दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं और इसी बीच नक्सलियों ने दक्षिण बस्तर में एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपने मंसूबे ज़ाहिर कर दिए हैं।
इसके अलावा नक्सलियों ने 100 मीटर पटरी भी उखाड़ दी। मौके पर पर्चे भी फेके गए हैं।
माओवादियों द्वारा रेलवे ट्रेक पर पेड़ काटकर गिरा दिए जाने से ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। नक्सलियों ने इस वारदात को पोल नंबर 433/18 के बीच अंजामदिया है।
बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब जवान सर्चिंग पर निकले थे।
सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर है। यहां बुरकापाल-चिंतागुफा क्षेत्र में नक्सलियों ने CRPF कैम्प के लिए ले जा रहे राशन को लूट लिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम घनें जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि जिस जगह पर माओवादियों ने यह करतूत की है वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है।
Read More : मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर जानकारी के मुताबिक दोरनापाल बाजार से जवानों के लिए राशन खरीदा गया और टैक्सियों में लादकर इसे सीआरपीएफ 150 बटालियन औऱ कोबरा 206 बटालियन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच जंगल से पहले से मौजूद नक्सलियों ने टैक्सियों को रोका और वाहन से सारा सामान लूट कर अपने साथ लेकर चले गए। बताया गया है कि इन वाहनों में फोर्स के दैनिक उपयोगी समान और राशन लदा हुआ था।
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर गुरूवार को तिमेनार में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 8 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए माओवादियों में 4 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनके पास से SLR समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF के दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं पुलिस ने मुठभेड़ में कई माओवादियों के हताहत होने का दावा किेया है।
पंकज दाऊद @ बीजापुर। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर एरिया में मार्च महीने में तेलंगाना की ग्रे हाउण्ड फोर्स ने 10 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद से इस इलाके के ग्रामीण नक्सलियों की रडार पर हैं। मुठभेड़ में अपने साथियों के मारे जाने के बाद माओवादी बौखलाहट में अब तक कई ग्रामीणों को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार चुके हैं।
इन वारदातों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की और अब तक तीन मामलों की रिपोर्ट उसूर थाने में दर्ज की गई है। जबकि पुजारी कांकेर मुठभेड़ के बाद नक्सली कहर का शिकार होकर हताहत होने वाले ग्रामीणों की तादाद इससे कहीं अधिक है।
Read More : 4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' ! पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब थाने को कुछ लोगों की हत्या की जानकारी मिली तो फोर्स ने गांवों में जाना शुरू किया। कई बार गांव जाने के बाद केवल तीन लोगों की हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने इन तीनों मामलों में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। दरअसल, गांव के लोग इस बारे में नक्सली खौफ से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
कई लोगों ने घर छोड़ा : बता दें कि पुजारी कांकेर इलाके में तेलंगाना की ग्रे हाउण्ड ने दस माओवादियों को मार गिराया था। इसके बाद से नक्सलियों ने इस इलाके में कई लोगों की पिटाई की। मुखबिरी के शक में क्षेत्र में आधे दर्जन लोगों की हत्या की। कुछ लोगों का अपहरण भी किया था लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। करीब एक दर्जन परिवारों ने गांव छोड़ दिया है। इनमें से कुछ लोग तेलंगाना चले गए हैं तो कुछ आवापल्ली और बीजापुर में आकर रह रहे हैं।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में BSNL का सूरत ए हाल : शादी खत्म हो गई और महिला घर खोजती रह गई... पढ़िए ये दिलचस्प खबर पुलिस को गुंजेपरती व चिंगनपल्ली में भी दो लोगों की हत्या की खबर लगी थी। पुलिस वहां पहुंची लेकिन कोई भी घटना की जानकारी होने की बात नहीं कर रहा है। सभी दहशतजदा हैं और मारे गए लोगों के बारे में पता किए जाने पर उनके तेलंगाना जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने नंबी एवं इसके आसपास के गांवों में भी नक्सली हिंसा के बारे में पूछताछ की लेकिन ग्रामीण इस मामले में मुंह खोलने से बच रहे हैं।
सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां दोरनापाल इलाके में नक्सलियों ने एक ठेकेदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद शव को सड़क किनारे फेंक कर नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है।
बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर है। यहां माओवादियों ने रविवार की शाम जगदलपुर से बासागुड़ा जा रही तोमर ट्रेवल्स की बस को तिम्मापुर के पास आग के हवाले कर दिया। घटना शाम करीब पांच बजे की है। हादसे में सभी यात्री सकुशल बताए जा रहे हैं।
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने एक बार फिर केके रेललाइन को निशाना बनाते दक्षिण बस्तर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते पटरी को उखाड़ दिया। इस वारदात में ट्रेन के 3 इंजन और 22 बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
बता दें कि नक्सलियों ने कामालूर के पास इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से केके रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विसाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी इस हादसे में ट्रैक से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब पौने 12 बजे सशस्त्र माओवादी रेलवे ट्रेक पर पहुंचे और कामालूर और भांसी स्टेशन के पोल क्रमांक 416/6 पर पटरी उखाड़ दी। खबर है कि घटना के बाद नक्सली रेलकर्मियों से वॉकी-टॉकी भी लूट ले गए।
बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली वारदात की खबर आ रही है। यहां बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण को निशाना बनाया है। माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए 5 वाहनों और मशीनों में आग लगा दी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।
नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शनिवार को सर्चिंग पर निकले जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया। जंगल में घात लगाए नक्सली जवानों पर काफी देर तक फायरिंग करते रहे। मुठभेड़ में CAF का 1 जवान घायल हुआ है, जिसे MI 17 हेलीकॉप्टर की मदद से रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कुआकोंडा थाना क्षेत्र के हल्बारास में देर रात सशस्त्र नक्सली पहुंचे और दो मिक्सर मशीनों में आग लगा दी। जलाई गई मशीनें गांव में सड़क और तालाब निर्माण कार्य में लगी थी। घटना की पुष्टि एएसपी गोरखनाथ बघेल ने कर दी है।
बीजापुर @ खबर बस्तर। एपी मोहित गर्ग ने स्वीकार किया है कि नक्सलियों ने पुजारी कांकेर इलाके में अब तक करीब एक दर्जन लोगों की हत्या पुलिस मुखबिरी के शक में की है। एसपी के मुताबिक उसूर थाना क्षेत्र के कर्रीगुट्टा में 1 मार्च को दस नक्सलियों के मारे जाने से बौखलाए नक्सली इस तरह की वारदातों के जरिये ग्रामीणों में खौफ पैदा कर राज करने की नीति अपना रहे हैं।
पुलिस ने एक मार्च को तेलंगाना से लगे कर्रीगुट्टा की पहाड़ी पर दस नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद से नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में कई लोगों का अपहरण किया और इन गांवों से कई परिवारों को बेदखल किया। नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट का सिलसिला जारी रखा है। हत्याओं की सूचना लिखित में थाने तक लोग डर के चलते नहीं दे रहे हैं।
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सली वारदातें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। जनताना सरकार की जनअदालत में फिर एक ग्रामीण को गोपनीय सैनिक का आरोप लगाते मौत की सजा सुनाई गई। मामला जिले के धनिकरका के आश्रित ग्राम बुरदीकरका का है। खबरों के मुताबिक शुक्रवार को सूरनार के जंगलों में माओवादियों ने जनअदालत लगाई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में बुधराम पोड़ियाम की हत्या का फैसला होना था।
न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर क्षेत्र में बीती रात जमकर उत्पात मचाया। इस इलाके में माओवादियों ने करीब आधा दर्जन तेंदूपत्ता फड़ों में आग लगा दी है। इस घटना में लगभग 5 लाख रूपए का तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया।
🔼 प्रतीकात्मक तस्वीर
यह भी पढ़िए : चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मानपुर के रेतेगांव, जलवाही, मूरचर व कुंजकन्हार समेत एक और गांव में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। यहां करीब छह फड़ों को आग के हवाले किया गया है। वन विभाग के सूत्र बता रहे हैं कि इस इलाके के गांवों में तोड़ाई के बाद तेंदूपत्ता का संग्रहण कर रखा गया था। इसी बीच नक्सली मौके पर आ धमके और तेंदूपत्ता फड़ों में आग लगा दी।
बता दें कि तेंदूपत्ता के जिन फड़ों में माओवादियों ने आगजनी की है, उनमें से कुछेक को छोड़कर ज्यादातर वन विभाग के ही थे। इस घटना में डेढ़ से 2 सौ मानक बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया है। वर्तमान में तेंदूपत्ता की प्रति मानक बोरा कीमत 25 सौ रूपए है। ऐसे में डेढ़ से दो सौ मानक बोरा तेंदूपत्ता जल जाने से वन विभाग को करीब चार से पांच लाख रूपए के नुकसान का अनुमान है। Read More : खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !
उगाही का बड़ा जरिया है हरा सोना : गौरतलब है कि हरा सोना यानि तेंदूपत्ता नक्सलियों की उगाही का बड़ा जरिया होता है। तेंदूपत्ता तोड़ाई के मौसम में माओवादी सक्रिय हो जाते हैं। ठेकेदारों पर दबाव बनाकर नक्सली इनसे जमकर उगाही करते हैं। जंगल में बेखौफ काम करने के एवज में ठेकेदार माओवादियों को बड़ी रकम मुहैया कराते हैं। यह रकम लाखों-करोड़ों में होती है।
सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले से इस वक्त नक्सली वारदात की खबर आ रही है। जिले के दोरनापाल क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है।
घटना रविवार की है। फिलहाल जो खबरें आ रही है उसके मुताबिक ग्रामीण की हत्या की वजह पुलिस मुखबिरी बताई जा रही है।
कांकेर @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग में नक्सलियों की काली करतूत बदस्तूर जारी है। इस बार माओवादियों ने भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी के फार्म हाउस को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर फार्म हाउस को उड़ा दिया, जिससे इसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना कांकेर जिले के बर्रेबेड़ा गांव की है।
नक्सलियों द्वारा विस्फोट के बाद फार्म हाउस के कर्मचारियों से मारपीट किए जाने की भी खबरें आ रही है। हालांकि, वारदात में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है।
बता दें कि आज जिले में सीएम डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा पहुंचने वाली है। वे यहां रोड शो के अलावा आमसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम के कार्यक्रम स्थल से महज 12 किमी दूर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
नक्सलियों ने मौके पर पर्चे भी फेंके हैं, जिसमें विकास यात्रा का विरोध दर्ज करते हुए भाजपा नेताओं को मार भगाने की बात लिखी गई है। इधर, जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया है। इसे मौके पर ही डिफ्यूज कर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। किरंदुल थाना क्षेत्र के चोलनार के पास रविवार को हुए IED ब्लास्ट में सुरक्षा बलों के 7 जवान शहीद हो गए। माओवादियों ने हमला उस वक्त किया जब महिंद्रा XUV 500 वाहन में सवार होकर ROP पार्टी निकली थी। घटना के बाद जवानों के पास से हथियार भी लूट कर ले जाने में नक्सली कामयाब रहे।
जानकारी के मुताबिक XUV वाहन में कुल 7 जवान सवार होकर रोड ओपनिंग पर निकले थे। इसी बीच चोलनार के समीप घात लगाए बैठे नक्सलियों ने शक्तिशाली IED विस्फोट कर दिया। इस घटना में 5 जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 जवानों की शहादत इलाज के दौरान हुई है।
बताया जा रहा है कि अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग के लिए निर्माण सामग्री भिजवाने के बाद जवान वापस आ रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिसमे डीएफ के 3 और CAF के 4 जवान शहीद हुए हैं। नक्सली जवानों के पास से 2 एके-47, 2 एसएलआर, 2 इंसास और 2 ग्रेनेड भी लूट कर ले गए।