न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सुपर स्टार सलमान खान ने 'टाइगर जिंदा है' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दहाड़ लगाई है। सलमान और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर जिंदा है' फिल्म ने रविवार को करीब 44.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
कमाई के मामले में सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को भी पछाड़ा दिया है। 'दंगल' ने रिलीज के तीसरे दिन 41.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जबकि तीन दिनों में ही टाइगर का आंकड़ा 110 करोड़ के पार पहुंच गया है।
इस फिल्म ने कुल मिलाकर 114 करोड़ की कमाई की है। अब उम्मीद है फिल्म हफ्ते भर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। फिल्म को क्रिसमस और नए साल की छुट्टी का फायदा भी जरूर मिलेगा।



Post A Comment: