बस्तर में बेलगाम हुए माओवादी ! तेलंगाना की RTC यात्री बस को बनाया अपना निशाना, तोड़फोड़ कर भागे नक्सली
     ओलम नागेंद्र @ कोंटा। बीती रात कोंटा थाना के फन्दीगुड़ा के पास नक्सलियों ने एक चार पहिया वाहन के साथ साथ बाइक को आग के हवाले कर दिया था। उसके कुछ ही देर बाद नक्सलियों ने तेलंगाना के RTC बस को अपना शिकार बनाया। यहां 100 से अधिक नक्सलियों ने बस में तोड़ फोड़ की।
    बताया जा रहा है कि उक्त बस बीते दो दिनों से खराब थी, जिसे नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया। बता दें कि जिले में चल रहे विकास कार्यों से नक्सली बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में वे जगह जगह उत्पात मचा रहे हैं।      

बस्तर में बेलगाम हुए माओवादी! तेलंगाना की RTC यात्री बस को बनाया निशाना, तोड़फोड़ कर भाग खड़े हुए  2
जिस बस में नक्सलियों ने तोड़फोड़ की वह जगदलपुर से तेलंगाना के हैदराबाद रोजाना रात्रि में चलती थी। बस के ड्राइवर व कंडेक्टर सुरक्षित थाने में हैं। रात की घटना को देखते हुए कोंटा एर्राबोर, दोरनापाल में पुलिस प्रशासन ने सर्चिंग अभियान तेज़ कर दिया है। 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: