Articles by "राजनीति"
Showing posts with label राजनीति. Show all posts

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 और 26 जुलाई को बस्तर और दंतेवाड़ा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति कोविंद के साथ रहेंगे। संभाग मुख्यालय जगदलपुर के एयरपोर्ट पर सीएम सुबह 10.25 बजे राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। 

अब से कुछ ही देर में बस्तर पहुंचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... स्वागत के लिए तैयार है बस्तर, जगदलपुर एयरपोर्ट पर CM रमन सिंह करेंगे स्वागत

Read More :  दो दिनी प्रवास के दौरान बस्तर में रात गुजारेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद... लंच में परोसा जाएगा बस्तरिया फूड, लोकटीमाझी चावल और फूटू का भी लुत्फ उठाएंगे

       यहां से राष्ट्रपति कोविंद के साथ डॉ. सिंह जगदलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जावंगा आएंगे और वहां से आदर्श ग्राम हीरानार पहुंचकर एकीकृत कृषि प्रणाली से खेती कर रहे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति दंतेवाड़ा के वनवासी कल्याण आश्रम स्कूल के बच्चों से चर्चा करेंगे और उनके साथ भोजन करेंगे। 

Read More :  नक्सलियों की धमकी देकर आरक्षक की पत्नी से कई साल तक करता रहा अनाचार... आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

      राष्ट्रपति कोविंद दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद जावंगा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी एजुकेशन सिटी परिसर में सक्षम स्कूल के दिव्यांग बच्चों और आस्था विद्या मंदिर के बच्चों से चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति एजुकेशन सिटी में बीपीओ का शुभारंभ करने के बाद चित्रकोट आएंगे। कोविंद वहां बस्तर का सुप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात देखेंगे। 

Read More :  बस्तर की बेटी ने जीता 'मिस छत्तीसगढ़' ब्यूटी कांटेस्ट का टाइटल... मिस इंडिया स्पर्धा में पहुंची थी तीसरे पायदान पर, बधाईयों का दौर जारी

       राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 26 जुलाई को जगदलपुर के डिमरापाल में 11 बजे स्वर्गीय श्री बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अस्पताल भवन का लोकार्पण करने के बाद आम सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के साथ शामिल होंगे। डॉ. सिंह दोपहर 12.45 बजे जगदलपुर विमानतल पर राष्ट्रपति को भावभीनी बिदाई देंगे। मुख्यमंत्री 1.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...


loading...

       बीजापुर @ खबर बस्तर। बीजापुर के पूर्व विधायक एवं अविभक्त मप्र में प्रतिपक्ष के उप नेता रह चुके राजाराम तोड़ेम इस बार फिर यहां से चुनाव लड़ने की कोशिश में हैं। उन्होंने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसी बीच सोमवार को सर्व आदिवासी समाज के बड़े ऐलान ने उनकी सियासी उम्मीदों को झटका दिया है।
पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन
दरअसल, समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने साफ किया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में समाज किसी को भी समर्थन नहीें देगा। यहां गोण्डवाना भवन में समाज के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों के सामने इस बात की घोषणा की। 
Read More :  बीजापुर से संकनी चंद्रैया और दंतेवाड़ा से जया कश्यप होंगी जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी... विधानसभा चुनाव के लिए छजकां ने जारी की चौथी लिस्ट

      सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, महासचिव तिमोथी लकड़ा, शंकर कुड़ियम, बस्तर जिला अध्यक्ष गंगाराम नाग, युवा प्रभाग अध्यक्ष गोवर्धन कश्यप, सचिव पप्पूराम नाग, पदाधिकारी तेलम बोरैया, नरेन्द्र बुरका, वी धुरवा एवं लक्ष्मण कड़ती ने संवाददाताओं से चर्चा में राजाराम तोड़ेम का नाम लिए बिना कहा कि समाज किसी पार्टी से ताल्लुक नहीं रखता है और ही किसी सियासी पार्टी का समर्थन करता है। हम केवल आदिवासी हित के लिए संघर्षरत है। 

Read More :  वन मंत्री महेश गागड़ा के खिलाफ चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजाराम तोड़ेम... चुनाव लड़ने सर्व आदिवासी समाज से मांगी मंजूरी !

पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम के अरमानों को 'अपनों' का झटका... सर्व आदिवासी समाज का बड़ा ऐलान, चुनाव में किसी को नहीं देंगे समर्थन
तोड़ेम ने मांगा था समर्थन :   बता दें कि पूर्व विधायक तोड़ेम ने हाल ही में ये बयान दिया था कि वे इस सीट से इस बार आदिवासी समाज के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने समाज के प्रांतीय अध्यक्ष को आवेदन भी दिया था। अब समाज के रूख से उन्हें या तो विधानसभा चुनाव से दूर रहना होगा या फिर निर्दलीय नहीं तो किसी पार्टी से जुड़कर चुनाव लड़ना होगा। गौरतलब है कि तोड़ेम अभी समाज के उप प्रांताध्यक्ष भी हैं। 
यह भी पढ़िए :  गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत

       पदाधिकारियों के मुताबिक सर्व आदिवासी समाज के नाम या समर्थन से चुनाव मैदान में उतरने वाले का समाज बहिष्कार करेगा। आदिवासी नेताओं ने कहा कि हर जिले में समाज अजजा, जजा व अन्य पिछड़ा वर्ग की स्थिति पर चर्चा करने बैठकों का आयोजन कर रहा है। समाज ने जिला प्रशासन से विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को एक दिन के अवकाश का आवेदन दिया था। इसकी अनुमति कलेक्टर ने दे दी है।

Read More :  मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर


loading...

      रायपुर @ खबर बस्तर। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता गणपति के नाम से फोन करने वाले युवक को छत्तीसगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। आंध्रप्रदेश पुलिस की मदद से आरोपी को विजयवाड़ा से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। 

PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली नेता 'गणपति' के नाम से फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार... CG पुलिस ने विजयवाड़ा से हिरासत में ले शुरू की पूछताछ

Read More :  पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा ! 

       डीआईजी पी सुंदरराज ने खबर बस्तर डॉट कॉम को बताया कि आरोपी युवक वीरू राजू को आंध्रप्रदेश पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आंधप्रदेश के विजयवाड़ा का निवासी बताया जा रहा है। उसने पूछताछ में भूपेश बघेल को फोन करने की बात कबूल कर ली है। 

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

        बता दें कि हाल ही में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को एक अंजान नंबर से कॉल आया था। जिसमें कॉलर ने अपने आप को नक्सली नेता गणपति बताते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी। घटना सामने आने के बाद छग की राजनीति भी हड़कंप मच गया था। इसी बीच बघेल ने इस मामले की सूचना पुलिस में देते हुए सरकार पर खुद को ट्रेस कर फंसाने का आरोप भी लगाया था।  

Read More :  राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

       इधर, मामले की गंभीरता के लिहाज से पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और आरोपी को जल्द ही ट्रेस कर लिया। बहरहाल, आरोपी शख्स ने पीसीसी चीफ बघेल को फोन क्यों किया...? इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी...? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब पुलिस की पड़ताल खत्म होने के बाद ही मिल सकेगा।  

यह भी पढ़िए :  गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत


loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस के बीच शुक्रवार को एक अजब वाक्या पेश आया। सभी सांसद उस वक्त हैरान रह गए जब राहुल गांधी ने भाषण के बाद अचानक पीएम नरेंद्र मोदी को जाकर गले लगा लिया। इस दौरान पीएम मोदी भी मुस्कुराते रहे। फिर उन्होंने राहुल को पीठ थपथपाकर बधाई दी।
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

यह भी पढ़िए  :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ

       अविश्वास प्रस्ताव के तनावपूर्ण माहौल के बीच राहुल के इस कदम से पीएम मोदी भी पहले सकपका से गए। पीएम से गले मिलकर राहुल जब वापस जाने लगे तो मोदी ने उन्हें अपने पास बुलाया और पीठ थपथपाई। इसके बाद राहुल गांधी अपनी सीट पर बैठे और अपने साथी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारते हुए दिखाई दिए। 

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए
      इस घटना पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सदन में कहा, 'राहुल का संसद में पीएम मोदी को इस तरह से गले लगाना सही नहीं है। वो इस वक्त देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं गले लगाने के खिलाफ नहीं हूं। पर पीएम को सीट पर गले लगना और उसके बाद आंख मारना, सदन की गरिमा के लिहाज से सही नहीं है।' इस पर सोशल मीडिया पर भी जमकर चुटकी ली गई।

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें


loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को मंगलवार को एक फोन कॉल आया है, जिसमें कॉलर ने कहा कि 'हैलो...मैं नक्सली बोल रहा हूं।' कहा जा रहा है कि फोन पर कथित नक्सली ने विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की बात भी कही है। 

पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को आया फोन कॉल...'हैलो, मैं नक्सली बोल रहा हूं'... कांग्रेस का दावा- आज शाम 4 बजे होगा मामले का खुलासा !

Read More :  भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश की जमकर पिटाई की, खोली पगड़ी, कपड़े भी फाड़े ... 'अग्निवेश गो बैक' के लगे नारे 

        मामला सामने आने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को वाकई में नक्सलियों का फोन आया था, या फिर यह किसी शरारती तत्व की करतूत है। बहरहाल, भूपेश बघेल ने इस मामले की मौखिक सूचना पुलिस को दे दी है।

Read More :  राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में बड़ी लापरवाही : संजीवनी 108 का दरवाजा नहीं खुलने से मासूम की मौत, कांच तोड़कर निकाला गया शव

       जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताते हुए आगामी चुनाव को प्रभावित करने की बात कही। हालांकि, फोन पर कथित नक्सली ने भूपेश बघेल से क्या बातें कि इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। 

Read More :  बड़ी खबर : स्वास्थ विभाग के हड़ताली 36 कर्मचारियों पर गिरी बर्खास्तगी की गाज़... कलेक्टर के निर्दश पर CMHO ने की कार्रवाई 

     कांग्रेस का कहना है कि आज शाम 4 बजे मामले का पटाक्षेप हो जाएगा। कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी ने खबर बस्तर से चर्चा में इस बात की पुष्टि की है कि बघेल को कथित रूप से नक्सली का फोन आया था। उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम 4 बजे कांग्रेस इस मामले को सार्वजनिक करेगी। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 

Read More :  राजनादगांव पुलिस की शर्मनाक हरकत : सड़क पर बैठी गाय पर जानबूझकर चढ़ा दी गाड़ी... मामले का VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद विधायक ने मंगलवार को रामानुजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें मोबाइल गुमने का जिक्र उन्होंने किया है।

कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !

Read More :  छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया 'रेड अलर्ट'... अगले 48 घंटे खतरनाक, इन स्थानों में हो सकती है तेज बारिश

    बता दें कि बृहस्पति सिंह बलरामपुर के रामानुजगंज के विधायक हैं। उनके मोबाइल से व्हाटसएप के एक न्यूज ग्रुप में पोर्न क्लिप शेयर किया गया है। यह घटना सामने आने के बाद सियासी हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, विधायक इस पूरे मामले से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।  

यह  भी पढ़िए :  खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान
कांग्रेस विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होने से मचा बवाल... फिर विधायक ने पुलिस में दर्ज की ये शिकायत !


🔼  विधायक द्वारा पुलिस में दिया गया आवेदन 

      विधायक बृहस्पति सिंह का कहना है कि सोमवार की रात घर आते समय उनका मोबाइल कहीं गिर गया है। यह फोन किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गया है जो इसका दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने इस मामले में पुलिस थाने में आवेदन कर मोबाइल नम्बर को तत्काल ब्लाक करने की अपील की है।

Read More :  बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती ! 

      इधर, इस मसले पर सियासत भी गर्मा गई है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने आरोपी विधायक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। उनके मुताबिक विधायक के मोबाइल से पोर्न वीडियो वायरल होना गंभीर मामला है। यह एक तर​ह से जनता का अपमान करने जैसा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले को संज्ञान में लेकर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

loading...

      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी की पार्टी 'हल चलाता हुआ किसान' चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी समर में उतरेगी। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया है। 

 निर्वाचन आयोग ने अजीत जोगी की पार्टी 'छजकां' को जारी किया चुनाव चिन्ह... 'हल चलाता किसान' सिंबल के साथ चुनावी समर में उतरेगी पार्टी

Read More :  लाल आतंक : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका ! 

     बता दें कि हाल ही में दिल्ली में छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी ने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच पार्टी सिंबल को लेकर अपनी बात रखी थी। जोगी कांग्रेस द्वारा आयोग को दिए गए आवेदन में 'हल जोतता किसान' को चुनाव चिन्ह के तौर पर आबंटन करने की मांग की गई थी।  

Read More :  दीमक करे मेहनत और मौज ले इंसान... बस्तर के बाजारों में बिक रहे 'फुटू' को आपने खाया जरूर होगा, जानिए इसके बारे में और भी बहुत कुछ... 

     अब आयोग की इस पर मुहर लगने के बाद पार्टी पदाधिकारी उत्साहित दिख रहे हैं। जनता कांग्रेस प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया की चुनाव आयोग द्वारा हल चलता किसान चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है। बता दें कि आयोग ने इसके साथ ही छत्‍तीसगढ़ और मध्‍यप्रदेश की कुछ और पार्टियों को भी चुनाव चिन्‍ह जारी किए हैं।


loading...

       बीजापुर @ खबर बस्तर। अविभाजित मप्र में विपक्ष के उपनेता रह चुके बीजापुर के पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम आसन्न विधानसभा चुनाव में इसी सीट से एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज के समर्थन से वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जोर आजमाईश कर सकते हैं। चुनावी समर में उतरने उन्होंने समाज के प्रांताध्यक्ष बीपीएस नेताम से इसकी अनुमति मांगी है। 

वन मंत्री महेश गागड़ा के खिलाफ चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजाराम तोड़ेम... चुनाव लड़ने सर्व आदिवासी समाज से मांगी मंजूरी !
पत्रकारों से चर्चा में पूर्व विधायक तोड़ेम ने आरोप लगाया कि बीजापुर जिले में मैदानी स्तर पर काम ठीक से नहीं हो रहा है। बिजली तिहार तो मना लिया गया लेकिन भोपालपटनम ही नहीं बल्कि दीगर विकासखण्डों में भी बिजली की आंखमिचौली आम बात है। इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। 
Read More :  बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार 

     एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर इसी कथित डिजिटल इंडिया का हिस्सा भोपालपटनम 3जी की बात तो दूर 2जी का नेटवर्क नहीं होने से बेहाल है। तोड़ेम ने आरोप लगाया कि निजी कंपनियों को लाभ देने के मकसद से सरकारी कंपनी बीएसएनएल की सेवा सुस्त करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे के गांवों को चमका देने से जिले का विकास नहीं हो जाता है। इसके लिए मैदानी स्तर पर प्रशासनिक कसावट की दरकार है।  

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

       बता दें कि संप्रति सर्व आदिवासी समाज के उप प्रांताध्यक्ष राजाराम तोड़ेम 1993 में भाजपा की टिकट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र पामभोई को शिकस्त दी थी। इसके बाद अगले चुनाव में पामभोई से ही मिली हार के बाद कई सालों तक वे बीजापुर और पार्टी से दूरी बना कर चले। 

Read More :  बीजापुर से संकनी चंद्रैया और दंतेवाड़ा से जया कश्यप होंगी जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी... विधानसभा चुनाव के लिए छजकां ने जारी की चौथी लिस्ट

       तोड़ेम की इसी बेरूखी के चलते भाजपा ने 2008 के विस चुनाव में नए नवेले प्रत्याशी महेश गागड़ा पर दांव आजमाया और वे राजेन्द्र पामभोई को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2013 में बीजापुर सीट पर गागड़ा ने दूसरी दफे विजयश्री हासिल की और आज वे प्रदेश के वन मंत्री के पद पर आसीन हैं। वहीँ अब तोड़ेम फिर से सर्व आदिवासी समाज के समर्थन से चुनावी समर में उतर सकते हैं। ऐसे में बीजापुर सीट पर भाजपा के मौजूदा और पूर्व विधायक की संभावित टक्कर पर सभी की निगाहें रहेंगी।

Read More : बीजापुर विधानसभा के 200 से अधिक पोलिंग बूथों पर लाल आतंक का साया... विस के 245 केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी में   


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बीजू जनता दल (बीजद) के नेता और पूर्व विधायक नवीन नंदा कोलकाता के एक स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट के साथ धर-दबोचे गए। यहां एक स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का खेल चल रहा था। पुलिस ने जब इस स्पा में छापा मारा तो पूर्व विधायक देह व्यापार करने वाली लड़कियों के साथ मौके पर मौजूद थे। 

स्पा की आड़ में चल रहा था गंदा काम...सैक्स रैकेट में शामिल लड़कियों के साथ पुलिस ने पूर्व विधायक को किया गिरफ्तार... नेताजी बोले- ''चोर को पकड़ने अंदर गया था !''

यह भी पढ़िए :  जिस्मफरोशी का बड़ा अड्डा बना रायपुर : 24 घंटे के भीतर 3 जगहों पर पकड़ाया सेक्स रैकेट, होटल से 4 युवतियाँ गिरफ्तार 

    घटना शनिवार शाम की है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक शहर के पार्कस्ट्रीट इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापामार कार्रवाई में इसका भंडाफोड़ हुआ। यहां से पुलिस ने सैक्स रैकेट में शामिल 18 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। लेकिन पूर्व विधायक को मौके पर देख पुलिस भी सकते में आ गई।  

यह भी पढ़िए :  इस फिल्म एक्ट्रेस ने बीच सड़क उतारे अपने कपड़े तो मच गया बवाल... महंगी पड़ी ये हरकत, पुलिस ने दर्ज किया FIR

       हालांकि, पूर्व विधायक ने गिरफ्तार किए जाने की बात तो स्वीकारी है, लेकिन इस कार्रवाई को वे साजिश बता रहे हैं। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बाजार में थे तभी अज्ञात चोर उनका बटुआ और मोबाइल चुरा कर फरार हो गया। वह चोर का पीछा करते हुए स्पा में घुस गए, जहां सेक्स रैकेट चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने स्पा में छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।    

Read More :  महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की जान को खतरा, आर्म्स लाइसेंस के लिए किया अप्लाई... जानिए, क्यों पिस्टल लेना चाहती हैं मिसेज धोनी !

       इधर, बीजू जनता दल (बीजेडी) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को पूर्व विधायक नवीन नंदा को पार्टी से निलंबित कर दिया। बीजेडी सचिव बिजय नायक के मुताबिक नंदा को कोलकाता में पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना के बाद उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया गया है। हालांकि, नंदा ने अपने को निर्दोष बताते इसे साजिश करार दिया लेकिन पार्टी पर उनकी इन दलीलों का कोई असर नहीं हुआ।

loading...

     पंकज दाऊद @ बीजापुर। बीजापुर विधानसभा के दो सौ से अधिक पोलिंग बूथों पर लाल आतंक का साया बना हुआ है। पिछले विस चुनाव पर गौर करें तो विस क्षेत्र के सभी 245 मतदान केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी में थे। हालांकि, बूथों की संख्या में हालात या वोटर्स की तादाद के मद्देनजर घट-बढ़ हो सकती है। इनमें से कितने केेन्द्र इस चुनाव में संवेदनशील होने के दायरे में आएंगे, इसका पता एक-दो माह में लग जाएगा।

 बीजापुर विधानसभा के 200 से अधिक पोलिंग बूथों पर लाल आतंक का साया... विस के 245 केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी में
सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण इलाके में 1200 वोटर्स के लिए एक बूथ का प्रावधान है जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए ये संख्या 1400 है। भौगालिक परिस्थिति को देख इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। पिछले विस चुनाव में 245 बूथ बनाए गए थे और ये सभी संवेदनशील केन्द्रों की फेहरिस्त में शुमार थे। नक्सली हिंसा के चलते इन केन्द्रों को संवेदनशील माना गया था। भैरमगढ़ ब्लाॅक में सर्वाधिक 71 बूथ थे जबकि सबसे कम 43 मतदान केन्द्र उसूर ब्लाॅक में बनाए गए थे। 

Read More :  बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित

      भोपालपटनम ब्लाॅक में 62 व बीजापुर ब्लाॅक में 60 केन्द्र खोले गए थे। सूत्रों के मुताबिक 30 जून तक मतदान केन्द्रों का रेण्डेमाइजेशन होगा। इसके बाद तहसीलदार, बीएलओ या जनप्रतिनिधि नए केन्द्र खोलने या बंद करने का प्रस्ताव देंगे। ये प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। आयोग के अनुमोदन के बाद ही केन्द्र खोले या बंद किए जा सकेंगे। 

9 दलों को जाना होगा नारायणपुर

बीजापुर विस क्षेत्र के नौ बूथ पिछले चुनावों में नारायणुर जिले में बनाए गए थे। इन केन्द्रों में लंकामाड़, मारूमवाड़ा, जाटलूर, बोटेर, कोम्मू, डूंगा, पिड़ियाकोट, कलहाजा एवं थुलथुली शामिल हैं। 

यह भी पढ़िए :  बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम


loading...

         न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बीजेपी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में J & K के सभी बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद समर्थन वापसी का फैसला लिया। बीजेपी के इस कदम के बाद सीएम महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एनएन वोहरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

कश्मीर में सियासी संकट : BJP ने PDP सरकार से समर्थन वापसी का किया ऐलान... महबूबा मुफ्ती ने दिया CM पद से इस्तीफा !

Read More :  नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा ! 

      समर्थन वापसी के बाद BJP कोटे के सभी मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजेपी ने समर्थन वापसी की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपते हुए राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की मांग की है। इधर, पीडीपी ने शाम चार बजे पार्टी की बैठक बुलाई है। बीजेपी नेताओं से मिलने से पहले अमित शाह ने NSA अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी।  

Read More :  चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ... 

         बता दें कि जम्मू कश्मीर में 2014 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। फरवरी 2015 में भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन हुआ था। मार्च 2015 में भाजपा के समर्थन से मुफ्ती मोहम्मद सईद J & K के मुख्यमंत्री बने थे। उनके निधन के बाद महबूबा मुफ्ती सीएम बनीं। जबकि डिप्टी सीएम का पद भाजपा के पास था।  

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

      फैसले के बाद बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में स्थिति काफी बिगड़ी है, जिसके कारण हमें ये फैसला लेना पड़ा। हमने गृह मंत्रालय, जम्मू-कश्मीर के 3 साल के कामकाज, सभी एजेंसियों से राय लेकर ये फैसला किया है। माधव ने कहा कि तीन साल पहले जनादेश के बाद परिस्थितियों के अनुसार ये गठबंधन हुआ था। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में गठबंधन में आगे साथ चलना मुश्किल हो गया था। 

loading...

     रायपुर @ खबर बस्तर। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षाकर्मियों को संविलियन का तोहफा दिया है। रमन सरकार ने शिक्षाकर्मियों की वर्षों पुरानी संविलियन की मांग मान ली है। सोमवार की शाम मंत्रालय में आयोजित रमन कैबिनेट की बैठक में सरकार ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन पर मुहर लगा दी। बैठक में 1 जुलाई 2018 को आठ साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षा​कर्मियों के संविलियन का प्रस्ताव पास कर दिया गया। 

चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ...

यह भी पढ़िए  :  भाजपा विधायक की गुंडागर्दी CCTV में कैद : थाने में घुसकर कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, जान से मारने की धमकी भी दी, FIR दर्ज

      बताया जा रहा है कि पहले चरण में प्रदेश के 1 लाख 3 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा। वहीं शेष 75 हजार शिक्षाकर्मियों को क्रमशः 8 साल की सेवा पूर्ण करने पर इसका लाभ मिलेगा। संविलियन हो जाने से शिक्षाकर्मियों के वेतन में 7 से 12 हजार तक की बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि सरकार द्वारा शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा के बाद अब भविष्य में शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति भी नहीं होगी।   

Read More :  विकास यात्रा में सीएम डॉ रमन सिंह ने शिक्षाकर्मियों को दी संविलियन की सौगात... कैबिनेट की बैठक में जल्द लगेगी मुहर !   

    जानकारी के मुताबिक शिक्षाकर्मियों के संविलियन होने से राज्य सरकार पर लगभग 1 हजार 3 सौ 46 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक व्यय भार पड़ेगा। बताया गया है कि संविलियन का कार्य क्रमबद्ध रूप से किया जाएगा। शिक्षक (पंचायत/नगरीय निकाय) का संविलियन शिक्षा विभाग के अधीन किया जाएगा। इसके बाद शिक्षाकर्मी जैसे-जैसे 8 वर्ष की सेवा पूर्ण करते जाएंगे। वैसे-वैसे भविष्य में शिक्षा विभाग के अधीन होते जाएंगे।  

Read More :  नीति आयोग की बैठक में बोले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह- 'नए भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका होगी'

       बता दें कि छत्तीसगढ़ में संविलियन की मांग को लेकर शिक्षाक​र्मी लगातार सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए थे। लिहाजा चुनावी साल में सरकार ने शिक्षाकर्मियों को नाराज नहीं करते हुए संविलियन की मांग को पूरा करने का फैसला लिया। विगत 10 जून को अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में सीएम डॉ. रमन सिंह ने संविलियन की घोषणा कर दी थी। इसके बाद सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लग गई। 

Read More :  सुपेबेड़ा के बाद अब आसपास के 6 गांवों में भी किडनी की बीमारी का प्रकोप... दर्जनों ग्रामीण चपेट में, बढ़ रहा प्रभावितों का आंकड़ा


loading...

       रायपुर @ खबर बस्तर। जोगी कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में सात विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस लिस्ट में बस्तर संभाग की 12 में से 4 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। 



बीजापुर से संकनी चंद्रैया और दंतेवाड़ा से जया कश्यप होंगी जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी... विधानसभा चुनाव के लिए छजकां ने जारी की चौथी लिस्ट
        छजकां द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक बीजापुर सीट से बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले संकनी चंद्रिया को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दंतेवाड़ा सीट से गमावाड़ा की सरपंच व महिला जोगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष जया कश्यप चुनाव लड़ेंगी। बस्तर संभाग की इन दोनों सीटों के अलावा नारायणपुर व बस्तर सीट पर भी छजकां ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पार्टी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट यह है...
-  खल्लारी विधानसभा सीट से परेश बागबाहरा 

-  बालोद विधानसभा सीट से अर्जुन हिरवानी

-  बैकुंठपुर विधानसभा सीट से बिहारी राजवाड़े

-  दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से जया कश्यप 

-  बीजापर विधानसभा सीट से संकनी चंद्रैया

-  नारायणपुर विधानसभा सीट से बलीराम कचलाम

-  बस्तर विधानसभा सीट से सोनसाय कश्यप


loading...

       पंकज दाऊद @ बीजापुर। पिछले चार चुनावों में बीजापुर जिले के वोटर्स ने केसरिया दल यानि बीजेपी के पक्ष में मतदान किया। बात चाहे विधानसभा चुनाव की हो या फिर लोकसभा की, जिले में हुई वोटिंग ये साफ बता रही है कि मतदाता प्रतिशतता ज्यादा हुई हो या कम, नफा भारतीय जनता पार्टी को ही मिला है।

चुनावी चकल्लस : चाहे वोटिंग परसेंटेज कम हो या ज्यादा, बीजापुर जिले में फायदे में ही रहा केसरिया !

Read More :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना

       आंकड़े बताते हैं कि 2014 में हुए लोक सभा चुनाव में जिले में 161789 में से 57591 मतदाताओं यानी 35.60 प्रतिशत वोटर्स ने वोट डाले। यदि 2013 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो ये सामने आता है कि तब 157334 में से 69826 यानी 44.30 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।  

यह भी पढ़िए :  खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी ! 

    2009 के लोक सभा चुनाव में 152032 में से 32398 यानी 21.31 प्रतिशत वोटर्स ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 2008 के विधानसभा चुनाव में भी 149590 में से 43293 यानी 28.94 फीसद मतदाताओं ने वोटिंग की। इन चारों चुनावों में फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला है।  

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
अब तक ढाई हजार वोटर्स बढ़े :  पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर्स की संख्या जिले में 157334 थी जबकि 2008 में ये संख्या 149590 थी। इस चुनावी साल में अब तक किए गए पुनरीक्षण में ये आंकड़ा 159882 हो गया है। मतलब इन साढ़े चार सालों में 2548 यानी 1.59 फीसदी वोटर्स बढ़े हैं। 
        हालांकि, ये अंतिम आंकड़ा नहीं है। क्योंकि पुनरीक्षण का काम अभी भी चल रहा है और मतदाता संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक 31 जुलाई तक सतत अद्यतीकरण होगा। फिर पहली अगस्त से वोटर्स लिस्ट का समरी रिवीजन होगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 27 सितंबर को होगा। 

Read More :  नीति आयोग की बैठक में बोले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह- 'नए भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका होगी'



loading...

        न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी है। आरोपी शख्स का नाम नदीम खान बताया जा रहा है। लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के फेसबुक पोस्ट पर नदीम ने लिखा कि वह पीएम को गोली मारने वाला है। विधायक गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। 

भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
       बता दें कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को अपने फेसबुक पेज पर सुबह साइकिल चलाते हुए अपनी दो तस्वीरें और दो वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा था 'गुड मॉर्निंग'। गुर्जर के इसी पोस्ट पर आरोपी नदीम ने धमकी भरी टिप्पणी करते हुए लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं।' 

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान


भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक ने शख्स लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज  2


🔼  आरोपी के fb पर किए गए कमेंट्स का स्क्रीन शॉट

Read More :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना

      इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी अगली टिप्पणी में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' भी लिखा है। उसने अपना मोबाइल नंबर शेयर करते लिखा है कि वह किसी से नहीं डरता। नदीम लिखता है, 'पाकिस्तान जिंदाबाद। जब चाहे मिल लेना, डरता नहीं हूं किसी से। किसी से पूछ भी लेना चाहे। अशोक विहार में रहता हूं।' इधर, भाजपा नेता की शिकायत पर लोनी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमतौर पर अपनी रैलियों और सभाओं में कांग्रेस पर हमला करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन गुरूवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनका अंदाज कुछ बदला सा नजर आया। भिलाई की आमसभा में उन्होंने एक बार भी ना तो कांग्रेस का नाम लिया और ना ही सियासी वार करते दिखे। 

छत्तीसगढ़ दौरे में बदले-बदले से नजर आए PM मोदी : भाषण में कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया, राहुल पर भी हमला करने से बचते दिखे !

Read More :  भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य ! 

       इतना ही नहीं पीएम मोदी के भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बार आश्चर्यजनक रूप से गायब रहे। प्रधानमंत्री का ये बदला हुआ अंदाज सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अपने संबोधन में मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि पुरानी सरकार में जिन इलाकों में सड़कें बनाना भी बड़ी चुनौती बन जाती थी, वहां आज सड़कों के साथ ही हवाई अड्डे बन रहे हैं।

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

         काफी दिनों बाद इस बार पीएम के भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का नाम लोगों ने सुना। मोदी ने कहा कि अटलजी के विजन को रमन सिंह पूरे परिश्रम के साथ लेकर आगे बढ़ रहे है। जिस राज्य के निर्माण के पीछे अटलजी का विजन है, आप लोगों की कड़ी तपस्या है। उस राज्य को तेज गति से आगे बढ़ते देखना उनके लिए सुखद अनुभव है।  

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ के प्रवास पर थे। यहां से नई दिल्ली लौटने के बाद पीएम ने अपने रायपुर और भिलाई प्रवास पर केन्द्रित बैक टू बैक 1 दर्जन से अधिक ट्वीट किए। ट्विटर पर जनता के नाम संदेश में मोदी ने अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा को यादगार बताते हुए अटलजी को याद किया और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भी तारीफ की।

भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य !
       
        मोदी ट्वीट किया- 'हमारे प्रिय अटलजी से छत्तीसगढ़ का गहरा जुड़ाव है। अटलजी ने विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा। हमारे साथ डॉ. रमन सिंह जी जैसे ऊर्जावान नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को गरिमापूर्ण नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हम सब वचनबद्ध हैं।' प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर भिलाई की यात्रा और वहां की आमसभा के अनेक फोटों और वीडियो फुटेज भी पोस्ट किए। 

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

      पीएम मोदी ने लिखा- 'आज छत्तीसगढ़ में मुझे विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने का अवसर मिला। ये प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के मेरे भाईयों और बहनों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे। यहां के मुख्यमंत्री वर्षो से भिलाई में आईआईटी लाने का प्रयास कर रहे थे। हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि हमने छत्तीसगढ़ में आईआईटी लाने का निर्णय किया और आज उसका शिलान्यास हुआ।'


Read More :  आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर

भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य !

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

       पीएम मोदी ने लिखा- 'भिलाई ने सिर्फ स्टील ही नहीं बनाया, बल्कि जीवन, समाज और देश का भी निर्माण किया है। भिलाई का आधुनिक और परिवर्तित स्टील प्लांट अब न्यू इंडिया की बुनियाद को भी स्टील जैसा मजबूत बनाएगा। उन्होंने भारत नेट परियोजना के द्वितीय चरण के शुभारंभ पर ट्वीट करते कहा-डिजिटल इंडिया सिर्फ स्थानों को नहीं बल्कि लोगों को भी आपस में जोड़ेगा।' 

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान


loading...