Articles by "ब्यूरोक्रेसी"
Showing posts with label ब्यूरोक्रेसी. Show all posts

      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए शनिवार को 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के मुताबिक दक्षिण बस्तर के डीआईजी पी सुंदरराज को पीएचक्यू रायुपर में डीआईजी नक्सल आपरेशन बनाया गया है। 

पी सुंदरराज रायपुर से संभालेंगे नक्सल ऑपरेशन की कमान, रतनलाल डांगी होंगे दंतेवाड़ा के नए डीआईजी… सरकार ने 7 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर
जबकि कांकेर डीआईजी रतनलाल डांगी को दंतेवाड़ा रेंज की कमान सौंपी गई है। वहीं सूरजपूर एसपी की तीन महीने के भीतर की सरकार ने छुट्टी करते हुए 12वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया है।
IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट इस प्रकार है…
1. दंतेवाड़ा के डीआईजी पी. सुंदरराज को अब पीएचक्यू में डीआईजी नक्सल आपरेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

2. कांकेर के डीआईजी रतनलाल डांगी को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का डीआईजी बनाया गया है। 

3. कांकेर के नए डीआईजी के रूप में एसटीएफ के डीआईजी टीआर पैकरा अब कमान संभालेंगे। 
4. पीएचक्यू में बतौर एआईजी तकनीकी सेवाएं एवं यातायात कार्यरत जितेंद्र सिंह मीणा को वर्तमान कार्य के अलावा राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी का प्रभार सौंपा गया है। 

5. एआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल अब अब एसपी सूरजपुर होंगे।

6. सूरजपुर के एसपी दुखूराम आचरा को रामानुजगंज स्थित 12वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।

7. 12वीं बटालियन रामनुंजगंज के कमांडेंट गोवर्धनराम ठाकुर को 4थी बटालियन माना के कमांडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

यह भी पढ़िए :  चिंतागुफा–बुर्कापाल इलाके में हुई मुठभेड़ में 2 माओवादी ढेर, एक दर्जन से ज्यादा नक्सलियों के घायल होने का दावा, हथियार भी बरामद

loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पदस्थ 4 युवा व होनहार आईएएस अफसरों की कार्यशैली ने नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत को खासा प्रभावित किया है। सीईओ अमिताभ कांत ने अपने ट्विटर हेंडल पर इन IAS अफसरों की तारीफ करते हुए इन्हें बस्तर की तस्वीर बदलने वाले अधिकारी करार दिया है। 

छत्तीसगढ़ के 4 होनहार IAS अफसरों की वर्किंग स्टाइल के मुरीद हुए नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत... ट्वीट कर बांधे तारीफों के पुल !
       नीति आयोग के सीईओ ने ट्वीट में लिखा- 'छत्तीसगढ़ के LWE प्रभावित जिलों में इन युवा व डायनामिक कलेक्टरों ने आजीविका, पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया है। यह देखकर बेहद प्रसन्नता हुई। ओपी चौधरी, सौरभ कुमार, देवसेनापति और अयाज तंबोली ने शानदार काम किया है।'

Read More :  दंतेवाड़ा में चल रहे नवाचार को फिर मिली राष्ट्रीय पहचान, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड !

       आपको बता दें कि हाल ही में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने दक्षिण बस्तर में बीते कुछ सालों के भीतर हुए नवाचार और इससे हुए बदलाव को करीब से देखा। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर यहां काम कर चुके और मौजूदा IAS अफसरों की जमकर तारीफ ​की है। 
अमिताभ कांत ने आईएएस अफसरों की तारीफ में कहा कि इन्होंने अपनी अलग सोच और दूरदर्शिता से बस्तर के इस इलाके को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध करने के साथ ही इन जिलों की तस्वीर बदलने का काम भी किया है। 
               खास बात यह है कि नीति आयोग के सीईओ ने जिन 4 आईएएस अफसरों के कार्य को सराहा है, उनमें ओपी चौधरी और केसी देवसेनापति पूर्व में दंतेवाड़ा के कलेक्टर रह चुके हैं। जबकि वर्तमान में सौरभ कुमार दंतेवाड़ा व अय्याज तंबोली बीजापुर में बतौर कलेक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।  

      इधर, ट्विटर पर सीनियर आईएएस की तारीफ के बाद रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी ने इस ट्वीट के रिप्लाई में अमिताभ कांत को थैंक्स कहते हुए यह वादा किया है कि वे समाज की बेहतरी के लिए अपना 100 फीसदी देंगे।


loading...
समीक्षा बैठक में दंतेवाड़ा पहुंचे अफसरों ने 'कड़कनाथ' करी के साथ 'रेड राइस' का लिया स्वाद... कईयों के मुंह से निकला, वाह मजा आ गया..!
       दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में आकर अगर दंतेवाड़ा के 'कडकनाथ' का जायका नहीं लिया तो यहां का दौरा भी निरर्थक है। शायद यही वजह रही कि गुरूवार को दंतेवाड़ा में हुई संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान लंच के मीनू में इसे खास जगह दी गई। राजधानी समेत बस्तर संभाग के कई जिलों से पहुंचे आला अफसरों ने 'कड़कनाथ' करी के साथ 'रेड राइस' का खूब आनंद लिया।  
       बता दें के चीफ सिक्रेटरी बनने के बाद सीनियर आईएएस अजय सिंह का यह पहला बस्तर प्रवास था। उन्होंने नई पहल करते हुए संभाग स्तरीय रिव्यू मीटिंग जगदलपुर के बजाय दंतेवाड़ा में बुलाने का फैसला लिया। बैठक में बस्तर के सातों जिलों के कलेक्टर व एसपी के अलावे तमाम बड़े अफसर मौजूद रहे। मौका बेहद खास था, लिहाजा जिला प्रशासन ने भी अतिथियों के आवभगत में कोई कोर-कसर बाकि नहीं रखी।      
समीक्षा बैठक में दंतेवाड़ा पहुंचे अफसरों ने 'कड़कनाथ' करी के साथ 'रेड राइस' का लिया स्वाद... कईयों के मुंह से निकला, वाह मजा आ गया..! 2

      समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों ने लंच किया, जिसमें छप्पन भोग का इंतजाम किया गया था। इन दिनों दंतेवाड़ा के कड़कनाथ के खासे चर्चे हैं इसलिए लंच में इसे विशेष तवज्जो मिली। हालांकि, नानवेज आइटम में कड़कनाथ करी के साथ देशी मुर्गा व फिश फ्राई भी था पर आगंतुक अफसरों ने कड़कनाथ के डिश को बेहद पसंद किया।
        बताया गया है कि करीब 65 किलो कड़कनाथ और 40 किलो के करीब देशी मुर्गा बनवाया गया था। पशु एवं चिकित्सा विभाग से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि उनको कड़कनाथ प्रबंध करने की जिम्मेदारी दी गई थी। 
समीक्षा बैठक में दंतेवाड़ा पहुंचे अफसरों ने 'कड़कनाथ' करी के साथ 'रेड राइस' का लिया स्वाद... कईयों के मुंह से निकला, वाह मजा आ गया..! 3
       मीटिंग में शिरकत करने पहुंचे अधिकारियों ने कड़कनाथ के साथ यहां का लाल चावल बड़े चाव से खाया। लंच के दौरान अधिकारियों में इन दानों ही फूड की बड़ी चर्चा रही। कई अफसर-कर्मियों को तो कहते सुना गया कि कड़कनाथ वाकई बेहद स्वादिष्ट है... भई वाह मजा आ गया..!
नक्सल समस्या को लेकर दंतेवाड़ा में चल रही सरकार की बड़ी बैठक... चीफ सिक्रेटरी, DGP समेत तमाम बड़े अफसरों की मौजूदगी में हो रहा मंथन !

        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर।
नक्सल आपरेशंस समेत बस्तर में विकास कार्यों को लेकर दंतेवाड़ा में गुरुवार को सरकार की बड़ी बैठक संपन्न हुई। बैठक में चीफ सिक्रेटरी अजय सिंह, डीजीपी एएन उपाध्याय समेत प्रदेश के आला अफसर मौजूद थे। बता दें कि यह पहला मौका है, जब नक्सल अापरेशंस की डिविजनल मीटिंग संभाग मुख्यालय जगदलपुर के बाहर हुई।  
नक्सल समस्या को लेकर दंतेवाड़ा में चल रही सरकार की बड़ी बैठक... चीफ सिक्रेटरी, DGP समेत तमाम बड़े अफसरों की मौजूदगी में हो रहा मंथन !  2
      दरअसल, चीफ सिकरेट्री बनने के बाद सीएस अजय सिंह ने बड़ा कदम उठाते हुए दक्षिण बस्तर में इस समीक्षा बैठक को बुलाने का फैसला लिया।जिला पंचायत के सभागार में आयोजित इस मीटिंग में शामिल होने राजधानी रायपुर से भी बड़ी संख्या में अफसर दंतेवाड़ा पहुंचे थे। वहीं बस्तर के कई जिलों के कलेक्टर व एसपी समेत अन्य विभागीय अफसर भी बैठक में उपस्थित रहे।
 
      बैठक से पूर्व सीएस अजय सिंह सहित अन्य अफसरों ने शक्तिपीठ पहुंच मांई दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गुरूवार की बैठक में नक्सल समस्या के साथ ही बस्तर संभाग में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा व अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
    बैठक में नक्सल डीजी डीएम अवस्थी, फॉरेस्ट एसीएस सीके खेतान, पंचायत विभाग के एसीएस आरपी मंडल और गृह विभाग के एसीएस वीवी सुब्रमण्यम के अलावा बस्तर कमिश्नर दिलीप वासनीकर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी सुंदरराज पी के अलावा अन्य जिलों के अफसर भी मौजूद थे। 
loading...
 शिक्षाकर्मिर्यों को टायलेट निरीक्षण का आदेश देने वाले IAS जगदीश सोनकर का दंतेवाड़ा तबादला, मंत्री की नाराजगी के बाद हटाया गया
      रायपुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। धमतरी के जिला पंचायत सीईओ जगदीश सोनकर को हटा दिया गया है। उन्हें दंतेवाड़ा भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर की नाराजगी के बाद उनका तबादला किया गया है। 
     आज मंत्रालय से इस संबंध में ट्रांसफर आर्डर भी जारी हो गया है। आदेश के मुताबिक IAS जगदीश सोनकर को दंतेवाड़ा का नया जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है, जबकि वहां के जिला पंचायत सीईओ गौरव कुमार को धमतरी के जिला पंचायत की कमान सौंपी गई है। 
 शिक्षाकर्मिर्यों को टायलेट निरीक्षण का आदेश देने वाले IAS जगदीश सोनकर का दंतेवाड़ा तबादला, मंत्री की नाराजगी के बाद हटाया गया 2
      बता दें कि 2013 बैच के आईएएस अफसर जगदीश सोनकर को हाल ही में गरियाबंद से धमतरी का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया था। कुछ ही दिन पहले वे शिक्षाकर्मियों को स्कूलों के शौचालय का निरीक्षण करने का विवादास्पद आदेश देकर सुखिर्यों में आए थे। बाद में इसका विरोध होने पर कलेक्टर के निर्देश पर उन्होने यह आदेश वापस ले लिया था। 
इस पूरे एपिसोड से प्रदेश के कद्दावर मंत्री अजय चंद्राकर उनसे काफी नाराज बताए जा रहे थे। उनके दंतेवाड़ा तबादले को मंत्री की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
    बता दें कि इससे पहले भी बलरामपुर के एसडीएम रहते जगदीश सोनकर उस वक्त विवाद में आये थे, जब उन्होंने अस्पताल में मरीजों के बिस्तर पर जूता रख दिया था। हालांकि, इसकी तस्वीर के मीडिया में आने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी।


जिला पंचायत CEO ने दिया ऐसा शर्मनाक आदेश की होने लगा विरोध... पढ़िए पूरी खबर
     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जिला पंचायत सीईओ ने शिक्षाकर्मियों के लिए ऐसा आदेश जारी किया है, जिसे लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। दरअसल, यहां के जिला पंचायत सीईओ जगदीश सोनकर ने शिक्षाकर्मियों को सरकारी स्कूलों के मूत्रालय का निरीक्षण कर बच्चों द्वारा इसके इस्तेमाल करने की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने का आदेश जारी किया है। इस फरमान को लेकर शिक्षाकर्मियों में रोष देखा जा रहा है। 
    बता दें कि धमतरी जिले के के चार विकासखंड धमतरी, कुरूद, मगरलोड व नगरी के सभी ग्राम पंचायतों में 355 विद्यालयों में मूत्रालयों का निर्माण कराया गया है। इन मूत्रालयों के नियमित उपयोग व रखरखाव के लिए निरीक्षण का आदेश सीईओ द्वारा जारी किया गया है। आदेश में स्कूल के शिक्षक व क्लास प्रमुख को मूत्रालय उपयोग निरीक्षण की ड्यूटी दी गयी है। 
बड़ा सवाल यह है कि जिन स्कूलों में छात्रों के बीच सिर्फ शिक्षिका पदस्थ है, या फिर जहां छात्राओं के बीच शिक्षक पदस्थ हैं, उन स्कूलों में निरीक्षण कैसे होगा...? और क्या टॉयलेट करते बच्चों-बच्चियों की तस्वीर लेना मर्यादित है। इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 
    इस आदेश से शिक्षाकर्मियों के बीच तीखी नाराजगी है। शिक्षक पंचायत ननि मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा के मुताबिक धमतरी के जिला पंचायत सीईओ का यह आदेश अव्यवहारिक एवं अशोभनीय है। उक्त आदेश के तहत इस प्रकार के कार्य कराए जा रहे है, जो बेहद अमर्यादित और विद्यार्थियों के निजता के अधिकार का खुला उलंघन है। 



बड़ी खबर... सरकार की सख्ती का असर, शिक्षाकर्मियों का अनिश्चिकालीन हड़ताल बिना शर्त समाप्त
     रायपुर @ खबर बस्तर। प्रदेश भर में बीते 15 दिनों से जारी शिक्षाकर्मियों की बेमियादी हड़ताल देर रात बिना शर्त समाप्त हो गई। सरकार ने शिक्षाकर्मियों के खिलाफ कड़ा फैसला लेते हुए कल शाम 41 शिक्षाकर्मी नेताओं को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद तेजी से बदले घटनाक्रम में देर रात खबर आई कि शिक्षाकर्मियों ने अपनी हड़ताल नि:शर्त खत्म कर दी है। 
       शिक्षाकर्मी संघ ने प्रेस कांफ्रेंस कर हड़ताल वापस लेने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों की मानें तो शिक्षाकर्मियों की हड़ताल को तोड़वाने में रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी व एसपी संजीव शुक्ला ने अहम रोल प्ले किया। प्रशासन की दखल के बाद सरकार से अनुमति लेकर शिक्षाकर्मी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जेल में बंद पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद ही हड़ताल वापस लेने का फैसला शिक्षाकर्मियों ने लिया। 
दरअसल, सरकार द्वारा कल 41 शिक्षाकर्मियों को बर्खास्त किए जाने के बाद से शिक्षाकर्मी संघ से जुड़े कई लोग दबाव में थे। इधर, सरकार भी झुकने को तैयार नहीं थी। सरकार का पूरा जोर इस बात पर था कि मंगलवार 5 दिसंबर को कांग्रेस द्वारा बुलाया गया छत्तीसगढ़ बंद सफल न हो सके। क्योंकि बंद अगर कामयाब रहता तो सरकार की इसमें बड़ी किरकिरी होती। इस बंद को छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ कॉमर्स ने भी समर्थन देने से इंकार कर दिया था। 

यहां के कलेक्टर ने किया कुछ ऐसा की हर तरफ होने लगी चर्चा... आप भी जानिए क्या है वजह
        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बलरामपुर के कलेक्टर अवनीश शरण एक फिर से सुर्खियों में है। अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाकर समूचे प्रदेश में एक नज़ीर पेश करने वाले डीएम इस बार अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर चर्चा में है। दरअसल, इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी बेटी वेदिका के साथ नजर आ रहे हैं। 
       यह तस्वीर इस मायने में बेहद खास है क्योंकि वे अपनी बिटिया के साथ खाना खाते दिख रहे हैं। वह भी कहीं और नहीं, बल्कि बेटी के सरकारी स्कूल में... एक कलेक्टर का बिटिया के साथ स्कूल में मिड डे मील खाते हुए यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। 
      लोगों का कहना है कि डीएम की यह पहल अनुकरणीय है। ऐसी पहल से प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल सकती है। बता दें कि बलरामपुर कलेक्टर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए जिले के अलग-अलग स्कूलों का अक्सर दौरा करते रहते हैं। उनकी इस ताजा पहल ने एक बार फिर इस चर्चा को जन्म दे दिया है कि क्या ऐसा हरेक अफसर और जनप्रतिनिधि नहीं कर सकते, ताकि लोगों के लिए यह एक प्रेरणा बन जाए।