नवरात्रि के पहले दिन हुई ऐसी अनहोनी की सब रह गए सन्न
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन आज दंतेश्वरी मंदिर में ऐसी अनहोनी घटित हो गई, जिससे सभी लोग सकते में हैं। शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी हरिहर नाथ जिया का आज सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। वे सुबह मंदिर परिसर में ज्योतिकलश स्थापना की तैयारियों में लगे थे, तभी अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद आसपास मौजूद सेवादारों व परिजनों ने मिलकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां आधे घंटे में ही उन्होेने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद मंदिर परिसर के अलावा शहर भर में शोक की लहर दौड़ गई। दंतेश्वरी मंदिर से लगे उनके निवास में भी लोगों की भीड़ लग गई। दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री प्रवास के चलते उनके अंतिम संस्कार में विलंब हुआ। आज शाम गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण व सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Post A Comment: