दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं और इसी बीच नक्सलियों ने दक्षिण बस्तर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपने मंसूबे ज़ाहिर कर दिए हैं।
Read More : बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी
माओवादियों ने केके रेललाइन के भांसी-बचेली सेक्शन में रेलवे ट्रेक पर पेड़ गिराकर आवागमन बाधित कर दिया।
इसके अलावा नक्सलियों ने 100 मीटर पटरी भी उखाड़ दी। मौके पर पर्चे भी फेके गए हैं।
माओवादियों द्वारा रेलवे ट्रेक पर पेड़ काटकर गिरा दिए जाने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। नक्सलियों ने इस वारदात को पोल नंबर 433/18 के बीच अंजाम दिया है।
यह भी पढ़िए : LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात जब नक्सली पेड़ काट रहे थे इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन विशाखापट्टनम से किरंदुल जा रही थी।
ड्राइवर ने ट्रैक पर नक्सली बैनर-पोस्टर देखकर समझदारी दिखाई और खुद ही ट्रेन को रोक दिया। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया।
Read More : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद
समाचार लिखे जाने तक रेलवे के कर्मचारी नक्सली वारदात में क्षतिग्रस्त ओएचई लाइन को बहाल करने में जुटे हैं। इस घटना के बाद रात से ही रेललाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है।
loading...








Post A Comment: