बड़ी खबर... सरकार की सख्ती का असर, शिक्षाकर्मियों का अनिश्चिकालीन हड़ताल बिना शर्त समाप्त
     रायपुर @ खबर बस्तर। प्रदेश भर में बीते 15 दिनों से जारी शिक्षाकर्मियों की बेमियादी हड़ताल देर रात बिना शर्त समाप्त हो गई। सरकार ने शिक्षाकर्मियों के खिलाफ कड़ा फैसला लेते हुए कल शाम 41 शिक्षाकर्मी नेताओं को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद तेजी से बदले घटनाक्रम में देर रात खबर आई कि शिक्षाकर्मियों ने अपनी हड़ताल नि:शर्त खत्म कर दी है। 
       शिक्षाकर्मी संघ ने प्रेस कांफ्रेंस कर हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों की मानें तो शिक्षाकर्मियों की हड़ताल को तोड़वाने में रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी व एसपी संजीव शुक्ला ने अहम रोल प्ले किया। प्रशासन की दखल के बाद सरकार से अनुमति लेकर शिक्षाकर्मी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जेल में बंद पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद ही हड़ताल वापस लेने का फैसला शिक्षाकर्मियों ने लिया। 
दरअसल, सरकार द्वारा कल 41 शिक्षाकर्मियों को बर्खास्त किए जाने के बाद से शिक्षाकर्मी संघ से जुड़े कई लोग दबाव में थे। इधर, सरकार भी झुकने को तैयार नहीं थी। सरकार का पूरा जोर इस बात पर था कि मंगलवार 5 दिसंबर को कांग्रेस द्वारा बुलाया गया छत्तीसगढ़ बंद सफल न हो सके। क्योंकि बंद अगर कामयाब रहता तो सरकार की इसमें बड़ी किरकिरी होती। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ कॉमर्स ने भी समर्थन देने से इंकार कर दिया था। 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: