Articles by "सुकमा"
Showing posts with label सुकमा. Show all posts

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। यहां बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में नक्सलियों ने CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को लूट लिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम घनें जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि जिस जगह पर माओवादियों ने यह करतूत की है वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। 

अब फोर्स के रसद पर नक्सलियों की नजर... CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को माओवादियों ने लूटा, बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम

Read More :  मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर 

    जानकारी के मुताबिक दोरनापाल बाजार से जवानों के लिए राशन खरीदा गया और टैक्सियों में लादकर इसे सीआरपीएफ 150 बटालियन औऱ कोबरा 206 बटालियन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच जंगल से पहले से मौजूद नक्सलियों ने टैक्सियों को रोका और वाहन से सारा सामान लूट कर अपने साथ लेकर चले गए। बताया गया है कि इन वाहनों में फोर्स के दैनिक उपयोगी समान और राशन लदा हुआ था। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

       हाल ही में खबरें आई थी कि बस्तर के जंगलों में फोर्स के लगातार बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों को रसद भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनके सामने भूखे मरने की नौबत है। इस बात का खुलासा नक्सली डिप्टी कमांडर द्वारा एरिया कमांडर को लिखे एक पत्र से हुआ था। सुरक्षा बलों के हाथ लगे इस पत्र में नक्सली लीडर सीतू ने इस बात का जिक्र किया था कि नक्सलियों के पास राशन खत्म हो गया है। पत्र में राशन की व्यवस्था करने की बात भी लिखी गई थी। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का सर्वाधिक असर सुकमा जिले में देखा जा रहा है। यहां शबरी नदी उफान पर है, जिसकी वजह से झापरा पुल के 3 फ़ीट ऊपर पानी बह रहा है। बाढ़ के चलते सुकमा जिले का संपर्क सीमावर्ती राज्य ओड़िशा से कट गया है। 

सुकमा ब्रेकिंग : मूसलाधार बारिश से शबरी नदी उफान पर, सुकमा का ओड़िशा से संपर्क कटा... बाढ़ में कई वाहन फंसे, CRPF कैम्प में भी घुसा पानी
  🔼  सांकेतिक तस्वीर

Read More :  राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

       जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात से ही क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते सुकमा-मलकानगिरी मार्ग पर स्थित झापरा पुल पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। आवागमन बाधित होने से यहां कई वाहन बाढ़ में फंसे हैं, जिनमें यात्री बसें भी शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक बाढ़ का पानी नहीं उतर सका है। अभी भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

        इधर, शबरी नदी के उफान के चलते शहर में बहने वाले नाले का पानी भी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। इसकी जद में आने से शबरी नगर स्थित सीआरपीएफ कैम्प में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। फोर्स द्वारा यहां रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है। अच्छी बात यह है कि बाढ़ में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Read More :  अफवाह और फेक न्यूज रोकने Whatsapp ला रहा नया फीचर, अब एक बार में सिर्फ 5 यूजर्स को ही भेज सकेंगे मैसेज... जानिए क्या होगा बदलाव


loading...

      सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को एक और कामयाबी मिली है। मंगलवार की देर शाम हुई मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान जख्मी हो गया है। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।

सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी बटालियन मेंबर समेत मारे गए दो माओवादी... IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान जख्मी

यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !

      जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम पुलिस व डीआरजी के जवान चिंतागुफा इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान मिनपा के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने  आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी जद में आने से डीआरजी का जवान मड़कम हुर्रा घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट लगी है। इसके बाद घने जंगलों में छिपे माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।  

Read More :  दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को मार गिराया... तीनों के शव और हथियार बरामद, फायरिंग में एक जवान घायल

      नक्सलियों के इस हमले के जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। फायरिंग खत्म होने के बाद सर्चिंग के दौरान फोर्स ने दोनों नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त पामेड़ निवासी उइका सुक्का और चिंतागुफा निवासी नुप्पो मुत्ता के रूप में हुई है।  

Read More :  पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची

     पुलिस के मुताबिक नक्सली उइका सुक्का 8 लाख का इनामी बटालियन मेंबर था, जबकि जनमिलिशिया कमांडर नुप्पो मुत्ता पर शासन द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी ने मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शवों के अलावा बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है।

यह भी पढ़िए :  सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्‍सलियों ने किया हमला... IED ब्‍लास्‍ट में BSF के दो जवान शहीद, कई माओवादियों के भी हताहत होने का दावा


loading...

      सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से आ रही खबर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी से जुड़ी है। यहां कोबरा बटालियन के जवानों ने मुठभेड़ में एक माओवादी को मार गिराया है। फोर्स ने मारे गए नक्सली के पास से एक भरमार बंदूक भी बरामद किया है। यह एन​काउंटर बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर हुआ जिसमें नक्सलियों को मुंह की खानी पड़ी।

बीजापुर-सुकमा जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में कोबरा के जवानों ने 1 नक्स​ली को किया ढेर... भरमार और अन्य सामग्री बरामद

Read More :  सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''

       सुकमा एएसपी शलभ सिन्हा ने खबर बस्तर को बताया कि कोबरा 201 के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच सोमवार की शाम दलई और मारकगुड़ा के बीच नक्सलियों ने इन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाल इस माओवादी हमले का जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के आगे नक्सली टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए।

Read More :  पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...

    वहीं गोलीबारी खत्म होने के बाद सर्चिंग के दौरान मौके से एक माओवादी का शव बरामद किया गया। इसके अलावे भारमार व अन्य नक्सली सामग्री भी सुरक्षा बलों ने बरामद की है। मुठभेड़ के बाद पार्टी मुख्यालय लौट आई है और मारे गए नक्सली की शिनाख्ति की कार्रवाई की जा रही है। 

Read More :  Breaking : सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, CRPF कैम्प से आधा किमी दूर ठेकेदार की हत्या कर सड़क पर फेंका शव



loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां दोरनापाल इलाके में नक्सलियों ने एक ठेकेदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को सड़क किनारे फेंक कर नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।

Breaking : सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, BSF कैम्प से आधा किमी दूर ठेकेदार की हत्या कर सड़क पर फेंका शव

Read More :  सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''

     जानकारी के मुताबिक पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोरगुंडा में माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने जिस ठेकेदार को मौत के घाट उतारा है उसका नाम कपूरचंद राजपूत है। सोमवार की देर शाम मृतक अपने काम से वापस लौट रहा था, इसी दौरान हथियारबंद नक्सलियों ने उसे रोका और जंगल में कुछ दूर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। 

Read More :  25 हजार की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया जिला आबकारी अधिकारी... शराब दुकान मालिक की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई 

     सुबह ठेकेदार का शव सड़क किनारे पडा मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। मृतक के चेहेरे पर कपड़ा बंधा हुआ था और चोट के निशान भी थे। वहीं हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। बता दें के नक्सलियों ने जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया वह CRPF कैंप से महज आधा किमी दूर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है। 

Read More :  पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...


loading...

      सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल आॅपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को चिंतागुफा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर भी शामिल है। फोर्स ने मौके से हथियार व अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की है। 
 सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS का डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद
Read More :  हवाई सफर के अरमानों को झटका : पहले ही दिन कैंसिल हुई जगदलपुर-विशाखापट्नम फ्लाइट, एयर ओड़िशा ने रद्द किया पहला फेरा 

         पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को DRG, STF और DF की संयुक्त पार्टी चिंतागुफा थाना क्षेत्र के गट्टापाड़, तोय मेट्टा व बंडी मेट्टा की पहाड़ी-जंगल की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तोकनपल्ली व माल मेट्टा पहाड़ी के बीच नाला के पास घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।  

Read More :  नारायणपुर पुलिस ने जनताना सरकार अध्यक्ष समेत 16 नक्सली सदस्यों को किया गिरफ्तार... जिला पुलिस व CAF की संयुक्त कार्रवाई  

     जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और माओवादियों के इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। जवानों को अपने उपर भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से 3 वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। 

 सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS का डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

       मारे गए 3 नक्सलियों में से दो की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर रेंगा और एक अन्य नक्सली वेट्टी देवा मारा गया। वहीं तीसरे माओवा​दी की शिनाख्त पुलिस अभी कर रही है। मौके से एक 315 बोर रायफल, एक पिस्टल, एक 12 बोर रायफल, एक भरमार बंदूक, 10 नग डेटोनेटर, 8 मीटर कोर्डेक्स वायर, बारूद, व नक्सली साहित्य, बैनर-पोस्टर एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं। 

Read More  :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना


loading...

        सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। इस वक्त सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां बाथरूम की दीवार गिरने से CRPF का एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस हादसे में जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि जख्मी जवान डीआईजी रेंज आॅफिस सुकमा में INT ब्रांच में पदस्थ था। 

Read More :  गढ़चिरोली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने महाराष्ट्र के CM फडणवीस को दी जान से मारने की धमकी, माओवादियों के दो पत्र बरामद

बाथरूम की दीवार गिरने से CRPF का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, डीआईजी आॅफिस सुकमा में पदस्थ था जवान, रायपुर किया गया रेफर

        सुकमा एसपी अभिषेक मीणा से घटना की पुष्टि कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात करीब पौने 12 बजे हेड कांस्टेबल चिकू राम जार्ज लघु शंका के लिए गया था। इसी दौरान बाथरूम की दीवार अचानक भरभरा कर उसके उपर गिर गई। इस हादसे में चिकू राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

यह भी पढ़िए  :  LPG गैस एजेंसी के गोदाम में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ फटने लगे 400 से ज्यादा सिलेंडर... जानिए फिर क्या हुआ

बाथरूम की दीवार गिरने से CRPF का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, डीआईजी आॅफिस सुकमा में पदस्थ था जवान, रायपुर किया गया रेफर  2
🔼   एक्सरे रिपोर्ट में दिख रहे फ्रैक्चर के निशान


         घायल अवस्था में जवान को देर रात 2 बजे जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रविवार की सुबह 11: 16 बजे हेलीकॉप्टर से जवान को रायपुर रेफर किया गया है। जख्मी जवान के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने कर बात डॉक्टर कह रहे हैं। वहीं बाथरूम की दीवार गिरने के पीछे बारिश एक वजह मानी जा रही है। 

Read More :  स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप : गीदम के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच किए बिना काट लिए कार्ड से रूपए... मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल !


loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले से इस वक्त नक्सली वारदात की खबर आ रही है। जिले के दोरनापाल क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। 
माओवादियों ने दोरनापाल क्षेत्र में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम
घटना रविवार की है। फिलहाल जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक ग्रामीण की हत्या की वजह पुलिस मुखबिरी बताई जा रही है।  
Read More :  माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम

       सुकमा एडीशनल एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते बताया कि दोरनापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या मुखबिरी के संदेह में कर दी है। नक्सलियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है उसका नाम वंजामी सुकड़ा बताया जा रहा है। मृतक पुनपल्ली थाना दोरनापाल का निवासी था। 

यह भी पढ़िए :  चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा

      जानकारी के मुताबिक दोरनापाल थाने से दस किमी दूर पुनपल्ली गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे हथियारबंद नक्सली पहुंचे। नक्सलियों ने गांव के निवासी वंजाम सुकडा को उसके घर से उठा लिया कुछ दूर ले जाकर उसका गला रेत दिया। इसके बाद लाल सलाम का नारा लगाते नक्सली मौके से फरार हो गए। 


loading...

     सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बल व नक्सलियों के बीच करीब एक घंटे तक भीषण गोलीबारी हुई। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं और मारे भी गए हैं। हालांकि, फोर्स को माओवादियों के शव बरामद करने में सफलता नहीं मिली है। 

सुकमा में DRG और STF की ज्वाइंट पार्टी पर नक्सलियों ने बरसाई गोलियां... एनकाउंटर में कई माओवादियों के मारे जाने का दावा
         सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि कर दी है। बताया  जा रहा है कि किस्टाराम थाना क्षेत्र के तुमीरपाड में मुठभेड़ हुई है। डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी गुरूवार को नक्सल आॅपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया।  

यह भी पढ़िए :  IED ब्लास्ट में मासूम ने गंवाई जान, नक्सली खौफ ऐसा कि घटना के पखवाड़े भर बाद दर्ज हुई रिपोर्ट... हत्या के विरोध में नागरिकों ने निकाला कैण्डल मार्च 

       जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक भारी गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगलों की ओर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है। इलाके में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सली अपने घायल साथियों को साथ ले जाने में सफल रहे। 

यह भी पढ़िए :  भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की नक्सलियों ने नृशंस हत्या की... जान बचा कर भाग रहे थे, दौड़ा कर पकड़ा और दी मौत की सजा !


loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल मोर्चे पर दक्षिण बस्तर में लगातार दूसरे दिन सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार की सुबह सुकमा व बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस–नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें एसटीएफ और डीआरजी की ज्वाइंट पार्टी ने 2 माओवादियों को मार गिराया। मौके से बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

     
चिंतागुफा इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद





          सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि करते खबर बस्तर को बताया कि आज तड़के चिंतागुफा इलाके में सर्चिंग पर निकली संयुक्त पार्टी की नक्सलियों से दो से तीन बार मुठभेड़ हुई। इसमें 2 माओवादियों की बाडी रिकवर कर ली गई है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला व एक पुरूष नक्सली शामिल है। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से 10–11 कंट्री मेड वेपन्स भी बरामद किए गए हैं।    


      एसपी के मुताबिक अभी भी फोर्स चिंतागुफा क्षेत्र में नक्सलियों को खदेड़ने में लगी है। जिस तरह की सूचना मिल रही है उसके अनुसार इस मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। फोर्स के वापस लौटने के बाद पूरी स्थिति का खुलासा हो सकेगा। अच्छी बात यह है कि एनकाउंटर में सुरक्षा बलों के हताहत होने की खबर नहीं है।


    बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सुकमा के पड़ोसी जिले बीजापुर में तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने जिला बल व डीआरजी के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन में 8 माओवादियों को ढेर कर दिया था। एनकाउंटर स्थल से सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद करने में काममयाबी हासिल की थी।   

यह भी पढ़िए :  बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ 'खबर बस्तर डाॅट काॅम' पर...


loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले में एक और माओवादी वारदात सामने आई है। जिले के धर्मापेंटा के पास सड़क निर्माण कर रही हैदराबाद की कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक साइट इंजीनियर की नक्सलियों ने हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। माओवादियों ने पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास के दिन इंजीनियर का अपहरण कर लिया था। 

नक्सलियों ने अपहृत इंजीनियर की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका, मोदी के बीजापुर प्रवास के दौरान किया था अगवा
       जानकारी के मुताबिक शनिवार 14 अप्रैल को नक्सलियों ने ट्रेलर (पोकलेन शिफ्टर) को आग के हवाले कर दिया था। वारदात के बाद नक्सलियों ने मौके पर मौजूद साइट इंजीनियर टी कासलु को अगवा कर लिया था। सोमवार को किस्टारम थाना क्षेत्र के कासाराम के पास सड़क किनारे इंजीनियर का शव मिला।

      बता दें कि फैदागुडम और धर्मापेंटा के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। हैदराबाद की के. मोहन रेड्डी स्पेशल क्लास कंस्ट्रक्शन कंपनी सड़क निर्माण करवा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे के दिन ट्रेलर में आगजनी कर इंजीनियर को अपने साथ लेकर चले गए थे। सड़क निर्माण का विरोध कर रहे नक्सलियों ने ट्रेलर में आग लगाने के बाद मजदूरों की पिटाई भी की थी। 

Read More :  माओवाद पर PM मोदी का बड़ा हमला : बोले- 'बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका कर मरने के लिए छोड़ रहे, इनके बहकावे में आए बिना विकास का रास्ता चुनें !'


loading...

     सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। पीएम मोदी के बस्तर प्रवास का विरोध कर रहे नक्सलियों ने सुकमा जिले में एक सीआरपीएफ कैम्प को निशाना बनाकर बौखलाहट जाहिर की है। शुक्रवार की रात माओवादियों ने बोरगुड़ा स्थित कैम्प को IED ब्लास्ट कर उड़ाने का प्रयास किया। 

PM मोदी के बस्तर प्रवास से पहले नक्सली वारदात, सुकमा में खाली पड़े कैम्प को IED ब्लास्ट कर उड़ाने की कोशिश
       नक्सलियों ने जिस कैम्प में विस्फोट किया है, वह खाली पड़ा था। बताया जा रहा है कि पांच महीने पहले ही सीआरपीएफ की E/02 बटालियन ने इसे खाली कर दिया था। बता दें कि सुकमा-कोंटा सड़क निर्माण के दौरान यहां अस्थाई तौर पर फोर्स की तैनाती की गई थी।

Read More :  जांगला में पीएम मोदी करेंगे देश के पहले 'हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर' का शुभारंभ... जानिए प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

      आईईडी ब्लास्ट की इस घटना में कैम्प में आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 3 ब्लास्ट कर कैम्प को उड़ाने की कोशिश की लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। 

यह भी पढ़िए :  PM मोदी की सुरक्षा का अभेद किला : जांगला में SPG कमांडो ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा ऐसी कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं

loading...

      सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। सुकमा जिला मुख्यालय के सोढ़ी पारा में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। यहां माओवादियों ने एक सरपंच की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। घटना रात 9 बजे की बताई जा रही है। 

सुकमा जिला मुख्यालय में नक्सली वारदात :  बडेसेट्टी सरपंच की गला रेतकर की हत्या, स्माल एक्शन टीम ने दिया घटना को अंजाम
       बताया जा रहा है कि इस वारदात को नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने अंजाम दिया है। रात के अंधेरे में नक्सली सोढ़ी पारा पहुंचे और बडेसेट्टी के सरपंच कलमु हूँगा की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद माओवादी लाल सलाम के नारे लगाते जंगल की ओर भाग गए।  

यह भी पढ़िए :  नक्सली फरमान की अनदेखी की तो डिप्टी रेंजर और फारेस्ट गार्ड की जमकर की पिटाई... दोनों को रायपुर किेया गया रेफर

      सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने खबर बस्तर को बताया कि रात तकरीबन 9 बजे अज्ञात नक्सली घटना स्थल पहुंचे और सरपंच पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि नक्सलियों ने जिस स्थान पर इस वारदात को अंजाम दिया है, वह जेल बाड़ी के सामने स्थित है। सुकमा नगर से लगे इलाके में हुई नक्सली वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़िए  :   पीएम मोदी के बीजापुर दौरे से पहले माओवा​दियों की खुली चुनौती... प्रेस नोट में किया ऐलान— 2022 तक किसी भी कीमत में खत्म नहीं होगा नक्सलवाद !


loading...

      सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में नक्सली वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां माओवादियों ने शनिवार को दिनदहाड़े 4 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना केरलापाल इलाके की बताई जा रही है। नक्सलियों द्वारा जलाए गई गाड़ियां सड़क निर्माण में लगी थी। 

सुकमा में फिर नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम
Read More :   जोगी कांग्रेस ज्वाइन करने वाले पूर्व भाजपा नेता सकनी चंद्रैया बोले- बस्तर में विकास सिर्फ ढकोसला, छजकां की सरकार बनी तो विकास का खाका यहीं तय होगा 

       जानकारी के मुताबिक जिले के फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के कोयाबेकुर के पास नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना स्थल जिला मुख्यालय सुकमा से 18—20 किमी दूर बताया जा रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में नक्सली मौके पर आ धमके और एक के बाद एक कर 4 वाहनों का डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दी।  

      तकरीबन आधा घंटे तक घटना स्थल पर उत्पात मचाने के बाद नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। बताया गया है कि कोयाबेकुर के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें उक्त वाहन लगे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैला दी है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है। 

यह भी पढ़िए :  नक्सली समर्थन के आरोप में पूर्व सरपंच पुलिस हिरासत में... पूछताछ में जुटी दंतेवाड़ा पुलिस, बड़े खुलासे की उम्मीद


loading...

     सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। अप्रैल महीने के पहले ही दिन सुकमा पुलिस को नक्सल आॅपरेशंस में बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के किष्टाराम थाना क्षेत्र से जिला बल,  डीआरजी, एसटीएफ व सीआरपीएफ की ज्वाइंट पार्टी ने 12 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी माओवादी 13 मार्च को किस्टारम व पालोड़ी के बीच हुए IED ब्लास्ट में शामिल थे। 

सीआरपीएफ के 9 जवानों की शहादत के गुनहगार 12 नक्सली गिरफ्तार, किष्टाराम हमले में थे शामिल, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
       इस हमले में सीआरपीएफ 212वीं बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए थे। डीआईजी सुंदरराज पी. ने मामले की पुष्टि करते बताया कि गिरफ्तार किए गए 12 माओवादी जनमिलिशिया सदस्य हैं। इनको किस्टारम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सभी नक्सली सदस्यों को विशेष न्यायालय जगदलपुर में पेश कर जेल भेजा गया है। 

यह भी पढ़िए :   ATM ने पैसा नहीं उगला तो 2 युवकों ने कर दी तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की पड़ताल 
पुलिस ने जिन जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है उनके नाम ये हैं...
     1.  मड़कम जोगा, पिता मड़कम देवा
     2.  माड़वी हुंगा, पिता माड़वी मंगडू
     3.  कोमराम राजू, पिता कोमराम रामकृष्ण
     4.  पोड़ियम नंदा, पिता पोड़ियम लिंगा
     5.  माड़वी दुला, पिता माड़वी हुंगा
     6.  माड़वी सिंगा, पिता माड़वी जोगा
     7.  मड़कम जोगा, पिता मड़कम पोज्जा
     8.  सोढ़ी देवा, पिता सोढ़ी सोढ़ी मंगडू
     9.  पोड़ियम पाण्डू, पिता पोड़ियम जोगा
     10.  मड़कम जोगा, पिता मड़कम हड़मा
     11.  माड़वी जोगा, पिता माड़वी हिड़मा
     12.  मड़कम हिड़मा, पिता मड़कम हड़मा

      बता दें कि विगत 13 मार्च को किस्टारम व पालोड़ी के बीच नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सीआरपीएफ के MPV व्हीकल को उड़ा दिया था। इसके हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद और दो जवान घायल हुए थे। इस वारदात में शामिल 7 नक्सलियों को सुकमा पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। वहीं तीन दिन पहले 29 मार्च को एर्राबोर में एक साथ 59 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। 

Read More :  ककाड़ी-नहाड़ी क्षेत्र में माओवादी कैम्प ध्वस्त, सामान छोड़कर भागे नक्सली, एक लाख के इनामी LOS सदस्य ने किया सरेंडर

loading...

      सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीते कई दिनों से दक्षिण बस्तर में मचे नक्सली कोहराम के बीच सुकमा से आ रही खबर राहत भरी है। जिले के एर्राबोर क्षेत्र में 59 नक्सली समर्थकों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बता दे कि इस साल बस्तर में पुलिस को मिलने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है। 

नक्सल आॅपरेशंस में सुकमा पुलिस को मिली साल की सबसे बड़ी कामयाबी... एर्राबोर में एक साथ 59 नक्स​ली समर्थकों ने किया सरेण्डर
      डीआईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि करते खबर बस्तर को बताया कि एर्राबोर थाने में 59 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। यह पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा मौके के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली समर्थकों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।  

       जानकारी के मुताबिक जिन नक्सली समर्थकों ने आईजी विवेकानंद सिन्हा और सुकमा एसपी अभिषेक मीणा के सामने हथियार डाले हैं, उनमें एक दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। फिलहाल जो जानकारी मिल पा रही है उसके मुताबिक सरेंडर करने वाले सभी सदस्य नक्सलियों के लिए सूचना तंत्र का काम करते थे। बताया जा रहा है कि इनमें से कई नक्सली स्थाई वारंटी हैं। 


loading...

          सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर।  दक्षिण बस्तर में बीते कई दिनों से जारी नक्सली हिंसा के बीच सुकमा पुलिस को नक्सल ऑपरेशन में सफलता हासिल हुई है। जिले के केरलापाल इलाके में बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला माओवादी को मार गिराया। फोर्स में मौके से नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया है।

सुकमा के केरलापाल इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक महिला माओवादी का शव और हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
दक्षिण बस्तर रेंज के DIG सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते खबर बस्तर को बताया कि DRG की पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान केरलापाल के मोडापारा के जंगलों में नक्सलियों से इनकी मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक फायरिंग चलती रही।  

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में माओवादी टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मौके की सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली का शव और 315 बोर रायफल बरामद किया है। हालांकि, अभी मृत नक्सली की शिनाख्त नही की जा सकी है। पुलिस अफसर के मुताबिक अभी भी क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।


loading...
      
     सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सली उत्पात बदस्तूर जारी है। सोमवार की सुबह सुकमा जिले के कोंडासांवली के पास माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। विस्फोट की जद में आने से CRPF के इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल हो गए हैं।

सुकमा के कोंडासांवली में IED ब्लास्ट, हमले में CRPF के इंस्पेक्टर समेत 2 जवान घायल, सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगी फोर्स को नक्सलियों ने बनाया निशाना
      घटना सोमवार की सुबह करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे जवानों को IED ब्लास्ट कर निशाना बनाया। इस हमले में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल हो गये हैं। हमले में घायल इंस्पेक्टर का नाम एएम अयप्पन और जवान रजनीश तिवारी बताया जा रहा है।

Read More :   फिर माओवादियों के निशाने पर थे जवान... तबाही मचाने की पूरी तैयारी थी नक्सलियों की, जवानों ने किया कुछ ऐसा कि साजिश हुई नाकाम

      जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने CRPF 231 बटालियन के जवानों को पहले एंबुस लगाकर फंसाया और फिर एक के बाद एक सात IED ब्लास्ट भी किए। इस घटना में दो जवान जख्मी हो गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा लाया गया है, जहाँ इनका इलाज चल रहा है। 

      IED ब्लास्ट के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए।  इधर, घटना के बाद आला अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं।

Read More :   दंतेवाड़ा 'जेल ब्रेक' मामले में खुलासा : जेल के स्कूल में 6 माओवादियों ने बनाई थी फरार होने की रणनीति... वारदात में शामिल थे बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा के बंदी ! 

loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सुकमा जिले के फूलबगड़ी इलाके में शनिवार को हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल DRG के 5 जवानों का इलाज रायपुर में चल रहा है। घटना के बाद देर रात इन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवानों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

सुकमा Update : फूलबगड़ी इलाके में हुए IED ब्लास्ट में घायल 5 जवानों का रायपुर में चल रहा इलाज, 2 की स्थिति गंभीर
        बता दें कि शनिवार को डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान वे केरलापाल क्षेत्र के फूलबगड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी के चपेट में आ गए। आईईडी ब्लास्ट में जो 5 जवान घायल हुए हैं, उनके नाम किच्चे नागा, पदाम भुया, नुरूम दुला, करनम पाण्डू और सोढ़ी देवा है। इन जवानों को शनिवार की  रात हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर लाया गया।  

Read More :   दंतेवाड़ा 'जेल ब्रेक' मामले में खुलासा : जेल के स्कूल में 6 माओवादियों ने बनाई थी फरार होने की रणनीति... वारदात में शामिल थे बीजापुर, सुकमा व दंतेवाड़ा के बंदी ! 

     राजधानी के एक निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। हादसे में जख्मी 5 जवानों में से 3 को हल्की चोटें लगी है। जबकि दो जवानों के आंख और चेहरे पर गंभीर चोंट आई है। घटना के बाद मौके से इन जवानों को सुकमा तक लाने में काफी वक्त लगा था। शनिवार देर शाम सुकमा से हेलीकॉप्टर के जरिये इन्हें रायपुर रेफर किया गया, जिसके बाद रायपुर पहुंचने पर इनका इलाज शुरू किेया जा सका।  

Read More :  केरलापाल के पास IED ब्लास्ट में DRG के 5 जवान घायल, एरिया डोमिनेशन पर निकली थी पुलिस पार्टी, घायलों को रायपुर रेफर किया गया

loading...
        
       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ केरलापाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले DRG के जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। इस घटना में 5 जवान घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें शनिवार की शाम रायपुर रेफर किया गया।


केरलापाल के पास IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान घायल, एरिया डोमिनेशन पर निकले थे जवान, घायलों को लेने हेलीकॉप्टर पहुंचा सुकमा
       सुकमा ASP सलभ सिन्हा ने खबर बस्तर को बताया कि DRG के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच केरलापाल क्षेत्र के सिरसेट्टी के जंगलों में IED ब्लास्ट की जद में ये जवान आ गए। मौके से घायल जवानों को सुकमा लाने के बाद हेलीकाप्टर से रायपुर भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।


     बता दें कि घायलों को लाने के लिए जगदलपुर से MI 17 हेलीकॉप्टर सुकमा दोपहर में लैंड कर चुका था। लेकिन संवेदनशील क्षेत्र होने के चलते घटना स्थल से जवानों को सुकमा लाने में काफी वक्त लगा। इसके बाद देर शाम सुकमा से घायलों को रायपुर रेफर किया गया।  

      जानकारी के मुताबिक रायपुर पहुंचने के बाद सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। बता दें कि बीती रात केरलापाल में एक युवक की नक्सलियों ने ​हत्या कर दी थी। इसके बाद आज हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। 

Read More :  बड़ी खबर : दंतेवाड़ा जिला जेल में फिर 'जेल ब्रेक' की कोशिश, संतरी से मारपीट कर 4 बंदी फरार, कैम्पस से बाहर प​कड़ाए !

loading...