कोंडागांव @ खबर बस्तर। भारत बंद के दिन नक्सलियों ने जिले में जोरदार उपस्थिति दिखाते हुए सड़क निर्माण में लगी आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों को फूंक डाला। घटना मंगलवार दोपहर की है। वाहनों में आग लगाने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए।
नक्सलियों ने ईरागांव थाना अंतर्गत इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक चुरेगांव-सवालवाही मार्ग पर सुनील कंस्ट्रक्शन की वाहनें सड़क निर्माण कार्य में लगी थी। मौके पर काम चल रहा था, तभी वहां बड़ी संख्या में माओवादी आ धमके और एक-एक कर वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
नक्सलियों द्वारा आगजनी के अलावा मुशी को बंधक बनाने व कुछ लोगों से मारपीट करने की भी खबर है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।


Post A Comment: