जगदलपुर @ खबर बस्तर। शहर के पथरागुड़ा निवासी एक युवती नेहा चौहान पिछले 4 सालों से किडनी खराब होने से बीमार है। अब इनकी मदद को शहर के कई लोग उठ खड़े हुए हैं। जगदलपुरियंस ने 'सेव नेहा' नाम से मुहिम शुरू की है, जिसके तहत 7 फरवरी को 'चैरिटी शो' आयोजित किया जा रहा है।
इस शो से मिलने वाली राशि नेहा के इलाज में खर्च होगी। नेहा के किडनी ट्रांसप्लांट पर करीब 10 लाख रुपए खर्च होना है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह इस खर्च को वहन करने में असमर्थ थी। लिहाजा शहर के कुछ समाजसेवी और स्थानीय फनकारों ने उसके इलाज के लिए रकम जमा करने का बीड़ा उठाया है।
नेहा की मदद के लिए सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहिम कुछ ही दिनों में रंग लाने लगी और देखते ही देखते कई लोग इस अभियान में जुड़ने लगे। यह इस मुहिम का ही असर रहा कि शनिवार को बस्तर कलेक्टर धनंजय देवांगन भी नेहा से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नेहा को रेडक्रास की ओर से 25 हजार रुपए का चेक भी सौंपा।
शहर के गायक कलाकार अफजल अली बताते हैं कि शहर के समाज सेवी व कलाकारों ने मिलकर नेहा के लिए एक चैरिटी शो आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके आशातीत परिणाम मिल रहे हैं। उन्होने बताया कि 7 फरवरी को दंतेश्वरी मंदिर के सामने चैरिटी शो होगा, जिसमें मेगा डांस, सिंगिंग एंड फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि चैरिटी शो में डोनेशन बॉक्स भी रखा जाएगा, जिसमें सहयोग राशि डाली जा सकेगी। शो की तैयारियों में मनीष मूलचंदानी, आकाश त्रिवेदी, सौरभ दुल्हानी, संग्राम सिंह राणा, राजीव नारंग, दीपक कपूर, अमर झा, विवेक गुप्ता, एलेक्जेंडर चेरियन, आनंद झा, हरीश पराशर सहित अन्य सदस्य जुटे हैं। इस अभियान को शहर के लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।
Read More : दर्दनाक सड़क हादसे में कृषि विस्तार अधिकारी की मौत... एक सप्ताह पहले ही लगी थी नौकरी, तीन अन्य घायल
खबर बस्तर के पाठक भी नेहा की मदद कर सकते हैं.....बैंक अकाउंट डीटेल-
नेहा चौहान, जगदलपुर
A/C No 10120100024384
बैंक आॅफ बडौदा, जगदलपुर
IFSC No BARBOJAGDAL
मोबाइल- 7587227362
Read More : दर्दनाक सड़क हादसे में कृषि विस्तार अधिकारी की मौत... एक सप्ताह पहले ही लगी थी नौकरी, तीन अन्य घायल


Post A Comment: