दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के कटेकल्याण क्षेत्र से बड़ी खबर है... यहां नक्सलियों ने एक बार फिर सड़क निर्माण में लगे वाहनों को अपना निशाना बनाया है। माओवादियों ने तोयलंका-बड़े लखापाल मार्ग पर 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है।
एएसपी जीएन बघेल ने बताया कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र में 7 गाड़ियों में नक्सलियों ने आगजनी की है। जिन वाहनोें को नक्सलियों ने फूंक डाला, उनमें 2 ट्रेक्टर, 2 पानी टेंकर, 1 पोकलेन, 1 जेसीबी व 1 रोड रोलर शामिल है। जलाए गए वाहन जगदलपुर के ठेकेदार साहू के बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गदापाल से बड़े लखापाल के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार की शाम सशस्त्र नक्सली मौके पर पहुंचे और एक के बाद एक कर 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी जंगलों की ओर भाग खड़े हुए।


Post A Comment: