नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों को बनाया था निशाना... पुलिस ने वारदात के आरोपी 3 माओवादियों को किया गिरफ्तार
      दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। कटेकल्याण थाना क्षेत्र के बड़े लखापाल इलाके में बीते 29 दिसंबर को सड़क निर्माण में लगे 7 वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 3 नक्सली जनमिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कटेकल्याण थाना पुलिस व सीआरपीएफ 195 एफ कंपनी द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है।
      पुलिस ने आज एसपी दफ्तर में आगजनी की वारदात में शामिल 3 माओवादियों को मीडिया के सामने पेश किया। एएसपी गोरखनाथ बघेल ने बताया कि सूरनार व बड़े लखापाल की पहाड़ी से घेराबंदी कर इन 3 नक्सलियों को पकड़ा गया है। प​कड़े गए नक्सलियों में बामन उर्फ कोर्री पिता महादेव, गुड्डी मंडावी पिता बदरू मंडावी व हुर्रा मंडावी पिता हिड़मा मंडावी शामिल हैं।      
नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों को बनाया था निशाना... पुलिस ने वारदात के आरोपी 3 माओवादियों को किया गिरफ्तार 2
तीनों नक्सली सूरनार गांव के निवासी हैं। इनमें से बामन उर्फ कोर्री पर पुलिस द्वारा 1 लाख रूपए का इनाम घोषित किया गया था। वह 2012 में नक्सली संगठन में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में शामिल हुआ था। था 2016 में उसे जनमिलिशिया कमांडर बना दिया गया। 
      गिरफ्तार किए गए तीनों नक्सली गदापाल व बड़े लखापाल के बीच चल रहे पीएमजीएसवाय सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस पार्टी पर हमला करने, बम लगाने, बम​ विस्फोट की घटना व मेटापाल सरपंच पति धर्मेंद्र की हत्या में भी इनकी संलिप्तता रही है। 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: