बीजापुर @ खबर बस्तर। बस्तर जोन के आईजी विवेकानन्द सिन्हा ने आज जिले के सरहद पर पहुँच कर नक्सलियों के खात्मे की रणनीति बनाई। भोपालपटनम से लगे महाराष्ट्र के पातागुडम गांव में उन्होंने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के अफसरों की बैठक लेकर नक्सलियों के विरुद्ध ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं।
वार्षिक निरीक्षण पर बीजापुर पहुंचे आईजी विवेकानन्द सिन्हा यहाँ से सीधे भोपालपटनम के लिए निकल गए। उनके साथ बीजापुर एसपी केएल ध्रुव, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक सिंह व भोपालपट्नम तहसीलदार बघेल समेत अन्य अफसर मौजूद थे। भोपालपटनम के तिमेड़ से आईजी इंद्रावती नदी को डोंगी से पार कर महाराष्ट्र के पातागुड़ाम में पहुंचे। यहां उन्होंने महाराष्ट्र व सीजी पुलिस के अधिकारियों की बैठक लेकर इलाके में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सली खात्मे की रणनीति बनाई।
आईजी ने दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ काम करने को कहा तथा ऑपरेशन चलाने के टिप्स भी दिए। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक विवेकानन्द सिन्हा ने पातागुडम कैम्प के आसपास गाँव के बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृति से अभिभूत होकर उन्हें नगद पुरस्कार दिया। यहा उन्होंने निर्माणाधीन तिमेड पुल का जायजा भी लिया।




Post A Comment: