महफूज़ अहमद खान @ खबर बस्तर। हॉलीवुड मूवीज़ में आपने 'पेन गन' या 'पेन पिस्टल' तो देखा ही होगा। लेकिन अब इसका उपयोग बस्तर में सक्रिय माओवादी भी कर रहे हैं। गुरूवार को दंतेवाड़ा-बीजापुर की सरहद पर हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शवों के साथ जिन हथियारों को बरामद किया है, उनमें 'पेन पिस्टल' देखकर पुलिस अफसर भी हैरान हैं।
Read More : जंगल में सुरक्षा बल के जवानों को देखकर भाग रहे थे नक्सली, पुलिस ने घेराबंदी कर 6 को पकड़ा... टिफिन बम और बिजली वायर बरामद
दरअसल, नक्सलियों ने इस हथियार को देशी तरीके से इजाद किया है। इसका नक्सलियों के पास मिलना इस बात का सबूत है कि वे अत्याधुनिक हथियारों के साथ ही इस प्रकार के कॉन्सेप्ट वैपन्स का भी बखूबी उपयोग कर रहे हैं। बता दें कि 'पेन पिस्टल' का इस्तेमाल आमतौर पर करीब से हमले में किया जाता है। अपराधी ज्यादातर इसका उपयोग भीड़-भाड़ वाली जगहों में करते हैं।
Read More : माओवाद के खिलाफ ग्रामीणों का साहसिक कदम : जंगल में छुपाकर रखे 4 बंदूक पुलिस को सौंपे... बोले- 'नक्सलियों का अब नहीं करेंगे समर्थन'
जानिए क्या है 'पेन पिस्टल' पेन पिस्टल को अपराध की दुनिया में बेहद अचूक हथियार माना जाता है। देखने में यह पिस्टल भले ही पेन सरीखा होता है, लेकिन बड़ी आसानी से यह किसी की जान ले सकता है। अमूमन इसका वजन 70 से 100 ग्राम के बीच होता है। इसमें 9 एमएम पिस्टल की बुलेट का इस्तेमाल की जाती है। इसमें एक बार में एक गोली ही फायर हो सकती है।
🔼 नक्सलियों के पास से बरामद हथियार
जानकार बताते हैं कि 'पेन पिस्टल' से अगर 10 मीटर की रेंज से फायर किया जाए तो सामने वाले के बचने की संभावना नहीं के बराबर होती है। नक्सलियों के पास मिला यह गन हालांकि देशी तकनीक से बना है। इसके बावजूद यह छोटा सा दिखने वाला हथियार किसी की भी जान लेने के लिए काफी है। नक्सलियों के पास इसके मिलने के बाद पुलिस भी इसकी पड़ताल कर रही है।
Read More : दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए, कैसे हमारे जवानों ने नदी-नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली
एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका है जब नक्सलियों के पास से 'पेन पिस्टल' जैस हथियार बरामद हुआ है। करीबी हमले में यह वैपन बेहद घातक होता है। आमतौर पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम इसका उपयोग करती है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले कोलकाता में इसकी फैैक्ट्री पकड़ाई थी। बहुत मुमकिन है कि यह वहीं से सप्लाई किया गया हो।
एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका है जब नक्सलियों के पास से 'पेन पिस्टल' जैस हथियार बरामद हुआ है। करीबी हमले में यह वैपन बेहद घातक होता है। आमतौर पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम इसका उपयोग करती है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले कोलकाता में इसकी फैैक्ट्री पकड़ाई थी। बहुत मुमकिन है कि यह वहीं से सप्लाई किया गया हो।
loading...


















