बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति के बस्तर दौरे के बीच बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब जवान सर्चिंग पर निकले थे।
यह भी पढ़िए : CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके
जानकारी के मुताबिक बासागुड़ा कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर कोबरा 204 के जवान रवाना हुए थे। इसी बीच तर्रेम रोड़ पर जंगल में दो जवान स्पाइक होल की जद में आ गए। इस हादसे में एसआई एसआर मिश्रा और कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद जख्मी हुए हैं। दोनों के पैर में चोट आई है।
Read More : नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद सुरक्षा बल के जवान कैम्प वापस लौट गए हैं और घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बस्तर के बीहड़ों में अनगिनत जगहों पर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से बारूदी सुरंगों के साथ ही स्पाइक होल का जाल बिछा रखा है। इसकी चपेट में आकर कई जवानों के अलावा ग्रामीण भी हताहत हो चुके हैं।
Read More : एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

loading...