रायपुर @ खबर बस्तर। राजधानी रायपुर के बीचों-बीच 20 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित ऑक्सीजोन के लिए कवायद तेज हो गई है। आज सुबह तमाम विरोध के बावजूद प्रशासन और नगर निगम के अमले ने खालसा स्कूल के सामने स्थित दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई उस वक्त शुरू हुई जब दुकानों के शटर तक नहीं खुले थे।
इसके लिए इस क्षेत्र में 70 दुकानें तोड़ने की कार्रवाई शुरु की गई। बता दें कि जिला प्रशासन और नगर निगम के इस फैसले का व्यापारी कड़ा विरोध कर रहे हैं। लिहाजा कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया था, ताकि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो। बताया जा रहा है कि खालसा स्कूल के पास बन रहे ऑक्सीजोन के लिए इस क्षेत्र की दुकानें बाधा बन रहीं थी।
दुकानों का शटर खुलने के पहले ही प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में दिखी नाराजगीदुकानों को तोड़ने का फैसला हुआ तो व्यापारी विरोध पर उतर आए। यहां तक की मामले ने राजनैतिक रंग भी ले लिया था, लेकिन तमाम विरोध के बाद ऑक्सीजोन के लिए दुकानें तोड़ने की कार्रवाई शुरु की गई। हालांकि, प्रशासन ने व्यापारियों को दूसरे स्थान पर दुकानें उपलब्ध कराने की बात कही है, लेकिन व्यापारियों का विरोध बरकरार है।



Post A Comment: