न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। आज सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो को जिसने भी देखा है सभी लोग हैरान हैं। वीडियो राजनांदगांव के किसान सम्मेलन का होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को दिये गए लंच पैकेट में प्लास्टिक का चावल मिलने की बात कही जा रही है।
बता दें कि ये वीडियो खुद महिला पुलिसकर्मी ने ही तैयार कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इस वीडियो की सत्यता को 'खबर बस्तर डॉट कॉम' प्रमाणित नहीं करता पर जिस तरह से ये वीडियो वायरल किया जा रहा है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक चावल की सप्लाई को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।
वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी ने लंच पैकेट के चावल को गेंद की तरह उछालकर दावा किया है कि ये चावल प्लास्टिक का है। हालांकि उन्होने इस वीडियो को बनाने के पीछे इस गड़बड़ी को सबके सामने लाने की बात कहते हुए लोगों को सतर्क रहने व इसे वायरल करने की अपील की है।

Post A Comment: