बीजापुर @ खबर बस्तर। तेलंगाना के भूपालपल्ली जिले के देवादुला वाॅटर प्रोजेक्ट के खिलाफ बुधवार को भोपालपटनम में 12 गांवों के लोगों ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। दरअसल, तुपाकलगुड़म में बन रहे बांध के चलते छग के 12 गांवों के डूबान की आशंका बनी हुई है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने आज हल्ला बोला।
इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन की शुरूआत करते राज्य सरकार से कहा है कि वह इस मसले पर तेलंगाना सरकार से बात करे। भोपालपटनम में कांग्रेस और प्रभावित होने वाले गांवों के लोगों ने रैली निकाली और राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके पहले मेन रोड के किनारे एक सभा का आयोजन किया।
सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्रभावित लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। इस बांध के बनने से कोत्तूर (तारलागुड़ा), चंदूर, भद्राकाली व अटुकपल्ली पंचायतों के डूबान का खतरा है। गोदावरी में डैम करीब 100 फीट ऊंचा बन रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने कोई पहल नहीं की।
डैम का काम तेजी सेेे चल रहा है। तारलागुड़ा इलाके में नदी के किनारे उड़द, मूंग, मक्का, धान आदि की खेती किसान करते हैं। क्षेत्र के डूबान में आ जाने से किसान कहीं के नहीं रहेंगे। सभा के बाद गांव के लोग और कांग्रेसी रैली की शक्ल में तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले में क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री महेश गागड़ा मौन हैं। उनकी ओर से भी कोई पहल नहीं हो रही है।
इस दौरान विक्रम शाह मण्डावी, नीना रावतिया उद्दे, मिच्चा मुतैया, चापा सुरेन्द्र, जगबंधु मांझी, सहदेव नेगी, अलवा मदनैया, कामेश्वर गौतम, कुशाल खान, कमलेश कारम, मनोज अवलम, अशोक गोमास, सुनील उद्दे, एजाज खान, रजिया बेगम, पुरूषोत्तम सल्लूर एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Read More : तेलंगाना के वाॅटर प्रोजेक्ट से छग के गांवों के डूबान का खतरा बरकरार... कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंच ली जानकारी, EE बोले- नहीं डूबेंगे गांव !
Read More : तेलंगाना के वाॅटर प्रोजेक्ट से छग के गांवों के डूबान का खतरा बरकरार... कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंच ली जानकारी, EE बोले- नहीं डूबेंगे गांव !
loading...


















