न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। एक तरफ देश में गौरक्षा को लेकर मुहिम चल रही है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस की हैवानियत भरी तस्वीरें देख लोग शर्मसार हो रहे हैं। दरअसल, सोमवार की रात सड़क पर बैठी एक गाय को हटाने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उस पर सूमो गाड़ी चढ़ा दी। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।
Read More : भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश की जमकर पिटाई की, खोली पगड़ी, कपड़े भी फाड़े ... 'अग्निवेश गो बैक' के लगे नारे
सोशल मीडिया पर मंगलवार को पुलिस वालों की इस करतूत का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इनकी शर्मनाक हरकत को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहा है। घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने तो इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। महिला का आरोप है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी नशे में धुत्त थे।
यह भी पढ़िए : खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान
घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पुलिस वालों ने सामने बैठी गाय पर जानबूझकर सूमो चढ़ा दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर घायल गाय को किनारे किया। इतना ही नहीं, एक पुलिसकर्मी ने लात मारकर इस बात की तस्दीक भी की कि गाय मरी है या नहीं?

Read More : बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई
बहरहाल, मामले के तूल पकड़ने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस घटना को शर्मनाक बताते हुए लोगों द्वारा इन पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। हालांकि, अफसर विभागीय कर्मचारियों का बचाव करते दिख रहे हैं।

देखिए वीडियो...
loading...