संतोष चौहान @ दंतेवाड़ा। शहर के मेंडका डोबरा मैदान में शनिवार को परंपरानुसार बांस रूपी देवी देवताओं के मिलन रस्म की अदायगी हुई। महाशिवरात्रि के दिन दोनों का विवाह संपन्न होगा। देवी देवताओं का जन्म हर तीन वर्ष में एक बार होता है और इस परंपरा का निवर्हन कई वर्षो से होता आ रहा है। महाशिवरात्रि की पूर्व रात्रि मांईजी के मंदिर में पूरी रात पूजा अर्चना होगी।
दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ जिया ने बताया कि देव मुंगाराज व देवी बंगे का आज जन्म उत्सव मनाया गया। यह रस्म हर तीन वर्ष में एक बार होता है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। शनिवार सुबह गीदम के साह डोंगरी से देव रूप बांस तथा चंदेनार पहाड़ी से देवी रूपी बांस को विधिविधान से मेंढक़ा डोबरा लाया गया। जहां पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ देवी देवताओं का मिलन कराया गया।
इस रस्म को देखने हजारों की संख्या में आदिवासी एकत्र हुए थे। पुजारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की रात मंदिर सेवा से जुड़े सिरहा, गुनिया जंगल जाते हैं और वहां से बांस रूपी देव देवी को लेकर दूसरी सुबह दंतेवाड़ा स्थित मेंढका डोबरा मैदान पहुंचते हैं। जहां विधिवत देवभेंट कराया जाता है। जिसके पश्चात सिरहा गुनिया झुमते नाचते उत्सव मनाते बांस रूपी देव मुंगाराज व देवी बंगे को दंतेश्वरी मंदिर के अंदर ले जाकर रख दिया जाता है।
इसके दूसरे दिन संगम तट पर दोनों देवी-देवता का जन्म रस्म अदायगी होती है इसके बाद दोनों बास रूपी देवी देवताओं को मंदिर परिसर स्थित पांच पांडव गुडी पहुंचाया जाता है जहां परंपरानुसार दोनों को झुला झुलाया जाता है। शिवरात्रि के मौके पर देवी-देवताओं का वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत विवाह कराया जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
यह भी पढ़ें... भूमकाल दिवस पर भू राजस्व विधेयक को लेकर आदिवासियों के माथे पर दिखी चिंता की लकीरें... सभा में समाज ने जताई चिंता
यह भी पढ़ें... भूमकाल दिवस पर भू राजस्व विधेयक को लेकर आदिवासियों के माथे पर दिखी चिंता की लकीरें... सभा में समाज ने जताई चिंता



Post A Comment: