सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले में एक और माओवादी वारदात सामने आई है। जिले के धर्मापेंटा के पास सड़क निर्माण कर रही हैदराबाद की कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक साइट इंजीनियर की नक्सलियों ने हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। माओवादियों ने पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास के दिन इंजीनियर का अपहरण कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक शनिवार 14 अप्रैल को नक्सलियों ने ट्रेलर (पोकलेन शिफ्टर) को आग के हवाले कर दिया था। वारदात के बाद नक्सलियों ने मौके पर मौजूद साइट इंजीनियर टी कासलु को अगवा कर लिया था। सोमवार को किस्टारम थाना क्षेत्र के कासाराम के पास सड़क किनारे इंजीनियर का शव मिला।
बता दें कि फैदागुडम और धर्मापेंटा के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। हैदराबाद की के. मोहन रेड्डी स्पेशल क्लास कंस्ट्रक्शन कंपनी सड़क निर्माण करवा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे के दिन ट्रेलर में आगजनी कर इंजीनियर को अपने साथ लेकर चले गए थे। सड़क निर्माण का विरोध कर रहे नक्सलियों ने ट्रेलर में आग लगाने के बाद मजदूरों की पिटाई भी की थी।
Read More : माओवाद पर PM मोदी का बड़ा हमला : बोले- 'बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका कर मरने के लिए छोड़ रहे, इनके बहकावे में आए बिना विकास का रास्ता चुनें !'
Read More : माओवाद पर PM मोदी का बड़ा हमला : बोले- 'बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका कर मरने के लिए छोड़ रहे, इनके बहकावे में आए बिना विकास का रास्ता चुनें !'
loading...


Post A Comment: