रायपुर @ खबर बस्तर। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता गणपति के नाम से फोन करने वाले युवक को छत्तीसगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। आंध्रप्रदेश पुलिस की मदद से आरोपी को विजयवाड़ा से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
Read More : पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा !
डीआईजी पी सुंदरराज ने खबर बस्तर डॉट कॉम को बताया कि आरोपी युवक वीरू राजू को आंध्रप्रदेश पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आंधप्रदेश के विजयवाड़ा का निवासी बताया जा रहा है। उसने पूछताछ में भूपेश बघेल को फोन करने की बात कबूल कर ली है।
Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
बता दें कि हाल ही में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को एक अंजान नंबर से कॉल आया था। जिसमें कॉलर ने अपने आप को नक्सली नेता गणपति बताते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी। घटना सामने आने के बाद छग की राजनीति भी हड़कंप मच गया था। इसी बीच बघेल ने इस मामले की सूचना पुलिस में देते हुए सरकार पर खुद को ट्रेस कर फंसाने का आरोप भी लगाया था।

Read More : राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए
इधर, मामले की गंभीरता के लिहाज से पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आरोपी को जल्द ही ट्रेस कर लिया। बहरहाल, आरोपी शख्स ने पीसीसी चीफ बघेल को फोन क्यों किया...? इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी...? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस की पड़ताल खत्म होने के बाद ही मिल सकेगा।
यह भी पढ़िए : गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत

loading...