सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल आॅपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को चिंतागुफा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 3 वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर भी शामिल है। फोर्स ने मौके से हथियार व अन्य नक्सल सामग्री भी बरामद की है। 
 सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS का डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद
Read More :  हवाई सफर के अरमानों को झटका : पहले ही दिन कैंसिल हुई जगदलपुर-विशाखापट्नम फ्लाइट, एयर ओड़िशा ने रद्द किया पहला फेरा 

         पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को DRG, STF और DF की संयुक्त पार्टी चिंतागुफा थाना क्षेत्र के गट्टापाड़, तोय मेट्टा व बंडी मेट्टा की पहाड़ी-जंगल की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे तोकनपल्ली व माल मेट्टा पहाड़ी के बीच नाला के पास घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।  

Read More :  नारायणपुर पुलिस ने जनताना सरकार अध्यक्ष समेत 16 नक्सली सदस्यों को किया गिरफ्तार... जिला पुलिस व CAF की संयुक्त कार्रवाई  

     जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और माओवादियों के इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। जवानों को अपने उपर भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से 3 वर्दीधारी नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। 

 सुकमा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में दोरनापाल LOS का डिप्टी कमांडर सहित 3 वर्दीधारी नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!

       मारे गए 3 नक्सलियों में से दो की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में दोरनापाल LOS डिप्टी कमांडर रेंगा और एक अन्य नक्सली वेट्टी देवा मारा गया। वहीं तीसरे माओवा​दी की शिनाख्त पुलिस अभी कर रही है। मौके से एक 315 बोर रायफल, एक पिस्टल, एक 12 बोर रायफल, एक भरमार बंदूक, 10 नग डेटोनेटर, 8 मीटर कोर्डेक्स वायर, बारूद, व नक्सली साहित्य, बैनर-पोस्टर एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं। 

Read More  :  लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: