दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने नक्सल आॅपरेशंस में माओवादी कैम्प ध्वस्त कर भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। ककाड़ी, नहाड़ी, हिड़मा क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग पर निकली डीआरजी एवं एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी ने उक्त कार्रवाई की।
सुरक्षा बलों ने माओवादी कैम्प से पेट्रोल, केरोसीन, दवाईयां, पिट्ठू, वायर, नक्सली साहित्य व दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक फोर्स को देखकर मौके पर मौजूद नक्सली उक्त सामान छोड़कर जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए।
Read More : भोपालपटनम क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : बफर जोन से 40 लाख रुपए की अवैध सागौन लकड़ी जब्त, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इधर, एक अन्य घटनाक्रम में अमदाई LOS सदस्य ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली का नाम सोनूराम उर्फ प्रकाश है, बारसूर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल के मुताबिक वह लम्बे समय से अमदाई एलओएस का सदस्य था। इस नक्सली के ऊपर पुलिस ने 1 लाख रूपये का ईनाम घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली पिछले 8 वर्षों से लगातार नक्सली संगठन के लिए काम करता आ रहा था। इस पर पुलिस पार्टी पर हमला करने सहित कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। सोनूराम ने बताया कि वह माओवादियों की खोखली विचारधारा, भेदभावपूर्ण व्यवहार एवं प्रताड़ना से तंग आकर तथा छत्तीसगढ़ के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।
Read More : चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !
Read More : चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !
loading...