Articles by "अभी-अभी"
Showing posts with label अभी-अभी. Show all posts

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बिहार के मोतिहारी जिले में एनएच 28 पर गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार बस 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह बस मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी। हादसा कोटवा बेलवा के पास हुआ। इसके बाद बस में बस में आग लग गई। घटना में 24 यात्रियों के मारे जाने की खबर आ रही है। 
भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरी, 24 लोगों की दम घुटने से मौत, हादसे के वक्त बंद थे AC बस के शीशे
बस एक्सीडेंट में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में ज्यादातर मुजफ्फरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Read More :  बचेली NMDC डिपाजिट 5 में नक्सलियों ने कन्वेयर बेल्ट में लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें...

        जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर हाईवे के पास गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में बस में आग लग गई, जिससे कई यात्रियों की मौत दम घुटने से होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वातानुकूलित इस बस के शीशे बंद थे।

         इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की मदद से बस की आग पर काबू पाया गया। चश्मदीदों के अनुसार हादसे में हताहत होने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

Read More :  नक्सली बंद से एक दिन पहले माओवादियों ने 6 वाहनों को फूंक डाला... 'खबर बस्तर' से बोले बीजापुर SP, बिना सूचना दिए चल रहा था सड़क निर्माण ! 


loading...

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी एक्ट में किए गए बदलाव के विरोध में भारत बंद के दौरान ड्यूटी कर वापस जा रहे जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। नेरली घाट के पास इस बस की एक ट्रक से सीधी भिडंत हो गई। इस घटना में घायल जवानों को बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत बंद की ड्यूटी से वापस जा रहे जवानों की बस का एक्सीडेंट, नेरली घाट में ट्रक से जा भिड़ी बस, 10 जवान घायल

Read More :  इराक से 38 भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर अमृतसर पहुंचा एयरफोर्स का विशेष विमान, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने दी सलामी 

       जानकारी के मुताबिक बंद के दौरान सुरक्षा के लिहाज से बचेली व किरन्दुल में जवानों की तैनाती की गई थी। शाम को ड्यूटी के बाद जवान बस में सवार होकर पुलिस लाइन कारली वापस जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना के वक्त बस में करीब 30 जवान बैठे थे। 

भारत बंद की ड्यूटी से वापस जा रहे जवानों की बस का एक्सीडेंट, नेरली घाट में ट्रक से जा भिड़ी बस, 10 जवान घायल 2
      एक्सीडेंट में बस में सवार 21 जवान घायल हो गए, जिन्हें बचेली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से मामूली चोट लगने वाले 11 जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि 10 जवानों का अभी बचेली के अपोलो अस्प्ताल में इलाज किया जा रहा है। घायल जवानों में 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

Read More :  सीआरपीएफ के 9 जवानों की शहादत के गुनाहगार 12 नक्सली गिरफ्तार... किष्टाराम हमले में थे शामिल, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इराक के मोसुल में बंधक बना कर मार डाले गए 38 भारतीय मजदूरों के शव भारत आ गए हैं। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह विशेष विमान से शव लेकर अमृतसर पहुंच गए हैं। यहां शवों को लेने के लिए पंजाब सरकार के मंत्री भी पहुंचे हैं। बता दें कि इराक में जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा 27 लोग पंजाब के ही थे।

इराक से 38 भारतीयों के पार्थिव शरीर लेकर अमृतसर पहुंचा एयरफोर्स का विशेष विमान, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने दी सलामी
       इराक से रवाना होने से पहले विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने आज तक को बताया कि 38 भारतीयों के शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। वीके सिंह ने कहा, 'शव सौंपने के लिए इराकी सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं। 38 लोगों के शव हमें मिल गए हैं, जबकि 39वें शव का डीएनए मैच किया जाना अभी बाकी है। ऐसा लगता है कि इनमें से ज्यादातर लोग आईएसआईएस आतंकियों की गोलियों का शिकार बने हैं।'

Read More :  जिस 'कड़कनाथ' को लेकर छिड़ी थी दो राज्यों में जंग, उस पर अब नहीं रहा छत्तीसगढ़ का अधिकार... मध्यप्रदेश को मिला GI टैग

         बताया जा रहा है कि अमृतसर के बाद यह विमान कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा, जहां शाम 5.30 बजे पहुंचेगा। यहां से विमान सीधे पटना जाएगा और रात करीब 8.30 बजे यहां पहुंच जाएगा।
वीके सिंह ने दी सलामी :   ताबूतों को विमान में चढ़ाए जाने पर भारत के विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान सिंह ने आतंकवादियों की आलोचना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सरकार के रुख को जाहिर किया। उन्होंने आईएस को 'बेहद क्रूर संगठन' बताते हुए कहा कि हमारे देश के नागरिक आईएस की गोलियों के शिकार हुए हैं। हम लोग हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं।'
       बता दें कि जून 2014 में उत्तरी मोसुल शहर पर कब्जा करने के तुरंत बाद आईएस ने इन मजदूरों को अगवा कर लिया था। जिसके बाद उनकी मौत को लेकर संशय बना हुआ था। बीते 20 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में इस बात की पुष्टि की थी कि सभी भारतीय जो अगवा किए गए थे, उनकी मौत हो गई है। जिसके बाद रविवार को विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह इराक गए और अब शव लेकर लौट रहे हैं।


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। रिलायंस Jio प्राइम यूजर्स के लिए खुशखबरी है। अब वे बिना किसी अतिरिक्‍त शुल्‍क का भुगतान कर अगले एक साल और इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मुकेश अंबानी की स्‍वामित्‍व वाली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने इसका एेलान कर दिया है। ऐसे में जियो प्राइम के पुराने यूजर्स को 31 मार्च 2019 तक के लिए कोई शुल्‍क नहीं देना होगा। 

रिलायंस Jio प्राइम यूजर्स के लिए खुशखबरी : कंपनी ने कर दिया ऐलान, अब मुफ्त में अगले 1 साल तक 'जियो जी भरके'
       कंपनी द्वारा मौजूदा सुविधाओं में भी कोई कटौती नहीं की गई है। इसका मतलब यह हुआ कि पिछले साल 99 रुपये का भुगतान कर जियो प्राइम का मेंबर बनने वाले यूजर्स अगले एक साल तक इस सुविधा का बिल्‍कुल मुफ्त में लाभ उठा सकेंगे। जबकि नए यूजर्स को मेंबरशिप शुल्‍क के तौर पर पहले की ही तरह 99 रुपये का भुगतान करना होगा। इसे कॉमप्‍लीमेंट्री प्राइम बेनिफिट्स का नाम दिया गया है।

Read More :  जिस 'कड़कनाथ' को लेकर छिड़ी थी दो राज्यों में जंग, उस पर अब नहीं रहा छत्तीसगढ़ का अधिकार... मध्यप्रदेश को मिला GI टैग
 
ऐसे उठाएं कॉमप्‍लीमेंट्री प्‍लान का फायदा :    रिलायंस जियो ने जियो प्राइम के मौजूदा यूजर्स को कॉमप्‍लीमेंट्री प्राइम बेनिफिट्स का फायदा लेने का तरीका भी बताया है। इसके तहत यूजर्स को पहले माई जियो एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद उन्‍हें अगले 12 महीनों के लिए कॉमप्‍लीमेंट्री मेंबरशिप को सेलेक्‍ट करना होगा। इसके साथ ही जियो प्राइम के तहत सुविधा अगले एक साल के लिए मुफ्त में रिन्‍यू हो जाएगा। कंपनी ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि यह सुविधा सीमित अवधि के लिए ही मुहैया कराई गई है। ऐसे में जियो प्राइम के यूजर्स को प्‍लान को अविलंब अपडेट करना होगा। 
Read More :   ...जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की उड़ी अफवाह, सोशल मीडिया पर लोग देने लगे श्रद्धांजलि, पढ़िए ये खबर...

     बता दें कि देश में तकरीबन 17.5 करोड़ जियो प्राइम यूजर्स हैं। रिलायंस जियो की इस घोषणा से अन्‍य टेलीकॉम ऑपरेटरों को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। खासकर एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियों को अब अपने उपभोक्‍ताओं को अतिरिक्‍त सुविधाएं देनी होंगी। रिलायंस जियो के इस ऐलान से भारत में पहले से ही छिड़ा 'डाटा वॉर' और तेज हो जाएगा।


News Source : Jansatta

Read More :  चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !

loading...

     बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों का कोहराम जारी है। शुक्रवार की सुबह बीजापुर जिले के महादेव घाट में हुए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को जख्मी हालत में बीजापुर ​के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है।  


विस्फोट से दहला बीजापुर का महादेव घाट, IED ब्लास्ट में CRPF का कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, रायपुर रेफर करने की चल रही तैयारी
     जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान तकरीबन 10:45 बजे महादेव घाट और चिन्नाकोड़ेपाल के बीच हुए प्रेशर बम विस्फोट की जद में सीआरपीएफ का जवान लक्ष्मण राव आ गया। इस घटना में जवान के दोनो पैरों में गंभीर चोटें लगी है।

Read More :   नक्सल आॅपरेशंस में सुकमा पुलिस को मिली इस साल की सबसे बड़ी कामयाबी... एर्राबोर में एक साथ 59 नक्स​ली समर्थकों ने किया सरेण्डर 

       इस हादसे के फौरन बाद जख्मी जवान को घटनास्थल से बीजापुर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद जवान की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे MI-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। बताया गया है कि रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में जख्मी जवान का इलाज चल रहा है।   

       बता दें कि बीजापुर जिले में नक्सली घटनाएं लगातार हो रही हैं। गुरूवार की शाम को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जुनवानी में माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक एजॉक्स मशीन को आग के हवाले कर दिया था। इसके दो दिन पहले नक्सलियों ने भोपालपटनम में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश कोण्ड्रा पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।  

Read More :  बीजापुर में फिर नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगी कांग्रेस नेता की एजॉक्स मशीन में लगाई आग, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

loading...

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम चंद्रजी की जयंती के सुअवसर पर आस्था की नगरी दंतेवाड़ा में रविवार को सर्व हिन्दू समाज द्वारा रामलला की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रामनवमी के मद्देनजर पूरे शहर को भगवामय किया गया था। जय श्रीराम के जयकारे के बीच शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

 जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली रामलला की भव्य शोभा यात्रा, रामनवमी पर भगवामय हुआ शक्तिपीठ
       इससे पहले नवमी पर मां दंतेश्वरी मंदिर में सुबह कन्या भोजन व हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत सायं 4 बजे आंवराभाटा स्थित मां दंतेश्वरी स्थल से सर्व हिन्दू समाज द्वारा रामलला की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। रामलला की शोभा यात्रा में शामिल होने सैकड़ों की संख्या में दूर दराज क्षेत्रों से रामभक्त दंतेवाड़ा पहुंचे थे।  

Read More :   facebook पर वायरल हो रहा 'बस्तर के जंगल में Tiger Zinda Hai', पोस्ट में दावा किया जा रहा, गीदम-बीजापुर NH पर दिखा Tiger !

     शोभा यात्रा से पूर्व युवाओं ने शहर में बाईक रैली निकाली। इस दौरान लोग भगवा झण्डा हाथों मे लिये बाईक पर सवार होकर पूरे नगर की परिक्रमा की। इसके बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान श्रीराम की 10 फीट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में भगवा झण्डा थाम रखा था। कई युवा भक्त यात्रा के दौरान पारंपरिक हथियार भी लेकर चल रहे थे। 

 जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली रामलला की भव्य शोभा यात्रा, रामनवमी पर भगवामय हुआ शक्तिपीठ
       इस दौरान हथियारों का भी जमकर प्रदर्शन किया गया। शोभा यात्रा में गायत्री परिवार की महिलाएं भी शामिल हुई। ये महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा के साथ साथ चल रही थीं। आंवराभाटा से निकालकर मुख्य मार्ग से होती हुई रामलला की शोभा यात्रा स्टेट बैंक चौक, बस स्टेंड होते हुए जय स्तंभ चौक में समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने जगह जगह रामभक्तों के लिए शर्बत व खीर का इंतजाम किया था।  

Read More :  Video : जगदलपुर के सनसिटी में देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी आई 20 कार... देखिए Exclusive वीडियो...

      शोभा यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर सैकड़ों रामभक्त घंटों थिरकते रहे। पूरे यात्रा के दौरान हर घर भगवा छाएगा, राम राज फिर आएगा, एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम-जयश्री राम की जयषोघ सुनाई पड़ती रही। भगवान राम की शोभा यात्रा को देखने भारी तादाद में लोग सडक़ों पर निकले थे। बता दें कि आयोजन समिति के लोग पिछले पखवाड़े भर से रामनवमी की तैयारियों में लगे हुए थे। पूरे यात्रा के दौरान आयोजन समिति द्वारा लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया।  


देखिए वीडियो... कृपया डबल क्लिक करें




यह भी पढ़िए :   मांई दंतेश्वरी की नगरी में धूमधाम से मनेगी रामनवमी, श्रीराम की 10 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ निकलेगी भव्य शोभा यात्रा


loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते विवादों में चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। रविवार को शमी की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनके सिर पर चोट आई है। शमी के साथ ये हादसा देहरादून में आज सुबह करीब 6 बजे उस वक्त हुआ, जब वह प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे। 

पत्नी के आरोप से विवाद में चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कार का एक्सीडेंट, सिर में आए टांके, बाल-बाल बची आंख !🔼  Photo courtesy : Aaj Tak   

     बता दें कि आईपीएल की तैयारी के लिए आजकल वो देहरादून में हैं, और यहां की अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं।  रविवार सुबह भी शमी अपनी कार से स्टेडियम के लिए निकले थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी है।  

Read More :  अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... खौफ का आलम ऐसा कि जुबां खोलने से भी डर रहे ग्रामीण, पखवाड़े भर बाद हुआ मामले का खुलासा ! 

     हादसे में शमी की दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई है। जिसमें 3-4 टांके लगाए गए हैं. हादसे के बाद उन्हें सीएमआई अस्पताल ले जाया गया था। जहां सर्जन डॉ तरुण जैन ने उनका इलाज किया। शमी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और फिलहाल वो देहरादून में ही आराम कर रहे हैं।
पत्नी के आरोपों से विवादों में घिरे :   पिछले कुछ दिनों से शमी पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। इससे पहले उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। हसीन जहां के इन गंभीर इल्जामों के बाद पहले बीसीसीआई ने उनका सालाना कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में बोर्ड ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए बी-ग्रेड में रखा। जिसके बाद अब शमी के आईपीएल में खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
        इस घटना के बाद बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी से पूछताछ भी की थी। जिसमें उनके द्वारा अपने अवैध संबंधों को कुबूल करने की बात कही जा रही है। फिलहाल, रोड एक्सीडेंट में उन्हें मामूली चोट आई है। बता दें कि 7 अप्रैल से आईपीएल के मैच शुरू होने हैं। आईपीएल में मोहम्मद शमी दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं। ऐसे में पहले से ही पत्नी के आरोपों के बाद से परेशानियों से जूझ रहे मोहम्मद शमी पर ये एक नई मुसीबत आ पड़ी है। 

साभार : आज तक 
loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार धू धू कर जलती दिख रही है। यह घटना जगदलपुर के पॉश कालोनी सनसिटी की बताई जा रही है। 

Live Video : जगदलपुर के सनसिटी में देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी I 20 कार... देखिए वीडियो...
      वाट्सएप्प पर चल रहे मैसेजेस के मुताबिक यह कार जगदलपुर के रितेश पाड़ी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे किसी काम के सिलसिले में सनसिटी गए हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। कार का नंबर CG 17 KK 5789 बताया जा रहा है।  

     कार में आगजनी के वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। खबरों के मुताबिक आग लगने के बाद कार में ब्लास्ट भी हुआ है। कालोनी में इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। 

देखिये वीडियो... (कृपया डबल क्लिक करें)


loading...

      आजाद सक्सेना @ किरन्दुल। नक्सलियों ने एस्सार स्टील के बेनिफिशिल प्लांट के पास शनिवार को काफी संख्या में पर्चे फेंके हैं। यह पर्चे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में हैं। नक्सलियों ने इन पर्चो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 18 हजार रुपए व सहायिकाओं को 10 रुपए देने, सेवा समाप्ति पर कार्यकर्ताओं को तीन लाख व सहायिकाओं को 2 लाख रुपए देने की बात लिखी है। साथ ही इन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग भी नक्सलियों ने रखी है।

एस्सार स्टील के पास नक्सलियों ने फेंके पर्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का किया समर्थन, मुठभेड़ को बताया फर्जी
      नक्सलियों ने पर्चो के माध्यम से बेंगपाल में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि बेटटी भीमा को फर्जी मुठभेड़ कर मारा गया। 13 वर्षीय मड़काम सोम्बरू की हत्या की न्यायिक जांच कर दोषियों को दण्ड दिया जाए। पर्चों में सीआईएसएफ बचेली के जवानों द्वारा ग्रामीणों पर की गई गोलीबारी की भी नक्सलियो ने निंदा की है।

     इधर, क्षेत्र में पर्चे फेंके जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है। इससे नक्सलियों की उपस्थिति क्षेत्र में फिर से दिखने लगी है। यह पर्चे पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन के नाम से फेंके गए हैं। किरन्दुल पुलिस ने पर्चे जब्त कर सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

Read More :  छत्तीसगढ़ के बार्डर से लगे तेलंगाना में पुलिस-नक्सली मुठभेड़... 3 रायफल समेत एक CPIML का समर्थक गिरफ्तार !

loading...

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से इस वक्त बड़ी खबर है। यहां कुआकोंडा ब्लाक के अरनपुर CRPF 111 बटालियन कैम्प में UBGL फटने से 3 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हथियारों की सफाई के दौरान जवानों की गलती से यह हादसा हुआ है। घटना में घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। 

अरनपुर CRPF कैम्प में UGBL फटने से 3 जवान घायल, हथियारों की सफाई के दौरान हुआ हादसा, जवानों को रायपुर किया गया रेफर
        एएसपी जीएन बघेल ने घटना की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सवा 8 बजे QAT रूम मे शस्त्रों की साफ-सफाई के दौरान जवानों के हाथों यह हादसा हो गया। इस हादसे में घायल जवानों में से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। जख्मी जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भिजवाया गया है।  
       बता दें कि मंगलवार को सुकमा जिले के किष्टारम के पास हुए आईईडी ब्लास्ट के बाद घायल जवानों ने नक्सलियों पर 3 UBGL दागे थे पर य​ह नहीं फटे थे। जवानों का कहना था कि UBGL अगर फटते तो नक्सलियों को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ता। माओवादी हमले के दौरान UBGL बेकाम के रहे, लेकिन सीआरपीएफ कैम्प में जवानों की असावधानी हादसे की वजह बनी।  
घायल जवानों के नाम :
     1. एस. सोनरपालन
     निवासी- जिला कन्या कुमारी, तमिलनाडु

     2. एम. ज्ञान शेखरन
     निवासी- कटबड़ी

     3. राम सिंह
loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार की सुबह बस्तर संभाग के कांकेर जिले से लोक सुराज अभियान की शुरूआत की। सुराज के पहले दिन चारामा ब्लक के बंडाटोला गांव में उनका उड़नखटोला उतरा। इस दौरान सीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं जानी और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। 

कांकेर के 'बंडाटोला' में उतरा सीएम का 'उड़नखटोला'... सुराज के पहले दिन सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, बच्चों को पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'
🔼  इसी हेलीकॉप्टर में सवार होकर सीएम सुराज अभियान में निकले हैं

       मुख्यमंत्री ने यहाँ चौपाल लगाकर ग्रामीणों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशत किया। सीएम ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लोककल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।  

       बता दें कि रविवार को लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण का पहला दिन है। आज मुख्यमंत्री बस्तर के किन्ही तीन गांवों में आकस्मात पहुंचकर समाधान शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं व मांगों से रूबरू होंगे। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में रविवार की शाम वे तीन जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी लेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सीएम दंतेवाड़ा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 

Read More :  नक्सलगढ़ से लोक सुराज अभियान की शुरूआत करेंगे सीएम डॉ. रमन सिंह... चुनावी साल में जनता की नब्ज टटोलने दंतेवाड़ा में करेंगे रात्रि विश्राम


loading...


        बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से एक बुरी खबर आ रही है। यहां शनिवार की दोपहर एक एन्टी लैंड माइंस व्हीकल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 1 सहायक आरक्षक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब एन्टी लैंड माइंस व्हीकल सर्चिंग पर निकली थी।

सर्चिंग पर निकली एन्टी लैंड माइंस व्हीकल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी... हादसे में 1 सहायक आरक्षक की मौत, एक अन्य जवान घायल
         जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह भैरमगढ़ थाने से एन्टी लैंड माइंस व्हीकल सर्चिंग पर ​रवाना हुई थी। इसी बीच केशकुतुल नाले के पास वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में मृत जवान का नाम पोस्काराम केवटी बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य जवान देवगुरु घायल है। दोनों जवान भैरमगढ़ पुलिस थाने में पदस्थ थे।


        हादसे के बाद घायल जवान को भैरमगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान के दाएं पैर में फ्रेक्चर है। बता दें कि भैरमगढ़ से रोजाना जवान एरिया डोमीनेशन पर निकलते हैं। चूंकि यह इलाका बेहद संवेदनशील है लिहाजा पुलिस पार्टी के साथ एन्टी लैंड माइंस व्हीकल भी साथ चलती है। 

Read More :   मुठभेड़ के बाद घायल जवान को लाने रेस्क्यू आॅपरेशन में लगे 6 घंटे... देर शाम पहुंचाया गया रायपुर, रामकृष्ण केयर हास्पिटल में चल रहा इलाज


loading...

        बीजापुर @ खबर बस्तर। आवापल्ली और बारेगुड़ा केन्द्रों से 27 व 29 जनवरी को एक हजार बोरा धान लेकर बिरिंगपाल के लिए निकला एक ट्रक अब तक लापता है। ड्राइवर 6.20 लाख रूपए का मोटा धान लेकर चंपत हो गया है। विभाग के अफसर और ट्रांसपोर्टरों को ये समझ में नहीं आ रहा है कि ट्रक को जमीं निगल गई या फिर आसमां खा गया ?

EXCLUSIVE : 6 लाख का सरकारी धान लेकर ट्रक समेत ड्राइवर फरार... नंबर भी निकला फर्जी, 25 दिन बाद भी ट्रक का अता-पता नहीं !
खबर के साथ प्रतीकात्मक तस्वीर इस्तेमाल की गई है...

      सूत्रों के मुताबिक मालिक का नाम सुनील साहू व ड्राइवर का नाम बुधराम कुरसम चालान में दर्ज है। ट्रांसपोर्टर जगदलपुर के मो याकूब हैं और उनके प्रतिनिधि गीदम के हैं। 27 जनवरी को ट्रक में बारेगुड़ा से 500 बोरा धान भरा गया। ये ट्रक उसी दिन बिरिंगपाल के लिए रवाना हुआ। जबकि 28 जनवरी को रविवार था और रविवार को बिरिंगपाल में धान की आवक नहीं होती है।  



      आश्चर्यजनक बात तो ये है कि ये ट्रक 29 जनवरी की सुबह आवापल्ली आ गया और दोपहर ढाई बजे 500 बोरा धान लेकर बिरिंगपाल के लिए निकल पड़ा। दो-तीन दिन बाद ट्रक के गुम हो जाने की खबर लगी तो पता चला कि ट्रक का नंबर भी फर्जी था। बताया जा रहा है कि ये नंबर आंध्रप्रदेश के किसी आॅटो का है। 
बारेगुड़ा व आवापल्ली केन्द्रों में ट्रक व ड्राइवर की फोटो ली गई है। इस तरीके से ड्राइवर की पहचान की जा सकती है। फिलहाल ये भी पुष्ट नहीं है कि क्या वास्तव में ड्राइवर का नाम बुधराम कुरसम है ? 
Read More :  71 हजार क्विंटल धान पर फिरा 'पानी'... 2.56 लाख क्विंटल धान ही खेतों से उपार्जन केन्द्रों तक पहुंचा !  

       इस बारे में सहायक जिला खाद्य अधिकारी बीएल पदमाकर का कहना है कि उनकी ट्रांसपोर्टर के प्रतिनिधि से बात हुई है और धान की अफरा तफरी की बात सामने आई है। एक हजार बोरी में 400 क्विंटल धान था। ट्रक ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में ट्रांसपोर्टर से रिकवरी हो सकती है। 

बीजापुर से पंकज दाउद की रिपोर्ट...



loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। अगर आपने अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक नहीं कराया है तो तुरंत करा लें। आगामी 31 मार्च के बाद ऐसे सिम डीएक्टिवेट किए जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में ऐसे मोबाइल कनेक्शन की संख्या तीन करोड़ से अधिक है, जो अभी तक आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं। लिहाजा अप्रैल से यह सिम बेकाम के रह जाएंगे। 

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 3 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर 'बेआधार'... आपने लिंक कराया या नहीं, 31 मार्च से डीएक्टिवेट होंगे सिम
photo courtesy : jansatta

      बता दें कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर के सभी मोबाइल नंबर्स को आधार से जोड़ने की कवायद पिछले आठ महीने से चल रही है। इसके बावजूद मौजूदा समय में MP-CG के तकरीबन 35-40 फीसदी मोबाइल कनेक्शन अब तक 'बेआधार' हैं। 31 मार्च के बाद ऐसे कनेक्शन डीएक्टिवेट करने का अल्टीमेटम सरकार ने दे दिया है।



       

Read More :  जिंदा टिफिन बम लेकर घूम रहे थे दो माओवादी... फोर्स ने किया गिरफ्तार, बड़ा हादसा टला

         इन दोनों राज्यों में BSNL सहित सभी निजी कंपनियों के लगभग 7 करोड़ 27 लाख ग्राहक हैं। सरकारी और निजी दूरसंचार कंपनियों के तमाम प्रयासों के बावजूद तीन करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स ने अपने सिम को आधार से लिंक नहीं कराया है। मांबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की मियाद पहले 6 फरवरी 2018 तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दिया गया है।

          कनेक्शन की संख्या लगातार बढ़ रही :
         दोनों राज्यों में नवंबर 2017 तक के आंकड़ों के मुताबिक आइडिया के सर्वाधिक 2.58 करोड़ उपभोक्ता हैं। इसके बाद नंबर आता है एयरटेल का, जिसके ग्राहक 1.49 करोड़ हैं। वहीं रिलायंस जियो के 91 लाख से अधिक, BSNL के 57.62 लाख, वोडाफोन के 64 लाख और टाटा डोकोमो के 33 लाख से अधिक ग्राहक बताए गए हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।


घर बैठे भी कर सकते हैं आधार लिंक :    मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना अब और भी आसान हो गया है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल नंबर को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं। आधार को मोबाइल से लिंक करने के लिए आपको 14546 पर कॉल करना होगा। ऐसा करने से पहले आप अपने आधार नबंर और मोबाइल को तैयार रखें। फिलहाल एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन ने इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। रिलायंस जिओ और बीएसएनएल भी इस प्रक्रिया की शुरुआत जल्द करने वाले हैं।



जानिए कैसे करें मोबाइल को आधार से लिंक :

➧  सबसे पहले अपने फोन नंबर से 14546 पर कॉल करें। 
➧  अपने भारतीय अथवा NRI होने का सही ऑप्शन चुनें। 
➧  आधार व मोबाइल को लिंक करने अपनी अनुमति दीजिए। 
➧  अपना 12 अंकों का आधार नंबर मोबाइल पर दर्ज करें। 
➧  एक बार फिर से 1 दबाकर इसे कंफर्म करें। 
➧  अब एक वन टाइम पासवर्ड OTP आपको भेजा जाएगा। 
➧  IVR प्रक्रिया के तहत आपको अपने मोबाइल ऑपरेटर को आपके डाटा को इस्तेमाल करने की अनुमति देनी होगी। 
➧  अगली कड़ी में IVR आपके मोबाइल नंबर को कंफर्म करेगा।
➧  कंफर्म करने के बाद आपसे OTP डालने के लिए कहा जाएगा।
➧  OTP डालने के बाद आपको 1 नंबर दबाना होगा। 
➧  इसके साथ ही आधार वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
➧  मोबाइल पर वेरीफिकेशन सक्सेस होने का मैसेज आ जाएगा। 


loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बिहार की नीतीश सरकार के मंत्री विनोद सिंह ने सीआरपीएफ के शहीद जवान के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर शर्मनाक बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मंत्री ने कहा, 'कल ही जाकर क्या फायदा होता, मैंने दिल से उनको सैल्यूट किया है। कल ही जाके क्या हम उनको जिंदा कर देते ?'

शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बजाय पत्नी संग वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे थे मंत्रीजी... पूछने पर बोले- जाके उनको जिंदा कर देते क्या ?
photo courtesy : ANI

        बता दें कि विनोद सिंह भाजपा के कोटे से सुशासन बाबू के केबिनेट में मंत्री बने हैं। वे बिहार के खनन मंत्री और भोजपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं। लिहाजा उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वे शहीद जवान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 



मंत्री जी ने शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बजाय वेलेंटाइन डे को तवज्जो दी। वे कटिहार स्थित अपने घर पर बुधवार को पत्नी संग वेलेंटाइन डे मनाते नजर आए थे। पत्नी संग रेड रोज के साथ वेलेंटाइन डे मनाते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। 


                  
         आपको बता दें कि विनोद सिंह कटिहार के प्राणपुर विधान सभा सीट से विधायक हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में इस खबर ने जोर पकड़ा तो गुरुवार को मंत्री विनोद सिंह कटिहार से भोजपुर तो आए, लेकिन यहां भी वे मीडियावालों पर ही भड़ास निकालने लगे। उन्होंने कहा कि शहीद को कटिहार में ही उन्होंने सलामी दे दी थी।

Read More : वेतन नहीं मिलने से परेशान शिक्षाकर्मी सड़क पर उतरे... हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन !


loading...


       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। रिलायंस जियो से मिल रही कड़ी टक्कर के बाद BSNL ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अब ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स को केवल 999 रुपए में एक साल के लिए रोजाना 1 GB डेटा मिलेगा। वहीं इस प्लान में कंपनी द्वारा 6 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी) की सुविधा भी मुफ्त दी जा रही है। 

Jio को टक्कर देने BSNL ने पेश किया अब तक का सबसे धमाकेदार प्लान... 999 में मिलेगा सालभर इंटरनेट और साथ में कॉलिंग भी फ्री
      
       जानकारी के मुताबिक BSNL के इस Plan में यूजर्स को पहले 181 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे। इसके बाद कॉलिंग और एसएमएस का चार्ज देना होगा। बताया जा रहा है कि यह प्लान नॉर्थ-ईस्ट, जम्मू-कश्मीर और असम को छोड़कर देश के अन्य सभी हिस्सों में लागू होगा। 



         
   
Read More : सुरक्षा बलों ने नक्सली कैम्प किया ध्वस्त... टाहकवाड़ा हमले में लूटे गए बुलेट प्रूफ जैकेट समेत भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद !     

        बीएसएनएल के इस प्लान में इंटरनेट डाटा की बात करें तो यूजर्स को रोजाना एक जीबी डाटा मिलेगा। इसकी लिमिट खत्म हो जाने के बाद स्पीड कम होकर 40 केबीपीएस की हो जाएगी। 999 रुपए के इस प्लान में वॉयस कॉल्स मुफ्त मिलेगी।  हालांकि, दिल्ली और मुंबई सर्किल को इससे बाहर रखा गया है। मुंबई और दिल्ली में कॉलिंग के लिए बीएसएनएल यूजर को 60 पैसे प्रति मिनट देने होंगे।

Read More : आंखों से दीवाना बनाने वाली 'प्रिया प्रकाश वारियर' हुईं बेवफा..! आशिकों ने 500 और 2000 के नोट पर लिख डाला- 'प्रिया प्रकाश बेवफा है'


loading...
 

       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। रविवार की सुबह गीदम ब्लाक के बड़े सुरोखी कैम्प के पास हुए सड़क हादसे में 8 ग्रामीण घायल हो गए। ये सभी ग्रामीण टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर गीदम के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। घायलों को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक ने टाटा Ace वाहन को पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर समेत साप्ताहिक बाजार जा रहे 8 ग्रामीण घायल
       जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना में घायल सभी ग्रामीण बांगापाल के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार सुबह पौने 9 बजे हुआ। छोटा हाथी वाहन में सवार सभी ग्रामीण गीदम जा रहे थे। इसी बीच बड़े सुरोखी के पास इनकी वाहन को एक ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे वाहन मौके पर ही पलट गई। 



Read More : किराना दुकान में चोरी करने गए दो आरोपी बुरी तरह झुलसे, अब पहुंचे पुलिस की हिरासत में !      

      दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची। 108 के ईएमटी ललित द्वारा घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद पायलट देवेन्द्र यादव द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। घायलों के नाम रामधर 15 वर्ष, बुधरू 14 वर्ष, साई राम 14 वर्ष, श्यामनाथ 30 वर्ष, श्याम सुंदर 15 वर्ष, मैतू 17 वर्ष, आसमका 50 वर्ष, मंगल 18 वर्ष हैं।

Read More :  यहां हर 3 साल बाद होने वाले देव जन्मोत्सव में जुटे हजारों आदिवासी... देवी-देवता का मिलन रस्म संपन्न, महाशिवरात्रि को होगा विवाह


loading...
 

         बीजापुर @ खबर बस्तर। आदिवासियों ने भूमकाल दिवस पर अपने हक के लिए 'आजादी' के एक और आंदोलन की वकालत करते साफ जाहिर कर दिया है कि उनकी चिंता भू राजस्व संशोधन संहिता विधेयक को लेकर है। समाज के लोगों को डर इस बात का है कि एक ना एक दिन किसी रूप में ये बिल कहीं पारित ना हो जाए। 

 भूमकाल दिवस : भू राजस्व विधेयक को लेकर आदिवासियों के माथे पर दिखी चिंता की लकीरें... 'आजादी' के एक और आंदोलन की वकालत भी हुई सभा में
         बस्तर में बसी विभिन्न जनजातियों की एकजुटता को प्रदर्शित करने भैरमगढ़ में शनिवार को आयोजित सभा में सर्व आदिवासी समाज ने ओड़िशा से लगे नेतानार और तेलंगाना से लगे मुरदण्डा के लोकनृत्यों को एक ही मंच पर पेश किया। वक्ताओं ने सभा में सिर्फ जल, जंगल जमीन की ही बात की और इस पर आदिवासियों का हक जताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे भू राजस्व संहिता संशोधन बिल को लेकर बेहद फिक्रमंद हैं। 



          हालांकि, यह बिल फिलहाल अधर में है, लेकिन इसकी चिंता समाज के लोगों को है। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में आदिवासियों को जो अधिकार दिए गए हैं वे उन्हें पूरी तरह नहीं मिल पा रहे है। ये भी आशंका उन्होंने जाहिर की कि भविष्य में कहीं आरक्षण खत्म ना कर दिया जाए। 

 भूमकाल दिवस : भू राजस्व विधेयक को लेकर आदिवासियों के माथे पर दिखी चिंता की लकीरें... 'आजादी' के एक और आंदोलन की वकालत भी हुई सभा में  2
           वक्ताओं ने कहा कि पांचवी अनुसूची का परिपालन ठीक से नहीं हो रहा है। अनुसूचित क्षेत्रों में कानून का पालन नहीं हो रहा है। आदिवासियों की जमीन छिनी जा रही है और उन्हें मूल स्थान से बेदखल करने की कोशिश हो रही है। सभा को राजाराम तोड़ेम, तिमोथी लकड़ा, श्रीमती जमुना संकनी, श्रीमती नीना रावतिया, विक्रम मण्डावी, संकनी चंद्रैया, करूणा कुरसम, अशोक तलाण्डी, अमित कोरसा, सुशील हेमला, विजय ओयाम, तेलामी, नरेन्द्र बुरका एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। 



        इस मौके पर शंकर कुड़ियम, तेलम बोरैया, राधेश्याम नेताम, मिच्चा मुतैया, हरीश कोरसा, हीरामणी कोरसा, चापा सुरेन्द्र, चापा नागेश, धन्नू नागेश, कमलेश पैंकरा, लक्ष्मण कड़ती, मंगल राना, सुमन कोरसा, देवनाथ नेगी, सहदेव नेगी, बलदेव उरसा, लक्ष्मण हपका एवं समाज के पदाधिकारी मौजूद थे। समाज की ओर से पत्रकार याकूब खान, करकू श्याम एवं पंकज दाऊद को सम्मानित किया गया।  
यह भी पढ़ें...  CG BUDGET : रमन सरकार ने पेश किया 87 हजार करोड़ का बजट, जानिए बजट की खास बातें...



     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र व छत्तीसगढ समेत दण्डकारण्य क्षेत्र में लंबे अरसे तक सक्रिय रहे सीनियर माओवादी रामण्णा को महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गड़चिरोली और चंद्रपुर पुलिस की संयुक्त कारवाई मे रामण्णा को उसकी पत्नी के साथ चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह से गिरफ्तार किया गया है। 

25 लाख के इनामी माओवादी रामण्णा को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी भी पुलिस की गिरफ्त में
        बता दें कि दंडकारण्य जोनल कमेटी के सदस्य टेक रामण्णा उर्फ विट्ठल अण्णा 65 वर्ष पर पचास लाख रुपये से ज्यादा का इनाम था। चंद्रपुर एसपी नियती ठाकेर ने खबर बस्तर डॉट कॉम को बताया कि नक्सली टेक रामण्णा और उसकी माओवादी पत्नी पद्मा उर्फ समक्का को बल्लारशाह से गिरफ्तार किया गया है। 



        पुलिस अधीक्षक के मुताबिक रामण्णा पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा 25 लाख का इनाम घोषित है। वहीं उसकी पत्नी 6 लाख की इनामी नक्सली है। रामण्णा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य रहा है और वह नक्सलियों की टैक्निकल टीम का हेड था। गडचिरोली और चंद्रपुर पुलिस के ज्वाइंट आॅपरेशन में रामण्णा को गिरफ्तार किया गया है।



       इधर, छत्तीसगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र में पकड़े गए माओवादी रामण्णा के छत्तीसगढ़ में मौजूद सेट्रल कमेटी मेंबर रामन्ना होने की खबरों से इंकार किया है। डीआईजी सुंदरराज पी. ने साफ किया कि महाराष्ट्र में गिरफ्तार नक्सली वह रामन्ना नहीं है, जो छग में बेहद महत्वपूर्ण पद पर है। 
   
50 लाख के इनामी माओवादी रामण्णा को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी भी पुलिस की गिरफ्त में 2
 
     डीआईजी के मुताबिक महाराष्ट्र में पकड़े गए माओवादी पर छत्तीसगढ़ में भी 25 लाख रूपए का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में इसकी कितनी सक्रियता रही है, इसकी हम जानकारी जुटा रहे हैं। 

Read More : कोंडागांव पुलिस अब बिना फोरेंसिक एक्सपर्ट के करेगी मामलों की जांच... पढ़िए ये खबर
 

      कांकेर @ खबर बस्तर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।

कोयलीबेड़ा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में बीएसएफ का जवान घायल.. पैर में लगी गोली, हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर
       जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में जख्मी जवान का नाम वीरप्पा बताया जा रहा है। जवान BSF की 35वीं बटालियन में पदस्थ था। कांकेर एसपी कन्हैया लाल धुव ने बताया कि कोयलीबेड़ा से पुलिस पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। 



      इसी दौरान गोमे गट्टा के पास घने जंगलों में पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में माओवादी भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान को पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक जवान की स्थिति खतरे से बाहर है।  
Read More : जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला... आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान घायल