शिक्षाकर्मिर्यों को टायलेट निरीक्षण का आदेश देने वाले IAS जगदीश सोनकर का दंतेवाड़ा तबादला, मंत्री की नाराजगी के बाद हटाया गया
      रायपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। धमतरी के जिला पंचायत सीईओ जगदीश सोनकर को हटा दिया गया है। उन्हें दंतेवाड़ा भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर की नाराजगी के बाद उनका तबादला किया गया है। 
     आज मंत्रालय से इस संबंध में ट्रांसफर आर्डर भी जारी हो गया है। आदेश के मुताबिक IAS जगदीश सोनकर को दंतेवाड़ा का नया जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है, जबकि वहां के जिला पंचायत सीईओ गौरव कुमार को धमतरी के जिला पंचायत की कमान सौंपी गई है। 
 शिक्षाकर्मिर्यों को टायलेट निरीक्षण का आदेश देने वाले IAS जगदीश सोनकर का दंतेवाड़ा तबादला, मंत्री की नाराजगी के बाद हटाया गया 2
      बता दें कि 2013 बैच के आईएएस अफसर जगदीश सोनकर को हाल ही में गरियाबंद से धमतरी का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया था। कुछ ही दिन पहले वे शिक्षाकर्मियों को स्कूलों के शौचालय का निरीक्षण करने का विवादास्पद आदेश देकर सुखिर्यों में आए थे। बाद में इसका विरोध होने पर कलेक्टर के निर्देश पर उन्होने यह आदेश वापस ले लिया था। 
इस पूरे एपिसोड से प्रदेश के कद्दावर मंत्री अजय चंद्राकर उनसे काफी नाराज बताए जा रहे थे। उनके दंतेवाड़ा तबादले को मंत्री की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
    बता दें कि इससे पहले भी बलरामपुर के एसडीएम रहते जगदीश सोनकर उस वक्त विवाद में आये थे, जब उन्होंने अस्पताल में मरीजों के बिस्तर पर जूता रख दिया था। हालांकि, इसकी तस्वीर के मीडिया में आने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी।


व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: