बैलगाड़ी के जरिये हो रही थी बेशकीमती सागौन की तस्करी, वन अमले की कार्रवाई में पकड़ाया लाखों का सागौन
          बीजापुर @ खबर बस्तर। वन विभाग के अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज भोपालपटनम ब्लाक के ग्राम देपला के जंगल में सागौन लकड़ियों का जखीरा बरामद करने में कामयाबी पाई है। इस इलाके में लंबे समय से सागौन तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी, जिसके बाद आखिरकार वन महकमे ने कार्रवाई की और सागौन के लट्ठों से लदी दर्जनभर से अधिक बैलगाड़ियों को जब्त किया।     
बैलगाड़ी के जरिये हो रही थी बेशकीमती सागौन की तस्करी, वन अमले की कार्रवाई में पकड़ाया लाखों का सागौन 2
      बताया जा रहा है कि वन तस्कर बैलगाड़ियों के जरिये बेशकीमती सागौन के लट्ठों को पार करने की फिराक में थे, लेकिन वन अमले की इस कार्रवाई से वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। वन  विभाग द्वारा जब्त की गई 6 से 7 घनमीटर सागौन लकड़ी की कीमत 6 से 7 लाख रूपए तक आंकी गई है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा सभी बैलगाड़ियों को भी जब्त किया गया है। 
       बहरहाल, इस कार्रवाई में तस्कर भी पकड़ाए हैं या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। खबर बस्तर डॉट कॉम ने इसकी तस्दीक के लिए बीजापुर डीएफओ एस. गुरूनाथन के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका। 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: