May 2018

       बीजापुर @ खबर बस्तर। मोदी सरकार की चार साल की पूरे होने पर यहां भारतीय जनता पार्टी 26 मई से 11 जून तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह स्वच्छ भारत मिशन के तहत भाजपाइयों ने यहां नए बस स्टैण्ड में संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। 

Read More :  कांग्रेस की 'विकास खोजो यात्रा' पर भाजपा ने कसा तंज... कहा- विकास नहीं, अपने खिसके जनाधार की खोज कर रही कांग्रेस


मोदी सरकार के 4 साल पूरे होने पर भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान, बस स्टैण्ड की सफाई में जुटे पदाधिकारी-कार्यकर्ता
       इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट , पालिका अध्यक्षा श्रीमती भाग्यवती पुजारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुखलाल पुजारी, पालिका उपाध्यक्ष घासीराम नाग, ओंकार तारम, सत्येन्द्र ठाकुर, श्रीमती सुकमती, श्रीमती राधा कटला, तिरूपति कटला, गौतम राव समेत अनेक भाजपाई मौजूद थे। 

Read More :  सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा यह डांस वीडियो... गोविंदा के गाने पर शादी समारोह मे अंकल ने किया ऐसा डांस की देखने वाले रह गए दंग !


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इन दिनों वॉट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक डांस वीडियो धूम मचा रहा है। डांसिंग सुपरस्टार गोविंदा की साल 1987 में आई मूवी 'खुदगर्ज' के हिट डांस नंबर 'मय से मीना से या साकी से' पर एक अंकल डांस करते दिख रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा यह डांस वीडियो... गोविंदा के गाने पर शादी समारोह मे अंकल ने किया ऐसा डांस की देखने वाले रह गए दंग !
     यह वीडियो किसी शादी के रिशेप्शन पार्टी का है, जहां एक उम्रदराज शख्स ने हूबहू गोविंदा के लटकों-झटकों और डांस स्टेप्स से लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

आप भी इस वीडियो का मजा लीजिए.....



loading...

      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी को एयर एंबुलेंस के जरिये गुड़गांव के मेदांता अस्पताल रेफर किया जा रहा है। मंगलवार की शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक उनके फेफड़े में पानी भर गया है। जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 

बड़ी खबर : अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, रायपुर से एयर एंबुलेंस के जरिये गुड़गांव के मेदांता अस्पताल किया जा रहा रेफर

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

      अब से कुछ ही देर बाद अजीत जोगी को रायपुर से गुड़गांव ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि माना एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस पहुंच चुका है। जोगी के साथ उनकी पत्नी रेणु जोगी एयर एंबुलेंस से गुड़गांव साथ जायेंगी। वहीं उनके बेटे अमित जोगी और बहु ऋचा जोगी सुबह की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे।

Read More :  सिर्फ 750 रूपए पाने घातक बैक्टेरिया का जोखिम उठाती हैं मितानिनें... TB के रोगी को 6 माह खिलानी पड़ती है दवा... अब कोई नहीं सुन रहा इन सेविकाओं की व्यथा !

       बता दें कि राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में बीते कुछ दिनों से जोगी का इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जोगी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल लाइफ स्पोर्ट सिस्टम वेंटिलेटर पर रखा गया। 

यह भी पढ़िए :  पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा

       रायपुर से माना एयरपोर्ट तक जोगी को वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। एंबुलेंस में जोगी की स्थिति पर नजर रखने दो डाक्टरों के अलावा मेडिकल स्टाफ भी मौजूद है। रामकृष्ण अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक लेन पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। ताकि एयरपोर्ट तक एंबुलेंस को पहुंचने में कम से कम वक्त लग सके। 

Read More :  माओवादियों ने जनअदालत में ग्रामीण को दी मौत की सजा... फिर सुनाया फरमान, मामला पुलिस में पहुंचा तो अंजाम बुरा होगा !



loading...

        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सली वारदातें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। जनताना सरकार की जनअदालत में फिर एक ग्रामीण को गोपनीय सैनिक का आरोप लगाते मौत की सजा सुनाई गई। मामला जिले के धनिकरका के आश्रित ग्राम बुरदीकरका का है। खबरों के मुताबिक शुक्रवार को सूरनार के जंगलों में माओवादियों ने जनअदालत लगाई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में बुधराम पोड़ियाम की हत्या का फैसला होना था।

माओवादियों ने जनअदालत में ग्रामीण को दी मौत की सजा... फिर सुनाया फरमान, एफआईआर हुई तो अंजाम बुरा होगा !
      बैठक खत्म होने के बाद बुधराम के अलावे सभी ग्रामीणों को माओवादियों ने वापस भेज दिया। इसके बाद शनिवार को बुधराम के घर खबर पहुंची की उसकी हत्या कर दी गई है और शव जंगल में पड़ा हैं। सूचना मिलने के बाद शव को लेने मृतक के बूढ़े बाप के साथ 12 वर्ष का मासूम बेटा भी जंगल पहुंचा। किसी तरह शव को 6 किमी खाट में ढोकर गांव लाया गया। 

Read More :  सिर्फ 750 रूपए पाने घातक बैक्टेरिया का जोखिम उठाती हैं मितानिनें... TB के रोगी को 6 माह खिलानी पड़ती है दवा... अब कोई नहीं सुन रहा इन सेविकाओं की व्यथा !

माओवादियों ने जनअदालत में ग्रामीण को दी मौत की सजा... फिर सुनाया फरमान, एफआईआर हुई तो अंजाम बुरा होगा ! 2

यह भी पढ़िए :  पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा

       बुधराम की हत्या करने के साथ ही माओवादियों ने फरमान भी सुनाया कि यदि मामला पुलिस थाने तक पहुंचा तो ठीक नहीं होगा। इस हत्या के बाद पूरा गांव खौफजदा है। दहशत का आलम ऐसा था किे शव का अंतिम संस्कार सोमवार को भी नहीं किया गया था। बता दें कि धनीकरका दो थाना क्षेत्रों कुआकोंडा और कटेकल्याण की सरहद पर बसा है। लेकिन किसी भी थाने से पुलिस गांव नहीं पहुँची थी। 

Read More :  खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !

      धनीकरका इलाके में नक्सलियों की आमदरफ्त की खबरें अक्सर आती रही हैं। दो साल पहले माओवादियों ने ग्रामीण श्यामू कश्यप की हत्या कर दी थी। साथ ही हिदयात भी दी थी कि किसी ने पुलिस का साथ दिया तो ऐसा ही हश्र होगा। अब दो साल के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर मुखबिरी के संदेह में एक और ग्रामीण को मौत की सजा दी है। बुधराम की हत्या के 5 दिन पहले उसे गांव से उठाया गया। उसकी पिटाई भी की गई और अंतत: मौत के घाट उतार दिया गया। 

Read More :  नक्सलियों ने मानपुर क्षेत्र में मचाया ताण्डव : आधा दर्जन तेंदूपत्ता फड़ों में लगाई आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा


loading...

       पंकज दाऊद @ बीजापुर। 'काम के हिसाब से दाम' की शर्त पर गांव-देहात में बरसों से सेवा दे रहीे मितानिनों को सिर्फ साढ़े सात सौ रूपए के लिए घातक बैक्टेरिया माइकोबैक्टेरियम ट्यूबरोक्यूलोसिस का पूरे छह माह तक सामना करना पड़ता है। यही नहीं मितानिनें और भी कई समस्याओं से जूझ रही हैं लेकिन अब जब वे 18 दिनों से यहां हड़ताल पर हैं तो उनकी बात सुनने कोई नहीं आ रहा है। 

अलग ख़बर : सिर्फ 750 रूपए पाने घातक बैक्टेरिया का जोखिम उठाती हैं मितानिनें... TB के रोगी को 6 माह खिलानी पड़ती है दवा... अब कोई नहीं सुन रहा इन सेविकाओं की व्यथा !
       जिले के चारों ब्लाॅकों में 1461 मितानिनें सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर 10 मई से  हड़ताल कर रही हैं। मितानिन संघ की ब्लाॅक सचिव पुष्पा पुजारी ने बताया कि 19 दिनों से हड़ताल हो रही है लेकिन उनकी कोई बात सरकार नहीं सुन रही है। मितानिनों को काफी मुश्किल हालात में काम करना पड़ता है। 

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

जानिए क्या है क्षय रोग :  क्षय रोग माइको बैक्टेरियम ट्यूबरोक्यूलोसिस नामक जीवाणु से होता है। इससे वजन कम हो जाता है। रात में पसीना, बुखार, कफ, भूख कम लगना आदि इसके लक्षण हैं। ये फेफड़े को नुकसान पहंुचाता है। गंभीर अवस्था में इससे मृत्यु भी हो जाती है। हवा, थूक, खांसी, छींक आदि से ये फैलता है। 
अलग ख़बर : सिर्फ 750 रूपए पाने घातक बैक्टेरिया का जोखिम उठाती हैं मितानिनें... TB के रोगी को 6 माह खिलानी पड़ती है दवा... अब कोई नहीं सुन रहा इन सेविकाओं की व्यथा ! 2

Read  More  :  नक्सलियों ने मानपुर क्षेत्र में मचाया ताण्डव : आधा दर्जन तेंदूपत्ता फड़ों में लगाई आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा 

      मितानिनों को सर्वाधिक परेशानी गांव में कोई बीमार हो तो उसे स्वास्थ्य केन्द्र तक ले जाने में होती है, क्योंकि कई स्थानों पर सड़क संपर्क नहीं है। बारिश, ठण्ड और गर्मी के दिनों में भी वे गांव के लोगों को नियमित रूप से सेवा देती हैं। मितानिनों ने बताया कि अपनी समस्याओ को लेकर इतने दिनों धरना देने के बाद भी सरकार उनकी नहीं सुन रही है।  
इन कामों को अंजाम देती हैं मितानिनें :  मितानिनों को एक प्रसुति का 450 रूपए, एक बच्चे का नौ माह तक टीकाकरण का 100 रूपए, मलेरिया पाॅजीटिव मरीज पाए जाने पर 75 रूपए, छह माह तक कुष्ठ रोगी को दवा देने पर 250 रूपए और क्षय रोगी को छह माह तक दवा खिलाकर ठीक करने पर 750 रूपए मिलते हैं। मितानिन प्रेरक श्रीमती पारो नेताम ने बताया कि दुर्घटना में घायलों, उल्टी-दस्त, रक्तदाब, मिर्गी के मरीजों और सर्पदंश के शिकार लोगों को अस्पताल तक ले जाने व भर्ती कराने का कोई पैसा सरकार से नही मिलता है। 
यह भी पढ़िए :  क्या होगा जब पति और पत्नी के बीच आ जाए सौतन... फिर पति का पता-ठिकाना भी ना मिले, पढ़िए ये रिपोर्ट...

        क्षय नियंत्रण केन्द्र में पदस्थ को आॅर्डिनेटर सुमीत विश्वास का कहना है कि हर टीबी मरीज के पास दावा पत्रक होता है। ये दावा पत्रक पेश करने पर ही मितानिनों को भुगतान होता है। मितानिनों की मानिटरिंग के लिए एक कर्मचारी होता है ताकि ये सुनिश्चित हो जाए कि टीबी के मरीज को नियमित रूप से दवा मिल रही है। मितानिनों के टीबी मरीज के संपर्क में आने की बात पर उनका कहना है कि मितानिनों को खतरा तो है। उन्हें भी संक्रमण हो सकता है। 

यह खबर आपने पढ़ी क्या  :  एंटी करप्शन ब्यूरो ने दंतेवाड़ा के पूर्व DEO सुभाष गंजीर को किया गिरफ्तार... भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई, 7 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


loading...

      दंतेवाड़ा/जगदलपुर @ खबर बस्तर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी रहे सुभाष गंजीर को जगदलपुर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया है। गंजीर को दंतेवाड़ा एडीजे कोर्ट में पेश करने के बाद 7 जून तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व डीईओ के खिलाफ तमाम सबूत एकत्र कर एसीबी ने उक्त कार्रवाई की है। 

एंटी करप्शन ब्यूरो ने दंतेवाड़ा के पूर्व DEO सुभाष गंजीर को किया गिरफ्तार... भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई, 7 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
 🔼   अपने लाईफ स्टाइल के लिए खासे चर्चित रहे थे गंजीर

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

      बता दें कि 17 फरवरी 2017 को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दंतेवाड़ा में गंजीर के दफ्तर और सरकारी आवास में एक साथ दबिश दी थी। इस छापेमार कार्रवाई में आवास से 8 लाख 71 हजार रुपए नगद बरामद किया था। एसीबी ने जगदलपुर के वृंदावन कालोनी स्थित उनके मकान में भी दबिश दी थी। 

Read  More  :  नक्सलियों ने मानपुर क्षेत्र में मचाया ताण्डव : आधा दर्जन तेंदूपत्ता फड़ों में लगाई आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा 

      इस दौरान गंजीर के घर से भारी तादाद में सोना समेत कई जमीन के कागजात भी एसीबी के हाथ लगे थे। वहीं उनके गृहग्राम धनपुंजी स्थित मकान पर भी एसीबी ने छापा मारा था। लंबे समय से सुभाष गंजीर के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा य​ह कार्रवाई की गई थी।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने दंतेवाड़ा के पूर्व DEO सुभाष गंजीर को किया गिरफ्तार... भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई, 7 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल   2
 🔼   पीएम मोदी के दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सुभाष गंजीर
यह भी पढ़िए :  क्या होगा जब पति और पत्नी के बीच आ जाए सौतन... फिर पति का पता-ठिकाना भी ना मिले, पढ़िए ये रिपोर्ट...

        गौरतलब है कि सुभाष गंजीर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के करीबी माने जाते हैं। बस्तर के कद्दावर मंत्री का वरदहस्त होने के चलते वे कम समय में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। कहा यह भी जाता है कि जब वे दंतेवाड़ा के डीईओ बनाए गए थे, तब विभाग में उनसे सीनियर कई अन्य दावेदार भी थे। लेकिन मंत्री केदार की पसंद होने की वजह से उन्हें जिला स्तरीय यह पद सौंप दिया गया। 

loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर क्षेत्र में बीती रात जमकर उत्पात मचाया। इस इलाके में माओवादियों ने करीब आधा दर्जन तेंदूपत्ता फड़ों में आग लगा दी है। इस घटना में लगभग 5 लाख रूपए का तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। 

नक्सलियों ने मानपुर क्षेत्र में मचाया ताण्डव : आधा दर्जन तेंदूपत्ता फड़ों में लगाई आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा
🔼   प्रतीकात्मक तस्वीर

यह भी पढ़िए :  चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा

      जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मानपुर के रेतेगांव, जलवाही, मूरचर व कुंजकन्हार समेत एक और गांव में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां करीब छह फड़ों को आग के हवाले किया गया है। वन विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि इस इलाके के  गांवों में तोड़ाई के बाद तेंदूपत्ता का संग्रहण कर रखा गया था। इसी बीच नक्सली मौके पर आ धमके और तेंदूपत्ता फड़ों में आग लगा दी।  

       बता दें कि तेंदूपत्ता के जिन फड़ों में माओवादियों ने आगजनी की है, उनमें से कुछेक को छोड़कर ज्यादातर वन विभाग के ही थे। इस घटना में डेढ़ से 2 सौ मानक बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया है। वर्तमान में तेंदूपत्ता की प्रति मानक बोरा कीमत 25 सौ रूपए है। ऐसे में डेढ़ से दो सौ मानक बोरा तेंदूपत्ता जल जाने से वन विभाग को करीब चार से पांच लाख रूपए के नुकसान का अनुमान है। 

Read More :  खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !

उगाही का बड़ा जरिया है हरा सोना :   गौरतलब है कि हरा सोना यानि तेंदूपत्ता नक्सलियों की उगाही का बड़ा जरिया होता है। तेंदूपत्ता तोड़ाई के मौसम में माओवादी सक्रिय हो जाते हैं। ठेकेदारों पर दबाव बनाकर नक्सली इनसे जमकर उगाही करते हैं। जंगल में बेखौफ काम करने के एवज में ठेकेदार माओवादियों को बड़ी रकम मुहैया कराते हैं। यह रकम लाखों-करोड़ों में होती है। 
            आपको बता दें कि राजनांदगांव जिले के दो तेंंदूपत्ता ठेकेदारों की नक्सलियों से सांठगांठ होने की नामजद शिकायत आईजी जीपी सिंह से हो चुकी है। इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है। इधर, डीएफओ मोहम्मद शाहिद ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने छह फड़ों में आग लगा दी है। 

यह भी पढ़िए :  KB BIG Breaking : पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा


loading...

       पंकज दाऊद @ बीजापुर। नक्सलियों ने पुजारी कांकेर इलाके में करीब डेढ़ माह पहले ग्रे हाउण्ड के हाथों मुठभेड़ में अपने दस साथियों के मारे जाने को लेकर मुखबिरी के शक में अब तक चार लोगों की हत्या कर दी है। माओवादियों ने कई ग्रामीणों की पिटाई भी की है और आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों का अपहरण किया है। हालांकि, कुछ अपहृतों को उन्होंने छोड़ दिया है। 

KB BIG Breaking :  पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा
     मामला जिले के उसूर विकास खण्ड का है। नक्सलियों के भय से ग्रामीणों ने अपहरण व हत्या की शिकायत उसूर थाने में नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने 3 मई को मुखबिरी के शक में मारूड़बाका के युवक शंकर पोड़ियामी की हत्या कर दी और उस पर पुलिस से दो लाख रूपए लेने का आरोप लगाया। चिंगनपल्ली में भी एक युवक की हत्या 17 मई को की गई। 

KB BIG Breaking :  पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा   2
 🔼   नक्सल पीड़ित परिवार

       गोेटलापल्ली के एक ग्रामीण को नक्सलियों ने 28 अप्रैल को मार दिया। इसी दिन पुजारीकांकेर इलाके से लगे तेलंगाना के पुसगुफा गांव के एक ग्रामीण को पुलिस मुखबिरी के शक में मार दिया गया। इस घटना की रिपोर्ट तेलंगाना के चेरला थाने में दर्ज की गई। शव का पोस्टमार्टम चेरला में किया गया और फिर गांव में अंतिम संस्कार किया गया।  


यह भी पढ़िए :  चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा


गांव छोड़ तेलंगाना चले गए :  मारूड़बाका के कुछ परिवारों को नक्सलियों ने गांव छोड़ने की धमकी दी। इनमें से करीब दस परिवारों ने गांव छोड़ दिया है। दो-तीन परिवार तेलंगाना चले गए हैं। बाकि परिवार बीजापुर और आवापल्ली में आकर रह रहे हैं। 
KB BIG Breaking :  पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा   3
    🔼   नक्सल पीड़ित परिवार

Read More  :  ब्रेकिंग न्यूज : माओवादियों ने दोरनापाल क्षेत्र में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

      जानकारी के मुताबिक नड़पल्ली गांव के पापा मुत्ता, इरपा नागेश, गटपल्ली नागेश व काका मल्ला का भी अपहरण किया गया था लेकिन 27 मई को इन्हें नक्सलियों ने मुक्त कर दिया। मारूड़बाका के कड़ती समलू को नक्सलियों ने 21 मई को अगवा कर लिया था। उसे 23 मई को छोड़ दिया गया। 25 मई को माओवादियों ने गलगम के कट्टम मुत्ता, कट्टम दुला, रेंगा मारा व माड़वी मल्ली का अपहरण किया था। 

      बताया जा रहा है कि इनमें से पहले दुला व रेंगा मारा को छोड़ दिया गया। बाद में महिला माड़वी मल्ली की पिटाई की गई। उसे भी छोड़ दिया गया। खबर है कि रेखापल्ली गांव में भी नक्सलियों ने ताण्डव मचा रखा है।  

Read More :  खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !

ट्रैक्टर ले गए नक्सली :   मारूड़बाका के रामा पोड़ियामी के घर 13 मई को करीब 25 नक्सली आ धमके और उनके परिवार को गांव छोड़ने कहा। नक्सली रामा के ट्रैक्टर को अपने साथ ले गए। इसकी रिपोर्ट 27 मई को उसूर थाने में दर्ज की गई। नक्सलियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया है कि नक्सली बेदखल किए गए लोगों के धान, मवेशी आदि लूट कर ले गए। 
loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच चल रहे अघोषित युद्ध के हालात के बीच कोंडागांव जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहां एक नक्सली द्वारा पुलिस के सामने हथियार नहीं डालने से परेशान उसकी पत्नी ने मौत को गले लगा लिया है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है। 

खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !
        कोण्डागांव एसपी डॉ. अभिषेक पल्लवा ने खबर बस्तर को बताया कि ग्राम नेड़वाल के मरकाम पाल पारा निवासी 3 लाख का इनामी नक्सली रमेश सोरी भानपुरी LOS का मेंबर है। उसकी पत्नी सोनमती सोरी (30) ने अपना घर बर्बाद होता देख और पति द्वारा पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं करने से परेशान होकर जहर पीकर आत्महत्या कर ली। 

खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी ! 2

Read More :  माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम

       एसपी के मुताबिक सोनमति का भाई संतु कोर्राम भी नक्सली था। उसने शासन की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर इसी साल जनवरी के पहले हफ्ते कोण्डागांव पुलिस के सामने हथियार डाल दिए थे। इसके बाद से सोनमति अपने पति रमेश सोरी पर भी माओवाद को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने लगातार दबाव बना रही थी। लेकिन रमेश ऐसा करने से बच रहा था। 

यह भी पढ़िए :  चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा

        यहां तक की कई महीनों से उसने गांव आना-जाना बंद कर दिया और परिवार से भी नाता तोड़ लिया था। अपने पति के इस उपेक्षापूर्ण रवैये से तंग आकर आखिर​कार सोनमति ने खुदकुशी कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि सोनमति के दो मासूम बच्चे भी हैं। पिता हथियार थामे जंगलों की खाक छान रहा है और मां की ममता का साया इनके सिर से उठ चुका है। ऐसे में मासूमों का भविष्य अब अंधकारमय हो गया है। 
loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले से इस वक्त नक्सली वारदात की खबर आ रही है। जिले के दोरनापाल क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। 
माओवादियों ने दोरनापाल क्षेत्र में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम
घटना रविवार की है। फिलहाल जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक ग्रामीण की हत्या की वजह पुलिस मुखबिरी बताई जा रही है।  
Read More :  माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ाया, सीएम की सभा से पहले दिया वारदात को अंजाम

       सुकमा एडीशनल एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते बताया कि दोरनापाल थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या मुखबिरी के संदेह में कर दी है। नक्सलियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है उसका नाम वंजामी सुकड़ा बताया जा रहा है। मृतक पुनपल्ली थाना दोरनापाल का निवासी था। 

यह भी पढ़िए :  चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा

      जानकारी के मुताबिक दोरनापाल थाने से दस किमी दूर पुनपल्ली गांव में रविवार सुबह करीब दस बजे हथियारबंद नक्सली पहुंचे। नक्सलियों ने गांव के निवासी वंजाम सुकडा को उसके घर से उठा लिया कुछ दूर ले जाकर उसका गला रेत दिया। इसके बाद लाल सलाम का नारा लगाते नक्सली मौके से फरार हो गए। 


loading...

     बीजापुर @ खबर बस्तर। मोदी सरकार के चार साल पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस की विकास खोजो मुहिम पर तीखा हमला किया है। भाजपा पदाधिकारियों के मुताबिक कांग्रेस ने यह अभियान विकास खोजने नहीं, बल्कि अपने खिसके जनाधार की तलाश के लिए शुरू की है। 

 भाजपा नेताओं ने गिनाई मोदी सरकार के 4 साल की उपलब्धियां, कहा- विकास नहीं, खिसके जनाधार की खोज कर रही कांग्रेस
      भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट व जिला कोषाध्यक्ष संजू लुंकड़ ने पत्रकारों से मोदी सरकार की चार साल की पूर्ति पर चर्चा करते कहा कि इन दिनों कांग्रेस विकास खोजो अभियान चला रही है। दरअसल, कांग्रेस को मोदी सरकार और रमन सरकार के विकास कार्यों की तलाश नहीं है बल्कि वह अपने बिखरे वोट बैंक को सहेजने की तैयारी में है। लेकिन जनता विकास कार्यों को देख रही है। वह नासमझ नहीं है। 

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !


 भाजपा नेताओं ने गिनाई मोदी सरकार के 4 साल की उपलब्धियां, कहा- विकास नहीं, खिसके जनाधार की खोज कर रही कांग्रेस  2

यह भी पढ़िए :   बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार ! 

        जहां तक बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की बात है, वह किसी से छिपी नहीं है। इस वनवासी क्षेत्र के लोग कभी हेलीकाॅप्टर नहीं देख पाते थे, आज इसी अंचल के युवा पायलट बन रहे हैं। आईआईटी, एनआईआईटी एवं बड़े मेडिकल संस्थानों में पढ़ रहे हैं। सिविल सेवाओं में स्थानीय युवा आने लगे हैं। जिले ने खेल के क्षेत्र में भी नाम कमाया है। वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में जिले में काफी तरक्की की है।  
तो विकास की तलाश में लग जाते 7 घंटे :  भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जगदलपुर से भोपालपटनम तक आने में 7-8 घंटे लग जाते थे। भाजपा विधायक महेश गागड़ा के 9 साल के कार्यकाल में 101 किमी में 35 से अधिक पुल बन गए और इस रास्ते का सफर तीन घंटे का हो गया। कांग्रेस के नेता विकास की तलाश में भोपालपटनम आए थे। यदि कांग्रेस के कार्यकाल में आते तो वे सात घंटे में पहुंचते या फिर आते ही नहीं। 
यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

         भाजपा नेताओं ने जिले में हो रहे विकास कार्यों के लिए सीएम रमन सिंह व वन मंत्री महेश गागड़ा की पीठ थपथपाते कहा कि एनएच 202 भोपालपटनम-हैदराबाद में तेजी से काम चल रहा है। रामपुरम पुल जून तक बन जाएगा। तिमेड़ पुल का काम भी तीव्र गति से चालू है। कांग्रेस के शासन काल में ये काम नहीं हुआ। असल में, कांग्रेस में इस काम को करने की इच्छाशक्ति ही नहीं थी। मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने इसमें व्यक्तिगत रूचि ली तभी काम संभव हो सका।  
व्यक्तिगत आरोप से बचें विधायक लखमा :  भाजपा जिलाध्यक्ष जी वेंकट ने उन पर और वन मंत्री महेश गागड़ा पर लगाए आरोपों के बारे में कहा कि विधायक कवासी लखमा को व्यक्तिगत आरोपों से बचना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में उनका व वन मंत्री का ही विकास नहीं हुआ है, बल्कि आम जनता का विकास हुआ है। वे कांग्रेस के जमाने में भी व्यापारी थे और आज भी व्यापारी हैं। कांग्रेस के आरोपों से वे अपना पेशा नहीं छोड़ देंगे। 

       बीजापुर @ खबर बस्तर। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए यहां बाइक को धक्का देकर रैली निकाली। 

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने बाइक को बनाई 'धक्का गाड़ी'... मोदी सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

        पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोधस्वरूप यहां न्यू मार्केट स्थल से बाइक रैली निकाली गई। बाइक को किसी ने नहीं चलाया बल्कि इसे धक्का देकर रैली निकाली। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। रैली बाजार से नए बस स्टैण्ड पहुंची, जहां कांग्रेस के वक्ताओ ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए।  

       वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोगों से कहा था कि भाजपा की सरकार बनते ही महंगाई कम हो जाएगी। केन्द्र में भारी बहुमत से मोदी सरकार बन गई। मोदी सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी को लागू किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इससे देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई। महंगाई आसमान छूने लग गई। इससे आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। 

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने बाइक को बनाई 'धक्का गाड़ी'... मोदी सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

        चार साल में पेट्रोल की कीमत 58 से 84 रूपए हो गई। डीजल 46 से 76 रूपए लीटर हो गया। गैस सिलेण्डर के दाम 425 से 830 रूपए हो गया और दाल 60 से 100 रूपए। जीएसटी लागू होने के बाद छोटे व्यापारी व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। इन चार सालों में आम जनता, किसान, व्यापारी, युवा सभी परेशान हुए हैं।  

       जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित रैली में प्रमुख रूप से विक्रम शाह मण्डावी, शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, प्रवीण डोंगरे, लच्छूराम मौर्य, सहदेव नेगी,हुकमीचंद खत्री, मनोज अवलम, श्रीमती हमीदा बेगम, एजाज खान, श्रीमती कविता साहू, शमीम खान, वीेरेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मण कड़ती एवं अन्य मौजूद थे। 

यह भी पढ़िए :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ


loading...

     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा पुलिस ने चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 नक्सल सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों माओवादी मददगार लंबे अरसे से नक्सली संगठन से जुड़े थे और नक्सलियों को संसाधन उपलब्ध कराने का काम करते थे। 

चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा

Read More :  सीएम की विकास यात्रा से पहले दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ाया, 7 जवान शहीद

       जानकारी के मुताबिक किरंदुल थाना क्षेत्र से पुलिस ने इन दो नक्सली सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े नक्सली सहयोगियों का नाम गुमियापाल निवासी नरेश तेलामी पिता बोडू और कमलेश उर्फ प्रदीप पिता कुम्मा निवासी पटेलपारा गुमियापाल है। पुलिस फिलहाल इनसे पूछताछ कर रही है।  

      एएसपी नक्सल आॅपरेशन गोरखनाथ बघेल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नक्सली जयलाल, गुण्डाधुर, गुड्डी, पोदिया के कहने पर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराया करते थे। इन्होंने पुलिसिया पूछताछ में ग्राम पेरपा, पीरनार, मड़कामीरास, गुमियापाल, हिरोली आलनार, चोलनार एवं आसपास के ग्रामों में सक्रिय माओवादी संगठन के सदस्यों व सहयोगियों के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 

यह भी पढ़िए :  IED ब्लास्ट में मासूम ने गंवाई जान, नक्सली खौफ ऐसा कि घटना के पखवाड़े भर बाद दर्ज हुई रिपोर्ट... हत्या के विरोध में नागरिकों ने निकाला कैण्डल मार्च 

       बता दें कि 20 मई को किरन्दुल-चोलनार के बीच नक्सलियों ने XUV 500 वाहन को IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस घटना में गाड़ी में सवार सुरक्षा बलों के 7 जवान शहीद हो गए थे। हादसा उस वक्त हुआ था जब पुलिस के जवान सड़क निर्माण हेतु निर्माण सामग्री पहुंचा कर वापस आ रहे थे। घटना के बाद से ही पुलिस ने इस क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया था। इसी दौरान दो नक्सल सहयोगियों की गिरफ्तारी हुई है।   

loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इन दिनों केरल के अलावा देश भर में 'निपाह' वायरस को लेकर दहशत भरा माहौल बना हुआ है। इसी बीच इसे लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट का दावा है कि इस खतरनाक वायरस के फैलने के लिए चमगादड़ जिम्मेदार नहीं हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक वायरस फैलने के लिए मानव को ही जिम्मेदार माना जा रहा है।

रिपोर्ट में दावा : चमगादड़ की वजह से नहीं फैल रहा 'निपाह' वायरस... नए दावे के बाद बीमारी का रहस्य और भी गहराया !

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

      भोपाल की एक प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कहा गया कि कोझिकोड के चंगारोथ गांव से 'निपाह' से मरने की पहली घटना सामने आयी थी। लेकिन मरने वाले के शरीर में एनआईवी के नमूने नहीं मिले हैं। वहीं चमगादड़ों के खून के सैंपल भी जांच में नेगिटिव पाए गए हैं। 

      आईसीएआर और पशुओं की बीमारी पर काम कर रहे भोपाल के राष्ट्रीय संस्थान (आईएचएसएडी) ने अपने परीक्षणाों के नतीजे का विश्लेषण करने के बाद कहा कि निपाह वायरस के सभी नमूने निगेटिव मिले हैं। बता दें कि पहले की रिपोर्ट में संदेह जताया गया था कि चमगादड़ की वजह से केरल में यह बीमारी फैली है। केरल हेल्थ डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक 21 चमगादड़ों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गये थे लेकिन सारे नेगिटिव निकले।  

यह भी पढ़िए :  क्या होगा जब पति और पत्नी के बीच आ जाए सौतन... फिर पति का पता-ठिकाना भी ना मिले, पढ़िए ये रिपोर्ट...

जानिए क्या है 'निपाह' वायरस :   निपाह वायरस से प्रभावित मरीज को तेज सिरदर्द के साथ बुखार आता है। यह वायरस सबसे पहले व्यक्ति के दिमाग पर असर डालता है। इस वायरस की चपेट में आने वाले व्यक्ति के दिमाग में सूजन हो जाती है। स्थति बिगड़ने पर कुछ दिन बाद कोमा में जाकर पीड़ित की मौत हो सकती है। इस बीमारी का दुनिया में फिलहाल कोई इलाज नहीं है। उत्तरी केरल के कोझिकोड और मलाप्पुरम जिलों में इस वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग इससे प्रभावित हैं। 
      बताया जा रहा है कि चमगादड़ों के अलावा गाय, बकरी, खरगोश, कुत्ते और बिल्लियों के खून के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें भी निपाह के निशान नहीं मिले। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी और गहन जांच की जाएगी।

loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक देखने को मिली। शुक्रवार को विश्व भारती यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए एक शख्स उनके बेहद करीब पहुंच गया। इतना ही नहीं इस शख्स ने पीएम मोदी को रवींद्र नाथ टैगोर की एक तस्वीर दी और उनके साथ एक फोटो भी खिंचाई। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि कोई कुछ समझ ही नहीं सका। 

यह भी पढ़िए :  क्या होगा जब पति और पत्नी के बीच आ जाए सौतन... फिर पति का पता-ठिकाना भी ना मिले, पढ़िए ये रिपोर्ट...

PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ
       मौके पर मौजूद एसपीजी कमांडों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी उन्होंने पलक झपकते ही उसे दबोच लिया। घटना उस समय हुई जब पीएम मोदी के अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और बंगाल के गवर्नर केशरी नाथ त्रिपाठी स्टेज से उतरने ही वाले थे। पीएम की सुरक्षा घेरे को भेदकर जिस तरह एक अज्ञात शख्स मोदी के करीब तक पहुंचा उसे बड़ी चूक मानी जा रही है।  

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

       पीएम की सुरक्षा घेरा तोड़ने वाले शख्स का नाम स्वपन मारित बताया जा रहा है। उसने मंच पर पहुंच पीएम मोदी के पैर छुए और पुलिस द्वारा वहां से हटाए जाने से पहले ही उन्हें रवींद्र नाथ टैगोर की एक तस्वीर भी दी। यह देखकर प्रधानमंत्री भी हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने स्वपन से टैगोर की तस्वीर ले ली। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि बहुत कम ही इस दृश्य को देख पाए।  

       घटना के बाद पुलिस ने स्वपन को हिरासत में ले लिया और बोलापुर थाने में ले जाकर कड़ी पूछताछ की। रात भर उन्हें थाने में बिठाकर रखा गया था। बता दें कि यह वाक्या उस वक्त हुआ जब शां​ति निकेतन में अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के चलते सुरक्षा की बहुस्तरीय व्यवस्था की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन पड़ताल कर रही है। 

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !


loading...

      पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले में एक साल से अधिक समय से पीड़ित महिलाओं को परेशानी से निजात दिला रहे सखी सेंटर के सामने कुछ विचित्र समस्याएं भी आ रही हैं। मसलन, कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां पति अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी बीवी के पास चला गया है और दूसरी बीवी उसका पता नहीं बता रही है। 

क्या होगा जब पति और पत्नी के बीच आ जाए सौतन... फिर पति का पता-ठिकाना भी ना मिले, पढ़िए ये रिपोर्ट...
      सखी सेंटर में पिछले 14 महीनों में घरेलू हिंसा के 23 मामले सामने आए हैं और इनमें से अब तक 13 केस का समाधान हो गया है। पेण्डिंग दस मामलों में ज्यादातर दूसरी बीवी के हैं। इन मामलों को सुलझाने में थोड़ी पेचीदगियां हैं। दरअसल, पति ने फोन बंद कर लिया है और जब तहकीकात के लिए सखी सेंटर का अमला सौतन के घर जाता है तो वह उसका पता नहीं बताती है। संभव है, सौतन ने ही पति को छिपा दिया हो ? 

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

      संस्था में घरेलू हिंसा के तहत मारपीट और पत्नी-बच्चों को भरण-पोषण नहीं देने के केस भी सामने आए हैं। केन्द्र में 11 मामले पेंशन के आए। वृद्ध महिलाओं को पेंशन नहीं मिलने के ऐसे मामलों को भी जनपद और नगर निकायों से संपर्क कर सुलझाया जा रहा है। 4 महिलाएं अपनी समस्या लेकर केन्द्र में पहुंचीं जहां उन्होंने बताया कि सरकारी दफ्तरों में उनका काम फंसा है और बेवजह उनका काम रोका जा रहा है। इन मसलों को सुलझाया जा रहा है।  
प्यार में तकरार के मामले :   सेंटर में तीन मामले प्रेम प्रसंग के आए। इन मामलों में युवकों ने प्रेम तो किया पर शादी से इंकार कर दिया था। जब बात नहीं बनीं तो तीनों पीड़ित युवतियां सखी सेंटर की शरण में आ गईं। फिर क्या था, तीनों प्रेमियों को बुलाया गया। दो केस में राजीनामा हो गया और एक केस अभी चल रहा है।
Read More :  झीरम काण्ड की 5वीं बरसी : नक्सली हमले में जहां हुई थी कांग्रेस के 32 नेताओं की शहादत, वहीं से कांग्रेसियों ने शुरू की संकल्प यात्रा 

    सखी सेंटर में प्रत्यक्ष आकर या फिर फोन से भी शिकायत दर्ज होती है। जिला हाॅस्पिटल के समीप स्थित सेंटर में उन महिलाओं को आश्रय दिया जाता है जो पीड़ित होती हैं। अधिकतम पांच दिनों तक महिलाओं को रखा जाता है लेकिन जरूरत हो तो उन्हें यहां ज्यादा दिन भी ठहराया जाता है।  

     बीते 14 महीनों में सेंटर में 15 महिलाओं को आश्रय दिया गया है। इनमें से 8 घरेलू हिंसा, एक प्रेम प्रसंग, एक रोजगार समस्या और 5 अन्य मामलों से जुड़ी थीं। फोन पर पुलिस ने एक भटकती महिला की जानकारी दी तो उस महिला को नारी निकेतन, दंतेवाड़ा भेज दिया गया। 


Read More :  भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... ''तीन दिन के अंदर 10-10 लाख दो, वरना मरने को तैयार रहो''

मनचलों की शिकायत भी   एक युवती ने महिला एवं बाल विकास विभाग के इस केन्द्र में आकर छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई। दरअसल, एक अनजान युवक उससे मोबाइल पर छेड़खानी करता था। इस मसले को केन्द्र ने पुलिस को सौंप दिया। एक और मामले में एक युवक ने एक युवती के खिलाफ गलत बात फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी। युवती का विवाह हो जाने पर केस दूसरे जिले के सखी सेंटर को ट्रांसफर  कर दिया गया।   
            सखी सेंटर की केन्द्र प्रशासक कु. तुलिका सतपथी बताती हैं कि सेंटर में पीड़ित महिलाएं शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। केन्द्र के कर्मचारी उनकी हर संभव मदद करते हैं। पिछले 14 महीनों  में 91 केस दर्ज किए गए। इनमें से कई महिलाओं को राहत मिली है और कई महिलाओं को जल्द राहत दिलाने की कोशिश हो रही है। 

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !


loading...

     जगदलपुर @ खबर बस्तर।  इंसानी खून पर जिंदा रहने वाला एक परजीवी एक बार फिर से चौराहों के शहर में दस्तक दे सकता है। करीब ढाई दशक से संभागीय मुख्यालय से गायब हो जाने के बाद अब ओडिशा के रास्ते इसके फिर से यहां आने की आशंका है। हम बात कर रहे हैं खटमल की... , जिसका इंसानों के साथ 'खून का रिश्ता' है। 

EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

      बता दें कि जगदलपुर में करीब ढाई दशक पहले ही खटमल का सफाया हो चुका है। खटमल यानि सिमेक्स लेक्च्यूलैरियस इंसानी खून पर ही जिंदा रहता है। हालांकि, बेड बग की कुछ दूसरी प्रजातियां अन्य जीवों के खून पर भी जिंदा रहती हैं। अब इसके जगदलपुर में दोबारा लौटने की आहट सुनाई दे रही है।  

     दरअसल, विशाखापटनम के कई संस्थानों में फिर से खटमल ने पैर पसार लिए हैं। खासकर यहां के अस्पतालों और लॉजों में इसकी अच्छी-खासी पैठ है। और इन संस्थाओं में चौराहों के शहर के लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि अक्सर विशाखापटनम जाने वाले लोगों के साथ ये खटमल फिर से जगदलपुर में दस्तक दे सकते हैं।  

Read More :  भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... ''तीन दिन के अंदर 10-10 लाख दो, वरना मरने को तैयार रहो''

जानिए, खटमल के बारे में...?  खटमल लाल-भूरे रंग के छोटे परजीवी होते हैं जो घरों के बिस्तर और गद्दों में पनप जाते हैं। यह गंदगी में पनपने वाला कीट है। एक मादा खटमल अपने पूरे जीवनकाल में 2 सौ से 4 सौ अंडे देती है। बिस्तर को काफी दिनों तक धूप नहीं दिखाने, सीलन और नमी के चलते ये पनप जाते हैं। खटमल कई दिनों तक बिना खाए-पिए रह सकते हैं। ये इंसानों का ख़ून चूसने के बाद खुजली और लाल चकत्ते छोड़ जाते हैं। 
              अमरीका में हुए एक शोध के मुताबिक खटमलों की चमड़ी अब मोटी हो गई है। इस वजह से कई ज़हरीली दवाएं भी उनके शरीर के भीतर नहीं जा पाती और इन्हें मार पाने में नाकाम हो रही हैं। इनसे छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खटमल वाली जगह को 30-35 डिग्री सेंटीग्रेड तक गर्म कर दिया जाए। इसके बाद गर्मी की वजह से खमटल खुद बाहर आएंगे और मर जाएंगे।

यह भी पढ़िए :  झीरम काण्ड की 5वीं बरसी : नक्सली हमले में जहां हुई थी कांग्रेस के 32 नेताओं की शहादत, वहीं से कांग्रेसियों ने शुरू की संकल्प यात्रा


loading...