बीजापुर @ खबर बस्तर। जिले के मनकेली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से पुलिस पार्टी ने 1 नग इंसास रायफल समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है।
एएसपी मोहित गर्ग ने बताया कि आज सुबह बीजापुर से डीआरजी एवं एसटीएफ की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर रवाना की गई थी। इसी दौरान मनकेली के जंगलों में माओवादियों से फोर्स के जवानों की मुठभेड़ हो गई।
इस घटना में सुरक्षा बलों ने 3 माओवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अभी मौके पर सर्च अभियान जारी है। पुलिस पार्टी के वापस लौटने के बाद घटना की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। बहरहाल, मुठभेड़ में किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।


Post A Comment: