Articles by "आस्था"
Showing posts with label आस्था. Show all posts

      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम चंद्रजी की जयंती के सुअवसर पर आस्था की नगरी दंतेवाड़ा में रविवार को सर्व हिन्दू समाज द्वारा रामलला की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रामनवमी के मद्देनजर पूरे शहर को भगवामय किया गया था। जय श्रीराम के जयकारे के बीच शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

 जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली रामलला की भव्य शोभा यात्रा, रामनवमी पर भगवामय हुआ शक्तिपीठ
       इससे पहले नवमी पर मां दंतेश्वरी मंदिर में सुबह कन्या भोजन व हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत सायं 4 बजे आंवराभाटा स्थित मां दंतेश्वरी स्थल से सर्व हिन्दू समाज द्वारा रामलला की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। रामलला की शोभा यात्रा में शामिल होने सैकड़ों की संख्या में दूर दराज क्षेत्रों से रामभक्त दंतेवाड़ा पहुंचे थे।  

Read More :   facebook पर वायरल हो रहा 'बस्तर के जंगल में Tiger Zinda Hai', पोस्ट में दावा किया जा रहा, गीदम-बीजापुर NH पर दिखा Tiger !

     शोभा यात्रा से पूर्व युवाओं ने शहर में बाईक रैली निकाली। इस दौरान लोग भगवा झण्डा हाथों मे लिये बाईक पर सवार होकर पूरे नगर की परिक्रमा की। इसके बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के दौरान श्रीराम की 10 फीट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में भगवा झण्डा थाम रखा था। कई युवा भक्त यात्रा के दौरान पारंपरिक हथियार भी लेकर चल रहे थे। 

 जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली रामलला की भव्य शोभा यात्रा, रामनवमी पर भगवामय हुआ शक्तिपीठ
       इस दौरान हथियारों का भी जमकर प्रदर्शन किया गया। शोभा यात्रा में गायत्री परिवार की महिलाएं भी शामिल हुई। ये महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा के साथ साथ चल रही थीं। आंवराभाटा से निकालकर मुख्य मार्ग से होती हुई रामलला की शोभा यात्रा स्टेट बैंक चौक, बस स्टेंड होते हुए जय स्तंभ चौक में समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने जगह जगह रामभक्तों के लिए शर्बत व खीर का इंतजाम किया था।  

Read More :  Video : जगदलपुर के सनसिटी में देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी आई 20 कार... देखिए Exclusive वीडियो...

      शोभा यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर सैकड़ों रामभक्त घंटों थिरकते रहे। पूरे यात्रा के दौरान हर घर भगवा छाएगा, राम राज फिर आएगा, एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम-जयश्री राम की जयषोघ सुनाई पड़ती रही। भगवान राम की शोभा यात्रा को देखने भारी तादाद में लोग सडक़ों पर निकले थे। बता दें कि आयोजन समिति के लोग पिछले पखवाड़े भर से रामनवमी की तैयारियों में लगे हुए थे। पूरे यात्रा के दौरान आयोजन समिति द्वारा लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया।  


देखिए वीडियो... कृपया डबल क्लिक करें




यह भी पढ़िए :   मांई दंतेश्वरी की नगरी में धूमधाम से मनेगी रामनवमी, श्रीराम की 10 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ निकलेगी भव्य शोभा यात्रा


loading...

        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। आस्था की नगरी दंतेवाड़ा में चैत्र नवरात्र के दौरान भक्ति की बयार बह रही है। गुरूवार को पंचमी के मौके पर मांई दंतेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इधर, रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही है। सर्व हिन्दू समाज के लोग बीते पखवाड़े भर से पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 

मांई दंतेश्वरी की नगरी में भव्य रूप में मनेगी रामनवमी, श्रीराम की 10 फीट की प्रतिमा के साथ निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
        इस बार रामनवमीं पर श्रीराम की 10 फीट की प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बता दें कि दंतेवाड़ा में सर्व हिन्दू समाज द्वारा बीते तीन वर्षो से रामनवमी के अवसर पर रामलला की आकर्षक झांकी निकाली जा रही है। यह चौथा वर्ष होगा जब रामनवमीं पर सर्व हिन्दू समाज द्वारा भगवान श्रीरामजी की भव्य शोभा यात्रा एवं झांकी निकाली जाएगी।  

       इस बार भगवान श्रीरामचंद्रजी की 10 फीट की मूर्ति शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेगी। भगवान की झांकी के लिए रथ की व्यवस्था की जा रही है, जिसमें राम लला की भव्य मूर्ति रखी जाएगी। किरंदुल बंगाली कैंप निवासी मूर्तिकार महादेव द्वारा भगवान श्रीराम चंद्रजी की भव्य मूर्ति तैयार की जा रही है।  

       बताया जा रहा है कि शोभा यात्रा के दौरान शस्त्र प्रदर्शन, नर्तक दल, कलश यात्रा एवं डीजे की व्यवस्था भी होगी। भगवान श्रीरामचंद्रजी के जयघोष से पूरा शहर गूंजायमान हो उठेगा। दंतेवाड़ा के अलावा गीदम में भी रामनवमीं पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गीदम में विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता रामनवमी की तैयारियों में जी जान से जुटे हुए हैं।


Read More :  21 करोड़ के कम्पोजिट बिल्डिंग की स्वछता पर हर महीने खर्च होंगे 84 हजार रूपए... साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाल रही समूह की महिलाएं !

loading...
      संतोष चौहान @ दंतेवाड़ा। शक्ति की उपासना का पर्व वासंतिक नवरात्र रविवार से प्रारंभ हो गया है। पर्व के मद्देनजर मांईजी के मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई है। नवरात्र के पहले दिन दर्शन करने श्रद्धालुओं की मंदिर में अपार भीड़ रही। शक्तिपीठ में विशेष पूजा अर्चना के बाद सुबह शुभ मुहूर्त में हजारों आस्था के ज्योत प्रज्जवलित किए गए। 
चैत्र नवरात्र : आस्था के ज्योत से जगमगाया मां दंतेश्वरी का दरबार... शक्तिपीठ में की गई विशेष साज सज्जा, दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु
रविवार की सुबह 11 बजे मंदिर के गर्भ गृह में मां दंतेश्वरी के समक्ष कलश स्थापना कर मां के प्रथम रूप मां शैल पुत्री की विशेष पूजा की गई। आज से पूरे 8 दिनों तक नगर में भक्ति की बयार बहेगी। शक्तिपीठ में प्रतिदिन माता के जसगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।  
                बता दें कि इस बार भी बासंतिक नवरात्रि 9 दिनों के बजाए 8 दिनों का पड़ रहा है। इस रविवार से अगले रविवार तक नवरात्रि का पर्व पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि के प्रथम दिन आज मंदिर में खासी भीड़ देखी गई। दूर दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन पूजन के लिये दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। बासंतिक नवरात्र में भी शारदीय नवरात्र की तरह देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। 


Read More :  यहां हर 3 साल बाद होने वाले देव जन्मोत्सव में जुटे हजारों आदिवासी... देवी-देवता का मिलन रस्म संपन्न

       दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ ने बताया कि ब्रम्हा ने आज ही के दिन सृष्टि की रचना की थी। हिन्दू पंचाग के अनुसार आज ही के दिन चैत्र प्रतिपदा से नववर्ष प्रारंभ होता है। नववर्ष के उपलक्ष्य में नौ दिनों तक नवरात्र पर्व मनाया जाता है। हालांकि, पिछले 4 वर्षो से चैत्र नवरात्रि 8 दिनों का ही पड़ रहा है। 

चैत्र नवरात्र : आस्था के ज्योत से जगमगाया मां दंतेश्वरी का दरबार... शक्तिपीठ में की गई विशेष साज सज्जा, दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु  2
        नवरात्र के प्रथम दिन सुबह 11 बजे माईजी के मंदिर में मां गौरी गणेश अष्टादश मातृका पूजन और मां दुर्गा पूजन कर मां के समक्ष ज्योति कलश स्थापना की गई। तदोपरांत ज्योति कक्ष में हजारों दीप प्रज्जवलित किए गए। माता के प्रथम रूप देवी शैल पुत्री की पूजा मंदिर में पूरे राजशी भोग के साथ की गई। राजसी पूजा में माईजी को खीर, मेवा, दूध, दही, मिठाई का भोग लगाया गया।  

         चैत्र नवरात्रि पर्व पर माई दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष श्रद्धालुओं द्वारा तेल के 4450 व घी के 950 मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित किए गए हैं। दंतेश्वरी मंदिर परिसर स्थित ज्योति कलश कक्ष में स्थापित हजारों की संख्या में एक साथ जलते हुए मनोकामना दीप की खुबसूरती देखते ही बनती है। मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित किए जाने के बाद हवन अनुष्ठान भी किए गए। 
चैत्र नवरात्र : आस्था के ज्योत से जगमगाया मां दंतेश्वरी का दरबार... शक्तिपीठ में की गई विशेष साज सज्जा, दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु  3
शक्तिपीठ की आकर्षक सजावट :    दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर विशेष साज सज्जा के साथ रोशनी की भी व्यवस्था की गई है मंदिर को किसी दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिर के मेन गेट से लेकर जयस्तंभ चौक तक खुबसूरत लाईटिंग किया गया है। रात्रि के समय मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है।
       यह भी पढ़िए : रमन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पसीना बहा रहे भाजपा कार्यकर्ता... भरी दोपहरी घर-घर दे रहे दस्तक !  

      ऐसी मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से ज्योत जलाता है माता की भक्ति करता है मां दुर्गा उसकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं। माता के भक्त आज घरों पर भी पूजा पाठ कर व्रत आदि रखकर नवरात्रि का पर्व मना रहे हैं। इस वर्ष नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी एक ही तिथि 25 मार्च को पड़ने से हवन, विसर्जन व भण्डारा का आयोजन नवमी के दिन किये जाने का निर्णय टेम्पल एस्टेट कमेटी ने लिया है।   
रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा :   इधर, शहर में रामनवमी धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। सर्व हिन्दू समाज के लोग पूरी तरह से इस कार्य में जुटे हुए हैं। शहर में जगह जगह भगवा झण्डे बैनर व तोरण बांधे जा रहे हैं। रामनवमी के दिन 25 मार्च रविवार सुबह आंवराभाटा मां दुर्गा मंच पर रामायण मण्डली द्वारा मानसगान का आयोजन किया जाएगा। 
               बताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा आंवराभाटा से निकाली जाएगी, जो पूरे नगर का भ्रमण करेगी। इस दौरान हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग शामिल रहेंगे। शोभा यात्रा के दौरान भक्ति डीजे धमाल की धुन पर भी भगवान राम की भक्ति बिखेरी जाएगी। शोभा यात्रा के संपन्न होने के पश्चात भण्डारा किया जाएगा। 

Read More :   बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी के मंदिर में 40 बरस बाद बदले गए प्रधान पुजारी... जानिए क्या है वजह

loading...

       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर की ऐतिहासिक फागुन मडई की शुरूआत बुधवार को कलश स्थापना के साथ हो गई है। परंपरानुसार संध्या को माईजी की पहली पालकी निकाली गई। यह सिलसिला पूरे दस दिनों तक जारी रहेगा। वहीं फागुन मडई में शामिल होने विभिन्न ग्रामों से देवी देवताओं के छत्र व लाठ के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

कलश स्थापना के साथ ऐतिहासिक फागुन मड़ई की हुई शुरूआत... दंतेश्वरी मंदिर से निकाली गई मांईजी की छत्र व लाठ
       फागुन मंडई की बहुरंगी छठा बिखरनी बुधवार से प्रारंभ हो गई। कलश स्थापना रस्म अदायगी के लिए सुबह माई दंतेश्वरी मंदिर में पुजारी और सेवादार मंदिर परिसर में भक्तिभाव से जुटे रहे। परंपरागत ढंग से मां दंतेश्वरी के छत्र व लाठ को सुबह पूजा अर्चना पश्चात प्रधान पुजारी, सेवादार व 12 लंकवार की उपस्थिति में मंदिर से निकाला गया। 



         इस मौके पर छत्र व छड़ी को मंदिर के प्रवेश द्वार पर 5 पुलिस के जवानों द्वारा हर्षफायर कर सलामी दी गई। जिसके बाद माइजी की छत्र को मेंडका डोबरा स्थित मावली माता देवी स्थल पर लाया गया, जहां पुन: जवानों द्वारा हर्ष फायर कर मां दंतेश्वरी देवी की छत्र व लाठ को सलामी दी गई। तदोपरांत पुजारी द्वारा माईजी की छत्र व छड़ी को देवी मंदिर के अंदर लाया गया, जहां विधिवत पूजा अर्चना कर कलश प्रज्जवलित किया गया। 

कलश स्थापना के साथ ऐतिहासिक फागुन मड़ई की हुई शुरूआत... दंतेश्वरी मंदिर से निकाली गई मांईजी की छत्र व लाठ 2
कलश स्थापना के बाद शाम को आमंत्रित देवी देवताओं के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर से बाजा मोहरी की गूंज के बीच व सेवादारों द्वारा जयघोष के साथ मांईजी की पहली डोली निकाली गई। डोली मंदिर से निकलकर परिक्रमा करते हुए नगर के ऐतिहासिक दंतेश्वरी सरोवर के किनारे स्थित नारायण मंदिर पहुंची, जहां परंपरानुसार डोली को जवानों द्वारा हर्ष फायर कर सलामी दी गई। 


         नारायण मंदिर में डोली की पूजा अर्चना के पश्चात डोली को पूरे विधि विधान के साथ वापस मंदिर में लाकर रखा गया। आदिवासियों की आस्था, परंपरा और श्रद्धा से जुड़ा यह ऐतिहासिक पर्व आगामी दस दिनों तक चलेगा। हर दिन शाम को डोली निकाली जाएगी और आखेट परंपरा का निवर्हन किया जाएगा। कलश स्थापना के दौरान मंदिर के पुजारी, तहसीलदार, सेवादार, मांझी, चालकी, कतियार, तुडपा, समरथ, समेत अन्य पारंपरिक सेवादार व गांवों से आए ग्रामीण भी मौजूद थे। 


        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा में फागुन मंडई की शुरूआत इसी महीने की 21 फरवरी से होने जा रही है। इस ऐतिहासिक मेले का समापन 3 मार्च को देवी देवताओं की विदाई रस्म के साथ होगा। फागुन मंडई के आयोजन व तैयारियों को लेकर मंदिर के ज्योति कलश हाल में टेम्पल एस्टेट कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता बैठक आहुत की गई। 

फागुन मंडई को लेकर हुई टेंपल कमेटी की बैठक में आया सुझाव... 'मुरिया दरबार' की तर्ज पर लगे 'मांईजी का दरबार'
        बैठक में फागुन मंड़ई हेतु आवश्यक व्यय राशि की मांग राज्य शासन से किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं चैत्र नवरात्र के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने पर भी उपस्थित सभी महानुभावों से चर्चा कर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही विगत बैठक में पारित निर्णयों के अनुरूप निर्माण कार्यों को कराये जाने का निर्णय लिया गया। 



       
Read More :  स्कूल में नहीं था टॉयलेट... बच्‍ची ने प्रिंसिपल को दी अर्जी, लिखा- काट दीजिए मेरा नाम, नहीं पढ़ना मुझे यहां !

       नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कर्मा ने अपने सुझाव में कहा कि जिस प्रकार जगदलपुर में मुरिया दरबार लगाया जाता है उसी प्रकार दंतेवाड़ा में भी मेला मंडई व नवरात्रि के पूर्व तैयारी को लेकर सुझाव, समस्या व व्यवस्था पर चर्चा के लिये मंदिर प्रांगण में माईजी का दरबार लगना चाहिए। अगर सभी की सहमति हो तो इस पर विचार किया जाना चाहिए। बैठक में मंडई की सभी रस्मों को विधि विधान के साथ पूरा करने लिए मांझी चालकी, सेवादारों आदि को दायित्व सौंपा गया। 



फागुन मंडई का कार्यक्रम 
बता दें कि इस बार फागुन मड़ई में 21 फरवरी को कलश स्थापना सहित ताड़फलंगा धोनी रस्म होगी। 22 फरवरी को खोर खुंदनी, 23 फरवरी को नाच मांडनी, 24 फरवरी को लम्हामार, 25 फरवरी को कोडरीमार, 26 फरवरी को चितलमार तथा 27 फरवरी को गंवरमार रस्म होगी। 28 फरवरी को बड़ा मेला भरेगा। वहीं 1 मार्च को गारी, आंवरामार एवं होलिकादहन तथा 2 मार्च को रंग भंग एवं पादुका पूजन होगी। इसके पश्चात 3 मार्च को फागुन मड़ई में आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के साथ ही फागुन मड़ई संपन्न होगी। 



        बैठक में प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ, विधायक देवती कर्मा, जिपं अध्यक्ष कमला नाग, जपं अध्यक्ष सुनीता भास्कर, विजय तिवारी, दुर्गासिंह चौहान, चैतराम अटामी, नवीन विश्वकर्मा, सत्यनारायण ठाकुर, कुलदीप ठाकुर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, एएसपी जीएन बघेल, एसडीएम सुभाष राज, टेंपल कमेटी के व्यवस्थापक गौतम सिंह, नपा सीएमओ पवन मेरिया समेत टेम्पल कमेटी के सदस्य, मांझी, चालकी, सेवादार, पुजारी, गायता, नाईक आदि उपस्थित थे।

Read More : आला अफसरों ने बल्ला थाम बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह... क्रिकेट स्टेडियम के विस्तार की मौके पर मिली हरी झण्डी 

        संतोष चौहान @ दंतेवाड़ा। शहर के मेंडका डोबरा मैदान में शनिवार को परंपरानुसार बांस रूपी देवी देवताओं के मिलन रस्म की अदायगी हुई। महाशिवरात्रि के दिन दोनों का विवाह संपन्न होगा। देवी देवताओं का जन्म हर तीन वर्ष में एक बार होता है और इस परंपरा का निवर्हन कई वर्षो से होता आ रहा है। महाशिवरात्रि की पूर्व रात्रि मांईजी के मंदिर में पूरी रात पूजा अर्चना होगी। 

यहां हर 3 साल बाद होता है देव जन्मोत्सव... मेंढका डोबरा मैदान में हुआ देवी-देवता का मिलन रस्म, महाशिवरात्रि को संपन्न होगा विवाह
        दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ जिया ने बताया कि देव मुंगाराज व देवी बंगे का आज जन्म उत्सव मनाया गया। यह रस्म हर तीन वर्ष में एक बार होता है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। शनिवार सुबह गीदम के साह डोंगरी से देव रूप बांस तथा चंदेनार पहाड़ी से देवी रूपी बांस को विधिविधान से मेंढक़ा डोबरा लाया गया। जहां पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ देवी देवताओं का मिलन कराया गया। 



      इस रस्म को देखने हजारों की संख्या में आदिवासी एकत्र हुए थे। पुजारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात मंदिर सेवा से जुड़े सिरहा, गुनिया जंगल जाते हैं और वहां से बांस रूपी देव देवी को लेकर दूसरी सुबह दंतेवाड़ा स्थित मेंढका डोबरा मैदान पहुंचते हैं। जहां विधिवत देवभेंट कराया जाता है। जिसके पश्चात सिरहा गुनिया झुमते नाचते उत्सव मनाते बांस रूपी देव मुंगाराज व देवी बंगे को दंतेश्वरी मंदिर के अंदर ले जाकर रख दिया जाता है। 

यहां हर 3 साल बाद होता है देव जन्मोत्सव... मेंढका डोबरा मैदान में हुआ देवी-देवता का मिलन रस्म, महाशिवरात्रि को संपन्न होगा विवाह 2
       इसके दूसरे दिन संगम तट पर दोनों देवी-देवता का जन्म रस्म अदायगी होती है इसके बाद दोनों बास रूपी देवी देवताओं को मंदिर परिसर स्थित पांच पांडव गुडी पहुंचाया जाता है जहां परंपरानुसार दोनों को झुला झुलाया जाता है। शिवरात्रि के मौके पर देवी-देवताओं का वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत विवाह कराया जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। 

यह भी पढ़ें... भूमकाल दिवस पर भू राजस्व विधेयक को लेकर आदिवासियों के माथे पर दिखी चिंता की लकीरें... सभा में समाज ने जताई चिंता

मांई दंतेश्वरी मंदिर में 40 बरस बाद बदले गए प्रधान पुजारी... जानिए क्या है वजह
          दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ में बसंत पंचमी के अवसर पर नए प्रधान पुजारी का चयन किया गया। 40 साल बाद यह पहला मौका था, जब मंदिर के प्रधान पुजारी का बदलाव किया गया हो। दरअसल, शारदीय नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी हरिहर नाथ जिया के निधन से यह पद रिक्त हो गया था। अब इस पद की जिम्मेदारी उनके छोटे भाई व सहायक पुजारी हरेंद्रनाथ जिया को सौंपी गई है। 
               सोमवार को मंदिर के सेवादारों, 12 लंकवार, मांझी मुखिया और मंदिर के विभिन्न पदधारियों की मौजूदगी में हरेंद्रनाथ जिया को प्रधान पुजारी के पद पर सुशोभित किया गया। पुजारी परिवार के पंडित गणेश्वर मिश्र द्वारा तिलक लगाकर और पारंपरिक साफा बांधकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके पश्चात प्रधान पुजारी हरेन्द्र नाथ मां दंतेश्वरी की आरती में शामिल हुए और शक्तिपीठ में स्थापित दोनों माताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

       
        हरेन्द्रनाथ के प्रधान पुजारी बनने के बाद सहायक पुजारियों की संख्या अब 3 कर दी गई है। इस पद पर जिया परिवार के ही लोकेंद्रनाथ, परमेश्वरनाथ और सलिंद्रनाथ की नियुक्ति की घोषणा की गई। टेंपल कमेटी के व्यवस्थापक व तहसीलदार गौतम सिंह के मुताबिक मंदिर में फिलहाल सहायक पुजारी का एक ही पद स्वीकृत है। कमेटी की बैठक में पद बढ़ाने का प्रस्ताव पारित कर अनुमोदन के लिए राज्य शासन को भेजा जाएगा।
                 बता दें कि बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में पिछले 750 सालों से जिया परिवार प्रधान पुजारी का दायित्व संभाले हुए है। बसंत पंचमी पर प्रधान पुजारी चुने गए हरेंद्रनाथ जिया बाबा बताते हैं कि यह उनकी 23वीं पीढ़ी है, जो शक्तिपीठ में मांईजी की पूजा-अर्चना करवा रही है। उनसे पहले उनके दिवंगत भ्राता हरिहरनाथ जिया को 1977-78 में प्रधान पुजारी बनाया गया था। उस वक्त जब उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली तो वे महज 20 वर्ष के थे। 

loading...
दंतेश्वरी मंदिर में बसंत पंचमी पर हुई 600 साल पुराने त्रिशूल की स्थापना... 'डेरी गड़ाई' के साथ फागुन मड़ई का शुभारंभ
        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को मां दंतेश्वरी मंदिर में विशेष आराधना हुई। शक्तिपीठ के सामने स्थित गरूड़ स्तंभ के समक्ष आम बौर अर्पित कर दशकों पुराने तांबे के त्रिशूल को स्थापित किया गया। इसके साथ ही ऐतिहासिक फागुन मंडई की रस्मी शुरूआत हो गई है।

       

       बता दें कि जिस त्रिशूल को स्थापित किया गया वह 600 से अधिक साल पुराना है। रियासतकालीन परंपरानुसार प्रति वर्ष बसंत पंचमी को विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात त्रिशूल स्तंभ स्थापना की जाती है। इस रस्म को 'डेरी गड़ाई' कहा जाता है। इसके बाद ही दक्षिण बस्तर के ऐतिहासिक फागुन मंडई की शुरुआत होती है। 

     
       पुजारियों के अनुसार 600 साल पुराने तांबे के त्रिशूल को मंदिर परिसर में गरूड़ स्तंभ के समक्ष स्थापित करने के बाद मांई दंतेश्वरी का माता सरस्वती के रुप में पूजन होता है। बसंत पंचमी पर त्रिशूल स्थापना के पीछे मांईजी के आदिशक्ति स्वरूप को भी माना जाता है। ज्ञात हो कि देवी भगवती का प्रतीक माना जाने वाला त्रिशूल शुद्घ तांबे से निर्मित है। 

दंतेश्वरी मंदिर में बसंत पंचमी पर हुई 600 साल पुराने त्रिशूल की स्थापना... 'डेरी गड़ाई' के साथ फागुन मड़ई का शुभारंभ 2
जानिए क्या है त्रिशूल की ऐतिहासिक मान्यता:  दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी हरेंद्रनाथ जिया ने बताया कि राजा पुरषोत्तम देव वारंगल से इस त्रिशूल को लेकर आए थे। प्रतिवर्ष बसंत पंचमी पर मां दंतेश्वरी मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ त्रिशूल स्तंभ स्थापित किया जाता है। त्रिशूल स्थापना के साथ ही ऐतिहासिक फागुन मंडई की शुरुआत हो जाती है। मड़ई की समाप्ति पश्चान आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के दूसरे दिन त्रिशूल को वापस मंदिर में रख दिया जाता है। 

       

      बसंत पंचमी के मौके पर 'डेरी गड़ाई' रस्म के पश्चात सोमवार की शाम शक्तिपीठ से माई दंतेश्वरी के छत्र को बस स्टैण्ड चौक तक लाया गया, जहां मुख्य चौराहे पर माईजी के छत्र को आम के बौर से बना मुकुट पहनाया गया। 
        बता दें कि इस रस्म को 'आमा माउड' रस्म के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों द्वारा मांईजी के छत्र पर बौर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पुलिस जवानों द्वारा माता के छत्र को हर्ष फायर कर सलामी दी गई। 
loading...