Articles by "दंतेवाड़ा"
Showing posts with label दंतेवाड़ा. Show all posts

     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं और इसी बीच नक्सलियों ने दक्षिण बस्तर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपने मंसूबे ज़ाहिर कर दिए हैं। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें

Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी 

     माओवादियों ने केके रेललाइन के भांसी-बचेली सेक्शन में रेलवे ट्रेक  पर पेड़ गिराकर आवागमन बाधित कर दिया। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें
       इसके अलावा नक्सलियों ने 100 मीटर पटरी भी उखाड़ दी। मौके पर पर्चे भी फेके गए हैं। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें
     माओवादियों द्वारा रेलवे ट्रेक पर पेड़ काटकर गिरा दिए जाने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। नक्स​लियों ने इस वारदात को पोल नंबर 433/18 के बीच अंजाम दिया है। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें

यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

       बताया जा रहा है कि बुधवार की रात जब नक्सली पेड़ काट रहे थे इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन विशाखापट्टनम से किरंदुल जा रही थी। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें
       ड्राइवर ने ट्रैक पर नक्सली बैनर-पोस्टर देखकर समझदारी दिखाई और खुद ही ट्रेन को रोक दिया। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें

Read More :  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद 

     समाचार लिखे जाने तक रेलवे के कर्मचारी नक्सली वारदात में क्षतिग्रस्त ओएचई लाइन को बहाल करने में जुटे हैं। इस घटना के बाद रात से ही रेललाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें


loading...

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले की पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के पहले चार नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई। पकड़े गए नक्सली दंतेवाड़ा व बीजापुर जिले में विभिन्न वारदातों में शामिल थे। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश कर इन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पोकलेन मशीन में आगजनी समेत कई वारदातों में शामिल 4 नक्सली गिरफ्तार... 15 अगस्त से पहले दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

यह भी पढ़िए :  BREAKING : 15 अगस्त से पहले दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने फिर की आगजनी... ESSAR स्टील प्लांट के पास टिप्पर को फूंका

     एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के मुताबिक 15 अगस्त को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षा बल के जवान क्षेत्र में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कटेकल्याण थाने व सीआरपीएफ की ज्वाइंट पार्टी डब्बा के जंगल में सर्चिंग पर निकली थी। जहां फोर्स को देखकर भाग रहे एक संदिग्ध को धर-दबोचा गया। 

Read More :  बारूद और धमाकों के बीच से निकला हवाबाज : टीचर का बेटा बनेगा पायलट, जल्द ही उड़ाने लगेगा हवाई जहाज

     पकड़े गए नक्सली से पूछताछ में उसकी शिनाख्ति सुकमा जिले के कुकानार निवासी मंगू मुचाकी के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो मंगू नक्सलियों के पंचायत कमेटी और किसान-मजदूर संगठन का अध्यक्ष है। वह कुन्ना पहाड़ी में हुई मुठभेड़ में भी शामिल था। बता दें कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 माओवादियों को मार गिराया था।  

Read More :  बड़ी खबर: राज्यपाल के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित...15 अगस्त पर फहराया जाएगा केवल तिरंगा, नहीं होंगे रंगारंग कार्यक्रम

      एक अन्य कार्रवाई में कुआकोंडा पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने एटेपाल के जंगल से घेराबंदी कर 2 जनमिलीशिया सदस्यों हुुंगा कवासी व हिड़मा करटम को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि दोनों आरोपी नक्सली सदस्य इसी महीने 9 तारीख को कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के हल्बारास में पोकलेन मशीन में आगजनी की वारदात में शामिल थे। वहीं भांसी पुलिस द्वारा झिरका-बासनपुर के जंगल से बीजापुर जिले के हुर्रेपाल निवासी मड्डा पिता सुखराम को गिरफ्तार किया गया। 

Read More :  राज्यपाल बलरामजी दास टंडन को गमगीन माहौल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई...गुरूवार को चंडीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बुधवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के प्रवास पर रहे। इस दौरान मांई दंतेश्वरी के दर्शन के पश्चात उन्होंने गीदम ब्लाक के जावंगा में स्थित एजुकेशन सिटी का भी अवलोकन कर बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान ऐसा भी वक्त आया जब राष्ट्रपति की क्लास एक आठवी कक्षा की छात्रा ने ली। 

जब आठवी की छात्रा संध्या नेताम ने ली राष्ट्रपति की स्मार्ट क्लास, तो पास खड़े सीएम रमन सिंह मुस्कुराते रहे... जानिए महामहिम ने बच्चों से क्या कहा...

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

      दरअसल, आस्था विद्या मंदिर स्कूल में संचालित स्मार्ट क्लास का राष्ट्रपति ने जब अवलोकन किया तो सबसे पहले उन्होंने बच्चों से कक्षा में बैठने की अनुमति मांगी। फिर बहुत ही सहज और सरल तरीके से विद्यार्थियों से बात-चीत की। इस दौरान स्मार्ट क्लास में अध्ययनरत छात्रा संध्या नेताम ने राष्ट्रपति कोविंद को विज्ञान पढ़ाया। इस दौरान पास खड़े मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मंद मंद मुस्कुराते रहे। 

Read More :  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद 

        छात्रा के पढाने के ढंग से खासे प्रभावित राष्ट्रपति कोविंद ने संध्या से पूछ ही लिया कि आप विद्यार्थी है या शिक्षक अथवा दोनों। उन्होंने छात्रा से उसके नाम संध्या का मायने भी पूछा। इसका कु. संध्या द्वारा सकारात्मक उत्तर देने पर राष्ट्रपति कोविंद काफी प्रफुल्लित हुए। इस दौरान राष्ट्रपति और सीएम ने छात्रा का आत्मविश्वास देखकर उन्हे शाबासी दी। 
जब आठवी की छात्रा संध्या नेताम ने ली राष्ट्रपति की स्मार्ट क्लास, तो पास खड़े सीएम रमन सिंह मुस्कुराते रहे... जानिए महामहिम ने बच्चों से क्या कहा...
       इस दौरान सीएम डॉ. सिंह ने राष्ट्रपति को बताया कि इस एजुकेशन सिटी में 17 संस्थाएं संचालित हैं। जहां पर केजी क्लास से हायर सेकेण्डरी और पॉलीटेक्निक जैसे कौशल क्लासेस संचालित की जा रही हैं। यहां हिन्दी और अंग्रेजी दोनो ही भाषाओं में पढत्राई की सुविधा उपलब्ध है। इस मौके पर राष्ट्रपति की धर्मपत्नी एवं देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप मौजूद थे। 

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...


loading...

     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान शक्तिपीठ पहुंच बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद

      इस दौरान देश की प्रथम महिला व उनकी पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रहीं। कोविंद दंप​त्ति ने मंदिर में आराधना कर देशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद

यह भी पढ़िए :  KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में किया गया स्वागत, देखिए Exclusive तस्वीरें

      इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, स्कूली शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप  सहित जिले के जनप्रतिनिधि, मांझी-चालकी, पुजारी और सेवादार भी मौजूद थे।

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

      इससे पहले जावंगा हेलीपैड पर उतरने के बाद वे गीदम ब्लाक के हीरानार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां उन्होंने ई रिक्श की सवारी की और किसानों व स्व सहायता समूह कह महिलाओं से चर्चा की।

यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की चंपा के ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें


loading...


खबर बस्तर Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की चंपा के ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़िए :  KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में किया गया स्वागत, देखिए Exclusive तस्वीरें





Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...








     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का चौपर अब से कुछ देर पहले जावंगा में लैंड हुआ। हैलीपैड पर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में तमाम जन प्रतिनिधियों और अफसरों ने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में हुआ स्वागत, देखिए Exclusice तस्वीरें



KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में हुआ स्वागत, देखिए Exclusice तस्वीरें

















       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 और 26 जुलाई को बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति कोविंद के साथ रहेंगे। संभाग मुख्यालय जगदलपुर के एयरपोर्ट पर सीएम सुबह 10.25 बजे राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। 

अब से कुछ ही देर में बस्तर पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... स्वागत के लिए तैयार है बस्तर, जगदलपुर एयरपोर्ट पर CM रमन सिंह करेंगे स्वागत

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

       यहां से राष्ट्रपति कोविंद के साथ डॉ. सिंह जगदलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जावंगा आएंगे और वहां से आदर्श ग्राम हीरानार पहुंचकर एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती कर रहे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति दंतेवाड़ा के वनवासी कल्याण आश्रम स्कूल के बच्चों से चर्चा करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

      राष्ट्रपति कोविंद दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद जावंगा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी एजुकेशन सिटी परिसर में सक्षम स्कूल के दिव्यांग बच्चों और आस्था विद्या मंदिर के बच्चों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति एजुकेशन सिटी में बीपीओ का शुभारंभ करने के बाद चित्रकोट आएंगे। कोविंद वहां बस्तर का सुप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात देखेंगे। 

Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

       राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 26 जुलाई को जगदलपुर के डिमरापाल में 11 बजे स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण करने के बाद आम सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे। डॉ. सिंह दोपहर 12.45 बजे जगदलपुर विमानतल पर राष्ट्रपति को भावभीनी बिदाई देंगे। मुख्यमंत्री 1.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...


loading...

      दंतेवाड़ा/जगदलपुर @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर बुधवार को दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। वे दक्षिण बस्तर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद चित्रकोट में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके दूसरे दिन वे जगदलपुर में ​भी कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के बस्तर दौरे को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। दक्षिण बस्तर से लेकर मध्य बस्तर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।   

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे में रहेगी सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से होगी कड़ी निगरानी, जानिए प्रसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

       राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर दंतेवाड़ा से लेकर कारली, जावंगा, हीरानार समेत आसपास के इलाके में 5 से 7 हजार जवानों की तैनाती की गई है। आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। चप्पे-चप्पे पर तैनात सशस्त्र जवान हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख्र रहे हैं। वहीं हेलीकाप्टर और ड्रोन से भी इलाके की निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावे सादे लिबास में भी जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं।

Read More :  प्रशासन के अल्टीमेटम के बावजूद काम पर नहीं लौटे अनुदेशक, पोटा केबिनों के 13 हजार बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम :  बुधवार 25 जुलाई को राष्ट्रपति विमान द्वारा दिल्ली से जगदलपुर पहुचेंगे। यहां से वे हेलीकाॅप्टर के जरिए जावंगा में उतरेंगे। राष्ट्रपति जावंगा से हीरानार पहुंच समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल विलेज का अवलोकन करेंगे। यहां वे कड़कनाथ कुक्कुट पालन व ई-रिक्शा चलाने वाले समूह के लोगों से चर्चा करेंगे। इसके बाद हीरानार में संचालित हो रहे वृद्धाश्रम में माताओं से मुलाकात करेंगे।  
Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

       हीरानार में राष्ट्रपति आश्रम के बच्चों का तीरंदाजी प्रदर्शन व वैदिक गणित की कक्षा का अवलोकन करने के बाद दोपहर का भोजन सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के साथ करेंगे। इस दौरान बच्चों द्वारा उन्हें बस्तरिया व्यंजन परोसा जाएगा। इसके बाद वे जावंगा एजुकेशन सिटी पहुंचेंगे और वहां विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को देखेंगे। 

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

       जावंगा एजुकेशन सिटी में राष्ट्रपति कोविंद बच्चों के स्मार्ट क्लास का अवलोकन करेंगे। इस दौरान बच्चे राष्ट्रपति को भी स्मार्ट क्लास की खूबियां बताते सवाल-जवाब भी करेंगे। जावंगा में राष्ट्रपति दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित सक्षम केन्द्र का अवलोकन करने के अलावा युवा बीपीओ सेंटर का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रपति शक्तिपीठ पहुँच माई दंतेश्वरी के दर्शन भी करेंगे। 

यह भी पढ़िए :  PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ

      इसके बाद राष्ट्रपति बस्तर जिले के चित्रकोट पहुंचेंगे और बस्तर का नियाग्रा कहलाने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की खूबसूरती निहारेंगे। वे चित्रकोट में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसके अगले दिन डिमरापाल स्थित स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रपति वहां से जगदलपुर आकर विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे


loading...

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद अपनी पहली सालगिरह बस्तर के आदिवासियों के बीच मनाएंगे। बुधवार को वे दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, जहां उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति बस्तर में रात भी गुजारेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। 

 बस्तर में रात गुजारने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे रामनाथ कोविंद... दो दिनी दौरे में बस्तरिया फूड का लुत्फ उठाएंगे महामहिम, थाली में परोसा जाएगा लोकटीमाछी चावल और फूटू की सब्जी

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

      बता दें कि 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने शपथ ली थी। इसकी पहली वर्षगांठ वे बस्तर में मनाएंगे। बुधवार को उनके दंतेवाड़ा प्रवास को लेकर प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। राष्ट्रपति कोविंद जिले के हीरानार के सरस्वती शिशु मंदिर में लंच के साथ बच्चों से चर्चा करेंगे। 


Read More :  प्रशासन के अल्टीमेटम के बावजूद काम पर नहीं लौटे अनुदेशक, पोटा केबिनों के 13 हजार बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट 
राष्ट्रपति के लंच में ये होगा खास :   बताया गया है कि महामहिम को बच्चे ही भोजन परोसेंगे। इस भोज में राष्ट्रपति भवन से आए 35 मेहमान भी शरीक होंगे। हीरानार में करीब 1 हजार लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। राष्ट्रपति समेत विशिष्ट मेहमानों को बस्तरिया फूड परोसा जाएगा। लंच के मेन्यू मे 3 तरह की सब्जी, 2 किस्म की दाल, सुगंधित लोकटीमाझी चावल, बस्तर के प्रसिद्ध फुटू की सब्जी, आमट और बादशाह भोग चावल की खीर शामिल किया गया है। 
Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

       राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कृषि मॉडल विलेज का अवलोकन कासोली ग्राम की चंपा के ई-रिक्शे में सवार होकर करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रहेंगी। वहीं सविता साहू के ई-रिक्शा में सीएम डॉ. रमन सिंह बैठेंगे। बता दें कि जांगला में सविता पीएम नरेंद्र मोदी को अपने ई-रिक्शा की सवारी करा चुकी हैं।  

यह भी पढ़िए :   ...जब पीएम मोदी और सीएम रमन सिंह ने की सविता के ई-रिक्शा की सवारी, जानिए रिक्शा में किस बात की हुई चर्चा !

        राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर पांच हजार जवानों की तैनाती की गई है। आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। चप्पे चप्पे पर तैनात सशस्त्र जवान हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख्र रहे हैं। वहीं हेलीकाप्टर और ड्रोन से इलाके की निगरानी के साथ ही सादे लिबास में भी जगह-जगह जवान तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़िए :  PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ


loading...

    महफूज़ अहमद खान @ खबर बस्तर। हॉली​वुड मूवीज़ में आपने 'पेन गन' या 'पेन पिस्टल' तो देखा ही होगा। लेकिन अब इसका उपयोग बस्तर में सक्रिय माओवादी भी कर रहे हैं। गुरूवार को दंतेवाड़ा-बीजापुर की सरहद पर हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शवों के साथ जिन हथियारों को बरामद किया है, उनमें 'पेन पिस्टल' देखकर पुलिस अफसर भी हैरान हैं। 

एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

Read More :  जंगल में सुरक्षा बल के जवानों को देखकर भाग रहे थे नक्सली, पुलिस ने घेराबंदी कर 6 को पकड़ा... टिफिन बम और बिजली वायर बरामद 

      दरअसल, नक्सलियों ने इस हथियार को देशी तरीके से इजाद किया है। इसका नक्सलियों के पास मिलना इस बात का सबूत ​है कि वे अत्याधुनिक हथियारों के साथ ही इस प्रकार के कॉन्सेप्ट वैपन्स का भी बखूबी उपयोग कर रहे हैं। बता दें कि 'पेन पिस्टल' का इस्तेमाल आमतौर पर करीब से हमले में किया जाता है। अपराधी ज्यादातर इसका उपयोग भीड़-भाड़ वाली जगहों में करते हैं।

Read More :  माओवाद के खिलाफ ग्रामीणों का साहसिक कदम : जंगल में छुपाकर रखे 4 बंदूक पुलिस को सौंपे... बोले- 'नक्सलियों का अब नहीं करेंगे समर्थन' 
जानिए क्या है 'पेन पिस्टल'   पेन पिस्टल को अपराध की दुनिया में बेहद अचूक हथियार माना जाता है। देखने में यह पिस्टल भले ही पेन सरीखा होता है, लेकिन बड़ी आसानी से यह किसी की जान ले सकता है। अमूमन इसका वजन 70 से 100 ग्राम के बीच होता है। इसमें 9 एमएम पिस्टल की बुलेट का इस्तेमाल की जाती है। इसमें एक बार में एक गोली ही फायर हो सकती है। 
एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
🔼   नक्सलियों के पास से बरामद हथियार

       जानकार बताते हैं कि 'पेन पिस्टल' से अगर 10 मीटर की रेंज से फायर किया जाए तो सामने वाले के बचने की संभावना नहीं के बराबर होती है। नक्सलियों के पास मिला यह गन हालांकि देशी तकनीक से बना है। इसके बावजूद यह छोटा सा दिखने वाला हथियार किसी की भी जान लेने के लिए काफी है। नक्सलियों के पास इसके मिलने के बाद पुलिस भी इसकी पड़ताल कर रही है। 

Read More :  दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए, कैसे हमारे जवानों ने नदी-नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली 

      एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका है जब नक्सलियों के पास से 'पेन पिस्टल' जैस हथियार बरामद हुआ है। करीबी हमले में यह वैपन बेहद घातक होता है। आमतौर पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम इसका उपयोग करती है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले कोलकाता में इसकी फैैक्ट्री पकड़ाई थी। बहुत मुमकिन है कि यह वहीं से सप्लाई किया गया हो। 

loading...
       
      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर गुरूवार को तिमेनार में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 8 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए माओवादियों में 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनके पास से SLR समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। 

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
     नक्सलियों की मांद में घुसकर इस कार्रवाई को डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी ने अंजाम दिया। इस इलाके में जवान सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी बीच जंगल में छिपे नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी। 

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
     जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस इलाके में कैंप लगाया था, जिसे जवानों ने घ्वस्त कर दिया। 

यह भी पढ़िए :  BIG Breaking : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली मांद में घुसकर मार गिराए 8 हार्डकोर माओवादी... SLR समेत हथियार और विस्फोटक बरामद

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
        एनकाउंटर खत्म होने के बाद मौके से पुलिस पार्टी ने 4 महिला समेत कुल 8 नक्सलियों का शव और इसके पास से 2 इंसास राइफल, 2 थ्री नॉट थ्री राइफल, 12 बोर की बंदूक, भरमार बंदूक़ समेत गोला बारूद और दैनिक उपयोगी समान बरामद किया गया है। 

Read More :  पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
     मौके पर जवानों का हौसला बढ़ाने दंतेवाड़ा एसपी कमलोचन कश्यप खुद पहुंचे और जवानों को इस कार्रवाई के लिए बधाई दी। बता दें कि मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। 

Read More :  नारायणपुर में एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्डर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार... डीआरजी टीम की कार्रवाई में मिली सफलता

दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए कैसे हमारे जवानों ने नदी—नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
      मौके से बरामद हथियारों के आधार पर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से कई के लाखों के इनामी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  

Read More :  माओवाद के खिलाफ ग्रामीणों का साहसिक कदम : जंगल में छुपाकर रखे 4 बंदूक पुलिस को सौंपे... बोले- 'नक्सलियों का अब नहीं करेंगे समर्थन'

loading...

       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में चल रहे नक्सल आॅपरेशंस में दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर गुरूवार को तिमेनार में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 8 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए माओवादियों में 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनके पास से SLR समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। 

BIG Breaking : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली मांद में घुसकर मार गिराए 8 हार्डकोर माओवादी... SLR समेत हथियार और विस्फोटक बरामद

Read More :  बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती ! 

     नक्सलियों की मांद में घुसकर इस कार्रवाई को डीआरजी और एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी ने अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक इस इलाके में जवान सर्चिंग के लिए निकले थे, इसी बीच जंगल में छिपे नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस इलाके में कैंप लगाया था, जिसे जवानों ने घ्वस्त कर दिया। 

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

      दंतेवाड़ा एडिशनल एएसपी नक्सल आॅपरेशन गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि करते बताया कि सुबह जवान तिमेनार के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी बीच जवानों को देख माओवादियों ने गोलीबारी करना शुरु कर दी। अचानक हुए हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में 8 माओवादी ढेर हो गए। 

Read More :  लाल आतंक : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका ! 

        एनकाउंटर खत्म होने के बाद मौके से पुलिस पार्टी ने 4 महिला समेत कुल 8 नक्सलियों का शव और इसके पास से 2 इंसास राइफल, 2 थ्री नॉट थ्री राइफल, 12 बोर की बंदूक, भरमार बंदूक़ समेत गोला बारूद और दैनिक उपयोगी समान बरामद किया गया है। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। बरामद हथियारों के आधार पर इनमें से कई नक्सलियों के लाखों के इनामी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।  
loading...

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर है। यहां कटेकल्याण थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। फार्स ने मारे गए तीनों माओवादियों के शव और हथियार समेत अन्य सामग्री बरामद की है। इस एनकाउंटर में एक जवान भी घायल हुआ है। जिसका इलाज चल रहा है। 

दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को मार गिराया... तीनों के शव और हथियार बरामद, फायरिंग में एक जवान घायल
       जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी बीच डब्बा की पहाड़ियों में छिपे नक्सलियों ने जवानां पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी इस नक्सली हमले का जवाब देने मोर्चा संभाला। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। इसके बाद घने जंगलों व पहाड़ी की ओट लेकर नक्सली भागने में कामयाब रहे।

      मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। वहीं मौके से बंदूक समेत अन्य असलहा और दैनिक उपयोगी सामग्री भी मिली है। फिलहाल मृत नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जंगल से पुलिस पार्टी के वापस लौटने के बाद इस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी मिलने की बात अधिकारी कह रहे हैं।  

        बता दें कि बीते सप्ताह भर से बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को लगातार कामयाबी मिल रही है। इस दौरान विभिन्न मुठभेड़ों में कई माओवादियों को मार गिराया। वहीं शुक्रवार को दंतेवाड़ा जिले में नक्सल आॅपरेशन में फोर्स को मिली सफलता को भी बेहद अहम माना जा रहा है। 


loading...

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। किसानों से सूखा राहत राशि के एवज में पैसों की डिमांड करने वाले घूसखोर पटवारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर की अनुशंसा पर दंतेवाड़ा एसडीएम बीआर ठाकु्र ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पटवारी केएल राव को सस्पेंड कर दिया है।

घूसखोर पटवारी पर गिरी निलंबन की गाज... किसानों से पैसे, मुर्गा और दारू की डिमांड करने का लगा था आरोप, SDM ने की कार्रवाई

Read More :  महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !

       बता दें कि हाल ही में केशापुर ग्राम पंचायत के कुछ किसानों ने सूखा राहत राशि के एवज में पटवारी द्वारा पैसों की मांग करने की लिखित शिकायत कलेक्टर सौरभ कुमार से की थी। किसानों का आरोप था किे घूसखोर पटवारी ने उनसे सूखा राहत की राशि जारी करने के नाम पर तकरीबन 62 हजार रुपए वसूले थे। इतना ही नहीं पटवारी ने किसानों के पट्टे भी जब्त कर लिए थे।  

Read More :  बीजापुर विधानसभा के 200 से अधिक पोलिंग बूथों पर लाल आतंक का साया... विस के 245 केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी में
किसानों का कहना था कि पटवारी उनसे पैसे के अलावा मुर्गा व दारू की डिमांड भी करता था। उक्त मांग पूरी नहीं करने पर पटवारी द्वारा पर किसानों की जमीन कुर्क करने की धमकी भी दी जाती थी। किसानों के मुताबिक पटवारी ने उनसे 15 से 20 हजार रूपए तक की मांग की थी।
Read More :  शर्मनाक : इलाज कराने पहुंचे बीमार मरीज को हास्पिटल स्टाफ ने समझा शराबी... घसीटकर अस्पताल से बाहर फेंका !

     किसानों की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। अपनी पड़ताल में एसडीएम ने पाया कि पटवारी द्वारा किसानों से घूस लेने का आरोप सही है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया गया। गौरतलब है कि पिछले बरस अल्प वर्षा के चलते किेसानों को सूखा राहत की राशि जारी की गई थी। 

Read More :  फोर्स को फंसाने पहाड़ी नाले में एंबुश लगाए बैठी थी नक्सली कमलू की पलटन... और खुद ही फंस गए लाल लड़ाके, मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर


loading...