सुकमा @ खबर बस्तर। आदिवासी बहुल व नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की बेटी ने ऐसी नजीर पेश की है जिसकी आज प्रदेश भर में तारीफ हो रही है। हम बात कर रहे हैं धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र छिन्दगढ़ के ग्राम बारसेरास निवासी गीता बृज की, जिनका छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) के विधी विधाई कार्य विभाग अन्तर्गत आयोजित सिविल जज भर्ती परीक्षा के मेरिट में 36वां स्थान पर चयन हुआ है। गीता बृज का सिविल जज बनना बस्तर संभाग के युवाओं के लिए नई एक आदर्श स्थापित करता है तथा सुकमा के लिए यह बेहद गौरव का क्षण है।
गीता बताती हैं कि बचपन से ही वे काले कोर्ट पहने हुए इंसान को देखकर या टीवी पर काले कोर्ट वालों को देखकर आकर्षित हो जाती थी। जैसे जैसे समझ आया काला कोर्ट न्याय पर बैठे हुए लोग पहनते हैं तब से एक सपना था गीता बृज का की हो भी काला कोर्ट पहनकर जज बनेें और न्याय करें। इसी तरह लगातार वे सिविल जज के लिए वर्ष 2014 से प्रयासरत थी।
उल्लेखनीय है कि गीता बृज के पिता मनमोहन बृज छिन्दगढ़ में शिक्षक हैं। गीता बृज स्वयं वर्ष 2006 से सहायक शिक्षक पंचायत के रूप में प्राथमिक शाला पटेल पारा छुर्रागठ्ठा में शिक्षा की अलख जगाने में लगी हुई थी। गीता इससे पूर्व सिविल जज परीक्षा के लिए दो बार साक्षात्तकार दे चुकी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इस बार सिविल जज परीक्षा के कुल 40 पदों के लिए साक्षात्कार हेतु 131 परीक्षार्थियों ने पात्रता हासिल किया था, जिसमें से एक गीता बृज भी थी जिनका चयन सिविल जज में हुआ है।


Post A Comment: