नारायणपुर @ खबर बस्तर। जिले के तमोर्रा के जंगल में सोमवार की रात सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें डीआरजी के दो जवान घायल हो गए थे। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में एक LOS कमाण्डर मारा गया है और दो अन्य नक्सली घायल हुए हैं। फोर्स द्वारा सर्चिंग के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में हथियारों का ज़खीरा और नक्सल उपयोगी सामान बरामद किया गया है। 

 तमोर्रा के जंगल में हुए एनकाउंटर में मारा गया LOS कमाण्डर, सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद किया हथियार और नक्सल उपयोगी सामान

Read More :  सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण चपेट में, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा

       पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर से डीआरजी की टीम कोटकोड़ो-तमोर्रा की ओर सर्चिंग अभियान पर रवाना की गई थी। इसी बीच सोमवार की रात करीब 9 बजे तमोरा के जंगल में पुलिस पार्टी पर माओवादियों ने हमला कर दिया। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। फोर्स की जवाबी कार्रवाई के आगे नक्सली टिक नहीं सके और जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।  

Read More :  दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल

     इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सुक्कू राम नुरेटी एवं हेड कांस्टेबल पारेश्वर गावड़े घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल जवानों को प्राथमिक उपचार पश्चात धनोरा से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर भेजा गया। फिलहाल रामकृष्ण केयर अस्पताल में जवानों का इलाज चल रहा है। दोनों जवानों हालत स्थिर बताई जा रही है।  

Read More :  पुलिसकर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त : DGP ने PHQ में बैठक ​लेकर पुलिस अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश, कहा— हर हाल में खत्म हो आंदोलन !

       नारायणपुर एसपी जितेन्द्र शुक्ला के अनुसार पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में किसकोड़ो एसओएस कमाण्डर जग्गू गोटा मारा गया है। वहीं प्लाटून नंबर-17 की सदस्या अनिता (एसीएम) और किसकोड़ो एलओएस सदस्या सनिता गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा 8-10 नक्सली सदस्यों के घायल होने की जानकारी मिली है। मृत नक्सली पर राज्य शासन द्वारा 5 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। 

यह भी पढ़िए :  KB Breaking : नक्सलियों ने बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर 5 वाहनों व मशीनों में की आगजनी, सड़क निर्माण कार्य को फिर बनाया निशाना

 तमोर्रा के जंगल में हुए एनकाउंटर में मारा गया LOS कमाण्डर, सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद किया हथियार और नक्सल उपयोगी सामान  2

Read More :  नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा !

           पुलिस पार्टी द्वारा मौके से देशी कट्टा 1 नग, 303 रायफल का कारतूस-4 नग, एके 47 खाली खोखा- 13 नग, इंसास खाली खोखा-07 नग, ग्रेनेड- 1 नग, प्रेशर कुकर आईईडी-2 नग, मल्टीमीटर-2 नग, कैमरा फ्लैस-1 नग, वायर- 2 बण्डल, छर्रा- 100 नग, सोलर प्लेट-1 नग, यूपीएस बैटरी-1 चाकू-5 नग, नक्सली वर्दी-4 जोड़ी, बेल्ट- 3 नग, रेडियों-01 नग, पिट्ठू-8 नग, कैची-5 नग, गंजी- 2 नग, तीर-2 नग, दवाईयां, नक्सली साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। 

यह भी पढ़िए :  जब पुलिस परिवार की महिलाएं कलेक्टोरेट में बैठ गई धरने पर...पुलिस के आला अफसरों की मौजूदगी में चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर पुलिस को करना पड़ा...


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: