Articles by "EXCLUSIVE"
Showing posts with label EXCLUSIVE. Show all posts


खबर बस्तर Breaking : हीरानार में राष्ट्रपति ने पत्नी संग की चंपा के ई रिक्शा की सवारी... महिला स्व सहायता समूह और किसानों से की मुलाकात, देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़िए :  KB BREAKING : हल्की बूंदाबांदी के बीच जावंगा में लैंड हुआ राष्ट्रपति का चौपर... प्रभारी मंत्री केदार कश्यप की अगुवाई में किया गया स्वागत, देखिए Exclusive तस्वीरें





Read More :  राष्ट्रपति के बस्तर दौरे पर सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था... जमीं से लेकर आसमां तक से हो रही कड़ी निगरानी, जानिए प्रेसिडेंट का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...








    महफूज़ अहमद खान @ खबर बस्तर। हॉली​वुड मूवीज़ में आपने 'पेन गन' या 'पेन पिस्टल' तो देखा ही होगा। लेकिन अब इसका उपयोग बस्तर में सक्रिय माओवादी भी कर रहे हैं। गुरूवार को दंतेवाड़ा-बीजापुर की सरहद पर हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शवों के साथ जिन हथियारों को बरामद किया है, उनमें 'पेन पिस्टल' देखकर पुलिस अफसर भी हैरान हैं। 

एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें

Read More :  जंगल में सुरक्षा बल के जवानों को देखकर भाग रहे थे नक्सली, पुलिस ने घेराबंदी कर 6 को पकड़ा... टिफिन बम और बिजली वायर बरामद 

      दरअसल, नक्सलियों ने इस हथियार को देशी तरीके से इजाद किया है। इसका नक्सलियों के पास मिलना इस बात का सबूत ​है कि वे अत्याधुनिक हथियारों के साथ ही इस प्रकार के कॉन्सेप्ट वैपन्स का भी बखूबी उपयोग कर रहे हैं। बता दें कि 'पेन पिस्टल' का इस्तेमाल आमतौर पर करीब से हमले में किया जाता है। अपराधी ज्यादातर इसका उपयोग भीड़-भाड़ वाली जगहों में करते हैं।

Read More :  माओवाद के खिलाफ ग्रामीणों का साहसिक कदम : जंगल में छुपाकर रखे 4 बंदूक पुलिस को सौंपे... बोले- 'नक्सलियों का अब नहीं करेंगे समर्थन' 
जानिए क्या है 'पेन पिस्टल'   पेन पिस्टल को अपराध की दुनिया में बेहद अचूक हथियार माना जाता है। देखने में यह पिस्टल भले ही पेन सरीखा होता है, लेकिन बड़ी आसानी से यह किसी की जान ले सकता है। अमूमन इसका वजन 70 से 100 ग्राम के बीच होता है। इसमें 9 एमएम पिस्टल की बुलेट का इस्तेमाल की जाती है। इसमें एक बार में एक गोली ही फायर हो सकती है। 
एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें
🔼   नक्सलियों के पास से बरामद हथियार

       जानकार बताते हैं कि 'पेन पिस्टल' से अगर 10 मीटर की रेंज से फायर किया जाए तो सामने वाले के बचने की संभावना नहीं के बराबर होती है। नक्सलियों के पास मिला यह गन हालांकि देशी तकनीक से बना है। इसके बावजूद यह छोटा सा दिखने वाला हथियार किसी की भी जान लेने के लिए काफी है। नक्सलियों के पास इसके मिलने के बाद पुलिस भी इसकी पड़ताल कर रही है। 

Read More :  दंतेवाड़ा एनकाउंटर की Exclusive तस्वीरें... देखिए, कैसे हमारे जवानों ने नदी-नाले पार कर मुठभेड़ में मार गिराए 8 नक्सली 

      एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल बताते हैं कि छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका है जब नक्सलियों के पास से 'पेन पिस्टल' जैस हथियार बरामद हुआ है। करीबी हमले में यह वैपन बेहद घातक होता है। आमतौर पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम इसका उपयोग करती है। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले कोलकाता में इसकी फैैक्ट्री पकड़ाई थी। बहुत मुमकिन है कि यह वहीं से सप्लाई किया गया हो। 

loading...

       पंकज दाऊद @ खबर बस्तर। बस्तर के हाट-बाजारों में इन दिनों एक खास किस्म के मशरूम बांबी फुटू की मांग काफी बढ़ी हुई है। लिहाजा इस सीजनल आइटम के दाम भी आसमान छू रहे हैं। आपको बताते चलें कि प्रोटीन से भरपूर इस मशरूम के उगने के पीछे दीमक की ही मेहनत है।  

 दीमक करे मेहनत और मौज ले इंसान... बस्तर के बाजारों में बिक रहे 'फुटू' को आपने खाया जरूर होगा, जानिए इसके बारे में और भी...
       बस्तर के हाट बाजारों में इन दिनों बांबी फुटू यानी टर्मिटोमायसिस का आना शुरू हो रहा है। लोग इसके बड़े शौकीन हैं क्योंकि ये प्राकृतिक रूप से जंगल में पाया जाता है और पूरी तरह आॅर्गनिक प्रोडक्ट है। दरअसल, ये दीमक (टर्माइट) की बांबी या इसके ईर्द-गिर्द उगता है। इसी वजह से इसका नाम टर्मिटोमायसिस रखा गया है। 

यह भी पढ़िए :  KB Exclusive : बस्तर के स्वादिस्ट 'बोड़ा' और 'साल' पेड़ के बीच रिश्ते की कड़ी तलाशने हो रही कोशिश... लैब में रिप्रोडक्शन हो गया फेल, अब नए सिरे से हो रहा रिसर्च 

       शासकीय पीजी कालेज धरमपुरा के सहायक प्राध्यापक तुणीर खेलकर बताते हैं कि बांबी में दीमक पत्तियों को एकत्र करते हैं और इसे खाते हैं। बांबी में तापमान और पोषण की ऐसी स्थिति बनती है कि वहां पहले से मौजूद टर्मिटोमायसिस के माइसिलियम (इस मशरूम का एक अंग) पनपने लगता है। वह वहां मौजूद पत्तियों से पोषक तत्व यानी प्रोटिन व कार्बोहाइड्रेट लेने लगता है और बड़ा होता है। 

यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !
पोषक तत्वों से भरपूर :   पादप रोग विज्ञानी तुणीर खेलकर बताते हैं कि ये मशरूम प्रोटिन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमे विटामिन बी, स्कार्विक एसिड व शरीर के लिए आवश्यक कई तत्व होते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि ये मशरूम बेसिडियोमाइसिटिस क्लास का सदस्य है और इस क्लास के मशरूम नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। 
यह  भी पढ़िए :  खेत जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला... घने जंगल में युवक ने हिम्मत नहीं हारी, फिर इस तरह लड़कर बचाई अपनी जान

      गौरतलब है कि टर्मिटोमायसिस को बढ़ने के लिए प्रोटिन की जरूरत होती है और इसके अलावा लिए गए कार्बोहाइड्रेट को वह अपने अनुसार फिर प्रोटिन में बदल लेता है। जब ये मशरूम अपने आकार में आता है तो उसमें स्पोर यानी बीज भी पनपने लगते हैं और इस बीच आ जाते हैं इंसान, जो इसे उखाड़कर ले जाते हैं सीधे बाजार में। इसके बाद यह लोगो के घरों के किचन तक पहुंचता है। 

यह भी पढ़िए :  बीजापुर में पोस्टिंग पर बोले CRPF अफसर- 'कश्मीर' से जुदा हैं 'बस्तर' के हालात...यहां अदृश्य दुश्मन से लड़ना बड़ी चुनौती !



loading...

     न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सिर्फ साल वन में पाए जाने वाले सब्जियों के राजा बोड़ा की बाजार में धूम मची हुई है। इन दिनों इसके बड़े नखरे हैं और काफी महंगे दाम में ये बिक रहा है। वैज्ञानिक इसी बोड़े की साल वृक्ष के साथ रिश्ते की कड़ी तलाशने में लगे हैं क्योंकि लैब में इसका रिप्रोडक्शन फेल हो गया है। 

 KB Exclusive : बस्तर के स्वादिस्ट 'बोड़ा' और 'साल' के बीच रिश्ते की हो रही तलाश... लैब में रिप्रोडक्शन हो गया फेल, अब नए सिरे से हो रहा रिसर्च
     बारिश के बाद हर साल साल वृक्षों के नीचे एक गोल कवक (फफूंद) यानि फंगस निकलता है। इसकी लज़ीज़ तरकारी बनाकर लोग खाते हैं। बस्तर में ये बेहद प्रसिद्ध है। चूंकि ये मानसूनी सीजन में ही मिलता है इसलिए इसकी डिमाण्ड बहुत रहती है। मानसून की दस्तक के साथ ही बाजारों में यह बिकने पहुंचने लगता है। 
 KB Exclusive : बस्तर के स्वादिस्ट 'बोड़ा' और 'साल' के बीच रिश्ते की हो रही तलाश... लैब में रिप्रोडक्शन हो गया फेल, अब नए सिरे से हो रहा रिसर्च
       शुरूआती सीजन में बोड़ा की कीमत इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि ये कोमल होता है और बाद में ये कड़ा और सस्ता हो जाता है। इन दिनों बस्तर के बाजारों में यह बहुतायत में मिल रहा है। हालांकि, महंगे दाम के बावजूद अपने खास ज़ायके की वजह से यह लोगों की पसंद बना हुआ है और लोग चटखारे लेकर इसका लुत्फ उठा रहे हैं।  

यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां !
जानिए, क्या है बोड़ा :   शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा के वनस्पति विभाग के सहायक प्राध्यापक तुनीर खेलकर बताते हैं कि ये फंगस बेसीडियोमाइसिटीस परिवार का सदस्य है। इसके उपर आवरण होता है जो अंदर पाए जाने वाले कवक के स्पोर (बीज) को नुकसान होने बचाता है। ये केवल साल के वृक्ष के नीचे ही क्यों पाया जाता है। इस पर वे रिसर्च कर रहे हैं। 
 KB Exclusive : बस्तर के स्वादिस्ट 'बोड़ा' और 'साल' के बीच रिश्ते की हो रही तलाश... लैब में रिप्रोडक्शन हो गया फेल, अब नए सिरे से हो रहा रिसर्च

Read More :  भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... ''तीन दिन के अंदर 10-10 लाख दो, वरना मरने को तैयार रहो''

       सहायक प्राध्यापक खेलकर का कहना है कि लैब में इसके रिप्रोडक्शन की कई बार कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उनके मुताबिक साल वनों को बचाना अति आवश्यक है। बोड़े का दोहन भी संतुलित तरीके से किया जाना चाहिए, नहीं तो एक दिन ऐसा आएगा जब बोड़ा देखने को भी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ एरिया में इसके दोहन पर रोक लगाई जानी चाहिए। 

यह भी पढ़िए... EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रतिबंधि‍त माओवादी संगठन पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के प्रमुख दिनेश गोप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सही आदमी बताया है। हालांकि, गोप का कहना था कि पीएम मोदी की संगत गलत लोगों से है। वे गलत लोगों से घिरे हुए हैं।

25 लाख का इनामी माओवादी बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा !
      अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में माओवादी नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी एक मेहनती और उपयुक्त राजनेता हैं। इसके बावजूद भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था वैसी ही भ्रष्ट बनी हुई है, जैसे कि कांग्रेस के दौर में थी। सरकार डिजिटल इंडिया की बात कर रही है, लेकिन आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

Read More :   माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !

पीएम मोदी को माओवादियों से जान के खतरे पर माओवादी नेता गोप ने कहा कि यह एक राजनीतिक स्टंट है। या फिर किसी लोकप्रिय नेता को फंसाने की साजिश हो सकती है। गोप के मुताबिक यह सरकारी अधिकारियों की करामात भी हो सकती है। बता दें कि पीएलएफआई नेता गोप के सिर पर सरकार ने 25 लाख रुपए का इनाम रखा है। वह झारखंड के जंगलों में बीते कई सालों से सक्रिय हैं। 
यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

        इंटरव्यू में पीएलएफआई सुप्रीमो गोप ने कहा, 'मोदी सही नेता हैं। वह बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन उनके आसपास के आदमी ठीक नहीं हैं। यह सिस्टम ही भ्रष्ट है। नेता अमीर होते जा रहे हैं और जनता गरीब। कांग्रेस के जमाने से ही सिस्टम भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है और मौजूदा मोदी सरकार में भी यही हाल है।'

loading...

   महफूज़ अहमद खान @ खबर बस्तर। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद हुए एक सनसनीखेज खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ा दी है। यह खुलासा है नक्सलियों की उस साजिश का, जिसमें माओवादी PM मोदी की हत्या किए जाने का जिक्र एक चिट्ठी में कर रहे हैं। 

EXCLUSIVE :  पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए ने उसमें क्या-क्या लिखा है...
     दरअसल, नक्सलियों के संपर्क में रहने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए रोना जैकब विल्सन के पास से मिली चिट्ठी से इस साजिश का खुलासा हुआ। महाराष्ट्र की पुणे पुलिस का दावा है कि उन्होंने जैकब के कंप्यूटर से यह चिट्ठी बरामद की है। पुलिस को शक है कि जैकब विल्सन को यह चिट्ठी आनंद तेलतुंबडे ने लिखी थी।  
        इस चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह पीएम मोदी की भी हत्या करने के बारे में लिखा गया है। चिट्ठी में हथियार और गोलियां खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपयों के लेन-देने का भी जिक्र है। 


EXCLUSIVE :  पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए ने उसमें क्या-क्या लिखा है... 2
🔼   पुणे पुलिस द्वारा बरामद नक्सलियों की कथित चिट्ठी

पुलिस द्वारा बरामद चिट्ठी का मजमून कुछ इस तरह है...
प्रिय कॉमरेड,
         लाल सलाम !
      आपका आखिरी खत 20 मार्च को मिला. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यहां अरुण, वेर्नोन और अन्य लोग शहर में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहे दो-तरफा संघर्ष को लेकर चिंतित हैं. खासकर बिजॉय दा के दुर्भाग्यपूर्ण देहांत के बाद. वह पार्टी और लाल क्रांति के लिए निस्वार्थ भाव से समर्पित थे और दूरदृष्टि वाले मजबूत नेता थे. आज के चुनौतीपूर्ण दौर में उनके नेतृत्व की बेहद जरूरत थी.

        पार्टी में तब तक चीजें काफी बेहतर थीं, जब तक प्रशांत का अहंवादी एजेंडा पार्टी हितों और राजनीतिक बंदियों के मुद्दे पर हावी नहीं हुआ था. राजनीतिक बंदी कॉमरेड साईबाबा ने 2013 में ही आपके सामने यह मुद्दा उठाया था, जब प्रशांत ने साईबाबा के खिलाफ बगावत कर दी थी.  

       हमारा मानना है कि गढ़चिरौली कोर्ट के फैसले ने एक तरह से पार्टी को प्रशांत द्वारा होने वाले नुकसान से ही बचाया. इन सबके बावजूद साईबाबा के बचाव के लिए हम अथक मेहनत कर रहे हैं. जेल में बंद कॉमरेड साथी की मदद के लिए हर संभव कानूनी सलाह ली जा रही है.

       एचबी को हमारे पक्ष में जनमत बनाने के लिए कार्यक्रमों और विरोध-प्रदर्शनों के आयोजन की सारी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 20 अप्रैल को हम 'जीएन साईबाबा के बचाव एवं रिहाई के लिए कमिटी' के बैनर तले एक और कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. अपने सभी राजनीतिक बंदी साथियों की राहत के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाले. 

      कॉमरेड अशोक बी, अमित बी, सीमा और सुधीर ने सीआरपीपी ईसी की लगातार और ज्यादा बैठकें किए जाने पर जोर दिया है. इससे महाराष्ट्र, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पेंडिंग चल रहे ढेरों केसेज के संबंध में बेहतर समन्वय स्थापित होगा.

Read More :  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का जनमिलिशिया मिलिट्री प्लाटून कमांडर... हथियार और विस्फोटक बरामद

     दूसरी ओर कॉमरेड सिराज ने पार्टी के लिए हरसंभव मदद करने की इच्छा जाहिर की है. वह पिछले कई वर्षों से पार्टी के साहित्य, प्रस्तावों और पार्टी संविधान का अध्ययन कर रहे हैं. तमाम चुनौतियों के बावजूद वह दूसरे एपीटी क्रॉस ओवर के लिए तैयार हैं. इस बार में कॉमरेड सिराज के साथ एक अन्य कॉमरेड को भी भेजना चाहूंगा. 

      इस चिट्ठी के साथ भेजे गए मेमोरी चिप में उसका सीवी मौजूद है. पिछले साल विष्णु ने कॉमरेड बसंत से मुलाकात कर यह डील पक्की की थी. उस समय कॉमरेड किसन मुलाकात नहीं कर सके थे. उम्मीद है आपको इस मीटिंग की डीटेल्स मिल गई होंगी और एम4 बंदूकें और 4 लाख गोलियां खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपयों की जरूरत के बारे में भी पता लग गया होगा.

       हिंदू फासीवाद को हराना हमारा कोर एजेंडा है और पार्टी का मुख्य ध्येय है. सीक्रेट सेल और संस्थान से खुले तौर पर जुड़े कई लीडर्स ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया है. हम समान विचारधारा वाले संगठनों, राजनीतिक दलों और देशभर में अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के साथ अपने संबंध मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं. 
        मोदी के नेतृत्व वाली हिंदू फासीवादी सरकार मूलवासी आदिवासियों की जिंदगी में भी घुसपैठ कर चुकी है. बिहार और पश्चिम बंगाल में हार के बावजूद मोदी ने 15 राज्यों में सफलतापूर्वक बीजेपी की सरकार बना ली है. अगर बीजेपी की आगे बढ़ने की यही गति बनी रही तो हमारी पार्टी को हर मोर्चे पर तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. विरोध की आवाजों को पहले से भी अधिक बलपूर्वक दबाया जा रहा है और मिशन 2016 का और बर्बर रूप सामने आया है.

        कॉमरेड किसन सहित कई कॉमरेड साथियों ने मोदी-राज के खात्मे के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाने का प्रस्ताव रखा है. हम राजीव गांधी हत्याकांड की तर्ज पर ही एक और हत्याकांड के बारे में विचार कर रहे हैं. यह खुदकुशी करने जैसा है और इसके भी काफी आसार हैं कि हम इसमें असफल हो जाएं।

       लेकिन हमें ऐसा लगता है कि पार्टी पीबी/सीसी को हमारे सुझाव पर विचार विमर्श करना चाहिए. उसके (मोदी) रोड शोज को निशाना बनाना अच्छी रणनीति साबित हो सकता है. हम सभी का मानना है कि पार्टी का अस्तित्व हर कुर्बानी से ऊपर है. शेष अगली चिट्ठी में।
शुभकामनाएं....
Note : नक्सलियों की इस चिट्ठी का हिन्दी अनुवाद aajtak.intoday.in में प्रकाशित हुआ है, जिसे हम अपने पाठकों के लिए जस का तस प्रकाशित कर रहे हैं....

loading...

       पंकज दाऊद @ बीजापुर। नक्सलियों ने पुजारी कांकेर इलाके में करीब डेढ़ माह पहले ग्रे हाउण्ड के हाथों मुठभेड़ में अपने दस साथियों के मारे जाने को लेकर मुखबिरी के शक में अब तक चार लोगों की हत्या कर दी है। माओवादियों ने कई ग्रामीणों की पिटाई भी की है और आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों का अपहरण किया है। हालांकि, कुछ अपहृतों को उन्होंने छोड़ दिया है। 

KB BIG Breaking :  पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा
     मामला जिले के उसूर विकास खण्ड का है। नक्सलियों के भय से ग्रामीणों ने अपहरण व हत्या की शिकायत उसूर थाने में नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने 3 मई को मुखबिरी के शक में मारूड़बाका के युवक शंकर पोड़ियामी की हत्या कर दी और उस पर पुलिस से दो लाख रूपए लेने का आरोप लगाया। चिंगनपल्ली में भी एक युवक की हत्या 17 मई को की गई। 

KB BIG Breaking :  पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा   2
 🔼   नक्सल पीड़ित परिवार

       गोेटलापल्ली के एक ग्रामीण को नक्सलियों ने 28 अप्रैल को मार दिया। इसी दिन पुजारीकांकेर इलाके से लगे तेलंगाना के पुसगुफा गांव के एक ग्रामीण को पुलिस मुखबिरी के शक में मार दिया गया। इस घटना की रिपोर्ट तेलंगाना के चेरला थाने में दर्ज की गई। शव का पोस्टमार्टम चेरला में किया गया और फिर गांव में अंतिम संस्कार किया गया।  


यह भी पढ़िए :  चोलनार ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी मददगार गिरफ्तार... पूछताछ में जुटी पुलिस, शहरी नेटवर्क ध्वस्त करने का दावा


गांव छोड़ तेलंगाना चले गए :  मारूड़बाका के कुछ परिवारों को नक्सलियों ने गांव छोड़ने की धमकी दी। इनमें से करीब दस परिवारों ने गांव छोड़ दिया है। दो-तीन परिवार तेलंगाना चले गए हैं। बाकि परिवार बीजापुर और आवापल्ली में आकर रह रहे हैं। 
KB BIG Breaking :  पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा   3
    🔼   नक्सल पीड़ित परिवार

Read More  :  ब्रेकिंग न्यूज : माओवादियों ने दोरनापाल क्षेत्र में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी के संदेह में दिया वारदात को अंजाम

      जानकारी के मुताबिक नड़पल्ली गांव के पापा मुत्ता, इरपा नागेश, गटपल्ली नागेश व काका मल्ला का भी अपहरण किया गया था लेकिन 27 मई को इन्हें नक्सलियों ने मुक्त कर दिया। मारूड़बाका के कड़ती समलू को नक्सलियों ने 21 मई को अगवा कर लिया था। उसे 23 मई को छोड़ दिया गया। 25 मई को माओवादियों ने गलगम के कट्टम मुत्ता, कट्टम दुला, रेंगा मारा व माड़वी मल्ली का अपहरण किया था। 

      बताया जा रहा है कि इनमें से पहले दुला व रेंगा मारा को छोड़ दिया गया। बाद में महिला माड़वी मल्ली की पिटाई की गई। उसे भी छोड़ दिया गया। खबर है कि रेखापल्ली गांव में भी नक्सलियों ने ताण्डव मचा रखा है।  

Read More :  खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !

ट्रैक्टर ले गए नक्सली :   मारूड़बाका के रामा पोड़ियामी के घर 13 मई को करीब 25 नक्सली आ धमके और उनके परिवार को गांव छोड़ने कहा। नक्सली रामा के ट्रैक्टर को अपने साथ ले गए। इसकी रिपोर्ट 27 मई को उसूर थाने में दर्ज की गई। नक्सलियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया है कि नक्सली बेदखल किए गए लोगों के धान, मवेशी आदि लूट कर ले गए। 
loading...

     जगदलपुर @ खबर बस्तर।  इंसानी खून पर जिंदा रहने वाला एक परजीवी एक बार फिर से चौराहों के शहर में दस्तक दे सकता है। करीब ढाई दशक से संभागीय मुख्यालय से गायब हो जाने के बाद अब ओडिशा के रास्ते इसके फिर से यहां आने की आशंका है। हम बात कर रहे हैं खटमल की... , जिसका इंसानों के साथ 'खून का रिश्ता' है। 

EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !

यह भी पढ़िए :  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्‍साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !

      बता दें कि जगदलपुर में करीब ढाई दशक पहले ही खटमल का सफाया हो चुका है। खटमल यानि सिमेक्स लेक्च्यूलैरियस इंसानी खून पर ही जिंदा रहता है। हालांकि, बेड बग की कुछ दूसरी प्रजातियां अन्य जीवों के खून पर भी जिंदा रहती हैं। अब इसके जगदलपुर में दोबारा लौटने की आहट सुनाई दे रही है।  

     दरअसल, विशाखापटनम के कई संस्थानों में फिर से खटमल ने पैर पसार लिए हैं। खासकर यहां के अस्पतालों और लॉजों में इसकी अच्छी-खासी पैठ है। और इन संस्थाओं में चौराहों के शहर के लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में ये आशंका जताई जा रही है कि अक्सर विशाखापटनम जाने वाले लोगों के साथ ये खटमल फिर से जगदलपुर में दस्तक दे सकते हैं।  

Read More :  भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... ''तीन दिन के अंदर 10-10 लाख दो, वरना मरने को तैयार रहो''

जानिए, खटमल के बारे में...?  खटमल लाल-भूरे रंग के छोटे परजीवी होते हैं जो घरों के बिस्तर और गद्दों में पनप जाते हैं। यह गंदगी में पनपने वाला कीट है। एक मादा खटमल अपने पूरे जीवनकाल में 2 सौ से 4 सौ अंडे देती है। बिस्तर को काफी दिनों तक धूप नहीं दिखाने, सीलन और नमी के चलते ये पनप जाते हैं। खटमल कई दिनों तक बिना खाए-पिए रह सकते हैं। ये इंसानों का ख़ून चूसने के बाद खुजली और लाल चकत्ते छोड़ जाते हैं। 
              अमरीका में हुए एक शोध के मुताबिक खटमलों की चमड़ी अब मोटी हो गई है। इस वजह से कई ज़हरीली दवाएं भी उनके शरीर के भीतर नहीं जा पाती और इन्हें मार पाने में नाकाम हो रही हैं। इनसे छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खटमल वाली जगह को 30-35 डिग्री सेंटीग्रेड तक गर्म कर दिया जाए। इसके बाद गर्मी की वजह से खमटल खुद बाहर आएंगे और मर जाएंगे।

यह भी पढ़िए :  झीरम काण्ड की 5वीं बरसी : नक्सली हमले में जहां हुई थी कांग्रेस के 32 नेताओं की शहादत, वहीं से कांग्रेसियों ने शुरू की संकल्प यात्रा


loading...

     बीजापुर @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। तेलंगाना की ग्रेहाउंड फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। ग्रेहाउंड ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के DRG व जिला बल के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में की। 


बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...
     फोर्स ने मौके से माओवादियों के शव और हथियार बरामद किए हैं। वहीं इस मुठभेड में सुरक्षा बलों के 4 जवान घायल हो गए, जिन्हें हेलीकाॅप्टर से रेफर किया गया है। 


बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  2
      बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, सबसे पहले देखिये सिर्फ 'खबर बस्तर डॉट कॉम' पर..... 

     
एक्सक्लूसिव 3

यह भी पढ़िए :  तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर की बड़ी कार्रवाई... मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, माओवादियों के शव और हथियार बरामद

       बता दें कि सुरक्षा बलों को यह कामयाबी ज्वाइंट आॅपरेशन के दौरान मिली। तेलंगाना के ग्रेहाउंड, के साथ छत्तीसगढ़ की डीआरजी व जिला बल की संयुक्त पार्टी ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गाॅरतलब है कि इसी महीने छत्तीसगढ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में वहां की सी 60 फोर्स ने मुठभेड़ में 37 नक्सलियों को मार गिराया था।   
बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  7

       जानकारी के मुताबिक ग्रेहाउंड के जवान शुुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बार्डर को पार कर करीब 15 किमी अंदर तक घुस आए थे। बीजापुर जिले के आइपेंटा इलाके में नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी 8 नक्सलियों की बॉडी रिकवर कर ली गई है। 


बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  4

यह भी पढ़िए :  सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट... पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप, हत्या कर शव सड़क पर फेंका
बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  5

       फोर्स ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए हैं। एनकाउंटर स्थल से जवानों ने मारे गए नक्सलियों के पास से एक, एक 303 बोर की बंदूक, एक रिवॉल्वर, चार SBBL , 6 रॉकेट लांचर, 3 ग्रेनेड और नक्सली वर्दी समेत अन्य सामग्री बरामद की है। मारे गए नक्सलियों में 2 पुरुष और 6 महिला माओवादी शामिल हैं।   

      बता दें कि हाल के महीनों में तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स की यह दूसरी कार्रवाई है, जिसमें छत्तीसगढ़ की सरहद पर घुसकर जवानों ने नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की है। इसी साल 2 मार्च को भी ग्रेहाउंड के जवानों में बीजापुर जिले के कांकेर पुजारी इलाके में हुई मुठभेड़ में 10 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया था।   


बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ खबर बस्तर डाॅट काॅम पर...  9


Read More :  माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो फोर्स... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम


loading...

       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ 40 साल की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीते 3 दिनों में सी-60 कमांडो की टीम ने मुठभेड़ में 37 माओवादियों को मार गिराया है। इस कार्रवाई ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। इसे देश में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। 
EXCLUSIVE : माओवादियों के लिए काल बनी C-60 कमांडो टीम... घंटों बिना भोजन और पानी के रहने वाले जवान ऐसे देते हैं सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम
नक्सलियों के खात्मे के लिए महाराष्ट्र में खास C-60 कमांडो टीम का गठन किया गया है, जो किसी भी स्थान पर दुश्मनों पर काल बनकर टूट पड़ते हैं। इस टीम में अत्याधुनिक हथियारों व तकनीक से लैस स्थानीय युवाओं को शामिल किया गया है।
             महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में पुलिस की स्पेशल टीम C-60 कमांडो ने यह सफलता हासिल की है। सी-60 के दस्ते ने दो ऑपरेशन्स में 60 घंटे के भीतर 3 दर्जन से अधिक माओवादियों को मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि रविवार को मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद सोमवार को 6 और मंगलवार को 15 और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। कई शव गढ़चिरोली जिले में इंद्रावती नदी से बरामद किये गये हैं।



       पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह शव रविवार को हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने वाले नक्सलियों के हैं। जो घायल होने के बाद संभवत: नदी में कूद गए थे। पुलिस महानिदेशक सतीश माथुर ने सी-60 दस्ते को इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। भामरगढ़-एटापल्ली तालुका की सीमा पर बोरिया जंगल में मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन के दो कमांडर साईनाथ और सीनू को भी फोर्स ने मार गिराया।  
जानिए क्या है सी-60 कमांडो फोर्स...   'सी-60 कमांडो' एक खास तरह की फोर्स है, जिसे नक्सलियों के खात्मे के लिए महाराष्ट्र पुलिस ने तैयार किया है। इसके जवान जंगलवार युद्ध के लिए पूर्णत: प्रशिक्षित होते हैं। ये जवान हैदराबाद के ग्रे-हाऊंड्स, मानेसर के एनएसजी और पूर्वांचल के आर्मी के जंगल वॉरफेयर स्कूल से ट्रेनिंग लेकर आये हैं। इस दस्ते में ज्यादातर गढ़चिरोली के ही आदिवासी युवा शामिल हैं, जिन्हें वहां के जंगलों के बारे में पूरी जानकारी है। इन जवानों को खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। दस्ते में शामिल जवान घंटों बिना खाना और पानी के जंगल में रहने में सक्षम होते हैं। 

यह भी पढ़िए :  महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 60 घंटे के भीतर C-60 कमांडो ने मार गिराए 37 माओवादी... नक्सल आॅपरेशंस में साल 2018 की सबसे बड़ी कामयाबी !

        लाल आतंक को खत्म करने के लिए बनाई गई C-60 कमांडो टीम के दो दस्ते होते हैं, जिसमें 30-30 सदस्य शामिल हैं। ये टीम खुफिया जानकारी के आधार पर नक्सलियों के खिलाफ अपने मिशन को अंजाम देती है। रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी ऑपरेशन पर ये दोनों टीमें एक किमी की दूरी पर चलती हैं। 'टीम ए' जब टारगेट के नजदीक पहुंच जाती है, तो 'टीम बी' को दूसरी दिशा से बढ़ने का इशारा दिया जाता है। दोनों टीमें साथ इसलिए नहीं निकलती, ताकि दुश्मन को जवानों की संख्या का पता नहीं चल सके। 

       हाइटेक हथियार और ड्रोन से लैस :   
      C-60 कमांडो टीम पूरी तरह अत्याधुनिक हथियारों और कैमरे से लैस होती है। जो रात के समय भी काम करता है। खबरों के मुताबिक गढ़चिराली पुलिस के पास 4 स्पेशलिस्ट ड्रोन है, जिसकी 4000 गुना (HD) की इमेज रिजोल्यूशन की क्षमता है। इसका इस्तेमाल गश्त के दौरान जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए किया जाता है। ड्रोन बेहद धीमी आवाज में उड़ान भर सकता है, जिससे 500 मीटर ऊंचाई तक की तस्वीरें ली जा सकती है।

       महफूज़ अहमद @ खबर बस्तर। शनिवार को मांई दंतेश्वरी की नगरी पहुंचे सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के सुप्रीमो अजीत जोगी ने इशारों में बड़ा संकेत दिया है। इस संकेत को बस्तर में उनकी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। जोगी ने पत्रकारों से रूबरू होते कहा कि बस्तर के कई IAS और IPS उनके संपर्क में हैं। कुछेक तो चुनाव लड़ने भी तैयार हैं। 

Exclusive : बस्तर में बड़ा दांव खेल सकते हैं जोगी..! बोले- कई IAS और IPS संपर्क में, चुनावी समर में उतरने भी तैयार !
        जोगी के इस बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सूत्रों का यहां तक कहना है कि इस बार ब्यूरोक्रेसी हवा का रूख भांप चुकी है। ऐसे में जोगी का यह इशारा छत्तीसगढ़ की सियासत में होने वाले संभावित बदलाव का संकेत भी हो सकता है। हालांकि, जोगी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कई प्रशासनिक अफसर उनके टच में हैं। इनमें IAS और IPS दोनों शामिल हैं।  

Read More :  पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास से पहले BJP को तगड़ा झटका : वन मंत्री गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस ने लगाई सेंध, वरिष्ठ नेता सकनी चंद्रैया ने थामा छजकां का दामन

       इस बयान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी गर्मजोशी से इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर बस्तर से किस आईएएस या आईपीएस पर पार्टी दांव खेल सकती है ? पार्टी कार्यकर्ता दक्षिण बस्तर के तीन जिलों की ओर कयास लगा रहे हैं। पत्रकारों से चर्चा के बाद जोगी कार्यकताओं की बैठक के लिए सर्किट हाउस निकल गए। इस बीच पार्टी पदाधिकारी चुनाव प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की उम्मीद कर रहे थे।  

       छजकां के सूत्र बता रहे हैं कि बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर तगड़े उम्मीदवार उतारने की प्लानिंग जोगी की है। कई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर विचार भी किया जा रहा है। शनिवार को जोगी ने दंतेवाड़ा में साफ किया कि हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले सकनी चंद्रैया चुनाव लडेंगे। जाहिर है बीजापुर सीट से उनका चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।
 

यह भी पढ़िए :   पीएम नरेन्द्र मोदी के बीजापुर प्रवास से नक्सल प्रभावित जिले की बदलेगी तस्वीर, भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपाई

क्यों खास है जोगी का यह बयान :    दरअसल, जोगी खुद IAS और IPS दोनों रहे हैं। उन्होंने सरकार भी चलाई है और  शासन-प्रशासन को भी करीब से देखा भी है। वे अवि​भाजित मध्यप्रदेश में 13 सालों तक लगातार कलेक्टर भी रहे हैं। इतना बड़ा कार्यकाल शायद ही किसी और का रहा हो। ब्योरोक्रेसी की बारीकियों को नजदीक से देखने-परखने वाले जोगी का ये बयान इसी मायने में बेहद खास है। दूसरे, बस्तर दौरे में जिस तरह से जोगी को देखने-सुनने लोगों की भीड़ उमड़ी है, उससे इतना तो तय है कि उनका जादू अभी भी बरकरार है। ऐसे में वे आने वाले दिनों में भाजपा व कांग्रेस को अपने सियासी पैंतरों से चौंका दें तो किसी को हैरत नहीें होनी चाहिए।    
      दंतेवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जोगी ने कहा भी कि कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने बस्तर का सबसे ज्यादा दोहन किया है। बस्तर का विकास छजकां ही कर सकती है। यहां के विकास का खाका दिल्ली या रायपुर में नहीं, बल्कि अब बस्तर में ही खींचा जाएगा। बस्तर में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। विकल्प के रूप में सिर्फ छग जनता कांग्रेस को जनता चाहती है। इसलिए पार्टी बस्तर पर बड़ा फैसला लेगी और यह फैसला जनता के लिए हितकारी होगा।

यह भी पढ़िए  :  Video : अजीत जोगी के हेलीकॉप्टर को बीजापुर हेलीपैड पर उतारने की नहीं मिली अनुमति... आखिरकार कैंसिल करना पड़ा प्रोग्राम, जानिए क्या कहा जोगी ने...


loading...

        महफूज़ अहमद @ खबर बस्तर। शुक्रवार की सुबह देशभर में जब लोग होली मनाने की तैयारियों में जुटे थे, इसी वक्त बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 माओवादियों को मार गिराया। छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के इस ज्वाइंट आॅपरेशन में सुरक्षा बलों ने 6 महिला समेत 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इसके अलावा मुठभेड़ स्थल से AK 47, इंसास रायफल व SLR जैसे अत्याधुनिक हथियार भी फोर्स ने बरामद किए हैं। 

EXCLUSIVE : 'खबर बस्तर' से बोले कोत्तागुड़म SP, पुजारी कांकेर एनकाउंटर में मारे गए बड़े कैडर के माओवादी... नक्सली लीडर हरिभूषण की मौत पर क्या कहा, पढ़िए ये खबर...
       छत्तीसगढ-तेलंगाना की सरहद पर हुए ऑपरेशन में माओवादी लीडर हरिभूषण के भी मारे जाने की खबरें हैं। इसी बीच तेलंगाना के कोत्तागुड़म जिले के एसपी अंबर किशोर झा ने खबर बस्तर से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि ''छत्तीसगढ़ के पुजारी कांकेर एरिया में बड़े कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर दोनों राज्यों द्वारा ज्वाइंट आॅपरेशन चलाया गया। शुक्रवार की सुबह जब तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स व छतीसगढ़ की फोर्स जंगलों से गुजर रही थी तो माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।''

Read More :  होली पर सुरक्षा बलों को मिली साल की सबसे बड़ी कामयाबी... तेलंगाना व छग के ज्वाइंट आॅपरेशन में 12 नक्सलियों को मार गिराया, 10 के शव और हथियार बरामद

        तेलंगाना के एसपी ने बताया ''नक्सलियों के इस हमले का जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। घटनास्थल से जो हथियार बरामद हुए हैं, उससे ऐसी संभावना है कि एनकाउंटर में कई बड़े कैडर के माओवादी भी मारे गए हैं।'' मुठभेड़ में माओवादी लीडर हरिभूषण के मारे जाने संबंधी खबरों पर पुलिस अफसर ने कहा कि कुल 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। लेकिन अभी मौके से 2 नक्सलियों व शहीद जवान सुशील कुमार का शव ही भद्राचलम लाया जा सका है।   

        पुलिस अधिकारी की मानें तो एनकाउंटर में ढेर हुए माओवादियों के शवों की शिनाख्त की जा रही है। शनिवार को बाकि बचे शवों को मौके से निकालने के बाद ही इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में बड़े नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। क्योंकि मुठभेड़ स्थल से आॅटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं।  
मौके से मिले ये हथियार :    पुजारी कांकेर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों द्वारा एक AK 47, पाँच इंसास रायफल, एक एसएलआर, सिंगल बोर रायफल, थ्री नॉट थ्री रायफल, 1 पिस्टल, रेडियो, 41 हज़ार नक़द, रॉकेट बम और दो सोलर प्लेट भी बरामद किया गया है।  
               बता दें कि एनकाउंटर में माओइस्ट लीडर हरिभूषण के मारे जाने की खबरें शुक्रवार को दिनभर तैरती रहीं। तेलंगाना के स्थानीय पत्रकारों का दावा है कि मुठभेड़ में हरिभूषण भी मारा गया है पर पुलिस अभी इसकी पुष्टि करने से बच रही है। खबर है कि शुक्रवार को जब 2 नक्सलियों के शवों को भद्राचलम लाया गया तो हरिभूषण की बहन भी अस्पताल पहुंची थी। 

देखिए वीडियो... (कृपया डबल क्लिक करें)



loading...