न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। अप्रैल महीने में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते पखवाड़े भर के दौरान फोर्स ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली समेत छत्तीसगढ़ के आईपेंटा व चिंतागुफा इलाके में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 50 से अधिक माआवादियों को मार गिराया। पुलिस जहां इसे बड़ी कामयाबी मान रही है, वहीं नक्सलियों ने इन एनकाउंटर्स को फर्जी बताते हुए नक्सलियों की मौत को हत्या करार दिया है।
माओवादियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन ने प्रेस नोट जारी कर इन मुठभेड़ों पर सवाल खड़े किए हैं।
यह भी पढ़िए : नक्सलियों का खूनी खेल : बेटियों के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, बीच–बचाव कर रही बेटी भी हुई हमले में घायल
तेलगु भाषा में जारी प्रेस नोट में माओवादी लीडर ने कहा है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में माओवादियों व निर्दोष ग्रामीणों को पुलिस ने ज़हर देकर हत्या की और शवों को नदी में फेंक दिया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मरीमल्ला तथा चिंतागुफा इलाके में भी निहत्थे लोगों की हत्या कर पुलिस मुठभेड़ का नाम दे रही है।
🔼 नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट
प्रेस नोट में इस बात का भी उल्लेख है कि केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'समाधान' योजना के तहत निर्दोष ग्रामीणों को सुरक्षाबलों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। माओवादियों ने इन कथित हत्याओं के विरोध स्वरूप आगामी 4 मई को अपने प्रभाव वाले राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तेलंगाना में बंद का आह्वान किया है। इधर, नक्सली बंद के मद्देनजर पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Read More : माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों में की आगजनी, इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को किया अगवा
loading...



Post A Comment: