April 2018

       बीजापुर @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में हुई मुठभेड़ के विरोध में माओवादियों ने भैरमगढ़ इलाके में सड़क खोद डाली है। नक्सलियों ने मौके पर बैनर लगाया है और पर्चे भी फेंके हैं, जिसमे एनकाउन्टर में मारे गए साथियों का बदला लेने के लिए जन आंदोलन तेज करने की बात लिखी गई है।


गढ़चिरोली मुठभेड़ के विरोध में माओवादियों ने खोद डाली सड़क, पर्चे फेंक कर एनकाउंटर को बताया नरसंहार !
       जानकारी के अनुसार भैरमगढ़-केशकुतुल मार्ग को नक्सलियों ने खोद कर आवागमन बाधित कर दिया है। घटना स्थल पर फेंके पर्चे में नक्सलियों ने गढ़चिरौली में हुए मुठभेड़ की निंदा करते हुए इसे सुरक्षा बलों द्वारा किया गया नरसंहार बताया है। बता दें कि पर्चे व बैनर में भैरमगढ़ एरिया कमेटी का उल्लेख है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का यह मामला है।

Read More :  गढ़चिरोली मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी... माओवादी प्रवक्ता ने प्रेस नोट में एनकाउंटर को हत्या करार दिया, विरोध में 4 मई को बंद का आह्वान !


गढ़चिरोली मुठभेड़ के विरोध में माओवादियों ने खोद डाली सड़क, पर्चे फेंक कर एनकाउंटर को बताया नरसंहार ! 2
       खास बात यह है कि इन पर्चों में माओवादियों ने गढ़चिरोली मुठभेड़ में 31 लाल लड़ाकों के मारे जाने की बात स्वीकारी है। साथ ही इस मुठभेड़ की मुखालफत की गई है। बता दें कि हाल ही में नक्सली प्रवक्ता जगन ने प्रेस नोट जारी कर इस एनकांउन्टर को लेकर सवाल खड़े किए थे। प्रेस नोट में मुठभेड़ को फर्जी बताते 4 मई को नक्सली बन्द का आह्वान भी किया गया है।

Read More :  रेलवे लाइन दोहरीकरण में लगी वाहनों को नक्सलियों ने बनाया निशाना... ट्रेक्टर समेत 5 वाहनों में की आगजनी, ठेकेदार के लोगों से की मारपीट

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर में सड़क निर्माण कार्य हमेशा से नक्सलियों के निशाने पर रहा है। गाहे-बगाहे माओवादी वाहनों में आगजनी कर अपनी बौखलाहट जाहिर करते रहे हैं। लेकिन काफी दिनों बाद नक्सलियों ने रेलवे को अपना निशाना बनाया है। लाल आतंक का शिकार इस बार रेलवे लाइन दोहरीकरण में लगी वाहनें हुई हैं। 

रेलवे लाइन दोहरीकरण में लगी वाहनों को नक्सलियों ने बनाया निशाना... ट्रेक्टर समेत 5 वाहनों में की आगजनी, ठेकेदार के लोगों से की मारपीट

      मामला दंतेवाड़ा जिले का है, जहां सोमवार को माओवादियों ने 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र के कुपेर में नक्सलियों ने 2 ट्रेक्टर, 2 बाइक और एक आजॉक्स मशीन में आगजनी की है। 

रेलवे लाइन दोहरीकरण में लगी वाहनों को नक्सलियों ने बनाया निशाना... ट्रेक्टर समेत 5 वाहनों में की आगजनी, ठेकेदार के लोगों से की मारपीट
       घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। इतना ही नहीं नक्सलियों द्वारा मौके पर मौजूद ठेकेदार के लोगों से जमकर मारपीट भी की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।  

Read More :  माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों में की आगजनी, इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को किया अगवा 


loading...

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल आॅपरेशन पर बीजापुर व दन्तेवाड़ा जिले से निकली ज्वाइंट पार्टी रविवार को आईईडी ब्लास्ट की चपेट में गई। बैलाडीला क्षेत्र में हुए बम विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

ज्वाइंट आॅपरेशन पर निकले सुरक्षा बलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़, आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का जवान घायल

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों का खूनी खेल : बेटियों के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, बीच–बचाव कर रही बेटी भी हुई हमले में घायल 

      जानकारी के मुताबिक बीते दो दिनों से पड़ोसी जिलों बीजापुर व दंतेवाड़ा की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान रविवार की शाम एनएमडीसी डिपोजिट-5 के पीछे स्थित पहाड़ियों व जंगल में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। काफी देर चली फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगलों की ओर भाग खड़े हुए।  

       मुठभेड़ खत्म होने के बाद आईईडी ब्लास्ट में 204 कोबरा बटालियन का जवान पीयूष कुमार घायल हो गया। घटना के बाद घायल जवान को बचेली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है। बताया गया है कि आईईडी ब्लास्ट में जवान के बाएं हाथ और सीने में चोटें लगी है। फिलहाल जवान ​की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

Read More :  माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों में की आगजनी, इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को किया अगवा 

      दंतेवाड़ा एएसपी नक्सल आॅपरेशन गोरखनाथ बघेल के मुताबिक विस्फोट की घटना में एक अन्य जवान को भी मामूली चोट लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एएसपी ने बताया कि बीते दो दिनों से बैलाडीला क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट आॅपरेशन चलाया जा रहा है। रविवार को हुई मुठभेड़ में नक्सली जवानों के सामने टिक नहीं सके और भागने को मजबूर हो गए।  

      बता दें कि इसी क्षेत्र के राजाबंगला इलाके में शनिवार को भी पुलिस-नक्सली एनकाउंटर हुआ था। यहां फोर्स ने नक्सली कैम्प घ्वस्त करने में सफलता हासिल की थी। वहीं पुलिस ने दावा किया था कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को गोली भी लगी है। बहरहाल, रविवार की घटना के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक आईईडी बरामद किए जाने की खबर है, जिसे मौके पर ही डीफ्यूज कर दिया गया। 

Read More :  गढ़चिरोली मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी... माओवादी प्रवक्ता ने प्रेस नोट में एनकाउंटर को हत्या करार दिया, विरोध में 4 मई को बंद का आह्वान !

loading...


        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। अप्रैल महीने में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते पखवाड़े भर के दौरान फोर्स ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली समेत छत्तीसगढ़ के आईपेंटा व चिंतागुफा इलाके में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 50 से अधिक माआवादियों को मार गिराया। पुलिस जहां इसे बड़ी कामयाबी मान रही है, वहीं नक्सलियों ने इन एनकाउंटर्स को फर्जी बताते हुए नक्सलियों की मौत को हत्या करार दिया है। 
गढ़चिरोली व आईपेंटा मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी... प्रेस नोट में एनकाउंटर को हत्या करार दिया, विरोध में 4 मई को बंद का आह्वान !
माओवादियों के तेलंगाना स्टेट कमेटी के प्रवक्ता जगन ने प्रेस नोट जारी कर इन मुठभेड़ों पर सवाल खड़े किए हैं। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों का खूनी खेल : बेटियों के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, बीच–बचाव कर रही बेटी भी हुई हमले में घायल  

     तेलगु भाषा में जारी प्रेस नोट में माओवादी लीडर ने कहा है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में माओवादियों व निर्दोष ग्रामीणों को पुलिस ने ज़हर देकर हत्या की और शवों को नदी में फेंक दिया गया। वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मरीमल्ला तथा चिंतागुफा इलाके में भी निहत्थे लोगों की हत्या कर पुलिस मुठभेड़ का नाम दे रही है। 

गढ़चिरोली व आईपेंटा मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी... प्रेस नोट में एनकाउंटर को हत्या करार दिया, विरोध में 4 मई को बंद का आह्वान !
🔼  नक्सलियों द्वारा जारी प्रेस नोट      

      प्रेस नोट में इस बात का भी उल्लेख है कि केंद्र सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'समाधान' योजना के तहत निर्दोष ग्रामीणों को सुरक्षाबलों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। माओवादियों ने इन कथित हत्याओं के विरोध स्वरूप आगामी 4 मई को अपने प्रभाव वाले राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तेलंगाना में बंद का आह्वान किया है। इधर, नक्सली बंद के मद्देनजर पुलिस द्वारा संबंधित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

Read More :  माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों में की आगजनी, इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को किया अगवा 


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बस्तर के बाद अब बलरामपुर जिले से नक्सली वारदात की खबर आ रही है। यहां शनिवार को माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इतना ही नहीं, नक्सलियों द्वारा 1 सब इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को भी अगवा किए जाने की खबर है। 

माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों में की आगजनी, इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को किया अगवा
        जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र की यह घटना है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सबाग और पुदांग के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इस कार्य को निशाना बनाते माओवादियों ने शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों द्वारा जलाई गई वाहनों में 3 हाइवा, 1 लोडर और एक वाइब्रेटर मशीन शामिल होने की बात सामने आ रही है। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों का खूनी खेल : बेटियों के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, बीच–बचाव कर रही बेटी भी हुई हमले में घायल  

      खबर यह भी है कि नक्सलियों ने वाहनों में आगजनी के बाद मौके पर मौजूद कंस्ट्रक्शन कंपनी के 2 कर्मचारी और 1 सब इंजीनियर का अपहरण कर लिया है। इस घटना ने इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। दरअसल, जिस स्थान पर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, उससे कुछ ही दूरी पर सबाग में सीआरपीएफ का कैंप स्थापित है।  

       इसके बावजूद नक्सली मौके पर आ धमके और दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए। इधर, इस वारदात में क्षेत्र में सक्रिय नक्सली वीरसाय का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। 

यह भी पढ़िए :  चिंतागुफा–बुर्कापाल इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय चीन दौरे के बाद स्वदेश लौट आए हैं। इस दौरे में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 6 मुलाकातें हुईं और दोनों नेताओं ने एक बार लंच और एक बार डिनर साथ में किया। इस दौरान जिनपिंग के साथ मोदी की एक अलग केमिस्ट्री दिखाई दी। 

पीएम मोदी को दिए लंच में खास रहा तिरंगे केे कलर का मेन्यू कार्ड, राष्ट्रपति जिनपिंग ने खुद रखा हर छोटी बात का ख्याल ǃ
       शनिवार को जिनपिंग ने मोदी के लिए प्राइवेट लंच रखा था। इसका मेन्यू कार्ड खास तौर पर तिरंगे की तर्ज पर बना था। कार्ड में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की भी तस्वीर थी। कहा जा रहा है कि मोदी के इस दौरे के दौरान खुद जिनपिंग ने हर छोटी-छोटी चीज का ख्याल रखा। लंच के मेनू कार्ड को भी उनकी इसी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Read More :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जांगला दौरे की यह तस्वीर बटोर रही सुर्खियां, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल... जानिए क्या है वजह

       पीएम मोदी के दौरे के आखिरी दिन शनिवार को शी जिनपिंग ने दिल्ली लौटने से पहले खास लंच रखा। इस दौरान जिनपिंग ने छोटी-छोटी बातों का ध्यान दिया। खबरों के मुताबिक लंच के दौरान एक खास डिजाइन का मेन्यू कार्ड बनाया गया था। इसमें ऊपर की ओर केसरिया रंग,  बीच में सफेद और नीचे हरा रंग था। वहीं कार्ड के बीच में भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर का चित्र भी बना था। नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग ने ईस्ट लेक पर चाय पर भी चर्चा की। 

पीएम मोदी को दिए लंच में खास रहा तिरंगे केे कलर का मेन्यू कार्ड, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने खुद रखा हर छोटी बात का ख्याल ǃ 2

प्रोटोकॉल तोड़कर मोदी से मिले थे जिनपिंग :   चीन दौरे में पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 6 बार मुलाकातें हुई। पहली मुलाकात हुबई म्यूजियम में हुई, जहां जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर पहली बार किसी देश के नेता से मुलाकात की। यात्रा के दूसरे दिन दोनों नेताओं ने नाव पर सैर की। दोनों नेताओं के बीच सीमा पर शांति, अफगानिस्तान में मिलकर काम करने, व्यापार और आपसी रिश्ते मजबूत करने, विशेष प्रतिनिधि नियुक्त करने और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर सहमति बनी।
            मोदी के इस चीनी दौरे और राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकातों को भारत-चीन के रिश्तों में नए दौर का आगाज माना जा रहा है। क्योंकि इन दो दिनों के मुलाकात के दौरान दोनों नेता बेहद सहज नजर आए। खास बात यह रही कि शी जिनपिंग खुद मोदी के स्वागत में जुटे हुए थे। खबरों की मानें तो पीएम मोदी के इस दौरे से जुड़ी हर तैयारियों पर चीनी राष्ट्रपति की खास नजर भी थी। 

यह भी पढ़िए :  पी सुंदरराज रायपुर से संभालेंगे नक्सल ऑपरेशन की कमान, रतनलाल डांगी होंगे दंतेवाड़ा के नए डीआईजी… सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर


loading...

      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए शनिवार को 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के मुताबिक दक्षिण बस्तर के डीआईजी पी सुंदरराज को पीएचक्यू रायुपर में डीआईजी नक्सल आपरेशन बनाया गया है। 

पी सुंदरराज रायपुर से संभालेंगे नक्सल ऑपरेशन की कमान, रतनलाल डांगी होंगे दंतेवाड़ा के नए डीआईजी… सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर
जबकि कांकेर डीआईजी रतनलाल डांगी को दंतेवाड़ा रेंज की कमान सौंपी गई है। वहीं सूरजपूर एसपी की तीन महीने के भीतर की सरकार ने छुट्टी करते हुए 12वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया है।
IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट इस प्रकार है…
1. दंतेवाड़ा के डीआईजी पी. सुंदरराज को अब पीएचक्यू में डीआईजी नक्सल आपरेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

2. कांकेर के डीआईजी रतनलाल डांगी को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का डीआईजी बनाया गया है। 

3. कांकेर के नए डीआईजी के रूप में एसटीएफ के डीआईजी टीआर पैकरा अब कमान संभालेंगे। 
4. पीएचक्यू में बतौर एआईजी तकनीकी सेवाएं एवं यातायात कार्यरत जितेंद्र सिंह मीणा को वर्तमान कार्य के अलावा राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी का प्रभार सौंपा गया है। 

5. एआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल अब अब एसपी सूरजपुर होंगे।

6. सूरजपुर के एसपी दुखूराम आचरा को रामानुजगंज स्थित 12वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।

7. 12वीं बटालियन रामनुंजगंज के कमांडेंट गोवर्धनराम ठाकुर को 4थी बटालियन माना के कमांडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

यह भी पढ़िए :  चिंतागुफा–बुर्कापाल इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद

loading...

     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में जारी मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों को मिल रही सफलता के बीच खबर दंतेवाड़ा जिले से है। यहां नक्सलियों ने खूनी खेल खेलते हुए एक ग्रामीण को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। माओवादियों के इस करतूत को मृतक की बेटियों के सामने अंजाम दिया है। इस हमले में बीच–बचाव करने पहुंची बेटी भी घायल हो गई। 

नक्सलियों का खूनी खेल : बेटियों के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, बीच–बचाव कर रही बेटी भी हुई हमले में घायल

यह भी पढ़िए :  बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ 'खबर बस्तर डाॅट काॅम' पर...

      घटना भांसी थाना क्षेत्र के मोलसनार गांव की है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली मोलसनार गांव पहुंचे और ग्रामीण कुम्मा भास्कर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इस हमले में कुम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। खबर है कि पिता को बचाने आई बेटी पर भी नक्सलियों ने हमला किया। जिसमें मृतक कुम्मा की बेटी सुनीता भास्कर घायल हो गई है।

        पुलिस के मुताबिक ग्रामीण के शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके है। भैरमगढ़ एरिया कमिटी द्वारा फेंके गए पर्चे में जल, जंगल, जमीन और एससी/एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध किया है। हालांकि इन पर्चों में ग्रामीण की हत्या के कारणों का उल्लेख नहीं है। वारदात के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़िए :  चिंतागुफा–बुर्कापाल इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद

loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल मोर्चे पर दक्षिण बस्तर में लगातार दूसरे दिन सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार की सुबह सुकमा व बीजापुर जिले की सरहद पर पुलिस–नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें एसटीएफ और डीआरजी की ज्वाइंट पार्टी ने 2 माओवादियों को मार गिराया। मौके से बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

     
चिंतागुफा इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद





          सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि करते खबर बस्तर को बताया कि आज तड़के चिंतागुफा इलाके में सर्चिंग पर निकली संयुक्त पार्टी की नक्सलियों से दो से तीन बार मुठभेड़ हुई। इसमें 2 माओवादियों की बाडी रिकवर कर ली गई है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला व एक पुरूष नक्सली शामिल है। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से 10–11 कंट्री मेड वेपन्स भी बरामद किए गए हैं।    


      एसपी के मुताबिक अभी भी फोर्स चिंतागुफा क्षेत्र में नक्सलियों को खदेड़ने में लगी है। जिस तरह की सूचना मिल रही है उसके अनुसार इस मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। फोर्स के वापस लौटने के बाद पूरी स्थिति का खुलासा हो सकेगा। अच्छी बात यह है कि एनकाउंटर में सुरक्षा बलों के हताहत होने की खबर नहीं है।


    बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को सुकमा के पड़ोसी जिले बीजापुर में तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने जिला बल व डीआरजी के साथ मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन में 8 माओवादियों को ढेर कर दिया था। एनकाउंटर स्थल से सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद करने में काममयाबी हासिल की थी।   

यह भी पढ़िए :  बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ 'खबर बस्तर डाॅट काॅम' पर...


loading...

     बीजापुर @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। ग्रेहाउंड ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के DRG व जिला बल के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में की। 


बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...
     फोर्स ने मौके से माओवादियों के शव और हथियार बरामद किए हैं। वहीं इस मुठभेड में सुरक्षा बलों के 4 जवान घायल हो गए, जिन्हें हेलीकाॅप्टर से रेफर किया गया है। 


बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  2
      बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, सबसे पहले देखिये सिर्फ 'खबर बस्तर डॉट कॉम' पर..... 

     
एक्सक्लूसिव 3

यह भी पढ़िए :  तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर की बड़ी कार्रवाई... मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, माओवादियों के शव और हथियार बरामद

       बता दें कि सुरक्षा बलों को यह कामयाबी ज्वाइंट आॅपरेशन के दौरान मिली। तेलंगाना के ग्रेहाउंड, के साथ छत्तीसगढ़ की डीआरजी व जिला बल की संयुक्त पार्टी ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गाॅरतलब है कि इसी महीने छत्तीसगढ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में वहां की सी 60 फोर्स ने मुठभेड़ में 37 नक्सलियों को मार गिराया था।   
बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  7

       जानकारी के मुताबिक ग्रेहाउंड के जवान शुुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बार्डर को पार कर करीब 15 किमी अंदर तक घुस आए थे। बीजापुर जिले के आइपेंटा इलाके में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी 8 नक्सलियों की बॉडी रिकवर कर ली गई है। 


बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  4

यह भी पढ़िए :  सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट... पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप, हत्या कर शव सड़क पर फेंका
बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  5

       फोर्स ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। एनकाउंटर स्थल से जवानों ने मारे गए नक्सलियों के पास से एक, एक 303 बोर की बंदूक, एक रिवॉल्वर, चार SBBL , 6 रॉकेट लांचर, 3 ग्रेनेड और नक्सली वर्दी समेत अन्य सामग्री बरामद की है। मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष और 6 महिला माओवादी शामिल हैं।   

      बता दें कि हाल के महीनों में तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स की यह दूसरी कार्रवाई है, जिसमें छत्तीसगढ़ की सरहद पर घुसकर जवानों ने नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। इसी साल 2 मार्च को भी ग्रेहाउंड के जवानों में बीजापुर जिले के कांकेर पुजारी इलाके में हुई मुठभेड़ में 10 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया था।   


बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  9


Read More :  माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो फोर्स... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम


loading...

     बीजापुर @ खबर बस्तर। महाराष्ट के बाद अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। फोर्स ने मौके से माओवादियों के शव और हथियार बरामद किए हैं। वहीं इस मुठभेड में सुरक्षा बलों के 3 जवान घायल हो गए, जिन्हें हेलीकाॅप्टर से रेफर किया गया है।

तेलंगाना के ग्रेहाउण्ड्स फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर की बड़ी कार्रवाई... मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, शव और हथियार बरामद
      जानकारी के मुताबिक ग्रेहाउंड के जवान शुुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बार्डर को पार कर करीब 15 किमी अंदर तक घुस आए थे। बीजापुर जिले के आइपेंटा इलाके में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान सभी 8 नक्सलियों की बॉडी रिकवर कर ली गई है।  

यह भी पढ़िए :  सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट... पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप, हत्या कर शव सड़क पर फेंका

        बता दें कि सुरक्षा बलों को यह कामयाबी ज्वाइंट आॅपरेशन के दौरान मिली। तेलंगाना के ग्रेहाउंड, के साथ छत्तीसगढ़ की डीआरजी व जिला बल की संयुक्त पार्टी ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गाॅरतलब है कि इसी महीने छत्तीसगढ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में वहां की सी 60 फोर्स ने मुठभेड़ में 37 नक्सलियों को मार गिराया था।
    
तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर की बड़ी कार्रवाई... मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, माओवादियों के शव और हथियार बरामद 6
       फोर्स ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। एनकाउंटर स्थल से जवानों ने मारे गए नक्सलियों के पास से एक, एक 303 बोर की बंदूक, एक रिवॉल्वर, चार SBBL , 6 रॉकेट लांचर, 3 ग्रेनेड और नक्सली वर्दी समेत अन्य सामग्री बरामद की है। मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष और 6 महिला माओवादी शामिल हैं।    

      बता दें कि हाल के महीनों में तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स की यह दूसरी कार्रवाई है, जिसमें छत्तीसगढ़ की सरहद पर घुसकर जवानों ने नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। इसी साल 2 मार्च को भी ग्रेहाउंड के जवानों में बीजापुर जिले के कांकेर पुजारी इलाके में हुई मुठभेड़ में 10 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया था।   

Read More :  माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो फोर्स... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री व छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी की लोकप्रियता सूबे में किसी से कम नहीं है। वे जहां भी जाते हैं अपने अंदाज और राजनीतिक सूझबूझ से लोगों को मुरीद बना लेते हैं। यही वजह है कि ब्यूरोक्रेसी से अपने करियर की शुरूआत करने वाले जोगी सियासत की लंबी पारी खेलने के बाद आज भी बेहद सक्रिय हैं और लोकप्रिय भी।

...जब अपने नन्हे फैन से मिलकर गदगद हुए अजीत जोगी... दिया आॅटोग्राफ, बच्चे ने कहा- जोगी अंकल ही बनेंगे छत्तीसगढ़ के अगले सीएम
       उनकी इसी सक्रियता और जुझारूपन के कायल कई लोग हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को राजधानी के सागौन बंगले में उस वक्त नजर आया, जब बस्तर से एक नन्हा फैन उनसे मिलने पहुंचा। बीजापुर जिले के मद्देड़ निवासी 8 वर्षीय बालक वंश जब अपने हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए जोगी से मिलने पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोग देखते ही रह गए।

Read More :  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार होने के बाद कोर्ट में रोया आसाराम... कहा- जज साब ! बूढ़ा हो गया हूं, कुछ रहम करो...
दरअसल, वंश ने टीवी न्यूज और अखबारों में जोगी को देखकर उनसे मिलने की जिद पकड़ रखी थी। बेटे की इस जिद पर कपड़ा व्यवसायी हेमंत तिवारी ने उसे परीक्षा में अच्छे नंबर लाने पर जोगी से मिलवाने का वादा किया था। इसके बाद पिता पुत्र अजीत जोगी से मिलने बुधवार को रायपुर पहुंचे।   
यह भी पढ़िए :   खुशखबरी : छत्तीसगढ़ को मिली 3 नई ट्रेनों की सौगात, किंरदुल-विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन होगी नियमित, किराया भी होगा कम

        अपने नन्हे फैन की इस जिद के बारे में जानकार जोगी ने बच्चे से बेहद आत्मीयता से मुलाकात की और ऑटोग्राफ भी दिया। जोगी ने चिरपरिचित मुस्कान बिखेरते हुए अपने इस नन्हे समर्थक से पूछा कि तुम मुझे कैसे जानते हो। इस पर वंश ने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दिया कि आप हमारे प्रदेश के पहले सीएम थे और इस बार फिर से आप ही सीएम बनेंगे। 

यह भी पढ़िए :  बस्तर में बड़ा दांव खेल सकते हैं जोगी..! बोले- कई IAS और IPS संपर्क में, चुनावी मैदान में उतरने भी तैयार !


loading...

      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ को बुधवार को 3 नई ट्रेनों के सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच आज नई दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार, सुद्ढ़ीकरण और यात्री सुविधाओं की दृष्टि से अनेक निर्णय लिये गए। बैठक में छत्तीसगढ़ को तीन नई ट्रेन देने का भी निर्णय लिया गया। 

खुशखबरी : छत्तीसगढ़ को मिली 3 नई ट्रेनों की सौगात, किंरदुल-विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन होगी नियमित, किराया भी होगा कम
       ये नई ट्रेन होंगी-रायपुर से फिरोजपुर छत्तीसगढ़ अंत्योदय एक्सप्रेस, कोलकाता-बिलासपुर-पुणे हमसफर एक्सप्रेस और जबलपुर-बिलासपुर-कोलकाता हमसफर एक्सप्रेस। इनमें से रायपुर-फिरोजपुर ट्रेन का नाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सुझाव पर छत्तीसगढ़ अंत्योदय एक्सप्रेस रखा गया है। मुख्यमंत्री ने यह ट्रेन एक मई को मजदूर दिवस पर के अवसर पर प्रारंभ करने का सुझाव दिया है।

खुशखबरी : छत्तीसगढ़ को मिली 3 नई ट्रेनों की सौगात, किंरदुल-विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन होगी नियमित, किराया भी होगा कम 2
       रेल भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किंरदुल-विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन को नियमित करने और उसका किराया कम करने की मांग की। जिस पर केन्द्रीय रेल मंत्री ने बताया कि जुलाई माह से यह ट्रेन नियमित हो जायेगी और इसका किराया भी कम हो जायेगा।  

Read More :  5 मैचों में हार के बाद 'गौतम' का 'गंभीर' फैसला : दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ी, 23 साल के श्रेयस अय्यर को मिली टीम की कमान ! 

       सीएम के आग्रह पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन उन्नयन के लिए स्वीकृत 11 करोड़ को बढ़ाकर 26 करोड़ करने ऐलान किया। वहीं दुर्ग-रायपुर पैंसेजर ट्रेन को नया रायपुर मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने पर भी सहमति बनी।  

       बैठक में रेल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रावघाट-जगदलपुर रेल लाईन का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) भी स्वीकृत हो गया है। बैठक में सीएम के सचिव सुबोध कुमार सिंह और रेल्वे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़िए :  वन मंत्री महेश गागड़ा ने पेश की नज़ीर, सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीणों को पहुंचाया अस्पताल


loading...

       बीजापुर @ खबर बस्तर। क्षमता से अधिक सवारियों से भरी एक पिक अप वाहन बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भैरमगढ़ थाने के समीप पलट गई। इसमें सवार होकर बिरियाभूमि पंचायत से ग्रामीण बीजापुर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जनभर से अधिक लोगों को चोटें आई है। 

ग्रामीणों से भरी पिक अप पलटी : एक महिला की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल,  वन मंत्री गागड़ा ने घायलों को पहुंचाया हाॅस्पिटल
हादसे की जानकारी मिलते ही वन मंत्री महेश गागड़ा ने मौके पर पहुंच घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को तेन्दूपत्ता तोड़ाई की दर बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एक दिनी धरने का आयोजन किया था। इस धरने में शामिल होने जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंचे। 

ग्रामीणों से भरी पिक अप पलटी : एक महिला की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल,  वन मंत्री गागड़ा ने घायलों को पहुंचाया हाॅस्पिटल 2

Read More :  5 मैचों में हार के बाद 'गौतम' का 'गंभीर' फैसला : दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ी, 23 साल के श्रेयस अय्यर को मिली टीम की कमान ! 

       भैरमगढ़ ब्लाॅक के बिरियाभूमि पंचायत से भी सरपंच ने एक पिक अप हायर की। इसमें करीब 35 लोग सवार थे। वे इस वाहन से पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला मुख्यालय के लिए निकले थे। भैरमगढ़ थाने के सामने पिक अप बेकाबू होकर पलट गई। इसमें सवार बिरियाभूमि की एक महिला मंगली पति मुड़ू की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए।

       वन मंत्री महेश गागड़ा को जैसे ही हादसे की खबर मिली वे मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल करवाया। हाॅस्पिटल में वन मंत्री ने घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने मृतिका के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलगढ़ के बच्चों ने लहराया परचम : नेशनल साईंस ओलंपियाड में 5 स्वर्ण और 5 रजत सहित जीते कुल 16 पदक   



loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बुधवार को टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। गंभीर की जगह 23 साल के श्रेयस अय्यर को दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनाया गया है। 

5 मैचों में हार के बाद 'गौतम' का 'गंभीर' फैसला : दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ी, 23 साल के श्रेयस अय्यर को मिली कमान !

Read More :  माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो फोर्स... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम

       बता दें कि आईपीएल-11 में दिल्ली की टीम ने अब तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है।  अब तक खेले गए 6 मैचों में टीम को महज 1 मैच में ही जीत मिली है। जबकि 5 मैच गंवा कर वह 2 अंक के साथ सबसे नीचे आठवें पायदान पर है।

       गौरतलब है कि गौतम गंभीर आईपीएल के शुरुआती तीन संस्करणों में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद 2011 में उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान की जिम्मेदारी संभाली। उनकी कप्तानी में टीम चैम्पियन भी बनी। इसके बाद गंभीर ने इसी साल दिल्ली टीम में वापसी की थी। 

यह भी पढ़िए :  नक्सलगढ़ के बच्चों ने लहराया परचम : नेशनल साईंस ओलंपियाड में 5 स्वर्ण और 5 रजत सहित जीते कुल 16 पदक   

     कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते गंभीर ने कहा, 'ये मेरा निजी फैसला है। मैं टीम को अपना बेहतर योगदान नहीं दे पाया। इस नाते मुझे जिम्मेदारी लेनी होगी। मुझे लगता है कि इसके लिए ये सही वक्त है। मैं दबाव नहीं झेल पा रहा था। जब आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो एक कप्तान के तौर पर आपको जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।'

      बकौल गंभीर, 'किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों कोटला में मिली हार के बाद ही मैंने कप्तानी छोड़ने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। मैं खुद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा हूं। गंभीर ने स्पष्ट किया कि उनके ऊपर कप्तानी छोड़ने का कोई दबाव नहीं था। यह मेरा निजी फैसला था।

Read More :  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार होने के बाद कोर्ट में रोया आसाराम... कहा- जज साब ! बूढ़ा हो गया हूं, कुछ रहम करो...


loading...

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। साईंस ओलंपियाड फाडंडेशन गुड़गांव के तत्वावधान में आयोजित नेशनल साईंस ओलंपियाड 2018 में आस्था विद्या मंदिर जावंगा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। ओलंपियाड में बच्चों ने 5 स्वर्ण एवं 5 रजत सहित कुल 16 पदक हासिल किया। 

नक्सलगढ़ के बच्चों ने 'नेशनल साईंस ओलंपियाड' में लहराया परचम, 5 स्वर्ण और 5 रजत सहित जीते कुल 16 पदक
        आस्था विद्या मंदिर के शिक्षक एवं भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के सदस्य अमुजरी विश्वनाथ ने इस बारे में बताया कि जिले के एजुकेशन सिटी जावंगा में सीबीएसई मान्यता प्राप्त आस्था विद्या मंदिर के कक्षा 5वीं से 9वीं तक अध्ययनरत कुल 50 बच्चों ने नेशनल साईंस ओलंपियाड में हिस्सा लिया था।  

      इसका परिणाम बीते दिन साईंस ओलंपियाड फाउण्डेशन द्वारा घोषित किया गया। जिसमें आस्था विद्या मंदिर के बच्चों ने एक विशिष्ट गौरव पदक, 5 स्वर्ण, 5 रजत तथा 5 कांस्य सहित कुल 16 पदक हासिल कर संस्था के साथ ही जिले का नाम गौरवान्वित किया है। 

Read More :  माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो फोर्स... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम

       शिक्षक अमुजरी विश्वनाथ ने बताया कि आस्था विद्या मंदिर साईंस ओलंपियाड फाउण्डेशन के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में हुए तकनीकी अनुसंधान और नवाचार के विषयों पर केन्द्रीत पाठयक्रम के साथ ही अन्य विषयों पर बच्चों को शिक्षा देने सकारात्मक पहल कर रही है।  

       आस्था विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संतोष प्रधान बताते हैं कि विज्ञान के मूल सिद्धान्त को समझ के नवाचारों और अविष्कारों के लिए नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा अटल टिंकरिंग साईंस लैब की स्थापना संस्था में किया जा रहा है। आस्था विद्या मंदिर में विज्ञान की पढ़ाई को सतत् बढ़ावा दिया जा रहा है। यही कारण है कि नेशनल साईंस ओलंपियाड में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

Read More :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जांगला दौरे की यह तस्वीर बटोर रही सुर्खियां, सोशल मीडिया पर खूब हो रही वायरल... जानिए क्या है वजह


loading...

       बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में माओवादियों का खूनी खेल जारी है। नक्सलियों ने कुटरू से दस किमी दूर दरबा पंचायत के सरपंच सोमारूराम माड़वी (28) की मंगलवार की रात करीब दस बजे उसके घर के सामने कुल्हाड़ी और डण्डे से मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने उस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते वारदात को अंजाम दिया है। 

नक्सलियों का खूनी खेल : मुखबिरी के शक में सरपंच की धारदार हथियार से वार कर हत्या की, कुटरू क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम

Read More :  माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो फोर्स... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम

       पुलिस के मुताबिक कुटरू-माटवाड़ा मार्ग पर बसे दरबा गांव में करीब पचास माओवादी सरपंच सोमारू के घर आ धमके। वे उसे सड़क पर लेकर आए और डण्डे से बेदम पिटाई की। नक्सलियों ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। सरपंच का शव बुधवार की सुबह  कुटरू लाया। यहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।  

        बता दें कि दंतेवाड़ा के कुआकोण्डा क्षेत्र में भी नक्सलियों ने इसी तर्ज पर वारदात को अंजाम देते हुए सड़क निर्माण में लगे मुंशी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना भी मंगलवार की रात की है। हत्या के बाद मृतक के शव को नक्सलियों ने सड़क पर फेंक दिया। शव के पास माओवादियों ने पर्चे भी छोड़े हैं, जिसमें मुखबिरी के आरोप में हत्या किए जाने का उल्लेख किया गया है। 

यह भी पढ़िए :  सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट... पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप, हत्या कर शव सड़क पर फेंका


loading...