Articles by "अजीत जोगी"
Showing posts with label अजीत जोगी. Show all posts

      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी की पार्टी 'हल चलाता हुआ किसान' चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी समर में उतरेगी। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया है। 

 निर्वाचन आयोग ने अजीत जोगी की पार्टी 'छजकां' को जारी किया चुनाव चिन्ह... 'हल चलाता किसान' सिंबल के साथ चुनावी समर में उतरेगी पार्टी

Read More :  लाल आतंक : महाराष्ट्र से युवक को किया अगवा, हत्या कर शव छत्तीसगढ़ के जंगलों में फेंका... मुखबिरी के शक में वारदात की आशंका ! 

     बता दें कि हाल ही में दिल्ली में छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी ने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच पार्टी सिंबल को लेकर अपनी बात रखी थी। जोगी कांग्रेस द्वारा आयोग को दिए गए आवेदन में 'हल जोतता किसान' को चुनाव चिन्ह के तौर पर आबंटन करने की मांग की गई थी।  

Read More :  दीमक करे मेहनत और मौज ले इंसान... बस्तर के बाजारों में बिक रहे 'फुटू' को आपने खाया जरूर होगा, जानिए इसके बारे में और भी बहुत कुछ... 

     अब आयोग की इस पर मुहर लगने के बाद पार्टी पदाधिकारी उत्साहित दिख रहे हैं। जनता कांग्रेस प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया की चुनाव आयोग द्वारा हल चलता किसान चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है। बता दें कि आयोग ने इसके साथ ही छत्‍तीसगढ़ और मध्‍यप्रदेश की कुछ और पार्टियों को भी चुनाव चिन्‍ह जारी किए हैं।


loading...

      रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी को एयर एंबुलेंस के जरिये गुड़गांव के मेदांता अस्पताल रेफर किया जा रहा है। मंगलवार की शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक उनके फेफड़े में पानी भर गया है। जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 

बड़ी खबर : अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ी, रायपुर से एयर एंबुलेंस के जरिये गुड़गांव के मेदांता अस्पताल किया जा रहा रेफर

यह भी पढ़िए :  EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

      अब से कुछ ही देर बाद अजीत जोगी को रायपुर से गुड़गांव ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि माना एयरपोर्ट पर एयर एंबुलेंस पहुंच चुका है। जोगी के साथ उनकी पत्नी रेणु जोगी एयर एंबुलेंस से गुड़गांव साथ जायेंगी। वहीं उनके बेटे अमित जोगी और बहु ऋचा जोगी सुबह की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे।

Read More :  सिर्फ 750 रूपए पाने घातक बैक्टेरिया का जोखिम उठाती हैं मितानिनें... TB के रोगी को 6 माह खिलानी पड़ती है दवा... अब कोई नहीं सुन रहा इन सेविकाओं की व्यथा !

       बता दें कि राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में बीते कुछ दिनों से जोगी का इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जोगी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल लाइफ स्पोर्ट सिस्टम वेंटिलेटर पर रखा गया। 

यह भी पढ़िए :  पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा

       रायपुर से माना एयरपोर्ट तक जोगी को वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है। एंबुलेंस में जोगी की स्थिति पर नजर रखने दो डाक्टरों के अलावा मेडिकल स्टाफ भी मौजूद है। रामकृष्ण अस्पताल से लेकर एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक लेन पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। ताकि एयरपोर्ट तक एंबुलेंस को पहुंचने में कम से कम वक्त लग सके। 

Read More :  माओवादियों ने जनअदालत में ग्रामीण को दी मौत की सजा... फिर सुनाया फरमान, मामला पुलिस में पहुंचा तो अंजाम बुरा होगा !



loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री व छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी की लोकप्रियता सूबे में किसी से कम नहीं है। वे जहां भी जाते हैं अपने अंदाज और राजनीतिक सूझबूझ से लोगों को मुरीद बना लेते हैं। यही वजह है कि ब्यूरोक्रेसी से अपने करियर की शुरूआत करने वाले जोगी सियासत की लंबी पारी खेलने के बाद आज भी बेहद सक्रिय हैं और लोकप्रिय भी।

...जब अपने नन्हे फैन से मिलकर गदगद हुए अजीत जोगी... दिया आॅटोग्राफ, बच्चे ने कहा- जोगी अंकल ही बनेंगे छत्तीसगढ़ के अगले सीएम
       उनकी इसी सक्रियता और जुझारूपन के कायल कई लोग हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को राजधानी के सागौन बंगले में उस वक्त नजर आया, जब बस्तर से एक नन्हा फैन उनसे मिलने पहुंचा। बीजापुर जिले के मद्देड़ निवासी 8 वर्षीय बालक वंश जब अपने हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए जोगी से मिलने पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोग देखते ही रह गए।

Read More :  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार होने के बाद कोर्ट में रोया आसाराम... कहा- जज साब ! बूढ़ा हो गया हूं, कुछ रहम करो...
दरअसल, वंश ने टीवी न्यूज और अखबारों में जोगी को देखकर उनसे मिलने की जिद पकड़ रखी थी। बेटे की इस जिद पर कपड़ा व्यवसायी हेमंत तिवारी ने उसे परीक्षा में अच्छे नंबर लाने पर जोगी से मिलवाने का वादा किया था। इसके बाद पिता पुत्र अजीत जोगी से मिलने बुधवार को रायपुर पहुंचे।   
यह भी पढ़िए :   खुशखबरी : छत्तीसगढ़ को मिली 3 नई ट्रेनों की सौगात, किंरदुल-विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन होगी नियमित, किराया भी होगा कम

        अपने नन्हे फैन की इस जिद के बारे में जानकार जोगी ने बच्चे से बेहद आत्मीयता से मुलाकात की और ऑटोग्राफ भी दिया। जोगी ने चिरपरिचित मुस्कान बिखेरते हुए अपने इस नन्हे समर्थक से पूछा कि तुम मुझे कैसे जानते हो। इस पर वंश ने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दिया कि आप हमारे प्रदेश के पहले सीएम थे और इस बार फिर से आप ही सीएम बनेंगे। 

यह भी पढ़िए :  बस्तर में बड़ा दांव खेल सकते हैं जोगी..! बोले- कई IAS और IPS संपर्क में, चुनावी मैदान में उतरने भी तैयार !


loading...

       महफूज़ अहमद @ खबर बस्तर। शनिवार को मांई दंतेश्वरी की नगरी पहुंचे सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी ने इशारों में बड़ा संकेत दिया है। इस संकेत को बस्तर में उनकी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। जोगी ने पत्रकारों से रूबरू होते कहा कि बस्तर के कई IAS और IPS उनके संपर्क में हैं। कुछेक तो चुनाव लड़ने भी तैयार हैं। 

Exclusive : बस्तर में बड़ा दांव खेल सकते हैं जोगी..! बोले- कई IAS और IPS संपर्क में, चुनावी समर में उतरने भी तैयार !
        जोगी के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों का यहां तक कहना है कि इस बार ब्यूरोक्रेसी हवा का रूख भांप चुकी है। ऐसे में जोगी का यह इशारा छत्तीसगढ़ की सियासत में होने वाले संभावित बदलाव का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, जोगी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कई प्रशासनिक अफसर उनके टच में हैं। इनमें IAS और IPS दोनों शामिल हैं।  

Read More :  पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास से पहले BJP को तगड़ा झटका : वन मंत्री गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस ने लगाई सेंध, वरिष्ठ नेता सकनी चंद्रैया ने थामा छजकां का दामन

       इस बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी गर्मजोशी से इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर बस्तर से किस आईएएस या आईपीएस पर पार्टी दांव खेल सकती है ? पार्टी कार्यकर्ता दक्षिण बस्तर के तीन जिलों की ओर कयास लगा रहे हैं। पत्रकारों से चर्चा के बाद जोगी कार्यकताओं की बैठक के लिए सर्किट हाउस निकल गए। इस बीच पार्टी पदाधिकारी चुनाव प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की उम्मीद कर रहे थे।  

       छजकां के सूत्र बता रहे हैं कि बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर तगड़े उम्मीदवार उतारने की प्लानिंग जोगी की है। कई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर विचार भी किया जा रहा है। शनिवार को जोगी ने दंतेवाड़ा में साफ किया कि हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले सकनी चंद्रैया चुनाव लडेंगे। जाहिर है बीजापुर सीट से उनका चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।
 

यह भी पढ़िए :   पीएम नरेन्द्र मोदी के बीजापुर प्रवास से नक्सल प्रभावित जिले की बदलेगी तस्वीर, भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपाई

क्यों खास है जोगी का यह बयान :    दरअसल, जोगी खुद IAS और IPS दोनों रहे हैं। उन्होंने सरकार भी चलाई है और  शासन-प्रशासन को भी करीब से देखा भी है। वे अवि​भाजित मध्यप्रदेश में 13 सालों तक लगातार कलेक्टर भी रहे हैं। इतना बड़ा कार्यकाल शायद ही किसी और का रहा हो। ब्योरोक्रेसी की बारीकियों को नजदीक से देखने-परखने वाले जोगी का ये बयान इसी मायने में बेहद खास है। दूसरे, बस्तर दौरे में जिस तरह से जोगी को देखने-सुनने लोगों की भीड़ उमड़ी है, उससे इतना तो तय है कि उनका जादू अभी भी बरकरार है। ऐसे में वे आने वाले दिनों में भाजपा व कांग्रेस को अपने सियासी पैंतरों से चौंका दें तो किसी को हैरत नहीें होनी चाहिए।    
      दंतेवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जोगी ने कहा भी कि कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने बस्तर का सबसे ज्यादा दोहन किया है। बस्तर का विकास छजकां ही कर सकती है। यहां के विकास का खाका दिल्ली या रायपुर में नहीं, बल्कि अब बस्तर में ही खींचा जाएगा। बस्तर में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। विकल्प के रूप में सिर्फ छग जनता कांग्रेस को जनता चाहती है। इसलिए पार्टी बस्तर पर बड़ा फैसला लेगी और यह फैसला जनता के लिए हितकारी होगा।

यह भी पढ़िए  :  Video : अजीत जोगी के हेलीकॉप्टर को बीजापुर हेलीपैड पर उतारने की नहीं मिली अनुमति... आखिरकार कैंसिल करना पड़ा प्रोग्राम, जानिए क्या कहा जोगी ने...


loading...

      न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी को आखिरकार बीजापुर का अपना कार्यक्रम टालना पड़ा।दरअसल, बीजापुर कलेक्टर ने उनके हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर उतारने की अनुमति यह कहते हुए नहीं दी थी कि अभी हेलीपैड़ का निर्माण चल रहा है। शनिवार को बीजापुर का कार्यक्रम रद्द होने पर जोगी सड़क मार्ग से दंतेवाड़ा पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

Video : अजीत जोगी के हेलीकॉप्टर को बीजापुर हेलीपैड पर उतारने की नहीं मिली अनुमति... आखिरकार कैंसिल करना पड़ा प्रोग्राम, जानिए क्या कहा जोगी ने...

यह भी पढ़िए :   चुनावी साल में पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ प्रवास तय : 14 अप्रैल को नक्सलगढ़ बीजापुर में जवानों से करेंगे मुलाकात, देंगे कई सौगातें !

     इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था जब जोगी ने जिला प्रशासन व रमन सरकार को आड़े हाथ लेते हुए दावा किया था कि चाहे जो भी कर ले सरकार वे बीजापुर के हेलीपैड में अपना हेलीकॉप्टर उतार कर ही दम लेंगे। इस मसले पर जूनियर जोगी ने चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर बीजापुर कलेक्टर पर सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप भी मढ़ दिया था।   
      तमाम दावों के बावजूद आखिरकार जोगी को अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करना ही पड़ गया। बीजापुर का प्रवास ​स्थगित होने के बाद वे शनिवार की दोपहर दंतेवाड़ा पहुंचे और स्थानीय मंगल भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने मांई दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।  

Read  More :   अजीत जोगी के अचानक बीमार पड़ने की खबर सोशल मीडिया पर हुई वायरल... फिर जोगी ने खुद Video जारी कर दी ये सफाई ! 

      अपने संबोधन में जोगी ने रमन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम डॉ. रमन सिंह उनके बस्तर दौरे में मिल रही कामयाबी से घबरा गए हैं। इसीलिए इस दौरे को विफल करने का प्रयास शासन-प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बीजापुर कलेक्टर पर सरकार के दवाब में काम करने का आरोप भी लगाया। जोगी ने कहा कि सरकार चुनाव में भी सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग बड़े पैमाने पर कर सकती है। 


जोगी ने और क्या कहा, देखिए वीडियो...  


loading...