दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। माओवादियों के खिलाफ चल रहे नक्सल आॅपरेशंस में दंतेवाड़ा पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। बुधवार की शाम बेंगपाल व हिरोली के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक वर्दीधारी माओवादी को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली के पास से 315 बोर बंदूक, पिट्ठू बैग व वायर आदि बरामद किया गया है। 
       
हिरोली के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने वर्दीधारी जनमिलिशिया कमांडर को मार गिराया... हथियार भी बरामद
         पुलिस द्वारा मृत माओवादी की शिनाख्त जनमिलिशिया कमांडर के रूप में की गई है, जिस पर 1 लाख का इनाम भी घोषित था। एएसपी जीएन बघेल ने बताया कि सर्चिंग पर निकली डीआरजी व एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी पर हिरोली दोक्कापारा के जंगल में नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों ने भी माओवादियों का डटकर मुकाबला किया।



        बुधवार की शाम करीब 5 बजे हुई यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। जिसमें फोर्स ने एक लाख रूपए के इनामी माओवादी जनमिलिशिया कमांडर को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक मारा गया नक्सली हुंगा पिता चक्कर बेंगपाल का निवासी है। मौके पर मिले खून के निशान के आधार पर मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने का दावा भी पुलिस कर रही है।

Read More : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां..! 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: