO वायरल होने पर मचा हड़कंप, कई नेता हुए Left

     अब ताजा मामला सामने आने के बाद एक बार फिर अश्लील वीडियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बुधवार को इस ग्रुप में जुड़े लोगों ने जब यह वीडियो देखा तो खलबली मच गई। कई लोगों ने इस वीडियो का स्क्रिन शॉट बनाकर दूसरे ग्रुप्स में शेयर कर दिया। बीजेपी के व्हाट्सएप ग्रुप में अपलोड हुए यह वीडियो राजधानी में तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार


loading...

     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान शक्तिपीठ पहुंच बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद

      इस दौरान देश की प्रथम महिला व उनकी पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रहीं। कोविंद दंप​त्ति ने मंदिर में आराधना कर देशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद

यह भी पढ़िए :  KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में किया गया स्वागत, देखिए Exclusive तस्वीरें

      इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, स्कूली शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप  सहित जिले के जनप्रतिनिधि, मांझी-चालकी, पुजारी और सेवादार भी मौजूद थे।

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

      इससे पहले जावंगा हेलीपैड पर उतरने के बाद वे गीदम ब्लाक के हीरानार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां उन्होंने ई रिक्श की सवारी की और किसानों व स्व सहायता समूह कह महिलाओं से चर्चा की।

यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की चंपा के ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें


loading...

      बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब जवान सर्चिंग पर निकले थे। 

ब्रेकिंग : नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से कोबरा के 2 जवान घायल... सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके

      जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर कोबरा 204 के जवान रवाना हुए थे। इसी बीच तर्रेम रोड़ पर जंगल में दो जवान स्पाइक होल की जद में आ गए। इस हादसे में एसआई एसआर मिश्रा और कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद जख्मी हुए हैं। दोनों के पैर में चोट आई है। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

     घटना के बाद सुरक्षा बल के जवान कैम्प वापस लौट गए हैं और घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बस्तर के बीहड़ों में अनगिनत जग​हों पर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से बारूदी सुरंगों के साथ ही स्पाइक होल का जाल बिछा रखा है। इसकी चपेट में आकर कई जवानों के अलावा ग्रामीण भी हताहत हो चुके हैं। 


Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें



loading...


खबर बस्तर Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की चंपा के ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़िए :  KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में किया गया स्वागत, देखिए Exclusive तस्वीरें





Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...








     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का चौपर अब से कुछ देर पहले जावंगा में लैंड हुआ। हैलीपैड पर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में तमाम जन प्रतिनिधियों और अफसरों ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में हुआ स्वागत, देखिए Exclusice तस्वीरें



KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में हुआ स्वागत, देखिए Exclusice तस्वीरें

















      जगदलपुर @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंच चुके हैं। जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बुधवार की सुबह उनका आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी पहुंची हैं। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिये राष्ट्रपति व सीएम दंतेवाड़ा के जावंगा के लिए रवाना हुए। 

BREAKING : विशेष विमान से सपत्निक बस्तर पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम ने किया आत्मीय स्वागत... हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के जावंगा के लिए रवाना

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

      राष्ट्रपति का विमान जब जगदलपुर पहुंचा तक हल्की बारिश हो रही थी। बूंदाबांदी के बीच सीएम समेत नेताओं व अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर दंतेवाड़ा के लिए उड़ान नहीं भर सका। राष्ट्रपति व सीएम काफी देर तक VIP लाउंज में इंतजार करते रहे। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

       मौसम साफ होने बाद हेलीकॉप्टर ने जावंगा के लिए उड़ान भरी। उनके साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह भी दंतेवाड़ा रवाना हुए हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति हेलीकाप्टर के जरिये जावंगा आएंगे और वहां से आदर्श ग्राम हीरानार पहुंचकर एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती कर रहे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा करेंगे।   
BREAKING : विशेष विमान से सपत्निक बस्तर पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम ने किया आत्मीय स्वागत... हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा के जावंगा के लिए रवाना

Read More :  अब फोर्स के रसद पर नक्सलियों की नजर... CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को माओवादियों ने लूटा, बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम

      बता दें कि 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने शपथ ली थी। इसकी पहली वर्षगांठ वे बस्तर में मनाएंगे। उनके बस्तर प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई है। राष्ट्रपति कोविंद दंतेवाड़ा जिले के हीरानार के सरस्वती शिशु मंदिर में लंच के साथ बच्चों से चर्चा करेंगे। इसके अलावे कई कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद वे शाम को चित्रकोट लौटेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 


Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...


loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। यहां बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में नक्सलियों ने CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को लूट लिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम घनें जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि जिस जगह पर माओवादियों ने यह करतूत की है वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। 

अब फोर्स के रसद पर नक्सलियों की नजर... CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को माओवादियों ने लूटा, बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम

Read More :  मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर 

    जानकारी के मुताबिक दोरनापाल बाजार से जवानों के लिए राशन खरीदा गया और टैक्सियों में लादकर इसे सीआरपीएफ 150 बटालियन औऱ कोबरा 206 बटालियन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच जंगल से पहले से मौजूद नक्सलियों ने टैक्सियों को रोका और वाहन से सारा सामान लूट कर अपने साथ लेकर चले गए। बताया गया है कि इन वाहनों में फोर्स के दैनिक उपयोगी समान और राशन लदा हुआ था। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

       हाल ही में खबरें आई थी कि बस्तर के जंगलों में फोर्स के लगातार बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों को रसद भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनके सामने भूखे मरने की नौबत है। इस बात का खुलासा नक्सली डिप्टी कमांडर द्वारा एरिया कमांडर को लिखे एक पत्र से हुआ था। सुरक्षा बलों के हाथ लगे इस पत्र में नक्सली लीडर सीतू ने इस बात का जिक्र किया था कि नक्सलियों के पास राशन खत्म हो गया है। पत्र में राशन की व्यवस्था करने की बात भी लिखी गई थी। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 और 26 जुलाई को बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति कोविंद के साथ रहेंगे। संभाग मुख्यालय जगदलपुर के एयरपोर्ट पर सीएम सुबह 10.25 बजे राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। 

अब से कुछ ही देर में बस्तर पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... स्वागत के लिए तैयार है बस्तर, जगदलपुर एयरपोर्ट पर CM रमन सिंह करेंगे स्वागत

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

       यहां से राष्ट्रपति कोविंद के साथ डॉ. सिंह जगदलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जावंगा आएंगे और वहां से आदर्श ग्राम हीरानार पहुंचकर एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती कर रहे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति दंतेवाड़ा के वनवासी कल्याण आश्रम स्कूल के बच्चों से चर्चा करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

      राष्ट्रपति कोविंद दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद जावंगा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी एजुकेशन सिटी परिसर में सक्षम स्कूल के दिव्यांग बच्चों और आस्था विद्या मंदिर के बच्चों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति एजुकेशन सिटी में बीपीओ का शुभारंभ करने के बाद चित्रकोट आएंगे। कोविंद वहां बस्तर का सुप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात देखेंगे। 

Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

       राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 26 जुलाई को जगदलपुर के डिमरापाल में 11 बजे स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण करने के बाद आम सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे। डॉ. सिंह दोपहर 12.45 बजे जगदलपुर विमानतल पर राष्ट्रपति को भावभीनी बिदाई देंगे। मुख्यमंत्री 1.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कांकेर जिले से आ रही खबर हैरान करने वाली है। यहां एक आरक्षक की पत्नी को नक्सलियों का भय दिखाकर एक शख्स सालों तक दुष्कर्म करता रहा। आखिर उसकी हरकतों से तंग आकर पत्नी ने आरक्षक से अपनी आपबीती सुनाई और मामला पुलिस में पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने रेप के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। 

नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़िए :  कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !

      जानकारी के मुताबिक नक्सली इलाके में तैनात आरक्षक की बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए किलेपार निवासी आरोपी लालचंद मंडावी घर में आता था। इसी बीच एक दिन उसने आरक्षक की पत्नी को घर में अकेला देख दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर महिला ने टीचर को चले जाने के लिए कहा, तो उसने नक्सलियों से पति को मरवाने की धमकी दी।

Read More :  राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : संजीवनी 108 का दरवाजा नहीं खुलने से मासूम की मौत, कांच तोड़कर निकाला गया शव

       फिर आरोपी शिक्षक ने महिला से कहा कि अगर किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का यह सिलसिला इसी तरह चलता रहा। जब भी महिला विरोध करती तो टीचर लालचंद उससे मारपीट करता और गाली-गलौच करते हुए पैसे की मांग करता था। वहीं पति को नक्सलियों से जान से मरवा देने की धमकी भी देता रहा।

Read More :  4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !

      शिक्षक की करतूत से तंग आकर महिला ने जब यह बात अपने पति को बताई तो मंगलवार को आरक्षक ने इस मामले में कांकेर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म का यह सिलसिला करीब 10 सालों से चल रहा था।

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके


loading...

       बीजापुर @ खबर बस्तर। जिला हाॅस्पिटल के अत्याधुनिकीकरण की एक और कड़ी में अब यहां वार्डों में ऐसी मशीन लगाई जाएगी जो वहां की अशुद्ध हवा को बाहर कर देगी और फिर पूरा वार्ड शुद्ध हवा से भर जाएगा।

बीजापुर जिला हाॅस्पिटल में लगेगी एयर फिल्टर मशीन... पलक झपकते वार्डों से काफूर हो जाएगी अशुद्ध हवा, मरीजों व परिजनों को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति
       जिला हाॅस्पिटल में 11 वार्ड हैं और जाहिर तौर पर किसी भी रूप में हवा में प्रदूषण होता रहता है। प्रदूषित हवा ना केवल वहां भर्ती मरीज बल्कि हाॅस्पिटल के कर्मियों व पेषेंट के नाते-रिश्तेदारों पर भी दुश्प्रभाव डाल सकती है। इस खतरे से निपटने हर वार्ड में एयर फिल्टर मशीन लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। 

Read More :  प्रशासन के अल्टीमेटम के बावजूद काम पर नहीं लौटे अनुदेशक, पोटा केबिनों के 13 हजार बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट
कृपया जूते ना उतारें..!   जिला हाॅस्पिटल के आईसीसीयू और आॅपरेशन थिएटर में अब कर्मचारियों व मरीज के रिश्तेदारों को जूते उतारकर जाने की जरूरत नहीं होगी। हाॅस्पिटल में दस फुट कवर मशीनें मंगाई गईं है। जूते उतारे बिना मशीन में पैर रखते ही ये मशीन आपके पैर को पाॅलीथिन से कवर कर देगी। बता दें कि ये सुविधा देश के बड़े हाॅस्पिटलों में ही मुहैया है। 
Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

     डायलेसिस टेक्निशियन ओमप्रकाश लिहारे व स्टोर कीपर मानस तिवारी के मुताबिक मशीन लगाया जाना प्रस्तावित है। ये अभी प्रारंभिक प्रक्रिया में है। ज्ञात हो कि जिला हाॅस्पिटल का पिछले दो सालों में कायाकल्प हुआ है। इस दरमियान यहां ब्लड बैंक की स्थापना की गई और अत्याधुनिक पैथालाॅजी लैब भी बना। 

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

       जिला अस्पताल के लैब में विशेषज्ञों की पदस्थापना की गई है। इसके अलावा परिसर में अव्वल दर्जे का आॅपरेशन थिएटर बनाया गया है। अभी यहां आॅप्थेल्मिक आॅपरेशन थिएटर बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। कभी रेफर सेंटर कहलाने वाले अस्पताल में अब अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र के हजारों लोग लाभ उठा रहे हैं।

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...


loading...

      दंतेवाड़ा/जगदलपुर @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर बुधवार को दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। वे दक्षिण बस्तर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद चित्रकोट में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके दूसरे दिन वे जगदलपुर में ​भी कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। दक्षिण बस्तर से लेकर मध्य बस्तर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।   

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे में रहेगी सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से होगी कड़ी निगरानी, जानिए प्रसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

       राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर दंतेवाड़ा से लेकर कारली, जावंगा, हीरानार समेत आसपास के इलाके में 5 से 7 हजार जवानों की तैनाती की गई है। आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर तैनात सशस्त्र जवान हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख्र रहे हैं। वहीं हेलीकाप्टर और ड्रोन से भी इलाके की निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावे सादे लिबास में भी जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं।

Read More :  प्रशासन के अल्टीमेटम के बावजूद काम पर नहीं लौटे अनुदेशक, पोटा केबिनों के 13 हजार बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम :  बुधवार 25 जुलाई को राष्ट्रपति विमान द्वारा दिल्ली से जगदलपुर पहुचेंगे। यहां से वे हेलीकाॅप्टर के जरिए जावंगा में उतरेंगे। राष्ट्रपति जावंगा से हीरानार पहुंच समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल विलेज का अवलोकन करेंगे। यहां वे कड़कनाथ कुक्कुट पालन व ई-रिक्शा चलाने वाले समूह के लोगों से चर्चा करेंगे। इसके बाद हीरानार में संचालित हो रहे वृद्धाश्रम में माताओं से मुलाकात करेंगे।  
Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

       हीरानार में राष्ट्रपति आश्रम के बच्चों का तीरंदाजी प्रदर्शन व वैदिक गणित की कक्षा का अवलोकन करने के बाद दोपहर का भोजन सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के साथ करेंगे। इस दौरान बच्चों द्वारा उन्हें बस्तरिया व्यंजन परोसा जाएगा। इसके बाद वे जावंगा एजुकेशन सिटी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को देखेंगे। 

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

       जावंगा एजुकेशन सिटी में राष्ट्रपति कोविंद बच्चों के स्मार्ट क्लास का अवलोकन करेंगे। इस दौरान बच्चे राष्ट्रपति को भी स्मार्ट क्लास की खूबियां बताते सवाल-जवाब भी करेंगे। जावंगा में राष्ट्रपति दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित सक्षम केन्द्र का अवलोकन करने के अलावा युवा बीपीओ सेंटर का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति शक्तिपीठ पहुँच माई दंतेश्वरी के दर्शन भी करेंगे। 

यह भी पढ़िए :  PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ

      इसके बाद राष्ट्रपति बस्तर जिले के चित्रकोट पहुंचेंगे और बस्तर का नियाग्रा कहलाने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की खूबसूरती निहारेंगे। वे चित्रकोट में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके अगले दिन डिमरापाल स्थित स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति वहां से जगदलपुर आकर विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे


loading...

       जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर की एक और बेटी ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक बार फिर देश-प्रदेश में नाम कमाया है। हम बात कर रहे हैं शहर की बेटी आकांक्षा विश्वकर्मा की, जिसने ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेकर 'मिस छत्तीसगढ़' का ताज अपने सिर पर सजाया है। इतना ही नहीं, आकांक्षा मिस इंडिया स्पर्धा में भी तीसरे पायदान पर पहुंची थी। 

बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

      बता दें कि 22 साल की आकांक्षा शहर के प्रतापदेव वार्ड निवासी अधिवक्ता आनंद विश्वकर्मा और बिंदु विश्वकर्मा की बेटी है। आकांक्षा ने बीआईटी दुर्ग से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। विभिन्न चरणों में हुई इस कड़ी स्पर्धा में आकांक्षा ने अपने टैलेंट के दम पर खुद को साबित किया और 'मिस छत्तीसगढ़' का टाइटल अपने नाम कर लिया।  

यह भी पढ़िए :  PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ

      आकांक्षा की इस उपलब्धि से उनके परिजन बेहद खुश हैं। आकांक्षा भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। आकांक्षा बताती हैं कि उनके पैरेंट्स ने बेटा और बेटी के बीच फर्क किए बिना उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका दिया। जिसकी बदौलत वे आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। 

यह भी पढ़िए :  गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत

      ब्यूटी कांटेस्ट जीतने के बाद आकांक्षा अब फैशन की दुनिया में नाम कमाकर छत्तीसगढ़ और बस्तर का नाम पूरी दुनिया में रौशन करना चाहती हैं। गौर हो कि बस्तर की बेटियां इससे पहले भी एडवेंचर, एक्टिंग, गायन और डांस के क्षेत्र में आदिवासी बहुल इस क्षेत्र का मान बढ़ा चुकी हैं। आकांक्षा की इस कामयाबी पर समूचे बस्तर में खुशी की लहर है और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। 

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

loading...