चिंतागुफा के पास प्रेशर बम ब्लास्ट में सीआरपीएफ का जवान घायल, हेलीकॉप्टर से रायपुर किया गया रेफर
       अमन भदौरिया/ओलम नागेन्द्र @ दोरनापाल/कोंटा। सुकमा जिले के चिंतागुफा इलाके में आज तड़के हुए प्रेशर बम ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। हादसे में जख्मी जवान को पैर में गंभीर चोटें आई थी। उसका इलाज चिंतागुफा में करने के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि कर दी है।  
       जानकारी के मुताबिक आज अल सुबह चिन्तागुफा थाने से CRPF 150 बटालियन की 2 टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के चपेट मे सीआरपीएफ का एक जवान आ गया। घटना में जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थी। 
         जवान का प्राथमिक उपचार पहले CRPF कैम्प में किया गया फिर हेलरकॉप्टर से रायपुर भिजवाने की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच गंभीर रूप से घायल जवान की मौत हो गई। शहीद घायल जवान का नाम के. वेंकटेश बताया जा रहा है, जो हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। 
जवान आंध्रप्रदेश के राजमहेन्द्री का रहने वाला है। 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: