Articles by "टॉप न्यूज़"
Showing posts with label टॉप न्यूज़. Show all posts

       बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के भोपालपटनम ब्लाॅक में लैम्प्सों में पाॅस मशीन में अंगूठे लगाने की अनिवार्यता के चलते हजारों किसानों को वक्त पर उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। यह परेशानी भोपालपटनम ब्लाॅक में नेटवर्क की समस्या के चलते खड़ी हुई है। इसकी वजह से अभी तक करीब 500 टन सरकारी उर्वरक किसानों को नहीं मिल पाया है जबकि ये जिला विपणन कार्यालय की ओर से लैम्प्सों को उपलब्ध करा दिया गया है। 

भोपालपटनम ब्लाॅक में 1 महीने से नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे किसान... लैम्पसों की POS मशीन हुई फेल, 'अंगूठे' की बंदिश हटाने का प्रस्ताव

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

       ये अजीबोगरीब हालात केवल भोपालपटनम ब्लाॅक में ही नहीं हैं बल्कि जिले के कई इलाकों में है। बताया गया है कि सरकारी उर्वरक वितरण के लिए जिले में 17 लैम्प्स हैं। इनमें बीजापुर, नैमेड़, धनोरा, तोयनार, गंगालूर, भैरमगढ़, कुटरू, नेलसनार, जांगला, बारेगुड़ा, भोपालपटनम, चेरपल्ली, मद्देड़, आवापल्ली, चिलकापल्ली, बासागुड़ा एवं इलमिड़ी शामिल हैं।  

Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

    नेटवर्क की परेशानी धनोरा, तोयनार, गंगालूर, कुटरू, बारेगुड़ा, भोपालपटनम, चेरपल्ली, मद्देड़, आवापल्ली, चिलकापल्ली, बासागुड़ा एवं इलमिड़ी में है। यहां पांइट आॅफ सेल (पाॅस) मशीन काम नहीं करती है। इस वजह से किसानों को लैम्प्सकर्मियों के साथ नेटवर्क वाले स्थान में जाकर अंगूठा लगाना पड़ता है। ऐसे में पटनम के लोगों को बीजापुर तक दौड़ लगानी पड़ती है। खबर है कि राज्य की ओर से केन्द्र को पाॅस मशीन की अनिवार्यता ऐसे इलाकों में लागू ना करने का प्रस्ताव भेजा गया है। 
अभी तक सिर्फ 35 टन ही बंट सका :   भोपालपटनम ब्लाॅक के चार लैम्प्सों में अब तक 35 टन उर्वरक का ही वितरण हो पाया है। ये सब नेटवर्क की समस्या के चलते हुआ है। इसके उलट तीन ब्लाॅकों में 900 टन खाद का वितरण हो गया है। जिला विपणन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि किसानों को यूरिया, डीएपी, एनपीके, सुपर फाॅस्फेट व पोटाष का वितरण किया जा रहा है। 
Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

      बता दें कि भोपालपटनम ब्लाॅक के लिए पहले से किए गए भण्डारण के साथ 401 टन उर्वरक था और अभी 455 टन खाद का उठाव नहीं हुआ है। वहीं बीजापुर, भैरमगढ़ व उसूर ब्लाॅक के लिए 1084 टन उर्वरक का भण्डारण था और अभी 301 टन खाद बची है। डीएमओ अरूण विष्वकर्मा के मुताबिक भोपालपटनम ब्लॅाक के लिए 500 टन यूरिया और मंगाया जा रहा है।
भोपालपटनम ब्लाॅक में 1 महीने से नेटवर्क नहीं होने से उर्वरक के लिए भटक रहे किसान... लैम्पसों की POS मशीन हुई फेल, 'अंगूठे' की बंदिश हटाने का प्रस्ताव


कांग्रेसी कर चुके हैं आंदोलन :   जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी की अगुवाई में मंगलवार को कांग्रेसियों ने किसानों को उर्वरक देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय सिंह, नीना रावतिया उद्दे, शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, चापा सुरेन्द्र, मिच्चा मुतैया, कामेश्वर  गौतम, कमलेश कारम, सुखदेव नाग, मनोज अवलम व रमेश पामभोई समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। 
यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

      बुधवार को जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र चापा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय आए किसानों ने बताया कि उन्हें खाद नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है। मद्देड़ के किसान गोटे अच्छैया एवं टिंगे रमेष ने बताया कि उन्हें कभी भोपालपटनम तो कभी बीजापुर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि अभी खाद की सख्त जरूरत है। कृषि वैज्ञानिक अरूण संकनी बताते हैं कि इस साल अब तक 1160 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी धान की फसल को यूरिया की जरूरत है। 

Read More :  जब आठवी की छात्रा संध्या नेताम ने ली राष्ट्रपति की स्मार्ट क्लास, तो पास खड़े सीएम रमन सिंह मुस्कुराते रहे... जानिए महामहिम ने बच्चों से क्या कहा...


loading...

     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान शक्तिपीठ पहुंच बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद

      इस दौरान देश की प्रथम महिला व उनकी पत्नी सविता कोविंद भी मौजूद रहीं। कोविंद दंप​त्ति ने मंदिर में आराधना कर देशवासियों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद

यह भी पढ़िए :  KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में किया गया स्वागत, देखिए Exclusive तस्वीरें

      इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, स्कूली शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप  सहित जिले के जनप्रतिनिधि, मांझी-चालकी, पुजारी और सेवादार भी मौजूद थे।

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

      इससे पहले जावंगा हेलीपैड पर उतरने के बाद वे गीदम ब्लाक के हीरानार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। यहां उन्होंने ई रिक्श की सवारी की और किसानों व स्व सहायता समूह कह महिलाओं से चर्चा की।

यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की चंपा के ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें


loading...

       बीजापुर @ खबर बस्तर। जिला हाॅस्पिटल के अत्याधुनिकीकरण की एक और कड़ी में अब यहां वार्डों में ऐसी मशीन लगाई जाएगी जो वहां की अशुद्ध हवा को बाहर कर देगी और फिर पूरा वार्ड शुद्ध हवा से भर जाएगा।

बीजापुर जिला हाॅस्पिटल में लगेगी एयर फिल्टर मशीन... पलक झपकते वार्डों से काफूर हो जाएगी अशुद्ध हवा, मरीजों व परिजनों को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति
       जिला हाॅस्पिटल में 11 वार्ड हैं और जाहिर तौर पर किसी भी रूप में हवा में प्रदूषण होता रहता है। प्रदूषित हवा ना केवल वहां भर्ती मरीज बल्कि हाॅस्पिटल के कर्मियों व पेषेंट के नाते-रिश्तेदारों पर भी दुश्प्रभाव डाल सकती है। इस खतरे से निपटने हर वार्ड में एयर फिल्टर मशीन लगाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। 

Read More :  प्रशासन के अल्टीमेटम के बावजूद काम पर नहीं लौटे अनुदेशक, पोटा केबिनों के 13 हजार बच्चों की पढ़ाई हो रही चौपट
कृपया जूते ना उतारें..!   जिला हाॅस्पिटल के आईसीसीयू और आॅपरेशन थिएटर में अब कर्मचारियों व मरीज के रिश्तेदारों को जूते उतारकर जाने की जरूरत नहीं होगी। हाॅस्पिटल में दस फुट कवर मशीनें मंगाई गईं है। जूते उतारे बिना मशीन में पैर रखते ही ये मशीन आपके पैर को पाॅलीथिन से कवर कर देगी। बता दें कि ये सुविधा देश के बड़े हाॅस्पिटलों में ही मुहैया है। 
Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

     डायलेसिस टेक्निशियन ओमप्रकाश लिहारे व स्टोर कीपर मानस तिवारी के मुताबिक मशीन लगाया जाना प्रस्तावित है। ये अभी प्रारंभिक प्रक्रिया में है। ज्ञात हो कि जिला हाॅस्पिटल का पिछले दो सालों में कायाकल्प हुआ है। इस दरमियान यहां ब्लड बैंक की स्थापना की गई और अत्याधुनिक पैथालाॅजी लैब भी बना। 

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

       जिला अस्पताल के लैब में विशेषज्ञों की पदस्थापना की गई है। इसके अलावा परिसर में अव्वल दर्जे का आॅपरेशन थिएटर बनाया गया है। अभी यहां आॅप्थेल्मिक आॅपरेशन थिएटर बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। कभी रेफर सेंटर कहलाने वाले अस्पताल में अब अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र के हजारों लोग लाभ उठा रहे हैं।

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...


loading...

       जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर की एक और बेटी ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक बार फिर देश-प्रदेश में नाम कमाया है। हम बात कर रहे हैं शहर की बेटी आकांक्षा विश्वकर्मा की, जिसने ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेकर 'मिस छत्तीसगढ़' का ताज अपने सिर पर सजाया है। इतना ही नहीं, आकांक्षा मिस इंडिया स्पर्धा में भी तीसरे पायदान पर पहुंची थी। 

बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

Read More :  पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन  

      बता दें कि 22 साल की आकांक्षा शहर के प्रतापदेव वार्ड निवासी अधिवक्ता आनंद विश्वकर्मा और बिंदु विश्वकर्मा की बेटी है। आकांक्षा ने बीआईटी दुर्ग से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। विभिन्न चरणों में हुई इस कड़ी स्पर्धा में आकांक्षा ने अपने टैलेंट के दम पर खुद को साबित किया और 'मिस छत्तीसगढ़' का टाइटल अपने नाम कर लिया।  

यह भी पढ़िए :  PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ

      आकांक्षा की इस उपलब्धि से उनके परिजन बेहद खुश हैं। आकांक्षा भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। आकांक्षा बताती हैं कि उनके पैरेंट्स ने बेटा और बेटी के बीच फर्क किए बिना उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका दिया। जिसकी बदौलत वे आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। 

यह भी पढ़िए :  गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत

      ब्यूटी कांटेस्ट जीतने के बाद आकांक्षा अब फैशन की दुनिया में नाम कमाकर छत्तीसगढ़ और बस्तर का नाम पूरी दुनिया में रौशन करना चाहती हैं। गौर हो कि बस्तर की बेटियां इससे पहले भी एडवेंचर, एक्टिंग, गायन और डांस के क्षेत्र में आदिवासी बहुल इस क्षेत्र का मान बढ़ा चुकी हैं। आकांक्षा की इस कामयाबी पर समूचे बस्तर में खुशी की लहर है और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। 

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

loading...

      रायपुर @ खबर बस्तर। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता गणपति के नाम से फोन करने वाले युवक को छत्तीसगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। आंध्रप्रदेश पुलिस की मदद से आरोपी को विजयवाड़ा से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। 

PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

       डीआईजी पी सुंदरराज ने खबर बस्तर डॉट कॉम को बताया कि आरोपी युवक वीरू राजू को आंध्रप्रदेश पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आंधप्रदेश के विजयवाड़ा का निवासी बताया जा रहा है। उसने पूछताछ में भूपेश बघेल को फोन करने की बात कबूल कर ली है। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

        बता दें कि हाल ही में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को एक अंजान नंबर से कॉल आया था। जिसमें कॉलर ने अपने आप को नक्सली नेता गणपति बताते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी। घटना सामने आने के बाद छग की राजनीति भी हड़कंप मच गया था। इसी बीच बघेल ने इस मामले की सूचना पुलिस में देते हुए सरकार पर खुद को ट्रेस कर फंसाने का आरोप भी लगाया था।  

Read More :  राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

       इधर, मामले की गंभीरता के लिहाज से पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आरोपी को जल्द ही ट्रेस कर लिया। बहरहाल, आरोपी शख्स ने पीसीसी चीफ बघेल को फोन क्यों किया...? इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी...? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस की पड़ताल खत्म होने के बाद ही मिल सकेगा।  

यह भी पढ़िए :  गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत


loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कांकेर जिले के पखांजूर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रविवार की रात भोजन करने के बाद एक के बाद एक कर कई छात्राएं बीमार पड़ने लगी। आनन फानन में इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका उपचार जारी है। बताया गया है कि फूड प्वॉइजनिंग के चलते 30 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ी  है। 

  गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत

Read More :  कांगेर वेली नेशनल पार्क पर टिंबर माफियों की गिद्धदृष्टि... वन माफिया क्षेत्र में करवाते हैं बेजा कब्जा, फिर होती है लकड़ी की तस्करी

        अस्पताल में भर्ती छात्राओं में से 18 की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। अस्पताल में बीईओ समेत हॉस्टल अधीक्षिका मौजूद हैं। हॉस्टल की छात्राओं के मुताबिक रात में डिनर में जो खाना परोसा गया था, उसमें छिपकली मरी हुई थी। इसी वजह से छात्रावास की छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुईं। वहीं डॉक्टरों ने भी फूड प्वॉइजनिंग की पुष्टि कर दी है। 

Read More :  अफवाह और फेक न्यूज रोकने Whatsapp ला रहा नया फीचर, अब एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स को ही भेज सकेंगे मैसेज... जानिए क्या होगा बदलाव

      बता दें कि पखांजुर के जिस गर्ल्स हॉस्टल में यह हादसा हुआ है वह ट्राइबल विभाग द्वारा संचालित है। रात को खाना खाने के बाद छात्राओं को उल्टियां होने लगी, जिसके बाद इन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक साथ कई छात्राओं के बीमार पड़ने से छात्रावास प्रबंधन के साथ की प्रशासन भी सकते में है। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

      हादसे के बाद गर्ल्स हॉस्टल की दीगर छात्राओ के भी स्वास्थ की जांच की जा रही है। कांकेर के सहायक आयुक्त पी ध्रुव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी छात्राएं सकुशल हैं। उनके मुताबिक जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी इस घटना पर नज़र रखे हुए हैं। 

Read More :  सुकमा ब्रेकिंग : मूसलाधार बारिश से शबरी नदी उफान पर, सुकमा का ओड़िशा से संपर्क कटा... बाढ़ में कई वाहन फंसे, CRPF कैम्प में भी घुसा पानी


loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का सर्वाधिक असर सुकमा जिले में देखा जा रहा है। यहां शबरी नदी उफान पर है, जिसकी वजह से झापरा पुल के 3 फ़ीट ऊपर पानी बह रहा है। बाढ़ के चलते सुकमा जिले का संपर्क सीमावर्ती राज्य ओड़िशा से कट गया है। 

सुकमा ब्रेकिंग : मूसलाधार बारिश से शबरी नदी उफान पर, सुकमा का ओड़िशा से संपर्क कटा... बाढ़ में कई वाहन फंसे, CRPF कैम्प में भी घुसा पानी
  🔼  सांकेतिक तस्वीर

Read More :  राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

       जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात से ही क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते सुकमा-मलकानगिरी मार्ग पर स्थित झापरा पुल पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। आवागमन बाधित होने से यहां कई वाहन बाढ़ में फंसे हैं, जिनमें यात्री बसें भी शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक बाढ़ का पानी नहीं उतर सका है। अभी भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

        इधर, शबरी नदी के उफान के चलते शहर में बहने वाले नाले का पानी भी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। इसकी जद में आने से शबरी नगर स्थित सीआरपीएफ कैम्प में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। फोर्स द्वारा यहां रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि बाढ़ में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Read More :  अफवाह और फेक न्यूज रोकने Whatsapp ला रहा नया फीचर, अब एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स को ही भेज सकेंगे मैसेज... जानिए क्या होगा बदलाव


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। फेक न्यूज और अफवाहों को लेकर केंद्र सरकार के सख्त रुख के बाद अब मैसेजिंग एप वॉट्सएप जल्द ही नया फीचर ला रहा है। बताया जा रहा है कि Whatsapp ने नए फीचर की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। वॉट्सएप ने शुक्रवार को अपने ब्लाग में बताया कि इस फीचर के आने पर कोई भी मैसेज सिर्फ 5 लोगों या ग्रुप्स में ही भेजा जा सकेगा। 

फेक न्यूज रोकने Whatsapp ला रहा नया फीचर, अब एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स को ही भेज सकेंगे मैसेज... जानिए क्या होगा बदलाव

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

      खबरों के मुताबिक मैसेजिंग एप से फॉरवर्ड बटन को हटाने की भी तैयारी चल रही है। बता दें कि फिलहाल Whatsapp अपने यूजर्स को अनलिमिटेड मैसेज फॉरवर्ड करने की सुविधा दे रही है लेकिन सरकार के दबाव के बाद कंपनी इसमें बदलाव लाने की तैयारी में है। नया फीचर अपडेट होने पर कोई भी मैसेज, फोटो या वीडियो को एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स या चैट ग्रुप्स में ही फॉरवर्ड कर सकेंगे। 

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके
जानिए क्या है बदलाव की वजह :   दरअसल, 3 जुलाई को आईटी मंत्रालय ने वॉट्सएप को चेतावनी देते हुए अफवाहों और फेक न्यूज पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे। सरकार ने कहा कि 'लॉ एंड ऑर्डर मशीनरी अपना काम कर रही है, पर वॉट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अफवाहें फैलाने के लिए हो रहा है जो चिंताजनक है। इसके बाद कंपनी ने अखबारों में विज्ञापन देकर यूजर्स को अफवाहों से दूर रहने की अपील की थी। 
Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

      मीडिया रिपोट्स की मानें तो वॉट्सऐप अपने फेक न्यूज वेरिफिकेशन टूल Verificado को इस साल के आखिर में एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों तक शुरू कर सकता है। इसके बाद इसे 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि वोटिंग पर फेक न्यूज का असर न पड़े। बता दें कि इस टूल का इस्तेमाल जून में मैक्सिको में हुए आम चुनाव में किया गया था। 

Read More :  राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए


loading...

      बीजापुर @ खबर बस्तर। भारत संचार निगम लिमिटेड की लचर सेवा के विरोध में मद्देड़ के लोगों ने गुरूवार को नगर बंद कर चक्का जाम किया। स्थानीय जनों के इस विरोध प्रदर्शन को कांग्रसियों ने समर्थन दिया। कांग्रेसी नेताओं ने एसडीएम और तहसीलदार से नगर में Jio की सेवा शुरू करने के अलावा बीएसएनएल की सर्विस 'चंगा' रखने की गारंटी मांग ली। 

 BSNL की बेवफाई को लेकर मद्देड़ में ग्रामीणों ने दुकानें बंद कर किया चक्का जाम... कांग्रेस ने एसडीएम से मांगी Jio नेटवर्क शुरू करने की गारंटी

Read More :  बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई 

      कांग्रेसियों ने कहा कि जुलाई मासांत तक सेवा ठीक नहीं हुई तो बेमियादी हड़ताल शुरू  कर दी जाएगी। बता दें कि मद्देड़ में लोगों ने गुरूवार को एक दिनी बंद का आह्वान किया था। आहूत बंद पूरी तरह सफल रहा। केवल हाॅटल व छोटी गुमटियों को छो़ड़ सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद थे। व्यापारियों ने भी आंदोलन में हिस्सा लिया। 

यह भी पढ़िए :  कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !

       जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम मण्डावी की अगुवाई में आए कांग्रेसियों ने हड़तालियों का समर्थन किया। आंदोलनकारियों के साथ वे सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम किया। विक्रम मण्डावी ने कहा कि भोपालपटनम और मद्देड़ में केवल बीएसएनएल ही एक कंपनी है जो नेटवर्क की सुविधा देती है लेकिन इसकी सेवा यहां हफ्तों मृतप्राय रहती हैं।

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

       BSNL की लचर सेवा से ना केवल सरकारी कामकाज पर असर पड़ता है बल्कि व्यापार भी प्रभावित होता है। आॅनलाइन सिस्टम शुरू होने के कारण किसान खाद-बीज भी नहीं ले पा रहे है। नेशनल हाइवे 63 पर बसे होने के बावजूद ये दोनों बस्तियां नेटवर्क की समस्या झेल रही हैं। वन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक महेष गागड़ा भी समस्या से भली-भांति परिचित हैं लेकिन वे इसे ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। 

यह भी पढ़िए :  BIG Breaking : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सली मांद में घुसकर मार गिराए 8 हार्डकोर माओवादी... SLR समेत हथियार और विस्फोटक बरामद 

     लोगों ने कांग्रेसियों के समर्थन से एक घंटे नेशनल हाइवे पर चक्काजाम किया। एसडीएम डीसी बंजारे और तहसीलदार शिवनाथ बघेल ने आंदोलनकारियों से चर्चा की। कांग्रेसियों ने हड़ताल समाप्त करने के लिए गारंटी मांगी। कांग्रेसियों ने कहा कि एक तय सीमा के भीतर दोनों समस्याओं का समाधान होना चाहिए। 

Read More :  बीजापुर में बारिश ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकार्ड... इस साल अब तक 200 मिमी अधिक बारिश, औसत से कहीं ज्यादा  

     हड़तालियों ने कहा कि जिओ की लाइन बिछ गई है लेकिन मद्देड़ में टाॅवर नहीं लगाया जा रहा है। इससे यहां के लोगों को जिओ की नेटवर्क सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा जबकि भोपालपटनम में टाॅवर स्थापित किया जा रहा है। एसडीएम ने कंपनियों से संपर्क करने की बात कही। हड़तालियों ने कहा कि 31 जुलाई तक समस्या का हल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बेमियादी आंदोलन भी किया जा सकता है। 

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके


loading...


      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा जिले में CAF में पदस्थ एक जवान की हैवानियत भरी करतूत मुंगेली पुलिस ने उजागर की है। बुधवार को पुलिस ने भाटापारा की एलआईजी कॉलोनी से आरोपी जवान को गिरफ्तार किया है। जवान पर अारोप है कि उसने अपनी पत्नी को पहले बुरी तरह पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर करंट लगा दिया, जिससे उसकी जान चली गई। इतना ही नहीं आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी के शव को मायके भेज दिया।

CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके

Read More  :   शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने सगी मां को दी ऐसी खौफनाक सजा, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी... पढ़िए क्या है पूरा मामला 

      पुलिस के मुताबिक सुरेश निरी (30) दंतेवाड़ा CAF बटालियन में खानसामा के पद पर पदस्थ है। उसके ससुरालवालों ने पुलिस में FIR लिखवाई थी कि सुरेश ने अपनी पत्नी लक्ष्मीबाई (28) की बेरहमी से हत्या कर दी। और बुधवार को ससुराल में फोन कर बताया की लक्ष्मी की मौत बीमारी से हुई है। उसने बताया कि वह अभी ड्यूटी पर है इसलिए शव घर भेज दिया है। 

Read More :  4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !

      लक्ष्मी का शव जब मायके पहुंचा तो परिजन देख कर दंग रह गए। उसके शरीर पर चोट के अलावा नाजुक अंगों पर करंट के भी निशान थे। परिजनों ने तत्काल बलौदाबाजार पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Read More :  राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : संजीवनी 108 का दरवाजा नहीं खुलने से मासूम की मौत, कांच तोड़कर निकाला गया शव

      गिरफ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में सुरेश ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। वो छुट्‌टी पर घर आया था। दोनों के बीच मंगलवार की दोपहर इसी बात पर झगड़ा भी हुआ। गुस्से में आकर उसने पत्नी की बेदम पिटाई की फिर तड़पाने के लिए उसके नाजुक अंगों पर करंट भी लगाया। करंट लगने से जब पत्नी ने दम तोड़ दिया तब उसने शव को उसके मायके भेज दिया।

यह भी पढ़िए :  कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !


loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। राजनांदगांव जिले के मानपुर इलाके में बुधवार की सुबह हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मुठभेड़ में फोर्स ने 5 लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया। घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान पुलिस ने मौके से मृत नक्सली का शव और रायफल बरामद किया है।

मानपुर इलाके में हुई मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ढेर... मौके से शव और 12 बोर रायफल बरामद

Read More :  लाल आतंक : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका ! 

        एनकाउंटर में मारी गई महिला नक्सली की पहचान बीजापुर निवासी जरीना के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक वह औंधी मोहला एरिया कमेटी मेंबर थी। नक्सली जरीना साल 2005 से मानपुर सब डिवीजन एरिया में सक्रिय थी। इस पर एक दर्जन से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे।

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

     राजनांदगांव एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को टीआई सीतागांव और टीआई कोहका के नेतृत्व में डीईएफ और आईटीबीपी की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान मानपुर इलाके के कोंडल पहाड़ी पर नक्सलियों से इनकी मुठभेड़ हो गई।  इस मुठभेड़ में पुलिस पार्टी ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया। शव के पास से 12 बोर का रायफल और कुछ नक्सल साहित्य भी बरामद हुए हैं। 


Read More :  राजनादगांव पुलिस की शर्मनाक हरकत : सड़क पर बैठी गाय पर जानबूझकर चढ़ा दी गाड़ी... मामले का VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप


loading...

       बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले में बीते करीब 8-10 दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के इस सिलसिले ने औसत बारिश के मामले में पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस साल पिछले साल के मुकाबले अब तक करीब 200 मिमी अधिक बारिश हुई है। पिछले दस साल की एक जून से अब तक की औसत बारिश को भी देखें तो जिले में इस साल 232 मिमी अधिक बारिश इस अवधि में हुई है। 

बीजापुर में बारिश ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकार्ड... इस साल अब तक 200 मिमी अधिक बारिश, औसत से कहीं ज्यादा

Read More :  छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'... अगले 48 घंटे खतरनाक, इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश

        इस साल एक जून से अब तक 729.30 मिमी बारिश रेकाॅर्ड की गई है जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 532.20 मिमी था। दस साल की औसत वर्षा पर गौर करें तो पता चलता है कि यहां की औसत बारिश 497.30 मिमी है। चार ब्लाॅक में सबसे अधिक वृष्टि भैरमगढ़ में 829.60 मिमी हुई है जबकि सबसे कम वर्षा उसूर ब्लाॅक में 484.50 मिमी दर्ज हुई है। 

Read More :  बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई 

        बता दें कि अब तक बीजापुर में 811 और भोपालपटनम ब्लाॅक में 791.9 मिमी बारिश हुई है। अभी तिमेेड़ में इंद्रावती नदी का जलस्तर 5 मीटर है, जबकि डेंजर लेवल 17 मीटर है। बताया गया है कि जिले में अब तक 30 फीसदी बोनी हुई है। बीजापुर में 17, भैरमगढ़ में 60, भोपालपटनम में 8 व उसूर में 33 प्रतिशत बोनी हो गई है। हालांकि, जिले में अभी ब्यासी कहीं नहीं हुई है। 

Read More :  राजनादगांव पुलिस की शर्मनाक हरकत : सड़क पर बैठी गाय पर जानबूझकर चढ़ा दी गाड़ी... मामले का VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप


loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। झारखंड के पाकुड़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की जमकर पिटाई कर दी। स्वामी अग्निवेश के दौरे का विरोध कर रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मारपीट के दौरान 'अग्निवेश गो बैक' के नारे लगा रहे थे। 

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश की जमकर पिटाई की, खोली पगड़ी, कपड़े भी फाड़े ... 'अग्निवेश गो बैक' के लगे नारे

यह  भी पढ़िए :  खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान

      अग्निवेश के विरोध प्रदर्शन और काला झंडा दिखाने से शुरू हुआ मामला सिर्फ धक्का-मुक्की तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि जूतम पैजार तक पहुंच गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने अग्निवेश को धकेल कर नीचे गिरा दिया। उनके कपड़े फाड़ दिए गए, पगड़ी भी खोल दी गई। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ अग्निवेश भारत छोड़ो, अग्निवेश पाकुड़ में नहीं रहना होगा जैसे नारे लगाए। 

यह भी पढ़िए :  कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !

       बता दें कि स्वामी अग्निवेश मंगलवार को पहाड़िया समुदाय के महा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने गोमांस पर बयान दिया था कि 'गोमांस खाना चाहिए।' इससे आक्रोशित भाजयुमो व अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश के होटल से बाहर निकलते ही उनपर हमला कर दिया। इससे पहले उन्हें विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाए गए थे। 


Read More :  राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : संजीवनी 108 का दरवाजा नहीं खुलने से मासूम की मौत, कांच तोड़कर निकाला गया शव


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां लोगों की जान बचाने के लिए संचालित संजीवनी 108 एक मासूम की असमय मौत का कारण बन गई। संजीवनी का दरवाजा नहीं खुलने की वजह से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे एक बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। आखिरकार एंबुलेंस का कांच तोड़कर बच्चे का शव बाहर निकाला गया।

राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : संजीवनी 108 का दरवाजा नहीं खुलने से मासूम की मौत, कांच तोड़कर निकाला गया शव

Read More :  लाल आतंक : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका ! 

       मामला मंगलवार का है। पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि वे लोग ट्रेन से बिहार से छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। उनके डेढ़ महीने के बच्चे के दिल में छेद था। बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने पर इमरजेंसी सेवा संजीवनी एक्सप्रेस को बुलाकर उसे मेकाहारा पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल परिसर में संजीवनी के अप्रशिक्षत ड्राइवर काफी देर तक इसका गेट नहीं खोल पाए।  

Read More :  छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'... अगले 48 घंटे खतरनाक, इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश

     करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस का कांच तोड़ा गया लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। इस घटना से परिजन सकते में हैं और मां का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि प्रदेश में बीते दो दिनों से 108/102 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऐसे में संजीवनी व महतारी एंबुलेंस सेवा जुगाड़ के कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रही है। जिसका खामियाजा आज एक परिवार को भुगतना पड़ा। 



loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में बीते सप्ताहभर से हो रही झमाझम बारिश के बीच मौसम विभाग ने सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट राजधानी रायपुर समेत बस्तर और दुर्ग संभाग को लेकर है, ज​हां तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। 

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'... अगले 48 घंटे खतरनाक, इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश

यह भी पढ़िए :  बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती !

       मौसम विभाग की मानें तो इन क्षेत्रों में आगामी 24 से 48 घंटे बारिश के लिहाज से खतरनाक हो सकते हैं। बता दें कि रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के कई स्थानों में बारिश हो रही है। बस्तर संभाग में तो बीते 7-8 दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। यहां लगातार रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

Read More :  लाल आतंक : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका !  
जानिए, कहां कितनी हुई बारिश :   मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कांकेर के दुर्गुकोंदल में सर्वाधिक 155.00 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं कोंडागांव के बड़े राजपुर में 110.4 मिमी, गरियाबंद के छुरा में 109.0 मिमी, बस्तर के बास्तानार 105.6 मिमी, जांजगीर के पामगढ़ में 83.0 मिमी, बिलासपुर के बिह्ला में 84.2 मिमी, महासमुंद के पिथौरा में 74 मिमी, धमतरी के कुरूद में 73.9 मिमी, दुर्ग के पाटन में 69.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
Read More :  दीमक करे मेहनत और मौज ले इंसान... बस्तर के बाजारों में बिक रहे 'फुटू' को आपने खाया जरूर होगा, जानिए इसके बारे में और भी बहुत कुछ... 

     सोमवार को तेज बारिश के चलते राजधानी रायपुर के कई इलाके जलमग्न हो गए। सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ और पूरे दिन बारिश का होती रही। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इस बारिश से किसानों के चेहरों में चमक दिख रही है। 

यह  भी पढ़िए :  खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान

        कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक लगातार बारिश से किसानों को रोपाई के लिए फायदा हो सकता है। लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा की मानें तो उत्तरी ओडिशा के तटीय और समीपवर्ती क्षेत्र पर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से यहां बारिश हो रही है।

loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के तिल्दा इलाके में रविवार को तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, आठ घायल

Read More :  चलती ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट... शॉर्ट सर्किट से चैन्नई-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी  

      घटना रविवार दोपहर की है। राजधानी रायपुर से करीब 50 किमी दूर स्थित ग्राम बोइरझिटी निवासी एक परिवार के 13 लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान गरज बरस के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने सभी लोग खेत के पास की एक झोपड़ी में चले गए।  

Read More :  जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे मासूम... अचानक हुआ ब्लास्ट और थम गई एक की सांसें... हादसे में 4 अन्य बच्चे भी जख्मी, एक दिन पहले यहीं मुठभेड़ में मारे गए थे आतंकी

      इसी बीच बिजली जोर से कड़की और आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिर गई। हादसे में शिवशंकर निषाद, कौशल निषाद व लक्ष्मी ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 घायलों को तिल्दा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इनकी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़िए :  Breaking News : कांकेर में नक्सली हमले में BSF के 2 जवान शहीद, एक जख्मी...घायल जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बुधवार की दोपहर चैन्नई-जयपुर एक्सप्रेस में एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग के दौरान चार्जर में ब्लास्ट होने से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। इस घटना से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मुसाफिरों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और आग पर काबू पाया गया। 

चलती ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट... शॉर्ट सर्किट से चैन्नई-जयपुर एक्सप्रेस में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Read More :  सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी बटालियन मेंबर समेत मारे गए दो माओवादी... IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान जख्मी

        यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। जानकारी के मुताबिक एमपी के बैतूल के पास बरसाली-मलकापुर रोड स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ। बताया गया है कि चैन्नई जयपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 10 में बर्थ नंबर 47 पर यात्रा कर रहा एक यात्री अपना मोबाइल चार्ज कर रहा था। इसी दौरान बारिश होने से पानी की बौछार पड़ने से चार्जिग पांइट में शॉर्ट सर्किट हो गया।  

Read More :  गर्ल्स स्कूल की मनमानी : फीस नहीं देने पर 50 बच्चियों को बनाया बंधक, 5 घंटे तक तहखाने में रखा, स्कूल के खिलाफ FIR दर्ज

      चलती ट्रेन में मोबाइल चार्जर में ब्लास्ट होने से आग लग गई। अचानक हुए हादसे से यात्री भी सकते में आ गए और चैन खींचकर ट्रेन रोका गया। कुछ यात्रियों ने ट्रेन स्टाफ के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। घटना के समय ट्रेन बैतूल से कुछ दूरी पर जंगल में थी। यहां करीब 15 मिनट तक रूकने के बाद ट्रेन रवाना हुई। घटना में जनहानि की खबर नहीं है। 

Read More :  जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे मासूम... अचानक हुआ ब्लास्ट और थम गई एक की सांसें... हादसे में 4 अन्य बच्चे भी जख्मी, एक दिन पहले यहीं मुठभेड़ में मारे गए थे आतंकी


loading...