Articles by "लाल आतंक"
Showing posts with label लाल आतंक. Show all posts

     दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं और इसी बीच नक्सलियों ने दक्षिण बस्तर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपने मंसूबे ज़ाहिर कर दिए हैं। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें

Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी 

     माओवादियों ने केके रेललाइन के भांसी-बचेली सेक्शन में रेलवे ट्रेक  पर पेड़ गिराकर आवागमन बाधित कर दिया। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें
       इसके अलावा नक्सलियों ने 100 मीटर पटरी भी उखाड़ दी। मौके पर पर्चे भी फेके गए हैं। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें
     माओवादियों द्वारा रेलवे ट्रेक पर पेड़ काटकर गिरा दिए जाने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। नक्स​लियों ने इस वारदात को पोल नंबर 433/18 के बीच अंजाम दिया है। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें

यह भी पढ़िए :  LIVE Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

       बताया जा रहा है कि बुधवार की रात जब नक्सली पेड़ काट रहे थे इसी दौरान पैसेंजर ट्रेन विशाखापट्टनम से किरंदुल जा रही थी। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें
       ड्राइवर ने ट्रैक पर नक्सली बैनर-पोस्टर देखकर समझदारी दिखाई और खुद ही ट्रेन को रोक दिया। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें

Read More :  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा... शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना कर मांगा देश में खुशहाली का आशीर्वाद 

     समाचार लिखे जाने तक रेलवे के कर्मचारी नक्सली वारदात में क्षतिग्रस्त ओएचई लाइन को बहाल करने में जुटे हैं। इस घटना के बाद रात से ही रेललाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ है। 

राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बड़ी नक्सली वारदात... माओवादियों ने केके रेललाइन पर गिराया पेड़, पटरी भी उखाड़ी... देखिए Ground Zero की तस्वीरें


loading...

      बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब जवान सर्चिंग पर निकले थे। 

ब्रेकिंग : नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से कोबरा के 2 जवान घायल... सर्चिंग के दौरान हुआ हादसा

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके

      जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर कोबरा 204 के जवान रवाना हुए थे। इसी बीच तर्रेम रोड़ पर जंगल में दो जवान स्पाइक होल की जद में आ गए। इस हादसे में एसआई एसआर मिश्रा और कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद जख्मी हुए हैं। दोनों के पैर में चोट आई है। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

     घटना के बाद सुरक्षा बल के जवान कैम्प वापस लौट गए हैं और घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बस्तर के बीहड़ों में अनगिनत जग​हों पर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से बारूदी सुरंगों के साथ ही स्पाइक होल का जाल बिछा रखा है। इसकी चपेट में आकर कई जवानों के अलावा ग्रामीण भी हताहत हो चुके हैं। 


Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें



loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। यहां बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में नक्सलियों ने CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को लूट लिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम घनें जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि जिस जगह पर माओवादियों ने यह करतूत की है वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। 

अब फोर्स के रसद पर नक्सलियों की नजर... CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को माओवादियों ने लूटा, बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम

Read More :  मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर 

    जानकारी के मुताबिक दोरनापाल बाजार से जवानों के लिए राशन खरीदा गया और टैक्सियों में लादकर इसे सीआरपीएफ 150 बटालियन औऱ कोबरा 206 बटालियन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच जंगल से पहले से मौजूद नक्सलियों ने टैक्सियों को रोका और वाहन से सारा सामान लूट कर अपने साथ लेकर चले गए। बताया गया है कि इन वाहनों में फोर्स के दैनिक उपयोगी समान और राशन लदा हुआ था। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

       हाल ही में खबरें आई थी कि बस्तर के जंगलों में फोर्स के लगातार बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों को रसद भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनके सामने भूखे मरने की नौबत है। इस बात का खुलासा नक्सली डिप्टी कमांडर द्वारा एरिया कमांडर को लिखे एक पत्र से हुआ था। सुरक्षा बलों के हाथ लगे इस पत्र में नक्सली लीडर सीतू ने इस बात का जिक्र किया था कि नक्सलियों के पास राशन खत्म हो गया है। पत्र में राशन की व्यवस्था करने की बात भी लिखी गई थी। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नक्सलियों का खौफनाक चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है। माओवादियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली से एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को छत्तीसगढ की सीमा पर कांकेर के जंगलों में फेंक दिया। सोमवार को जंगल में अज्ञात युवक का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस काे सूचना दी। 

नक्सली करतूत : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका !

Read More :  दीमक करे मेहनत और मौज ले इंसान... बस्तर के बाजारों में बिक रहे 'फुटू' को आपने खाया जरूर होगा, जानिए इसके बारे में और भी बहुत कुछ... 

       फिलहाल इस वारदात को मुखबिरी के शक से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का मानना है कि मुखबिरी के संदेह में ही नक्सलियों द्वारा युवक की हत्या की गई है। क्षेत्र की संवेदनशीलता के चलते पुलिस मौके तक पहुंचने में सावधानी बरत रही है। दरअसल, कई बार ऐसी वारदात कर नक्सली, पुलिस को एंबुश में फंसाने की साजिश भी रचते हैं। लिहाजा पुलिस एहतियात बरत रही है।  

Read More :  बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती ! 

      मृतक की शिनाख्त रमन टोला निवासी चंद्रादल्लु कावड़े के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को उसे नक्सलियों ने गांव से ही अगवा कर लिया था। नक्सलियों ने युवक की धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से मौत के घात उतारा है। बता दें कि महाराष्ट्र की गढ़चिरोली पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। वहां पर युवक के अपहरण का मामला दर्ज है।

यह भी पढ़िए :  Breaking News : कांकेर में नक्सली हमले में BSF के 2 जवान शहीद, एक जख्मी...घायल जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी 


loading...

      कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों पर नक्‍सलियों ने हमला कर दिया। माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्‍लास्‍ट की चपेट में आने से BSF के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ में कई माओवादियों के हताहत होने का दावा किेया है। 

सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्‍सलियों ने किया हमला... IED ब्‍लास्‍ट में BSF के दो जवान शहीद, कई माओवादियों के भी हताहत होने का दावा

Read More :  पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची

       जानकारी के अनुसार कांकेर के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम माओवादियों ने जवानों पर उस वक्त गोलीवारी शुरू कर दी, जब वे इलाके की सर्चिंग पर निकले थे। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग होती रही।  

यह भी पढ़िए :  KB Exclusive : बस्तर के स्वादिस्ट 'बोड़ा' और 'साल' पेड़ के बीच रिश्ते की कड़ी तलाशने हो रही कोशिश... लैब में रिप्रोडक्शन हो गया फेल, अब नए सिरे से हो रहा रिसर्च

       इसी दौरान नक्‍सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने आईईडी ब्‍लास्‍ट कर दिया। इसकी जद में आकर सीमा सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों के नाम संतोष लक्ष्‍मण और नित्‍यनंदन नायर बताए जा रहे हैं। दोनों ही शहीद जवान BSF की 121वीं बटालियन में तैनात थे।  

यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !

       बताया जा रहा है कि जवान मोटरसाइकिल पर सवार होकर सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच नक्सलियों द्वारा किए गए शक्तिशाली बारूदी विस्फोट की जद में आने से इनकी शहादत हो गई। खबर लिखे जाने तक मौके से पुलिस पार्टी वापस नहीं लौटी है। 

Read More :  दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 माओवादियों को मार गिराया... तीनों के शव और हथियार बरामद, फायरिंग में एक जवान घायल


loading...

       पंकज दाऊद @ बीजापुर। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर एरिया में मार्च महीने में तेलंगाना की ग्रे हाउण्ड फोर्स ने 10 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद से इस इलाके के ग्रामीण नक्सलियों की रडार पर हैं। मुठभेड़ में अपने साथियों के मारे जाने के बाद माओवादी बौखलाहट में अब तक कई ग्रामीणों को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार चुके हैं। 

पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची
इन वारदातों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की और अब तक तीन मामलों की रिपोर्ट उसूर थाने में दर्ज की गई है। जबकि पुजारी कांकेर मुठभेड़ के बाद नक्सली कहर का शिकार होकर हताहत होने वाले ग्रामीणों की तादाद इससे कहीं अधिक है। 
Read More :  4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' ! 

     पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब थाने को कुछ लोगों की हत्या की जानकारी मिली तो फोर्स ने गांवों में जाना शुरू किया। कई बार गांव जाने के बाद केवल तीन लोगों की हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने इन तीनों मामलों में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। दरअसल, गांव के लोग इस बारे में नक्सली खौफ से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।  

Read More :  सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में कोबरा के जवानों ने एक माओवादी को किया ढेर... भरमार और अन्य सामग्री बरामद

      बताया गया है कि नक्सलियों ने गलगम के पूर्व उप सरपंच कट्टम मुत्ता (52) व उसी गांव के एक दिव्यांग मुचाकी हांदा (20) की हत्या की। इन दोनों मामलों को पुलिस ने पूछताछ के बाद दर्ज किया। इसी तरह मारूड़वाका में युवक शंकर पोड़ियाम (30) की भी हत्या मुखबिरी के शक में की गई। तीनों ही मामलों में पुलिस की पहल से ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो पाई। 

Read More :  सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, CRPF कैम्प से आधा किमी दूर ठेकेदार की हत्या कर सड़क पर फेंका शव
कई लोगों ने घर छोड़ा :   बता दें कि पुजारी कांकेर इलाके में तेलंगाना की ग्रे हाउण्ड ने दस माओवादियों को मार गिराया था। इसके बाद से नक्सलियों ने इस इलाके में कई लोगों की पिटाई की। मुखबिरी के शक में क्षेत्र में आधे दर्जन लोगों की हत्या की। कुछ लोगों का अपहरण भी किया था लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। करीब एक दर्जन परिवारों ने गांव छोड़ दिया है। इनमें से कुछ लोग तेलंगाना चले गए हैं तो कुछ आवापल्ली और बीजापुर में आकर रह रहे हैं।
यह भी पढ़िए :  बीजापुर में BSNL का सूरत ए हाल : शादी खत्म हो गई और महिला घर खोजती रह गई... पढ़िए ये दिलचस्प खबर

       पुलिस को गुंजेपरती व चिंगनपल्ली में भी दो लोगों की हत्या की खबर लगी थी। पुलिस वहां पहुंची लेकिन कोई भी घटना की जानकारी होने की बात नहीं कर रहा है। सभी दहशतजदा हैं और मारे गए लोगों के बारे में पता किए जाने पर उनके तेलंगाना जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने नंबी एवं इसके आसपास के गांवों में भी नक्सली हिंसा के बारे में पूछताछ की लेकिन ग्रामीण इस मामले में मुंह खोलने से बच रहे हैं। 

loading...

       सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां दोरनापाल इलाके में नक्सलियों ने एक ठेकेदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को सड़क किनारे फेंक कर नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।

Breaking : सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, BSF कैम्प से आधा किमी दूर ठेकेदार की हत्या कर सड़क पर फेंका शव

Read More :  सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''

     जानकारी के मुताबिक पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोरगुंडा में माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने जिस ठेकेदार को मौत के घाट उतारा है उसका नाम कपूरचंद राजपूत है। सोमवार की देर शाम मृतक अपने काम से वापस लौट रहा था, इसी दौरान हथियारबंद नक्सलियों ने उसे रोका और जंगल में कुछ दूर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। 

Read More :  25 हजार की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया जिला आबकारी अधिकारी... शराब दुकान मालिक की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई 

     सुबह ठेकेदार का शव सड़क किनारे पडा मिला। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। मृतक के चेहेरे पर कपड़ा बंधा हुआ था और चोट के निशान भी थे। वहीं हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। बता दें के नक्सलियों ने जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया वह CRPF कैंप से महज आधा किमी दूर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है। 

Read More :  पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते कर दी गला घोंट कर हत्या... फिर शव के पास 3 दिनों तक सोता रहा पति, ऐसे हुआ मामले का खुलासा...


loading...

     बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर है। यहां माओवादियों ने रविवार की शाम जगदलपुर से बासागुड़ा जा रही तोमर ट्रेवल्स की बस को तिम्मापुर के पास आग के हवाले कर दिया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। हादसे में सभी यात्री सकुशल बताए जा रहे हैं। 

बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
       सूत्रों के मुताबिक बस शाम करीब चार बजे यहां से रवाना हुई थी। इसे ड्राइवर असलम खान चला रहे थे। इसी बीच बासागुड़ा से दो किमी पहले माओवादियों ने बस को रोक लिया और यात्रियों को बस से उतारकर इसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद माओवादी जंगल में भाग गए।  

Read More :  बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित


loading...

       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने एक बार फिर केके रेललाइन को निशाना बनाते दक्षिण बस्तर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते पटरी को उखाड़ दिया। इस वारदात में ट्रेन के 3 इंजन और 22 बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
        बता दें कि नक्सलियों ने कामालूर के पास इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से केके रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विसाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी इस हादसे में ट्रैक से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
      जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब पौने 12 बजे सशस्त्र माओवादी रेलवे ट्रेक पर पहुंचे और कामालूर और भांसी स्टेशन के पोल क्रमांक 416/6 पर पटरी उखाड़ दी। खबर है कि घटना के बाद नक्सली रेलकर्मियों से वॉकी-टॉकी भी लूट ले गए।  

      इस वारदात से रेलवे को करोड़ो रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि केके रेलमार्ग पर माओवादी इससे पहले भी कई दफे ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

Read More :  बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम


loading...

      बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली वारदात की खबर आ रही है। यहां बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण को निशाना बनाया है। माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए 5 वाहनों और मशीनों में आग लगा दी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। 

KB Breaking : बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर नक्सलियों ने 5 वाहनों व मशीनों में की आगजनी, सड़क निर्माण में लगी थी वाहनें
🔼  सांकेतिक तस्वीर

Read More :  दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत... दो गंभीर, मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल

       बीजापुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि कर दी है। माओवादियों द्वारा जिन वाहनों को आग के हवाले किया गया है, उनमें एक हाइवा, एक पानी टेंकर सहित 3 मिक्सचर मशीन शामिल है। बताया गया है कि आगजनी की इस घटना में वाहनों के टायर जल गए हैं।

Read More :  चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ... 

       बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दंगल कंपनी द्वारा बीजापुर से गंगालूर तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी काम में लगी वाहनों को माओवादियों ने डीजल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया है।

Read More :  नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा ! 

      नक्सलियों ने चेरपाल ग्राम के पास जिस स्थान पर इस वारदात को अंजाम दिया है वह चेरपाल कैम्प से महज 1 किमी दूर है। खबर यह भी है कि वारदात के बाद नक्सली, निर्माण स्थल से 40 बेग सीमेंट, वाइब्रेटर मशीन और अन्य निर्माण सामग्री भी अपने साथ ले गए हैं।  

       हालांकि, मौके पर नक्सली बैनर-पोस्टर आदि बरामद नहीं हुआ है। बता दें कि इस इलाके में इससे पहले भी माओवादी, वाहनों में आगजनी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। 

Read More :  सेप्टिक टैंक से मजदूर बाहर नहीं निकला तो... घर के लोग एक-एक कर टैंक के अंदर उतरते गए... और मौत की आगोश में समाते गए !


loading...

       नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया। जंगल में घात लगाए नक्सली जवानों पर काफी देर तक फायरिंग करते रहे। मुठभेड़ में CAF का 1 जवान घायल हुआ है, जिसे MI 17 हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया है। 

सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने बरसाई गोलियां...फायरिंग में CAF का 1 जवान घायल, हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया

Read More :  नारायणपुर पुलिस ने जनताना सरकार अध्यक्ष समेत 16 नक्सली सदस्यों को किया गिरफ्तार... जिला पुलिस व CAF की संयुक्त कार्रवाई  

       जानकारी के मुताबिक जिले के ओरछा थाना क्षेत्र से CAF के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच सुबह साढ़े 10 बजे के करीब ओरछा के जंगलों में नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों के हमले को नाकाम किया। जवानों को भारी पड़ता देख हमेशा की तरह नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भागने में सफल रहे। 

Read More :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना

         इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का एक जवान जख्मी हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। घटना के बाद घायल जवान को चौपर के जरिये रायपुर भिजवाया गया। फिलहाल राजधानी के एक निजी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। नारायणपुर एसपी जितेन्द्र शुक्ल ने घटना की पुष्टि कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया गया है। 

यह भी पढ़िए :  सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद


loading...

         बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि प्रदेश में चुनाव से पहले एक भी शराब दुकान बंद नहीं होगी। आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल साफ कर चुके हैं कि सरकार का इरादा शराबबंदी का नहीं है। वहीं दूसरी तरफ माओवादी सरकारी शराब दुकानों का लगातार विरोध कर रहे हैं। नक्सलियों ने भोपालपटनम में शराब दुकान की दीवार पर नारे लिख कर दुकान बंद करने की चेतावनी दी है।

लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना
       लाल आतंक का खौफ ऐसा है कि भोपालपटनम में वरदल्ली रोड पर संचालित सरकारी शराब दुकान तय वक्त से चार घंटे पहले ही बंद कर दी जाती है। दरअसल, कार्ल मार्क्स की जयंती पर नक्सलियों ने इस दुकान के सामने गेट व चहारदीवारी पर नारे लिखे हैं और दुकान बंद करने की चेतावनी दी है। इसके बाद से कर्मचारियों में दहशत है। 

Read More :  नारायणपुर पुलिस ने जनताना सरकार अध्यक्ष समेत 16 नक्सली सदस्यों को किया गिरफ्तार... जिला पुलिस व CAF की संयुक्त कार्रवाई  

       बता दें कि नगर पंचायत की सीमा से लगे इस इलाके में पहले से ही नक्सली खौफ पसरा हुआ है। कुछ माह पहले माओवादियों ने इसी रोड पर ब्लास्ट किया था। यही नहीं नगर पंचायत कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बालक आश्रम के सामने ही नक्सलियों ने नारे लिखे थे। इसके बाद अब नक्सलियों ने शराब दुकान की दीवार और गेट पर नारे लिखे है। इन नारों को पखवाड़ेभर बाद भी नहीं मिटाया गया है।  

Read More :  भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य ! 

लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना
         माओवादियों ने गेट और दीवार पर कार्ल मार्क्स की जयंती मनाने की अपील के साथ लिखा है कि पुजारीकांकेर, आईपेंटा और गढ़चिरौली में उनके साथी मारे गए हैं। वे और नई भर्ती करेंगे। कार्ल मार्क्स को अपना गुरू बताते नक्सलियों ने ब्राहमण हिंदूओं को दलित, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिला और मजदूरों का विरोधी और फासीवादी बताया है।
 

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

       नक्सलियों की इस धमकी के बाद कर्मचारियों ने शराब दुकान शाम पांच बजे बंद करना शुरू कर दिया। जबकि इसका वक्त दोपहर 12 से रात 9 बजे तक का है। खबर है कि इस बारे में जिला आबकारी कार्यालय से निरीक्षण के लिए एक पत्र एसडीएम और तहसीलदार को भेजा गया है। बहरहाल, शाम को जल्दी दुकान बंद होने से शराब के शौकीनों को दिक्कत हो रही है। 




loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रतिबंधि‍त माओवादी संगठन पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के प्रमुख दिनेश गोप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सही आदमी बताया है। हालांकि, गोप का कहना था कि पीएम मोदी की संगत गलत लोगों से है। वे गलत लोगों से घिरे हुए हैं।

25 लाख का इनामी माओवादी बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा !
      अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में माओवादी नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एक मेहनती और उपयुक्त राजनेता हैं। इसके बावजूद भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था वैसी ही भ्रष्ट बनी हुई है, जैसे कि कांग्रेस के दौर में थी। सरकार डिजिटल इंडिया की बात कर रही है, लेकिन आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

पीएम मोदी को माओवादियों से जान के खतरे पर माओवादी नेता गोप ने कहा कि यह एक राजनीतिक स्टंट है। या फिर किसी लोकप्रिय नेता को फंसाने की साजिश हो सकती है। गोप के मुताबिक यह सरकारी अधिकारियों की करामात भी हो सकती है। बता दें कि पीएलएफआई नेता गोप के सिर पर सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम रखा है। वह झारखंड के जंगलों में बीते कई सालों से सक्रिय हैं। 
यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

        इंटरव्यू में पीएलएफआई सुप्रीमो गोप ने कहा, 'मोदी सही नेता हैं। वह बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन उनके आसपास के आदमी ठीक नहीं हैं। यह सिस्टम ही भ्रष्ट है। नेता अमीर होते जा रहे हैं और जनता गरीब। कांग्रेस के जमाने से ही सिस्टम भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है और मौजूदा मोदी सरकार में भी यही हाल है।'

loading...

       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने जिले के कुआकोंडा इलाके में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात उत्पात मचाते दो मिक्सर मशीनों को आग के हवाले कर दिया। माओवादियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की इन वारदातों को अंजाम दिया है। घटना के दूसरे दिन कुआकोंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

Read More :  बाथरूम की दीवार गिरने से CRPF का हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, डीआईजी आॅफिस सुकमा में पदस्थ था जवान, रायपुर किया गया रेफर

कुआकोंडा इलाके में नक्सली उत्पात : दो मिक्सर मशीनों में लगाई आग, मजदूरों को काम नहीं करने की हिदायत देकर लौटे
        जानकारी के मुताबिक कुआकोंडा थाना क्षेत्र के हल्बारास में देर रात सशस्त्र नक्सली पहुंचे और दो मिक्सर मशीनों में आग लगा दी। जलाई गई मशीनें गांव में सड़क और तालाब निर्माण कार्य में लगी थी। घटना की पुष्टि एएसपी गोरखनाथ बघेल ने कर दी है।  

आपने यह खबर पढ़ी क्या :   थाने पहुंची 2 युवतियों ने शुरू किया ड्रामा तो पुलिस भी रह गई हैरान... फिर इस बात की करने लगीं जिद, जानिए क्या है पूरा मामला... 

       बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने पहुंचे माओवादियों में महिलाएं भी थीं। घटना के बाद नक्सली मौके पर मौजूद मजदूरों को दोबारा काम नहीं करने की धमकी देकर लौट गए। बता दें कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली वारदात नहीं है। पहले भी कई दफे नक्सली ऐसी घटनाएं कर चुके हैं। 

Read More :  कुन्ना मुठभेड़ में घायल माओवादी समेत 3 जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार...डीएफ और सीआरपीएफ के ज्वाइंट आॅपरेशन में मिली कामयाबी


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। माओवादियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है। इस आशय का पत्र नक्सलियों ने फडनवीस को भेजा है। राज्य के गृहमंत्री ने इस मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सीएम और उनके परिवार के लोगों को धमकी भरे दो पत्र मिले हैं। 

Read More  :  स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप : गीदम के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच किए बिना काट लिए स्मार्ट कार्ड से रूपए... मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल !


PM मोदी के बाद अब महाराष्ट्र के CM फडणवीस की जान को खतरा... गढ़चिरोली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने परिवार सहित मारने की दी धमकी !

Read More :  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का जनमिलिशिया मिलिट्री प्लाटून कमांडर... हथियार और विस्फोटक बरामद

       गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इन खतों में महाराष्ट्र के गडचिरौली में हुए मुठभेड़ में माओवादियों के साथियों के मारे जाने का जिक्र किया गया है। इसके लिए फडनवीस सरकार को नक्सलियों ने जिम्मेदार ठहराते इसका बदला लेने की धमकी दी है। बहरहाल, पत्र सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सीएम और उनके परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

       बता दें कि महाराष्ट्र के गडचिरौली में अप्रैल महीने में सी-60 कमांडो ने एनकाउंटर में 39 माओवादियों को मार गिराया था। इसके बाद से नक्सली बौखलाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इस मुठभेड़ के विरोध में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत 5 राज्यों में बंद भी बुलाया था।  

Read More  :  नक्सलियों द्वारा PM मोदी की हत्या की साजिश मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान, कहा- हारी हुई लड़ाई लड़ रहे माओवादी

      गौरतलब है कि शुक्रवार को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारियों के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि नक्सली, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की तरह पीएम मोदी की भी हत्या करना चाहते हैं। वहीं अब महाराष्ट्र के सीएम को जान से मारने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "चिट्ठी में कई तथ्‍य सामने आए हैं। पुलिस ने इसे अपने कब्‍जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।"

Read More  :  बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !


loading...

   महफूज़ अहमद खान @ खबर बस्तर। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद हुए एक सनसनीखेज खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी है। यह खुलासा है नक्सलियों की उस साजिश का, जिसमें माओवादी PM मोदी की हत्या किए जाने का जिक्र एक चिट्ठी में कर रहे हैं। 

EXCLUSIVE :  पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए ने उसमें क्या-क्या लिखा है...
     दरअसल, नक्सलियों के संपर्क में रहने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए रोना जैकब विल्सन के पास से मिली चिट्ठी से इस साजिश का खुलासा हुआ। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस का दावा है कि उन्होंने जैकब के कंप्यूटर से यह चिट्ठी बरामद की है। पुलिस को शक है कि जैकब विल्सन को यह चिट्ठी आनंद तेलतुंबडे ने लिखी थी।  
        इस चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी की भी हत्या करने के बारे में लिखा गया है। चिट्ठी में हथियार और गोलियां खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपयों के लेन-देने का भी जिक्र है। 


EXCLUSIVE :  पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए ने उसमें क्या-क्या लिखा है... 2
🔼   पुणे पुलिस द्वारा बरामद नक्सलियों की कथित चिट्ठी

पुलिस द्वारा बरामद चिट्ठी का मजमून कुछ इस तरह है...
प्रिय कॉमरेड,
         लाल सलाम !
      आपका आखिरी खत 20 मार्च को मिला. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यहां अरुण, वेर्नोन और अन्य लोग शहर में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहे दो-तरफा संघर्ष को लेकर चिंतित हैं. खासकर बिजॉय दा के दुर्भाग्यपूर्ण देहांत के बाद. वह पार्टी और लाल क्रांति के लिए निस्वार्थ भाव से समर्पित थे और दूरदृष्टि वाले मजबूत नेता थे. आज के चुनौतीपूर्ण दौर में उनके नेतृत्व की बेहद जरूरत थी.

        पार्टी में तब तक चीजें काफी बेहतर थीं, जब तक प्रशांत का अहंवादी एजेंडा पार्टी हितों और राजनीतिक बंदियों के मुद्दे पर हावी नहीं हुआ था. राजनीतिक बंदी कॉमरेड साईबाबा ने 2013 में ही आपके सामने यह मुद्दा उठाया था, जब प्रशांत ने साईबाबा के खिलाफ बगावत कर दी थी.  

       हमारा मानना है कि गढ़चिरौली कोर्ट के फैसले ने एक तरह से पार्टी को प्रशांत द्वारा होने वाले नुकसान से ही बचाया. इन सबके बावजूद साईबाबा के बचाव के लिए हम अथक मेहनत कर रहे हैं. जेल में बंद कॉमरेड साथी की मदद के लिए हर संभव कानूनी सलाह ली जा रही है.

       एचबी को हमारे पक्ष में जनमत बनाने के लिए कार्यक्रमों और विरोध-प्रदर्शनों के आयोजन की सारी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 20 अप्रैल को हम 'जीएन साईबाबा के बचाव एवं रिहाई के लिए कमिटी' के बैनर तले एक और कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. अपने सभी राजनीतिक बंदी साथियों की राहत के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले. 

      कॉमरेड अशोक बी, अमित बी, सीमा और सुधीर ने सीआरपीपी ईसी की लगातार और ज्यादा बैठकें किए जाने पर जोर दिया है. इससे महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पेंडिंग चल रहे ढेरों केसेज के संबंध में बेहतर समन्वय स्थापित होगा.

Read More :  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का जनमिलिशिया मिलिट्री प्लाटून कमांडर... हथियार और विस्फोटक बरामद

     दूसरी ओर कॉमरेड सिराज ने पार्टी के लिए हरसंभव मदद करने की इच्छा जाहिर की है. वह पिछले कई वर्षों से पार्टी के साहित्य, प्रस्तावों और पार्टी संविधान का अध्ययन कर रहे हैं. तमाम चुनौतियों के बावजूद वह दूसरे एपीटी क्रॉस ओवर के लिए तैयार हैं. इस बार में कॉमरेड सिराज के साथ एक अन्य कॉमरेड को भी भेजना चाहूंगा. 

      इस चिट्ठी के साथ भेजे गए मेमोरी चिप में उसका सीवी मौजूद है. पिछले साल विष्णु ने कॉमरेड बसंत से मुलाकात कर यह डील पक्की की थी. उस समय कॉमरेड किसन मुलाकात नहीं कर सके थे. उम्मीद है आपको इस मीटिंग की डीटेल्स मिल गई होंगी और एम4 बंदूकें और 4 लाख गोलियां खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपयों की जरूरत के बारे में भी पता लग गया होगा.

       हिंदू फासीवाद को हराना हमारा कोर एजेंडा है और पार्टी का मुख्य ध्येय है. सीक्रेट सेल और संस्थान से खुले तौर पर जुड़े कई लीडर्स ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया है. हम समान विचारधारा वाले संगठनों, राजनीतिक दलों और देशभर में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के साथ अपने संबंध मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं. 
        मोदी के नेतृत्व वाली हिंदू फासीवादी सरकार मूलवासी आदिवासियों की जिंदगी में भी घुसपैठ कर चुकी है. बिहार और पश्चिम बंगाल में हार के बावजूद मोदी ने 15 राज्यों में सफलतापूर्वक बीजेपी की सरकार बना ली है. अगर बीजेपी की आगे बढ़ने की यही गति बनी रही तो हमारी पार्टी को हर मोर्चे पर तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. विरोध की आवाजों को पहले से भी अधिक बलपूर्वक दबाया जा रहा है और मिशन 2016 का और बर्बर रूप सामने आया है.

        कॉमरेड किसन सहित कई कॉमरेड साथियों ने मोदी-राज के खात्मे के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाने का प्रस्ताव रखा है. हम राजीव गांधी हत्याकांड की तर्ज पर ही एक और हत्याकांड के बारे में विचार कर रहे हैं. यह खुदकुशी करने जैसा है और इसके भी काफी आसार हैं कि हम इसमें असफल हो जाएं।

       लेकिन हमें ऐसा लगता है कि पार्टी पीबी/सीसी को हमारे सुझाव पर विचार विमर्श करना चाहिए. उसके (मोदी) रोड शोज को निशाना बनाना अच्छी रणनीति साबित हो सकता है. हम सभी का मानना है कि पार्टी का अस्तित्व हर कुर्बानी से ऊपर है. शेष अगली चिट्ठी में।
शुभकामनाएं....
Note : नक्सलियों की इस चिट्ठी का हिन्दी अनुवाद aajtak.intoday.in में प्रकाशित हुआ है, जिसे हम अपने पाठकों के लिए जस का तस प्रकाशित कर रहे हैं....

loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। माओवादियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी की हत्या करने की साजिश मामले पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा का हमेशा पूरा ख्याल रखते हैं। 

नक्सलियों द्वारा PM मोदी की हत्या की साजिश मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान, कहा- हारी हुई लड़ाई लड़ रहे माओवादी
      राजनाथ ने कहा कि देश में माओवाद और उग्रवाद का काफी हद तक खात्मा हो गया है। माओवादी और उग्रवादी अब अपनी हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि पुणे पुलिस ने शुक्रवार को नक्सलियों की एक चिट्ठी के हवाले से इस बात का खुलासा किया है कि माओवादी राजीव गांधी हत्याकांड की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

यह भी पढ़िए  :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ 
हत्या की साजिश से व्यथित हूं : रामदेव 
  पीएम मोदी की हत्या की साजिश को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र की धरोहर हैं। उनकी हत्या के षड्यंत्र को जानकर मैं व्यथित हूं। रामदेव ने कहा कि सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए और सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसमें सरकार का देना चाहिए।
       केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस मसले पर कहा कि सभ्य समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। समूचा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है। देश की जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री के साथ है। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लेते कहा कि साजिश को लेकर कांग्रेस जिस तरह से चिल्ला रही है, उसे बंद करना चाहिए। 

Read More  :  बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !


loading...